244235
मसाला व्यापारियों के समर्थन में उतरे भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में लगने वाले साप्ताहिक बुध बाजार में मसाला एवं अन्य खाद्य वस्तुओं की बिक्री के विरोध के चलते मसाला व्यापारी एकत्र होकर भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी के आवास पर पहुंचे लिए आप भी सुनिए उन्होंने क्या कहा…
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चूरू के कनवारी कुंड में डूबे 55 वर्षीय की मौत, पुलिस मर्ग जांच में
Churu, Rajasthan:कुंड में डूबने से 55वर्षीय व्यक्ति की मौत चूरू। जिले के रतनगढ़ तहसील के गांव कनवारी में 55 वर्षीय व्यक्ति की कुंड से पानी निकालते समय डूबने से मौत हो गई। इस आशय की रिपोर्ट मृतक के जीजा ने पुलिस में दी है, जिस पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रतनगढ़ निवासी 60 वर्षीय महेंद्र पुत्र भगवानाराम जाट ने रिपोर्ट दी कि कनवारी निवासी उसका 55 वर्षीय साला ओमप्रकाश पुत्र बेगाराम जाट हमेशा की तरह मवेशियों लेकर खेत गया था। शाम को जब मवेशी वापिस घर पर आ गए, तो ओमप्रकाश घर नहीं लौटा, जिस पर परिजनों को उसकी चिंता हुई तथा तलाश शुरू की। उसकी सास अपने पड़ौसियों को लेकर खेत पहुंची, तो ओमप्रकाश पानी की कुंड में गिरा हुआ दिखाई दिया, जिसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को मर्ग दर्ज कर पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।0
0
Report
भोपाल: सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58% तक बढ़ा, DA में बड़ा इजाफा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल शासकीय कर्मचारियों के 3% महंगाई भत्ता वृद्धि के आदेश जारी। 55 से बढ़कर 58% हुआ DA0
0
Report
एटा मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क निर्माण के अनियमितताओं पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई
Etah, Uttar Pradesh:एटा के मेडिकल कॉलेज की सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत करने पर दबंग ठेकेदार शिकायकर्ताओं को दे रहा है धमकी, एटा मेडिकल कॉलेज के सामने बन रही सड़क को लेकर विवाद आया सामने, ठेकेदार के खिलाफ स्थानीय लोगों में पनपा आक्रोश, स्थानीय लोगों ने निर्माण में अनियमितताओं को लेकर ठेकेदार पर लगाये गंभीर आरोप, स्थानीय लोगों ने एटा डीएम से की शिकायत, शिकायत मिलते ही R.E.S के अधिकारी पहुंचे मौके पर, जगह जगह रोड की ड्रिलिंग करके कर रहे है गुणवत्ता की जाँच, जांच के दौरान ठेकेदार द्वारा शिकायतकर्ताओं को धमकाने का मामला आया सामने, आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर ठेकेदार पर कड़ी कार्यवाही की कर रहे है मांग, सड़क निर्माण विवाद के बाद R.E.S के अधिशासी अभियंता (XEN) ने कहा मानकों के अनुसार ही किया जाएगा कार्य, किसी भी स्तर पर नहीं होगा निर्माण कार्य में समझौता,अनियमितता मिलने पर होगी ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही, XEN आलोक श्रीवास्तव बोले शिकायतकर्ताओं को धमकी देने के मामले में भी संबंधित ठेकेदार के खिलाफ होगी कार्यवाही, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के एटा मेडिकल कॉलेज के सामने का है पूरा मामला।0
0
Report
Advertisement
आमेर के बालाजी मंदिर में अंजनी-माता और गणेश के साथ विराजमान हैं? जानें चमत्कार
Jaipur, Rajasthan:आमेर/जयपुर पवनपुत्र हनुमान के मंदिर के बारे में ऐसी जानकारी दी जा रही है जहाँ माता अंजनी के साथ पवनपुत्र हनुमान विराजमान हैं। राजधानी जयपुर के आमेर में देश का ऐसा प्राचीन मंदिर माना जाता है जहां बालाजी के साथ माता अंजनी और भगवान गणेश की प्रतिमाएं एक साथ हैं। प्राचीन बालाजी मंदिर से जुड़ी चमत्कारी घटनाओं का वर्णन मिलता है और आमेर के राजा युद्ध से पहले इसी मंदिर में आशीर्वाद लेते थे ताकि जीत मिल सके। वाराही दरवाजा के पास स्थित इस मंदिर का इतिहास हजारों वर्ष पुराना बताया गया है; 1548 में राजा भारमल ने मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था और आमेर नगर के चारों तरफ परकोटा बनवाया गया। प्रवेश करते ही दायें तरफ यह बालाजी मंदिर है, जहां बालाजी के साथ मां अंजनी और भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान हैं, और यह देश का पहला मंदिर माना जाता है जिसमें बालाजी के साथ मां अंजनी की प्रतिमा साथ-साथ है। मंदिर परिसर में भगवान महादेव का मंदिर भी है जिसमें शिव परिवार विराजमान है। वरिष्ठ पर्यटक गाइड महेश कुमार शर्मा ने कहा कि राजा भारमल समेत आमेर के सभी राजा युद्ध लड़ने से पहले बालाजी के धोक लगाकर आशीर्वाद लेते थे; मान्यता है कि बालाजी की कृपा से युद्ध में विजय होती थी। नगर द्वार से महल तक नेत्रगोल के जुलूस के साथ राजा बालाजी के धोक लगाते थे और आज भी राज परिवार की ओर से विशेष तौर पर बालाजी को भोग देकर आशीर्वाद लिया जाता है। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर इस प्राचीन बालाजी मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड पाठ और भजन होते हैं; बालाजी का विशेष श्रृंगार कर नवीन पोशाक पहनवाई जाती है।0
0
Report
डॉ. रश्मि शर्मा ने समग्र शिक्षा राजस्थान के SPD के रूप में पदभार संभाला
Jaipur, Rajasthan:भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी डॉ. रश्मि शर्मा ने गुरुवार को समग्र शिक्षा राजस्थान में राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त (SPD) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं और कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प्रेजेंटेशन के माध्यम से राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की प्रशासनिक संरचना, संचालित योजनाओं, गतिविधियों तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। डॉ. शर्मा ने सभी कॉम्पोनेंट्स के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनका मुख्य फोकस राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त, समावेशी एवं परिणामोन्मुख बनाना रहेगा। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे नवाचारों को बढ़ावा दें और विद्यार्थियों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ सुनिश्चित करें। डॉ. शर्मा ने यह भी कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार के साथ-साथ पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने विभागीय कार्यों में समन्वय बढ़ाने और जमीनी स्तर पर बेहतर परिणाम लाने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि डॉ. रश्मि शर्मा के पास प्रशासनिक क्षेत्र का व्यापक अनुभव है। वे पूर्व में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर उल्लेखनीय कार्य कर चुकी हैं। उनके नेतृत्व में समग्र शिक्षा अभियान को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।0
0
Report
SI भर्ती में गड़बड़ी की सूचना देने पर 1 लाख रुपये इनाम
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान पुलिस का बड़ा फैसला: SI भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना देने पर मिलेगा 1 लाख का इनाम राजस्थान में होने वाली उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। ADG एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, नकल या पेपर लीक जैसी गतिविधियों की सूचना देने वालों को 1 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।आदेश में बताया गया है कि SI भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 और 6 अप्रैल 2026 को पूरे राज्य में किया जाएगा। परीक्षा के दौरान आपराधिक तत्वों द्वारा पेपर लीक, ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल कराने, सॉल्वर बैठाने या अन्य अवैध गतिविधियों की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति परीक्षा में अनियमितता, धोखाधड़ी या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सटीक और प्रमाणिक सूचना देता है, तो उसे ₹1,00,000 का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।इसके लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530429258 पर भेज सकता है।0
0
Report
Advertisement
SI भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी पर सूचना देने पर 1 लाख इनाम
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- राजस्थान पुलिस का बड़ा फैसला SI भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना देने पर मिलेगा 1 लाख का इनाम ADG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) विशाल बंसल ने जारी किए आदेश परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, नकल या पेपर लीक जैसी गतिविधियों की सूचना देने वालों को 1 लाख रुपये का दिया जाएगा इनाम SI भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 और 6 अप्रैल 2026 को पूरे राजस्थान में होगा आपराधिक तत्वों द्वारा पेपर लीक, ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल कराने, सॉल्वर बैठाने या अन्य अवैध गतिविधियों की आशंका को देखते हुए कदम उठाया यदि कोई व्यक्ति परीक्षा में अनियमितता, धोखाधड़ी या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सटीक और प्रमाणिक सूचना देता है, तो उसे 1 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530429258 पर जारी0
0
Report
मारपीट के मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार सिंह गिरफ्तार, देसी पिस्टल–कारतूस बरामद
Munger, Bihar:मारपीट का आरोपी गिरफ्तार , देसी पिस्टल और कारतूस बरामद। गिरफ्तार आरोपी पर सात से अधिक मुकदमे हैं दर्ज , एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया मुंगेर के कासिम बाजार थाना इलाके के बिंदवाड़ा स्थित कटघर टोला में 1 अप्रैल को हुए मारपीट मामले में मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल , मैग्जीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कासिम बाजार थाना इलाके के बिंदवाड़ा स्थित कटघर टोला में आठ आरोपियों ने मिलकर एक दूसरे गुट के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष के आवेदन पर कासिम बाजार थाना में मामला दर्ज किया था। पुलिस द्वारा घटना के बाद से लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी और इसी क्रम में पुलिस जब घटना की जांच करने पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस जवानों ने खदेड़ कर पकड़ा और उसकी तलाशी ली तो उसके कमर से एक पिस्टल मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी बिंदवाड़ा निवासी प्रिंस कुमार सिंह है जिसपर हत्या, हत्या के प्रयास,आर्म्स एक्ट सहित सात मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया की फरार आरोपी को लेकर पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा इस मामले में पुलिस ने हथियार बरामदगी के मामले में अलग से एफआईआर दर्ज की है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।0
0
Report
बेतिया सिकटा रोड हादसे में तीन की मौत, दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई है घटना सिकटा के सैनिक रोड की है जहां अट्ठाइस लक्खा पुल के समीप दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो बाइक पर सवार चार युवकों को बेतिया जीएमसीएच पहुंचाया जहां इलाज के जरिए तीन युवकों की मौत हो गई है एक युवक को बेहतर इलाज के लिए रहमानिया रेफर कर दिया गया है मृतकों में पिता पुत्र भी शामिल है जो एक बाइक पर सवार थे फैयाज और उनके पुत्र नेयाज की मौत हो गई है तो वहीं नेपाल के परसा जिला अरमान मियां की मौत हो गई है बताया जा रहा है दोनो बाइक रफ्तार में थे सड़क पर गड्ढा था और दोनों अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए दोनो बाइक पर सवार कोई युवक हेलमेट नहीं पहने थे जिससे बड़ा हादसा हो गया है0
0
Report
Advertisement
हरीश रावत के ब्रेक के बाद संजय नेगी ने कांग्रेस में वापसी की बात
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड कांग्रेस में इन दिनों संजय नेगी के नाम को लेकर घमासान मचा हुआ है। संजय नेगी के कांग्रेस में शामिल होने और नहीं होने को लेकर कांग्रेस के बड़े नेता आपस में ही झगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दिल्ली में हाल ही में कांग्रेस में 6 नेताओं को शामिल किया गया है। संजय नेगी को भी रामनगर से कांग्रेस में शामिल होना था लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि आखिरी वक्त में संजय नेगी को शामिल नहीं किया गया। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस बात से नाराज हो गए और उन्होंने 15 दिन के लिए राजनीति से छुट्टी लेने का ऐलान किया। हरीश रावत के ऐलान के बाद कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर बयान बाजी करते नजर आ रहे हैं। संजय नेगी गुरुवार को पूर्व सीएम हरीश रावत के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। संजय नेगी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उन्होंने हरीश रावत से निवेदन किया है कि हरीश रावत ने 15 दिन का जो राजनीति से दूर रहने का फैसला किया है उसे वापस लें क्योंकि प्रदेश को उनकी बहुत जरूरत है। प्रदेश में हरीश रावत से बड़ा कोई नेता नहीं है संजय नेगी कांग्रेस से निष्कासित नेता0
0
Report
खरीफ 2026 के लिए उर्वरकों का भारी स्टॉक, किसानों को जल्द मिलेगा आवश्यक आपूर्ति
Jaipur, Rajasthan:खरीफ 2026 हेतु उर्वरकों का भरपूर भंडार उपलब्ध。 आगामी खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता。 कृषि विभाग द्वारा उर्वरकों के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही。 ताकि किसानों को उनकी मांग के अनुरूप उर्वरक मिल सकें。 कृषि आयुक्त नरेश गोयल ने आज ली समीक्षा बैठक。 बैठक में उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अनियमितताओं पर सख्त नियंत्रण के निर्देश दिए गए。 कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने बताया, खरीफ 2026 के लिए अप्रैल से सितम्बर तक 11 लाख मैट्रिक टन यूरिया, 5.10 लाख मैट्रिक टन डीएपी, 1.50 लाख मैट्रिक टन एनपीके और 4 लाख मैट्रिक टन एसएसपी की मांंग स्वीकृत की गई。 वर्तमान में राज्य में 3.87 लाख मैट्रिक टन यूरिया, 80 हजार मैट्रिक टन डीएपी, 68 हजार मैट्रिक टन एनपीके, 2.08 लाख मैट्रिक टन एसएसपी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध。 यह पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय रूप से अधिक。0
0
Report
आजमगढ़ में फर्जी दस्तावेज़ से दो पासपोर्ट बनवाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि बदलकर 12 साल बाद बनवाया दूसरा पासपोर्ट。 जनपद आजमगढ़ के शहर कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने वाले एक वांछित अभियुक्त को हिरासत में लिया है। जिसके द्वारा आजमगढ़ के अलावा अम्बेडकरनगर से फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर पासपोर्ट बनवाया गया था, पुलिस ने उसे बवाली मोड़ से पकड़कर विधिक कार्रवाई करने में जुटी है。 पुलिस के अनुसार आजमगढ़ जिले में शहर कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला आसिफगंज का निवासी सैय्यद मोहम्मद आबिद ने वर्ष 2004 में अपने वास्तविक विवरण के आधार पर पहला पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद उसने अपना नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि बदलकर वर्ष 2016 में जनपद अम्बेडकरनगर से दूसरा पासपोर्ट बनवा लिया। इस मामले में एलवल चौकी प्रभारी प्रियंका तिवारी की तहरीर पर शहर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान शैक्षणिक प्रमाण पत्रों और अन्य अभिलेखों के परीक्षण में अभियुक्त द्वारा अलग-अलग नाम और पते से दो पासपोर्ट बनवाने की पुष्टि हुई। इस मामले को लेकर कार्रवाही के क्रम में आज उपनिरीक्षक शशि सिंह टीम के साथ अभियुक्त को बवाली मोड़ से हिरासत में लिया, जिसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई में लगी है।0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज के न्यूरो सर्जन डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा पर छेड़खानी का आरोप
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज के प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा पर छेड़खानी का आरोप, सिर में दर्द की शिकायत पर छात्रा के शरीर के कपड़े उतारकर छेड़खानी का आरोप, सिविल लाइंस थाने में पीड़िता की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर. संगम नगरी प्रयागराज के प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा पर बीए की छात्रा ने छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा की तहरीर पर डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा के खिलाफ छेड़खानी समेत कई गंभीर धाराओं में सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज हो गई है। छात्रा की तहरीर के मुताबिक उसके सर में दर्द था, उसने डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा को यह जानकारी दी तो उन्होंने जांच की बात कहकर अपने केबिन का दरवाजा लॉक कर लिया और शरीर के ऊपरी हिस्से के सभी कपड़े उतारकर छेड़खानी करने लगे, शिकायत के मुताबिक डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा ने उसे नीचे के कपड़े भी उतारने के लिए बोला, लेकिन उसने इसका विरोध किया और कहा कि उसे जांच नहीं करानी है। छात्रा जब वहां से निकली तो उसने सिविल लाइंस थाने में डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है, शुक्रवार को कोर्ट में पीड़िता का बयान भी दर्ज कराया जाएगा। पीड़िता के बयान दर्ज कराने के बाद जल्द ही मामले में आरोपी बनाए गए डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा से भी पुलिस पूछताछ करेगी। वहीं छात्रा के छेड़खानी के आरोप में एफआईआर दर्ज होने के बाद डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा ने सफाई दी है। उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताया है, आरोपी बनाए गए डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि पीड़िता उनके यहां पिछले तीन महीने से इलाज करा रही थी। बुधवार की रात करीब 9.00 बजे छात्रा उनके हॉस्पिटल में इलाज के लिए आई थी, छात्रा का उपचार भी किया गया। लेकिन कुछ ही देर बाद छात्रा ने उनके ऊपर छेड़खानी का आरोप लगा दिया। डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा का कहना है कि उन्हें आशंका है कि छात्रा को बहला कर उनकी छवि खराब करने के लिए ऐसे आरोप लगवाए गए हैं। हालांकि इसके पीछे कौन लोग है इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। डॉक्टर का कहना है कि निष्पक्ष जांच होगी तो सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। बाइट -- डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा, आरोपी0
0
Report
बगरू में तीन दिवसीय लक्खी मेले का आगाज, जुगल दरबार की पालकी यात्रा और शोभायात्रा
Jaipur, Rajasthan:बगरू (जयपुर) प्राचीन श्री जुगल दरबार मेले का हुआ आगाज, बगरू में स्थित प्रदेश का एकमात्र ओर अनोखा मंदिर, जहां त्रेतायुग के श्री सीताराम ओर द्वापरयुग के श्री राधाकृष्ण है विग्रह रूप में है विराजमान, श्री युगल स्वरूप पालकी में सवार होकर निकले वन विहार पर, राजसी ठाठ बाट ओर बैंड बाजे के साथ निकली गई शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य को देशी घी की जलेबी का लगाया भोग, मार्ग में जगह जगह उतारी गई आरती, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत。 एंकर... राजधानी जयपुर के बगरू कस्बे में आज से क्षेत्र के आराध्य देव श्री जुगल महाराज के तीन दिवसीय लक्खी मेले का आगाज हुआ, बता दे कि बगरू कस्बे में प्रदेश का एकमात्र ओर अनोखा मंदिर स्थित है जहां भगवान विष्णु के त्रेतायुग के अवतार प्रभु श्रीराम माता सीता के साथ ओर द्वापरयुग के अवतार भगवान श्रीकृष्ण राधे रानी के साथ एक ही आसान पर विराजमान है, श्री जुगल दरबार मेला समिति एवं नगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय श्री जुगल दरबार मेले का युगल स्वरूप के मेला स्थल पर वन विहार पर पहुंचने के साथ ही आगाज हो गया। मेला हर साल परम्परागत रूप से श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चैत्र कृष्ण पूर्णिमा से तीन दिन तक लगता है, आज सुबह मंदिर में जुगल दरबार के विग्रह की म Mangला आरती के बाद राजसी ठाठ बाट व गाजे बाजे के साथ कस्बे में स्थित प्राचीन जुगल दरबार मंदिर से पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण करते हुए मेला स्थल के लिए निकले, शोभायात्रा कस्बे के जुगल दरबार के मंदिर से शुरू होकर गणेश चौक, विश्वकर्मा मंदिर होते हुए मंसूरी मोहल्ले, मोरी गेट पर पहुंची, जहां जुगल दरबार ने पहला विश्राम किया, यहाँ भजन गायकों की ओर से भगवान राम के जन्मोत्सव का बधाई गान किया गया।0
0
Report
जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को दोषी करार, उच्च न्यायालय का नया फैसला
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के एनसीपी नेता और कारोबारी राम अवतार जग्गी हत्याकांड एकबार फिर सुर्खियों में आ गया है. करीब 23 साल पुराने इस मामले में हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे और पूर्व विधायक अमित जोगी को दोषी करार दिया है. कोर्ट ने अमित को तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है. कोर्ट की ओर से CBI के साक्ष्य को स्वीकार करते हुए ये फैसला सुनाया गया है कोर्ट के फैसले को राम अवतार जग्गी के बेटे और याचिकाकर्ता सतीश जग्गी ने न्याय की जीत करार दिया है. सतीश जग्गी ने कहा कि 'आज सत्य की जीत हुई है, मुझको न्याय पालिका पर भरोसा था. सीबीआई ने निष्पक्ष जांच किया. पूर्ववर्ती डॉ रमन सिंह सरकार का धन्यवाद की सीबीआई जांच सौंपा, तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी लेकिन निष्पक्ष जांच हुआ' वहीं दोषी करार दिए जाने के बाद अमित जोगी ने इस फैसले पर कहा कि 'उच्च न्यायालय ने मेरे विरुद्ध CBI की अपील को मात्र 40 मिनट में स्वीकार कर लिया, बिना सुनवाई का अवसर दिए. मुझे खेद है कि जिस व्यक्ति को अदालत ने दोषमुक्त किया था, उसे बिना सुनवाई का एक भी अवसर दिए दोषी करार दिया गया. यह अप्रत्याशित है. अदालत ने मुझे 3 सप्ताह के अंदर सरेंडर करने का समय दिया है. मुझे लगता है कि मेरे साथ गंभीर अन्याय हुआ है. मुझे पूरा विश्वास है कि सर्वोच्च न्यायालय से मुझे न्याय अवश्य मिलेगा. मैं न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास रखता हूं. मैं पूर्ण शांति, आस्था और धैर्य के साथ आगे बढ़ रहा हूं. सत्य की जीत अवश्य होगी' मामले में भाजपा-कांग्रेस का बयान- कोर्ट का फैसला आने पर भाजपा और कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. भाजपा विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा है कि 'कर्म प्रधान विश्व रचि राखा, जो जस करही सो फल चाखा. जो जैसा करेगा वैसा पाएगा. हाई कोर्ट ने कुछ प्रमाण देखा होगा तभी दोषी माना है. अमित जोगी दोषी नहीं है तो सुप्रीम कॉर्ट जाकर गुहार लगानी चाहिए. पक्षकार को बधाई देता हूं, दिन रात न्याय पाने के लिए लगे रहे' वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि 'अमित जोगी को धैर्य रखना चाहिए, न्यायालय पर भरोसा रखना चाहिए. जग्गी परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए' देशभर में सुर्खियों में था साल 2003 का जग्गी हत्याकांड- 4 जून 2003 को एनसीपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल के करीबी राम अवतार जग्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिससे छत्तीसगढ़ सहित देशभर में सनसनी फैल गई थी. इसे राजनीतिक हत्या कहा जा रहा था. इस केस में कुल 31 लोगों को आरोपी बनाया गया था. जिसमें दो आरोपी सरकारी गवाह बन गए थे, जबकि बाकी आरोपियों पर मुकदमा चला दिलचस्प ये भी है कि अमित जोगी को छोड़कर अन्य 28 आरोपियों को इस मामले में दोषी ठहराया गया. 31 मई 2007 को रायपुर की विशेष अदालत ने सबूतों के अभाव में अमित जोगी को बरी कर दिया था. इस फैसले को चुनौती देते हुए मृतक राम आवतार जग्गी के बेटे सतीश जग्गी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी. उस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अमित जोगी के पक्ष में स्टे दे दिया था. बाद में सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले को पुनः सुनवाई के लिए हाईकोर्ट को भेज दिया था. अब हाईकोर्ट द्वारा दिए गए इस ताजा फैसले ने पूरे मामले को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है0
0
Report
Advertisement
