244235
भारतीय किसान यूनियन ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं पर उठाई आवाज
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा में भारतीय किसान यूनियन शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री केपी मलिक को ज्ञापन सौंपा। दो दिवसीय दौरे पर गजरौला में ठहरे मंत्री के समक्ष किसानों की समस्याओं का विस्तार से जिक्र किया गया। किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देने की मांग की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना के सरकारी आवास खाली कराने का नोटिस: नीलम देवी पर नया एक्शन
Patna, Bihar:अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और एक्शन, खाली करना होगा पटना का सरकारी आवास, सरकार ने भेजा नोटिस बिहार सरकार ने पूर्व विधायक नीलम देवी को पटना के मॉल रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की सदस्यता समाप्त होने के बाद उन्हें 25 नवंबर 2026 तक आवास खाली करने का निर्देश दिया गया है।0
0
Report
मुंडा प्रतिनिधिमंडल ने खतियान में जाति बदलाव के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात की
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री hेमंत सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुंडा समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि तमाड़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बुंडू अंचल की छह पंचायतों के 18 गांवों के ऑनलाइन खतियान में जाति का नाम ‘मुंडा’ के स्थान पर ‘स्वासी’ अंकित है, जिसके कारण संबंधित ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से ऑनलाइन खतियान में जाति के नाम के गलत अंकन में सुधार कराते हुए ‘स्वासी’ के स्थान पर ‘मुंडा’ दर्ज कराने का अनुरोध किया. मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा इस संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया. मौके पर विधायक श्री विकास मुंडा मौजूद रहे。0
0
Report
दिल्ली: नितिन नबीन ने खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया दी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: नितिन नबीन (बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष) मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान पर0
0
Report
Advertisement
अर्नब चक्रवात के खतरे के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ के खतरे को लेकर छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष एहतियात बरतने के निर्देश अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक सभी जिलों के कलेक्टरों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दक्षिण बस्तर के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर में विशेष सतर्कता राहत शिविरों को 24 घंटे तैयार रखने के निर्देश गर्भवती महिलाओं को जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी करने के निर्देश बिजली, दूरसंचार और सड़क सेवाएं सुचारू रखने की तैयारी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश शासन का लक्ष्य, चक्रवात से निपटने पूरी तैयारी, जनहानि रोकने पर विशेष जोर0
0
Report
सीएम योगी का बिठूर दौरा
Kanpur, Uttar Pradesh:बिठूर से सीएम योगी का संबोधन, विरासत और महर्षि वाल्मीकि के योगदान का किया उल्लेख कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर बिठूर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि जयंती पर अवकाश घोषित करते हुए मंदिरों में महर्षि वाल्मीकि के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए आयोजन किए जा रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि बिठूर विरासत की पावन भूमि है। इस धरती ने महर्षि वाल्मीकि की साधना और तप को देखा है। यहीं रामायण की रचना हुई और माता सीता को सम्मान मिला। उन्होंने कहा कि जहां नारी की अस्मिता का सम्मान होता है, वहीं लव-कुश जैसे बालक शौर्य का परिचय देते हैं। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से भगवान राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने बिठूर के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नाना साहब ने अंग्रेजों को चुनौती दी। रानी लक्ष्मीबाई के बचपन का भी इस क्षेत्र से जुड़ाव रहा है। सीएम योगी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और धार्मिक स्थलों के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि वहां महर्षि वाल्मीकि, गोस्वामी तुलसीदास, शबरी माता और निषादराज से जुड़े मंदिर भी हैं। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम और प्रयागराज महाकुंभ का उल्लेख करते हुए कहा कि विरासत का सम्मान कैसे होता है, यह देश ने देखा है। अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा-वृंदावन और मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर की तरह बिठूर का भी विकास किया जाएगा। प्रदेश में संतों और महापुरुषों की करीब चार हजार प्रतिमाओं के संरक्षण का काम किया जा रहा है। राजनीतिक हमले करते हुए सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस पर अयोध्या के विकास में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने सपा शासनकाल में कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और जमीनों पर कब्जे के मुद्दे उठाए। घुसपैठ के मुद्दे पर अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के प्रति उनका रुख स्पष्ट होना चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि विरासत के सम्मान के साथ प्रदेश के विकास और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने का काम किया जा रहा है।0
0
Report
सुल्तानपुर में चुनावी चाय और लोगों की राय: चौपालों की पहल
Noida, Uttar Pradesh:चुनावी चाय और आपकी राय प्रोग्राम सुल्तानपुर सुल्तानपुर में क्या है चुनावी माहौल,विधायको के क्या है हाल, चाय की दुकान से लोगो के साथ चौपाल चाय की अच्छी से दुकान से चौपाल है0
0
Report
Advertisement
स्मृति ईरानी की मंत्रियों के साथ बैठक के बाद संगठन में बड़े बदलाव के संकेत
Begun, Rajasthan:रायपुर मंत्रियों के साथ स्मृति ईरानी की बैठक सम्पन्न.. बैठक को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल का बयान- परिचयात्मक बैठक के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा.. संगठन को और बेहतर बनाने को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश.. प्रभार क्षेत्रों में दौरा बढ़ाने के निर्देश.. ज्यादा से ज्यादा बैठकें करने और जनता के बीच पहुंचने पर जोर.. केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर हुआ मंथन..0
0
Report
वाराणसी: बालिका महोत्सव में गूंजा बेटी बचाओ का नारा, हरसोस में बाल विवाह-दहेज के खिलाफ निकली रैली
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी। जंसा क्षेत्र के हरसोस गांव में सोमवार को आशा ट्रस्ट द्वारा बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया। हरसोस, नागेपुर, बीरभानपुर, हरपुर, खेवली, भतसार, कपड़फोड़वा सहित कई गांवों से सैकड़ों किशोरियों ने कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, दहेज और यौन उत्पीड़न के खिलाफ रैली निकालकर जागरूकता का संदेश दिया। रैली में "बाल विवाह बंद करो, तिलक दहेज छोड़ो, कन्या भ्रूण हत्या बंद करो, भीख नहीं अधिकार चाहिए" जैसे नारों से गांव गूंज उठा। आशा सिलाई कढ़ाई केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। किशोरियों ने नुक्कड़ नाटक, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बाल विवाह और दहेज के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि कम उम्र में शादी से लड़कियों की पढ़ाई छूटती है और सेहत पर बुरा असर पड़ता है। सामाजिक कार्यकर्ता आशा राय ने कहा कि आज घर में भी लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं, इसलिए यौन हिंसा के प्रति जागरूकता और शिक्षा बेहद जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनीता पटेल ने की, संचालन मनीषा ने और स्वागत चंद्रकला-प्रेमा ने किया।0
0
Report
भदोही जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत प्रगणकों एवं प्रशिक्षणों के साथ डीएम ने की वार्ता
Sadawpur, Pali, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी शैलेष कुमार ने आज सेंट थॉमस स्कूल, ज्ञानपुर में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता, सटीकता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराने पर जोर दिया। जनगणना प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल,ा बीएसए शिवम पांडेय,एसडीएम अरुण दीक्षित वह तहसीलदार समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे0
0
Report
Advertisement
कोई समाचार उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
बिरलोका जीएसएस से अब अजमेर डिस्कॉम के सभी जिलों में दिन में बिजली बंटेगी
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की किसानों को दीपावाली से पहले बड़ी सौगात अजमेर डिस्कॉम के सभी जिलों में किसानों को अब दिन में मिलेगी बिजली नागौर के बिरलोका में 220 केवी जीएसएस सफलताप्रव starting के साथ शुरू हुआ इससे अजमेर विद्युत वितरण निगम के सभी 14 जिलों में किसानों को दिन के समय दो ब्लॉक में बिजली आपूर्ति मिल सकेगी इस व्यवस्था से क्षेत्र के किसानों को रात में सिंचाई कार्य से राहत मिलेगी तथा कृषि कार्य अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक हो सकेगा दिन में किसानों को बिजली मिलने का सपना साकार हो गया है; शुरूआत अजमेर डिस्कॉम से हो रही है सीएम भजनलाल शर्मा के लगातार प्रयासों से अब किसानों को ठंड के मौसम में खेतों में सिंचाई करने की मजबूरी से आजादी मिल गई है नागौर के बिरलोका में जीएसएस के शुरू होने से शेष जिलों में भी इस व्यवस्था का विस्तार होगा इस परियोजना से बिरलोका, नारवा, हिसाबा, पांचला सिद्धा, खींवसर, पांचौड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों को लाभ मिलेगा संपूर्ण खींवसर तहसील में किसानों को दिन के समय दो ब्लॉक में बिजली उपलब्ध होगी बिरलोका जीएसएस में लगभग 170 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 160 MVA क्षमता का 220/132 केवी पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है आधुनिक SCADA प्रणाली के उपयोग से पश्चिमी राजस्थान में उत्पादित सौर ऊर्जा का नागौर जिले में बेहतर उपयोग संभव होगा वोल्टेज स्तर, बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और विश्वसनीयता में सुधार होगा सीएम भजनलाल शर्मा का दावा है कि बिजली कंपनियां अब घाटे से बाहर निकल रही हैं, और वो जल्द मुनाफे में आएंगी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कृषक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 2027 तक प्रदेश के किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति की बजट घोषणा की थी; इस दिशा में प्रदेश के 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने का सरकार کا वादा पूरा हो गया है, बाकी के पंद्रह जिलों में भी अगले साल तक दिन में बिजली मिलने लगेगी आखिरकार जो काम दशकों में नहीं हो पाया, सीएम भजनलाल शर्मा के प्रयासों से उसे पौने तीन साल में ही पूरा करके दिखा दिया गया किसानों के लिए सीएम भजनलाल शर्मा की इससे बड़ी और कोई सौगात हो ही नहीं सकती0
0
Report
बेगूं में खेत की तारबंदी फंसने से मादा पैंथर की मौत
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र में नाथूराम जी का खेड़ा गांव में खेत की तारबंदी में फंसने से करीब 2 से 3 वर्ष की मादा पैंथर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण गोविंद बंजारा ने वन विभाग को सूचना दी कि देवी सिंह राजपूत के खेत में पैंथर तारबंदी में फंसा हुआ है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू के लिए उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया, लेकिन रेस्क्यू दल के पहुंचने से पहले ही पैंथर की मौत हो गई। इसके बाद मेडिकल बोर्ड ने अधिकारियों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया। जांच में पैंथर के सभी अंग सुरक्षित मिले। पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया।0
0
Report
Advertisement
पाइपलाइन में 8 फीट की जड़ से पानी सप्लाई फिर से शुरू, क्षेत्रीय राहत
Jaipur, Rajasthan:पानी की समस्या जड़ से खत्म, पाइपलाइन में फंसी 8 फीट लंबी जड़ एक महीने बाद आई पानी जयपुर- मुरलीपुरा में पानी की समस्या जड़ से खत्म हो गई. दरअसल इलाके में पाइप लाइन में पेड़ की जड़ें जमी थीं जिससे गंगा-जमुना कॉलोनी में एक महीने से पानी की समस्या से सैकड़ों लोग जूझ रहे थे. जांच के दौरान पाइपलाइन में करीब 8 फीट लंबी जड़ फंसी मिली, जिससे पानी की सप्लाई बाधित हो रही थी. स्थानीय लोगों की शिकायत पर जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने चार-पाँच दिन तक अलग-अलग स्थानों पर खुदाई कर पाइपलाइन की जांच की, लेकिन समस्या का पता नहीं चला. इसके बाद सहायक अभियंता राज सिंह रेस्पवाल मौके पर पहुंचे और दोबारा जांच करवाई. इस दौरान पाइपलाइन में चोकिंग मिली और अंदर फंसी लंबी जड़ सामने आई. कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद जड़ को बाहर निकाला और पाइपलाइन को दोबारा जोड़कर सप्लाई शुरू की. जांच में पानी का प्रेशर सही मिला. इससे गंगा-जमुना कॉलोनी के साथ देवनगर और ऋषि कॉलोनी सहित आसपास की कॉलोनियों के लोगों को राहत मिली. मौके पर फिटर बनवारी लाल सैनी, राजपाल शर्मा, मनीष सहित जलदाय विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
झारखंड में मोदी बयान पर कांग्रेस विरोध, बीजेपी ने कांग्रेस कार्यालय घेरा
Ranchi, Jharkhand:पीएम मोदी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दिए गए बयान के विरोध में झारखंड बीजेपी के द्वारा कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव किया गया। इस घेराव की अगुआई महानगर बीजेपी अध्यक्ष ने किया और इसमें प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रबिंद्र राय और दीपक प्रकाश सहित बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। एक तरफ बीजेपी के नेता नारेबाजी करते रहे तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी हाथों में कांग्रेस पार्टी का झंडा लेकर बीजेपी और पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। दोनों तरफ से खूब आरोप प्रत्यारोप सुनाई देता रहा बाइट ... बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष बाइट ...रबिंद्र राय ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,बीजेपी बाइट ...आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी बाइट ...दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी बाइट ...राकेश सिंहा, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस बाइट ... किशोर शाहदेव, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस बाइट...सुनील सिंह, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस0
0
Report
जालौन में 'सीनियरगिरी' पर स्ट्राइक, तनाव बढ़ने की आशंका
Varanasi, Uttar Pradesh:जालौन में 'सीनियरगिरी' पर 'स्ट्राइक'0
0
Report
Advertisement
