icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जयपुर एयरपोर्ट पर AAI का स्थापना दिवस मनाया गया

Jaipur, Rajasthan:जयपुर एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की स्थापना दिवस मनाया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी के गठन के 31 वर्ष पूरे हुए। प्रभारी अधिकारी चरण सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी देश में विश्व स्तर के हवाई अड्डों का निर्माण और इनका प्रबंधन करते हुए देश की प्रगति में योगदान दे रहा है। जयपुर एयरपोर्ट पर कार्गो कॉम्प्लेक्स में केक काटकर सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर CISF, कस्टम, इमिग्रेशन, एयरलाइंस, जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड और अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
0
0
Report

डोटासरा का बड़ा बयान: बेटों के RAS बनने पर BJP को दिया त्वरित जवाब

Jaipur, Rajasthan:नेता पुत्रों को लेकर जारी सियासी बयानबाजी के बीच PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का बड़ा बयान सामने आया है। डोटासरा ने अपने बच्चों को लेकर उठ रहे सवालों पर खुलकर जवाब दिया और BJP पर भी तीखा हमला बोला। डोटासरा ने कहा, “मुझे गर्व है कि मेरे बच्चे पढ़कर RAS बने। मैंने अपने बच्चों को शिक्षा दी, वे मेहनत से आगे बढ़े और मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं।” बीजेपी को सलाह देते हुए डोटासरा ने कहा कि “हमारी बातों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करे ...लेकिन जो सवाल उठाए गए हैं, उनका जवाब देना चाहिए।” उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जो सवाल उठाया था, BJP को उसका सीधा जवाब देना चाहिए था कि उनके नेताओं के बेटे गलत गतिविधियों में शामिल नहीं हैं। डोटासरा ने BJP पर तंज कसते हुए कहा, “कितने दिन तक इस तरह की गॉसिप चलाते रहेंगे—यह पास हो गया, वह पास हो गया।” उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, “आप में दम है तो आप भी अपने बच्चों को RAS बनाकर दिखाएं।” उन्होंने कहा, “जो पढ़ते हैं, वही पास होते हैं। तीतर मारने वाले एक टाइम का गोश्त ही पका सकते हैं।” डोटासरा ने आगे कहा कि “कौन कितना दूध का धुला है, यह सबको पता है। सबके कच्चे चिट्ठे एक-दूसरे के पास हैं।” इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में एक बार फिर गर्माहट बढ़ गई है और नेता पुत्रों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
0
0
Report

जालोर के विद्यार्थियों ने हिंदी माध्यम शुरू करने की मांग पर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

Jalore, Rajasthan:सायला के बावतरा स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में हिंदी माध्यम शुरू करने की मांग को लेकर विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए छात्रों और अभिभावकों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और नारेबाजी कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कई बार मांग करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई, जबकि अंग्रेजी माध्यम के साथ हिंदी माध्यम भी जरूरी है। सूचना पर जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) भंवरलाल परमार, सीबीईओ किशोर परमार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश की। सीबीईओ की समझाइश के बाद छात्रों ने ताला खोलकर कक्षाओं में लौट गए। वहीं डीईओ ने मांग पत्र लेकर सरकार तक पहुंचाने और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। फिलहाल मामला शांत है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

बाड़मेर में गोवंश सुरक्षा यात्रा: एक लाख पशुओं के लिए रेफ्लेक्टर बेल्ट योजना

Barmer, Rajasthan:बाड़मेर। सड़क पर निराश्रित घूम रहे गोवंश एवं अन्य पशुओं से लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए बाड़मेर के कुछ युवाओं द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। “सुरक्षा बंधन यात्रा” नाम से चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य जहां एक ओर बेजुबान जानवरों की जान बचाना है, वहीं सड़क सुरक्षा को भी मजबूत करना है। इस अभियान के नेतृत्व युवा महेंद्र सिंह तारातरा कर रहे हैं। इस अभियान के रोजाना लोग जुड़ रहे हैं। लक्ष्य है कि एक लाख निराश्रित गोवंश समेत अन्य पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट पहनाया जाए। अभियान के तहत पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर बेल्ट बांधी जा रही है, जिससे रात के समय वाहन चालकों को दूर से ही पशु दिखाई दे सकें और दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। यात्रा के पहले दिन बाड़मेर से जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह कार्य किया गया। दूसरे दिन बाड़मेर से चौहटन मार्ग पर अभियान चलाया गया, वहीं तीसरे दिन बाड़मेर से गडरा रोड लंगेरा, आटी , दांता समेत दर्जनों गांवों तक पशुओं को रिफ्लेक्टर बेल्ट पहनाई जा रही है। इस पहल के माध्यम से न केवल हादसों में कमी लाने का प्रयास किया जा रहा है, बल्कि पशुधन की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है। किसानों और पशुपालकों को भी निशुल्क बेल्ट उपलब्ध करवाई जा रही है।
0
0
Report

गहलोत बोले: उदयपुर कन्हैयालाल केस में भाजपा सरकार से न्याय की गुहार

Noida, Uttar Pradesh:पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का X पर बयान कहा -यह बेहद दुखद है कि उदयपुर के स्वर्गीय कन्हैयालाल के परिवार को भाजपा सरकार से न्याय के लिए गुहार लगानी पड़ रही है।गृहरंत्री अमित शाह ने विधानसभा चुनाव के समय जनता में भ्रम फैलाया कि राजस्थान सरकार ने स्पेशल कोर्ट नहीं बनाया, जबकि यह मुकदमा शुरू से ही NIA के पास है और NIA की स्पेशल कोर्ट में ही चल रहा है। अमित शाह जी, भाजपा की राजस्थान में सरकार बने सवा दो साल हो चुके हैं। आपकी सरकार ने अभी तक इस मामले में वह स्पेशल कोर्ट क्यों नहीं बनाया है, जिसका आरोप आप कांग्रेस सरकार पर लगा रहे थे? भाजपा ने इस मामले पर केवल राजनीति की है। अगर भाजपा सरकार चाहती तो इस मुकदमे की 'डे-टू-डे' हियरिंग (रोजाना सुनवाई) करवाती और अभी तक दोषियों को सजा हो जाती, परन्तु अभी तक भाजपा सरकार की NIA 160 गवाहों में से 40 गवाहों की गवाही तक नहीं करवा सकी है। कन्हैयालाल जी के दोनों हत्यारे भाजपा के कार्यकर्ता थे, इसलिए भाजपा इनको सजा नहीं होने दे रही है। एक तरफ पूरे देश में सांप्रदायिकता का माहौल बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा इतने संगीन मामले में अपराधियों को अभी तक सजा दिलाने में विफल रही है।
0
0
Report

बिहार के राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सरकार से मांग पूरी होने तक आंदोलन तेज

Patna, Bihar:बिहार मैं राजस्व सेवा से जुड़े अधिकारी पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है इसी क्रम में राजस्व कर्मचारियों की बैठक हुई बैठक को महजुटान पार्ट 2 नाम दिया गया। बैठक में यह निर्णय हुआ कि राजस्व कर्मचारी अभी भी हड़ताल पर बने रहेंगे जब तक कि उनकी मांगे पूरी नहीं होती वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार भी बेहद गंभीर नजर आ रही है राज्य सरकार का कहना है कि हड़ताल की आड़ में कुछ लोग राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं राज्य के सुशासन की व्यवस्था को खराब कर भ्रष्टाचार का माहौल बनाना चाहते हैं जिसे सरकार का शासन किसी व्यवस्था पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
0
0
Report
Advertisement

मंत्री दीपक प्रकाश खगड़िया ने पंचायत के मुद्दे समझे, सोलर लाइट रखरखाव एजेंसी हवाले

Khagaria, Bihar:बिहार सरकार के पंचायतीराज मंत्री दिपक प्रकाश खगड़िया पहूंचे जहां खगङिया समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल हुए। उसके बाद खेल भवन में आयोजित जनसंबाद कार्यक्रम के तहत पंचायतीराज के प्रतिनिधियों से सीधा संबाद किया। इस दौरान मंत्री दिपक प्रकाश ने सभी जनप्रतिनिधियों की समस्याओ से अबगत हुए। मंत्री के समक्ष मुखिया से लेकर जिला परिषद सदस्य तक अपनी अपनी समस्याओ को रखा और उनकी बातों को ध्यैय से मंत्री ने सुना। सबसे ज्यदा समस्या पंचायत सरकार भवन में कर्मियों की कमी को लेकर उठाया गया साथ ही पंचायत में लगे सोलर प्लेट की खराब होने की समस्या को मंत्री के समक्ष रखा गया। पंचायतीराज मंत्री ने कहा की पंचायत मे लगे सोलर लाइट का रखरखाव पांच साल तक एजेंसी को करना है यदि ऐजेंसी स्तर से जांच में शिकायत आती है ऐजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

ज्ञान भवन में जूट उद्योग के स्थापना दिवस पर बड़ा कार्यक्रम, मंत्री मौजूद

Patna, Bihar:पटना के ज्ञान भवन में आज राष्ट्रीय जूट बोर्ड और जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के स्थापना दिवस के मौके पर भव्य और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि जूट उद्योग देश की पारंपरिक विरासत होने के साथ-साथ आज सतत विकास का मजबूत माध्यम बनकर उभर रहा है। उन्होंने लखपति दीदियों की सराहना करते हुए कहा कि ये महिलाएं जूट उत्पादों के निर्माण के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही हैं और आत्मनिर्भर भारत की मिसाल पेश कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान जूट उद्योग में उत्कृष्ट योगदान देने वाली लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय जूट बोर्ड और जूट कॉर्पोरेशन द्वारा प्रकाशित एक विशेष पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया, जिसमें जूट उद्योग की संभावनाओं और नवाचारों को दर्शाया गया है।
0
0
Report
Advertisement

पटना हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव में नामांकन पहले दिन 67 उम्मीदवार

Patna, Bihar:पटना हाई कोर्ट के सबसे बड़े अधिवक्ता संघ एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन 67 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।2 अप्रैल,2026 को नामांकन पत्र दायर करने का अंतिम दिन हैं। 3अप्रैल, 2026 को नामांकन पत्र का जांच किया जाना है। आगामी 17 अप्रैल,2026 को होने वाले चुनाव में 5 हजार 2 सौ 62 अधिवक्ता मतदाता अपना मत देंगे।चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी और वरीय अधिवक्ता अंजनी कुमार ने बताया कि मत पत्रوں में उम्मीदवार के नाम के अलावा उनका फोटो भी रहेगा। उनका कहना था कि इस बार के चुनाव में मतदान करने के लिए सभी मतदाताओं को अपने साथ संघ का पहचान पत्र लाना अनिवार्य हैं।जिनके पास पहचान पत्र नहीं ,वे लाइब्रेरी कार्ड के आधार पर वोट दे सकेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन भाजपा सहित कांग्रेस एंव अन्य दलों से सम्बंधित वकीलों ने नामांकन पत्र दाखिल किये।बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र उर्फ गीता वाले बाबा ने संयुक्त सचिव के पद पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया वही कांग्रेस के विधि एंव मानवाधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने उपाध्यक्ष पद पर नामांकन किये। राष्ट्रीय लोक समता Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता अरुण कुशवाहा ने भी नामांकन पत्र दाखिल किये हैं।अन्य दलों के सदस्य भी नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। पटना हाई कोर्ट के सबसे पुराने अधिवक्ता संघ एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव अब दिलचस्प दौर में पहुँच रहा है।पटना हाईकोर्ट वरीय अधिवक्ता श्री योगेश चन्द्र वर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दायर कर अपनी उम्म्मीदवारी पेश कर दी है।ये पहले भी एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर चुनाव जीत चुके है। एक अन्य वरीय अधिवक्ता श्री राजेंद्र नारायण ने। भी अध्यक्ष पद के नामांकन भरा है।एडवोकेट एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह भी अध्यक्ष पद की दावेदारी करेंगे। इधर महासचिव पद के लिए वरीय अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने अपना नामांकन आज भरा है।अधिवक्ता राजेश कुमार मिश्रा ने भी इस पद के लिए नामांकन भरा है ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top