icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मनसुख मंडाविया ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ से पहले भारतीय एथलेटिक्स टीम से मुलाकात की

Noida, Uttar Pradesh:GLASGOW (SCOTLAND) SPORTS MINISTER MANSUKH MANDAVIYA MEETS INDIAN ATHLETICS TEAM AHEAD OF GLASGOW COMMONWEALTH GAMES. ग्लासगो, स्कॉटलैंड: केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भारतीय एथलेटिक्स टीम से मुलाकात की। टीम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "जब आप मैदान पर जाएं, तो कभी भी जल्दबाजी में न जाएं। दुर्गा और महाकाली का आशीर्वाद आपके साथ है। 1.4 अरब लोगों की शुभकामनाएं आपके साथ हैं। हमें खेल के मैदान और प्रतियोगिताओं में पूरे जोश के साथ हिस्सा लेना चाहिए। मेरा मानना ​​है कि जब हौसला बुलंद हो और सभी ताकतें आपके साथ हों, तो मेरा कोई भी एथलीट हारेगा नहीं। या तो आप मेडल जीतेंगे या कुछ सीखेंगे, लेकिन हम कभी हारेंगे नहीं। हम निश्चित रूप से मेडल जीतेंगे। लेकिन जोश के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करना ही आपको मेडल दिलाएगा... आपके लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। और जब आप विजेता बनकर लौटेंगे या यहां खेलने आएंगे, तो देश के प्रधानमंत्री आपको निर्देशों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे और सुरक्षा भी देंगे। मुझे भरोसा है कि हम कॉमनवेल्थ गेम्स में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपना और देश का नाम रोशन करेंगे..."
0
0
Report

हरियाणा हथियार तस्कर कुलदीप ठाकुर उर्फ बाबा गिरफ्तार, 23 मामले, 21 आर्म्स एक्ट

Ajmer, Rajasthan:जिले की भिनाय थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के कुख्यात हथियार तस्कर कुलदीप ठाकुर उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया है.. आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल, 21 जिंदा कारतूस और एक स्विफ्ट कार बरामद की गई है.. पुलिस के अनुसार, खेडी टोल प्लाजा पर नाकाबंदी के दौरान आरोपी ने टोल बैरियर तोड़कर भागने का प्रयास किया.. पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी की कार सर्विस रोड के नाले में गिर गई.. कार में सवार दो बदमाश खेतों की ओर भागे जिनमें से कुलदीप ठाकुर को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया.. जबकि उसका साथी सचिन फरार हो गया..जानकारी अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 21 मामले आर्म्स एक्ट के हैं.. थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम अग्रिम अनुसंधान में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement

सादुलपुर पुलिस थाने में सीएलजी बैठक: यातायात और ददरेवा मेले की सुरक्षा पर ध्यान

Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-सादुलपुर लोकेशन-सादुलपुर स्थानीय-संवाददाता- सुनील कुमार पुलिस थाना परिसर में सीएलजी की हुई बैठक ट्रैफिक व्यवस्था और ददरेवा मेले की तैयारियों पर मंथन सादुलपुर स्थानीय पुलिस थाना परिसर में गुरुवार को सामुदायिक संपर्क समूह (सीएलजी) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता आईपीएस अधिकारी अभिजीत पाटिल ने की। बैठक में शहर की कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, आगामी ददरेवा मेले की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर शहर के मुख्य बाजार घण्टाघर ओर गणगौरी दरवाजा,बस स्टैंड पर बिगड़ती यातायात व्यवस्था में सुधार करने ,बाजरो में अतिक्रमण को हटाने की मांग उठाई गई। इसके अलावा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने के लिए आवश्यक सुझाव लिए गए। साथ ही ददरेवा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान शहर में अधिक से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। बैठक में सोशल मीडिया पर हाल ही में गौशाला से जुड़े वायरल हो रहे मामलों को लेकर भी चर्चा हुई। सीएलजी सदस्यों ने इस संबंध में अपनी शिकायतें और सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली किसी भी सूचना की सत्यता की जांच की जाएगी तथा तथ्य सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर आईपीएस अधिकारी अभिजीत पाटिल ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से ही कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है। बैठक में थाना प्रभारी राजेश कुमार सिहाग, मनीषा शांडिल्य, सतबाला रोहिल्ला सहित सीएलजी के सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0
0
Report

शहीद आरक्षक के ढाई साल के बेटे को बाल आरक्षक नियुक्ति पत्र मिला

Katni, Madhya Pradesh:कटनी 23/07/26 बाल आरक्षक कटनी पुलिस को मिला महज दो साल पांच माह का बाल आरक्षक..पुलिस अधीक्षक ने दिया बाल आरक्षक को प्रमाण पत्र कटनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज एक ऐसा भावुक दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। मध्यप्रदेश पुलिस ने एक बार फिर यह साबित किया कि वह अपने जवानों के परिवारों के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ी है। ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में शहीद हुए आरक्षक भूपेंद्र सिंह ठाकुर के महज ढाई साल के बेटे को अनुकंपा नियुक्ति के तहत बाल आरक्षक के पद पर नियुक्ति पत्र सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि दिवंगत आरक्षक क्रमांक 739 भूपेंद्र सिंह ठाकुर, जिला दमोह में पदस्थ थे। शासकीय सेवा के दौरान एक सड़क दुर्घटना में उनका दुखद निधन हो गया था। इसके बाद शासन की अनुकंपा नियुक्ति नियमावली के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके करीब ढाई वर्ष के पुत्र पृथ्वीराज लोधी को बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई। नियुक्ति पत्र लेने के लिए दिवंगत आरक्षक की पत्नी अपने ढाई वर्षीय बेटे पृथ्वीराज के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने अपने हाथों से बाल आरक्षक पृथ्वीराज लोधी को नियुक्ति पत्र सौंपा। भावुक माहौल के बीच उन्होंने मासूम पृथ्वीराज को गोद में उठाकर दुलार भी किया, जिसका दृश्य वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर गया। पुलिस विभाग के अनुसार, बाल आरक्षक पृथ्वीराज लोधी के वयस्क होने और निर्धारित शैक्षणिक व अन्य शासकीय नियमों की पूर्ति के बाद उन्हें नियमानुसार सेवा का लाभ और अन्य सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर परिजनों ने मध्यप्रदेश शासन और पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
0
0
Report

UP NEWS : BJP विधायक विवेक वर्मा ने एक करोड़ से अधिक की 5 सड़कों का किया शिलान्यास

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र में भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने कई सड़कों का शिलान्यास किया। जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। वहीं इन सड़कों का निर्माण लगभग 1 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विधायक निधि से कराया जा रहा है। गौरतलब है बीसलपुर विधानसभा से भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुरैया कला पहुंचकर राजस्व गांव ईसापुर में मुख्य मार्ग से सुखदेव सिंह के मकान तक आज गुरुवार को 100 मीटर सीसी सड़क का शिलान्यास किया। इसी तरह ब्लॉक क्षेत्र गांव चाँदपुर,चपरौआ कुईया कला,विक्रमपुर, बढेपुरा मरौरी गांव में सी.सी.सड़कों का शिलान्यास किया है। इन सभी सड़कों का 1करोड़ 6 लाख रुपए की लागत से निर्माण कराया। जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी की पुलिस को चेतावनी, निष्पक्षता बनाए रखने का संकेत

Datia, Madhya Pradesh:दतिया विधानसभा उपचुनाव में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में बसई कस्बे में जनसंपर्क और नुक्कड़ सभा के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पुलिस प्रशासन को लेकर कड़ा बयान दिया। सभा को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने पुलिस महकमे को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दतिया उपचुनाव के दौरान किसी भी तरह से चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित की गई तो कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। पटवारी ने कहा, “यदि दतिया उपचुनाव में किसी तरह से निष्पक्षता भंग की तो चुनाव बाद में होगा, पहले हिसाब होगा。” उन्होंने पुलिस और प्रशासन से निष्पक्ष रहकर चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने की बात कही। पटवारी का यह बयान दतिया उपचुनाव के बीच राजनीतिक चर्चा का विषय बन सकता है।
0
0
Report
Advertisement

गोंडा: बेटी ने पिता के विरुद्ध छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराई, जांच जारी

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में बाप और बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने अपने पिता के चाल चलन ठीक न होने और आए दिन छेड़छाड़ किए जाने से परेशान होकर करनैलगंज कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया है। 19 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि उसके पिता का चाल चलन ठीक नहीं है; आए दिन पिता उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देकर उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। घर पर पीड़ित युवती के साथ उसके छोटे भाई के अलावा किसी और के ना रहने के चलते इस तरीके से पिता द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा है। मेरे घर पर मेरे छोटे भाई के अलावा कोई नहीं रहता है इसी का फायदा उठा करके आए दिन मेरे पिता मेरे साथ छेड़छाड़ करके मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़ित युवती के इस तहरीर पर करनैलगंज कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी पिता नरायन धर द्विवेदी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच करनैलगंज कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक सुधीर यादव को दी गई है जिन्होंने पूरे मामले को लेकर के जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top