244235
अमरौहा में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सफाईकर्मियों की बाइक रैली
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरौहा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गजरौला में सफाईकर्मियों ने सेवा पखवाड़े के तहत बाइक रैली निकाली। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह और जिला पंचायतराज अधिकारी पारूल सिशौदिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही, सदस्यता अभियान के तहत लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने का कार्य भी किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फतेहपुर लूट मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई, SHO और चौकी प्रभारी निलंबित
Fatehpur, Uttar Pradesh:लूट की वारदात को छिपाने के मामले में हुई कार्रवाई एसएचओ किशनपुर, एसओ खखरेरू विद्या प्रकाश सिंह और चौकी प्रभारी विजयीपुर धीरेंद्र पांडे को किया निलंबित आईजी प्रयागराज जोन की कार्रवाई से मचा हड़कंप हथियार बंद बदमाशों ने व्यापारी से 3.50 लाख नगद और मोबाइल की लूट को दिया था अंजाम एक जून की वारदात के मामले में आज दोपहर तक नहीं दर्ज किया था मुकदमा घटना की जानकारी होने पर आईजी प्रयागराज जोन ने की कार्रवाई खखरेरू एसओ विद्या प्रकाश सिंह केagainst विभागीय जांच के भी दिए आदेश मामले को टरकाने और लेट करने पर आईजी ने की कार्रवाई0
0
Report
राज्य सुरक्षा समिति ने विशिष्ट लोगों की सुरक्षा कैटिगरी तय की: लालू-राबड़ी Z प्लस, तेजस्वी Y प्लस
Patna, Bihar:राज्य सुरक्षा समिति की हुई बैठक। अति विशिष्ट लोगों की सुरक्षा कैटिगरी को लेकर लिया गया निर्णय लालू यादव और राबड़ी देवी को Z प्लस श्रेणी की सुरक्षा। तेजस्वी यादव को Y प्लस श्रेणी की सुरक्षा तेज प्रताप यादव को Y श्रेणी की सुरक्षा मीसा भारती को तीन अंगरक्षक राजश्री यादव को एक अंगरक्षक0
0
Report
फरीदाबाद क्रेन हादसे: एनडीआरएफ ने रेस्क्यू पूरा किया, तीन लोगों की मौत
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद क्रेन हादसे में अब तक एनडीआरएफ टीम द्वारा चार लोगों को किया गया है रेस्क्यू चार में से तीन की हुई मौत एक व्यक्ति का चल रहा इलाज मौके पर भारी पुलिस बल और अधिकारी एनडीआरएफ की टीम लगातार कर रही रेस्क्यू ऑपरेशन बल्लबगढ़ डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि अब तक चार लोगों को किया जा चुका है रेस्क्यू जिनमें से तीन की हो चुकी है मौत एक का चल रहा है इलाज अभी भी रेस्क्यू टीम कर रही रेस्क्यू पूरी रात भर चलेगा रेस्क्यू डीसीपी ने कहा कि कोई भी धार्मिक प्रचार ना करें हादसे में तीन लोगों की हुई है मौत0
0
Report
Advertisement
माँ मैनाटी अपने बच्चे को गले लगा रही है
Noida, Uttar Pradesh:Mama manatee giving hugs to her baby0
0
Report
थाने में पत्रकारों को धमकी का मामला पहुंचा प्रभारी मंत्री तक..
Mathura, Uttar Pradesh:थाने में पत्रकारों को धमकी का मामला पहुंचा प्रभारी मंत्री तक.. निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग, एसएसपी को दिए गए निर्देश.. मथुरा। वृंदावन कोतवाली परिसर में पत्रकारों को कथित रूप से जान से मारने की धमकी दिए जाने और पुलिस की भूमिका पर उठे सवालों का मामला अब शासन स्तर तक पहुंच गया है। गुरुवार को पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मथुरा के प्रभारी मंत्री एवं बेसिक शिक्षा मंत्री Sandeep Singh से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कुछ दिन पूर्व वृंदावन कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी की मौजूदगी में कुछ लोगों ने पत्रकारों से अभद्रता की तथा विरोध करने पर उन्हें गोली मारने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां दीं। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि घटना के बाद भी समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पत्रकारों में असुरक्षा की भावना व्याप्त है। ज्ञापन में शिखा शर्मा, प्रकाश शर्मा, दीपक शर्मा उर्फ सैंडी तथा काजल दास के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही थाना प्रभारी संजय पांडेय की संपत्तियों की जांच तथा संबंधित व्यक्तियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच कर पूरे मामले की निष्पक्ष पड़ताल कराने की मांग भी उठाई गई। पत्रकारों का आरोप है कि कथित संरक्षण मिलने के कारण आरोपितों के हौसले बढ़े हुए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि यदि थाने के भीतर ही पत्रकारों को धमकियां मिलें और उन पर समय रहते कार्रवाई न हो, तो यह न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता से जुड़ा गंभीर विषय है। पत्रकारों ने सुरक्षित वातावरण में कार्य करने और निष्पक्ष न्याय की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने निष्पक्ष जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shlok Kumar को पूरे प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अब इस मामले में पुलिस प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। पत्रकारों ने मांग की है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी हो तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वालों की भूमिका को भी जांच के दायरे में शामिल किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में अनिल गुप्ता, अनुपम आचार्य, विपिन पाराशर, पवन गौतम, उमर कुरैशी, राजा तिवारी, लाखन तोमर, प्रेम कौशिक, राज चौधरी, शुभम शर्मा, राहुल ठाकुर, वैभव भारद्वाज, महेश गोस्वामी, कपिल शर्मा, अमित शर्मा, पुनीत शर्मा, पुनीत शुक्ला, रघुवीर बघेल, नितिन गौतम, राहुल शर्मा, प्रमेन्द्र अस्थाना, अभिषेक शर्मा सहित नेशनल मीडिया काउंसिल के पदाधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पाण्डेय के जालौन आगमन को लेकर जोरदार तैयारियां,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पाण्डेय के जालौन आगमन को लेकर जोरदार तैयारियां, बुंदेलखंडी अंदाज में होगा भव्य स्वागत उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय के शुक्रवार को प्रस्तावित जालौन दौरे को लेकर पूरे जनपद में उत्साह का माहौल है। मंत्री के स्वागत के लिए विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यापारिक संगठनों ने व्यापक तैयारियां की हैं। कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदामा दीक्षित के नेतृत्व में पूरे शहर को स्वागत संदेशों, होर्डिंग्स और बैनरों से सजाया गया है, जिससे जनपद में उत्सव जैसा वातावरण दिखाई दे रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री के आह्वान के अनुरूप वाहनों के लंबे काफिलों से परहेज किए जाने के मद्देनजर इस बार स्वागत को पारंपरिक एवं जनसहभागिता आधारित स्वरूप दिया गया है। मंत्री के जनपद आगमन पर गोविन्दम चौराहे से उनकी अगवानी की जाएगी। इसके बाद ई-रिक्शाओं के माध्यम से स्वागत यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत और ग्रामीण परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। उपरोक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक के द्वारा दी गई है। स्वागत यात्रा में बग्घी, ऊंट, घोड़े एवं बैलगाड़ियों को शामिल किए जाने की तैयारी है। आयोजकों का कहना है कि यह केवल एक स्वागत कार्यक्रम नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की लोक संस्कृति, परंपरा और आत्मीयता का प्रदर्शन भी होगा। शहर के प्रमुख मार्गों पर स्वागत द्वार बनाए गए हैं तथा विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा और अभिनंदन की तैयारियां की गई हैं। दौरे का प्रमुख आकर्षण मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाला भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह होगा, जहां विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं नागरिकों द्वारा मंत्री का सम्मान किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि मंत्री मनोज पाण्डेय विभागीय योजनाओं का औचक निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने के निर्देश भी दिए जा सकते हैं। दौरे के दौरान मंत्री का पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदामा दीक्षित के आवास 'क्षीर सागर' पहुंचने का भी कार्यक्रम है। दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक एवं आत्मीय संबंध रहे हैं। इसी कारण मंत्री के आगमन को लेकर क्षीर सागर परिवार में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
मां हाथी अपने बछड़े को पहले कदम उठाने के लिए प्रेरित करती है
Noida, Uttar Pradesh:A mother elephant encourages her calf to take its first steps.0
0
Report
बलुवाही टोला के पोखर में डूबने से तीन बच्चों की मौत, ग्रामीणों में शोक
Forbesganj, Bihar:एंकर- अररिया जिले के भरगामा प्रखंड क्षेत्र के खजूरी पंचायत अंतर्गत बलुवाही टोला वार्ड संख्या-4 में गुरुवार अपराह्न एक हृदयविदारक हादसे में महादलित परिवार के तीन मासूम बच्चों की पोखर में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे गांव के समीप स्थित एक पोखर में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान अचानक वे गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों को जब तक घटना की जानकारी मिली, तब तक तीनों बच्चे पानी में समा चुके थे। ग्रामीणों द्वारा तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी प्रयास के बाद दो बच्चों को पोखर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। वहीं तीसरे बच्चे की तलाश में ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लंबे समय तक खोजबीन के बाद उसे भी पोखर से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी भी मौत हो चुकी थी। मृतक बच्चे की पहचान करिश्मा कुमारी पिता राजू ऋषिदेव,अंजली कुमारी पिता फूलचंद ऋषिदेव व रानी कुमारी पिता उपेंद्र ऋषिदेव के रुप मे हुई है। घटना की सूचना मिलते ही भरगामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। माता-पिता एवं अन्य स्वजन बदहवास होकर रोते-बिलखते रहे। गांव की महिलाओं और पुरुषों की आंखें भी नम हो गईं। पूरे बलुवाही टोला में शोक का वातावरण है और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी और उमस के कारण बच्चे अक्सर पोखर में स्नान करने जाते हैं। आशंका जताई जा रही है कि स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है。0
0
Report
नर्मदापुरम दौरे में मानवाधिकार आयोग की सख्त चेतावनी, नदी-शहर के नाम बदलने का संकेत
Narmadapuram, Madhya Pradesh:राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने नर्मदापुरम दौरे के दौरान जिला प्रशासन और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभागों की समीक्षा के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि शहर में एक घाट और एक मोहल्ले का नाम जातिसूचक पाया गया है, जो संविधान की भावना, अस्पृश्यता उन्मूलन के सिद्धांतों और सामाजिक समानता के मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने जिला प्रशासन को ऐसे नामों के परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। राम-जानकी मंदिर के पास संचालित एक कथित अवैध मांस-मटन दुकान मामले पर कानूनगो ने अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर पालिका में कार्यरत आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को निर्धारित कलेक्टर दर के अनुसार वेतन नहीं मिलने की शिकायत पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को सभी कर्मचारियों के बैंक खातों में समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रम विभाग को कर्मचारियों के रोस्टर और भुगतान रिकॉर्ड की जांच कर अनियमितता मिलने पर संबंधित ठेकेदारों एवं अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। कानूनगो ने यह भी कहा कि शासन द्वारा मां नर्मदा को एक जीवित इकाई का दर्जा दिया गया है, इसलिए नदी के निर्धारित क्षेत्र में अगर मांस अथवा मटन की दुकानें संचालित होती पाई जाती हैं तो उन पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने नर्मदा नदी में बिना सीवरेज ट्रीटमेंट के गंदे नालों का पानी सीधे गिरने पर भी गंभीर चिंता जताई और इसे पर्यावरण तथा जनस्वास्थ्य दोनों के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा कि दूषित जल भविष्य में गंभीर बीमारियों और महामारी का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें नदियों को स्वच्छ रखने के लिए अरबों रुपये खर्च कर रही हैं और नगरीय निकायों को भी पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अगर गंदा पानी सीधे नदी में पहुंच रहा है तो यह गंभीर प्रशासनिक लापरवाही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नर्मदा नदी के एक घाट पर अपशिष्ट जल को रोकने के लिए बनाई जा रही पाइपलाइन और एसटीपी पंपिंग स्टेशन की डिजाइन पर भी सवाल उठाते हुए जिला प्रशासन को पूरे प्रकरण की तकनीकी समीक्षा कर ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
माँ बिल्ली ने अपने बच्चों को जन्म दिया, गर्व से कुत्ते दोस्त को दिखाया
Noida, Uttar Pradesh:माँ बिल्ली ने अपने बच्चों को जन्म दिया, गर्व से कुत्ते दोस्त को दिखाया0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन त्रिनेत्र: दो आरोपी गिरफ्तार, अफीम और डोडा चूरा बरामद
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कसा है। पहली कार्रवाई बस्सी थाना क्षेत्र के नगरी आम रोड पर की गई, जहां सूचना के आधार पर घेराबंदी कर राधेश्याम नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से 1 किलो 215 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। वहीं दूसरी कार्रवाई रोलाहेड़ा पुलिया के आगे वीर तेजाजी होटल के सामने की गई, जहां डॉग स्क्वायड की मदद से एक संदिग्ध आई-20 कार से 5 किलो 600 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया। मामले में होटल संचालक छगनलाल को गिरफ्तार कर कार भी जब्त कर ली गई है。0
0
Report
मंडला में आवारा पशुओं की भिड़ंत से नेहरू स्मारक के पास हड़कंप
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सिविल लाइन स्थित नेहरू स्मारक का है, जहां दो सांडों की भिड़ंत से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक अंडा दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि नेहरू स्मारक चौराहे पर दो सांड आपस में भिड़ गए। अचानक हुई भिड़ंत से मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इस दौरान सड़क किनारे लगी अंडा दुकान को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद एक बार फिर नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
नूंह सीएचसी पर रात के हमले में 4 घायल, 45 हमलावर हंगामा
Nuh, Haryana:रात साढ़े 11 बजे नूंह सीएचसी में बवाल तीन गाड़ियों में पहुंचे 45 हमलावर, गार्डों-कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। नूंह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब तीन गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे करीब 40 से 45 लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर उत्पात मचाया। हमलावरों ने सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में चार कर्मचारी घायल हो गए, जबकि अस्पताल की सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। सूत्रों के अनुसार, किसी पुराने विवाद में घायल हुए कुछ लोग इलाज के लिए सीएचसी पहुंचे थे। इसके कुछ देर बाद दूसरा पक्ष भी अस्पताल में पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। बीच-बचाव करने पहुंचे सुरक्षा कर्मियों और अस्पताल कर्मचारियों को भी हमलावरों ने निशाना बना लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने अस्पताल परिसर में घुसकर कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और कमरों में तोड़फोड़ की। कई खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए गए, जबकि मॉनिटर समेत अन्य चिकित्सा उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाया गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया। हमले में सफाई कर्मचारी राजेश, सिक्योरिटी गार्ड धीरज, यूपीएचसी गार्ड तारीफ और सिक्योरिटी गार्ड पुष्पराज घायल हो गए। अस्पताल स्टाफ ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। डॉक्टरों का आरोप है कि सूचना के बावजूद पुलिस को मौके पर पहुंचने में करीब आधा घंटा लग गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावरों में नूंह, सलंबा, सालाहेड़ी और घासेड़ा क्षेत्र के कुछ लोग शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक रूप से किसी नाम या गांव की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है। सीएचसी के डॉ नवीन ने कहा कि अस्पताल में पहले भी कई बार झगड़े और अभद्रता की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने अस्पताल परिसर में रात के समय नियमित पुलिस गश्त और स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। वहीं सिटी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
उन्हें यह पसंद नहीं—यह घटना क्या संकेत कर रही है?
Noida, Uttar Pradesh:They don't like that...0
0
Report
रायपुर में बजरंग दल ने युवक की पिटाई, वीडियो वायरल
Begun, Rajasthan:रायपुर एक्सक्लुसिव बजरंग दल और हिन्दू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक की पिटाई. बीते दिनों अभद्र टिप्पणी का वीडियो हुआ था वायरल बजरंगदल पदाधिकारियों ने युवक को ढूंढकर निकाला.. बीच चौराहे पर बजरंगदल पदाधिकारियों ने युवक की पिटाई. घसीट घसीट कर युवक को बुरी तरह पीटा.. मारपीट का वीडियो आया सामने.. विधानसभा थाना क्षेत्र का मामला..0
0
Report
Advertisement
