244235
अमरोहा में भाकियू (शंकर) का धरना, 9 को कलेक्ट्रेट घेराव का ऐलान
Gajraula, Uttar Pradesh:भारतीय किसान यूनियन (शंकर) ने मंगलवार को नौगांवा सादात तहसील में किसान समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने मुरादाबाद से गजरौला होते हुए एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हरिद्वार तक बढ़ाने, गन्ना मूल्य 450 रुपए प्रति कुंतल करने और वन विभाग से तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की। उन्होंने 9 सितंबर को कलेक्ट्रेट घेराव का भी ऐलान किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रणजी ट्रॉफी बिलासपुर: मुंबई बनाम हिमाचल के बीच रोमांचक मुकाबला, नशे के रोकथाम पर
Bilaspur, Chhattisgarh:स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के मुकाबले का आगाज हो गया है। स्टेडियम में मुंबई और हिमाचल प्रदेश की टीमों के बीच मैच खेला जा रहा है। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मैच का शुभारंभ किया और दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। चार दिनों तक चलेगा यह मुकाबला। लुहणु क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है तथा दोनों टीमों के बीच हो रहे इस मुकाबले में खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उपायुक्त ने दोनों टीमों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही कहा कि बिलासपुर जिले की 27 पंचायतें नशे के मामलों को लेकर रेड जोन में शामिल हैं तथा नशे से दूर रखना और समाज को नशामुक्त बनाना प्रशासन की प्राथमिकताओं में है। नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन के साथ पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, अभिभावकों और आम लोगों की सहभागिता से ही नशे पर अंकुश संभव है।0
0
Report
परमिंदर सिंह झोटा हत्या: ढिल्लों ने काली पगड़ी बांधकर विरोध जताया
Noida, Uttar Pradesh:परमिंदर सिंह झोटा हत्या मामला। इंसाफ मिलने तक रोष स्वरूप भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने काली पगड़ी बांधनी शुरू की। काली पगड़ी बांधकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। उल्लेखनीय है कि शनिवार को केवल सिंह ढिल्लों मानसा में परमिंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए चल रहे मोर्चे में शामिल होने पहुंचे थे। वहाँ उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की थी कि जब तक इंसाफ नहीं मिलता, तब तक काली पगड़ियों, काली चुन्नियों और काले झंडों के साथ रोष प्रकट किया जाए। इस अपील को परमिंदर सिंह के पिता सरदार भीम सिंह और संगत ने स्वीकार किया था। केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि जब तक इंसाफ नहीं मिलता, वे काली पगड़ी बांधेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस संघर्ष में हर स्तर पर साथ देगी।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में नवरात्रि मेले के बीच जोगणिया माता के दर्शन से क्षेत्र में उत्साह
Begun, Rajasthan:चित्तावड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध जोगणिया माता शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिल रही है। इसी दौरान चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंचे और मां जोगणिया के दर्शन किए। सांसद ने मां से क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने नौ दिवसीय नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। साथ ही शक्तिपीठ संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी के प्रयासों की प्रशंसा की।0
0
Report
Advertisement
19 मौत के बाद आगरा पुलिस दुर्गा पंडालों की सुरक्षा कड़ी निगरानी के साथ
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग कोलकाता में दुर्गा पंडाल में हादसे के बाद आगरा पुलिस अलर्ट हादसे में 19 लोगों की मौत के बाद आगरा में बढ़ाई गई सतर्कता हरिपर्वत एसीपी बजरंग प्रसाद ने पुलिस टीम के साथ किया राजा मंडी स्थित दुर्गा पंडाल का निरीक्षण क्षेत्र में लगे दुर्गा पंडालों को भी पुलिस ने किया चेक दुर्गा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा पंडालों में फायर सेफ्टी के इंतजामों की हुई जांच आग से बचाव के उपकरणों और सुरक्षा इंतजामों को परखा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता किसी भी आपात स्थिति से निपटने के इंतजामों का निरीक्षण श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आगरा पुलिस अलर्ट, पंडालों की जांच जारी दुर्गा पंडालों में एंट्री और एग्जिट गेट के साथ इमरजेंसी एग्जिट पर विशेष ध्यान0
0
Report
बंगाल दुर्गा पंडाल के हादसे के बाद कानपुर पुलिस ने बिलकुल तैयारी नहीं दिखाई
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर पश्चिम बंगाल में दुर्गा पंडाल में हुई मौत के बाद भी नहीं जागा कानपुर का पुलिस प्रशासन दुर्गा पंडाल के अंदर आग की स्थिति से निपटने के लिए नहीं है कोई इंतेजामत दस कदम पर पुलिस चौकी होने के बाद भी पंडाल में नहीं तैनात है एक भी पुलिसकर्मी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड पुलिस चौकी के बगल में सजा है दुर्गा पंडाल0
0
Report
जालौन में डंपर से वैन टकराई: चालक की मौत, गाँव में मातम
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के सिरसाकलार थाना क्षेत्र में जोल्हुपुर-मदारीपुर मार्ग पर जहटौली गांव के पास शनिवार रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे धुलाई के लिए खड़े डंपर में पीछे से एक वैन जा घुसी। हादसे में वैन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान ग्राम जखा निवासी इंद्रसेन चौहान (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इंद्रसेन वैन से सवारियों को छोड़ने के बाद अकेले अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जहटौली गांव के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से उनकी वैन टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर सिरसाकलार थाना प्रभारी वरुण प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद वैन से चालक के शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इधर, हादसे की खबर जैसे ही मृतक के परिजनों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। इंद्रसेन की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
Advertisement
तिगांव अनाज मंडी महापंचायत: दहेज प्रथा व शराब के खिलाफ एकजुटता का आह्वान
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के तिगांव अनाज मंडी में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ महापंचायत, दहेज प्रथा और शराब के विरोध में एकजुट होने की अपील फरीदाबाद। समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ गुर्जर सभा हरियाणा एवं समस्त 84 पाल के सौजन्य से तिगांव अनाज मंडी में महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा समाज के बीच अपना पक्ष रखने पहुंचे। इस दौरान पं. मूलचंद शर्मा ने समाज की सरदारी के बीच बहन-बेटियों की शादी में दहेज प्रथा और शराब के बढ़ते चलन के खिलाफ एकजुट होकर निर्णय लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में फैली इन कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने महापंचायत में मौजूद लोगों से अपील की कि इस पंचायत में समाजहित में जो भी फैसला लिया जाएगा, उसे सभी लोग स्वीकार करें और उसका पालन करें। महापंचायत का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने और समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश देना रहा। संबोधन= पूर्व कैबिनेट मंत्री और मौजूदा विधायक मूलचंद शर्मा0
0
Report
चम्पावत में विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह
Noida, Uttar Pradesh:चम्पावत में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं अन्य कार्यक्रम0
0
Report
निवाई के कांटोली में पैंथर मूवमेंट से ग्रामीण दहशत; विभाग पिंजरा लगाने को कहे
Tonk, Rajasthan:TonK, निवाई कांटोली में पैंथर का मूवमेंट,ग्रामीणों में भय उपखंड के नोहटा गांव स्थित कांटोली में पैंथर की हलचल से ग्रामीणों में दहशत है,ग्रामीणों द्वारा पहाड़ी की तलहटी पर भैरव जी मंदिर के सामने पैंथर दिखाई देने का दावा किया गया,पूर्व में किसान के बाड़े में बकरियों का शिकार करने की घटना भी सामने आई थी,वायरल वीडियो के बाद किसान खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं,वही निवाई वन विभाग के रेंजर धारीलाल बैरवा ने पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की बात कही है,वायरल वीडियो की वन विभाग ने नहीं की पुष्टि0
0
Report
Advertisement
दुष्काळ आणि कर्ज के बोझ से आत्महत्या: वाशिम के किसान की दुखद मौत
Washim, Maharashtra:दुष्काळाच्या झळा,हाताला आलेलं अत्यल्प पीक आणि डोक्यावर कर्जाचा डोंगर या आर्थिक विवंचनेतून वाशिमच्या मालेगाव तालुक्यातील बोर्डी येथील ४६ वर्षीय शेतकरी विठ्ठल मुकिंदा चव्हाण यांनी विष प्राशन करून जीवन संपवल्याची दुर्दैवी घटना समोर आली आहे.दोन एकरांत केवळ तीन क्विंटन सोयाबीनचं उत्पादन झालं,तर जिल्हा मध्यवर्ती बँकेचं ६० ते ६५ हजार रुपये आणि खासगी कर्जाचाही बोजा त्यांच्या डोक्यावर होता. त्यांच्या निधनाने कुटुंबाचा आधार हरपला असून, या दुःखद प्रसंगातही चव्हाण कुटुंंबाने नेत्रदान करून सामाजिक बांधिलकी जपली आहे. वाढत्या शेतकरी आत्महत्येच्या पार्श्वभूमीवर शासनाने दुष्काळी मदत शेतकऱ्याच्या खात्यात लवकर जमा करण्याची मागणी होत आहे.0
0
Report
बदलापुर के ऐतिहासिक गावदेवी मंदिर में नवरात्र उत्साह, 101 किलो मिठाई का महाप्रसाद
Ambernath, Maharashtra:बदलापूरच्या ऐतिहासिक गावदेवी मंदिरात नवरात्रोत्सवाचा उत्साह. भाविकांची मोठी गर्दी, अर्पण केला १०१ किलो मिठाईचा महाप्रसाद. बदलापूर शहरातील सुमारे १०० वर्षे जुन्या ऐतिहासिक आणि श्रद्धास्थान असलेल्या गावदेवी मंदिरात यंदाचा नवरात्रोत्सव अत्यंत उत्साहात आणि भक्तीमय वातावरणात साजरा करण्यात आला. या महोत्सवामध्ये देवीच्या दरबारात भाविकांची रिघ लागली असून, विविध धार्मिक कार्यक्रमांचे आयोजन करण्यात आले. नवरात्रोत्सवाच्या या पवित्र काळात बदलापूरसह संपूर्ण पंचक्रोशीतून हजारो भाविकांनी गावदेवीच्या दर्शनासाठी हजेरी लावली. देवीप्रती असलेली गाढ श्रद्धा व्यक्त करत भाविकांनी मंदिरात तब्बल १०१ किलो मिठाईचा महाप्रसाद चढवला. या भरगोस प्रसादाचा लाभ घेण्यासाठी आणि देवीचे दर्शन घेण्यासाठी पंचक्रोशीतील नागरिकांनी मोठी गर्दी केली होती. शेकडो वर्षांची परंपरा लाभलेल्या या गावदेवी मंदिराच्या नवरात्रोत्सवामुळे संपूर्ण बदलापूर परिसरात भक्तिमय वातावरण पाहायला मिळत आहे.0
0
Report
शिर्डी में भक्त मुरली रंगनाथन ने साईं चरणों में 80 ग्राम सोना दान
Shirdi, Maharashtra:Shirdi News Flash कोइंबतूरच्या साईभक्ताकडून श्री साईबाबांच्या चरणी सुवर्ण कड्याचे दान... तामिळनाडूतील साईभक्त मुरली रंगनाथन यांची साईंचरणी सुवर्ण भेट... 80 ग्रॅम शुद्ध सोन्याचे कडे साईबाबांना अर्पण... सुवर्ण कड्याचे देणगी मूल्य तब्बल 11 लाख रुपये.. साईबाबा संस्थानच्या वतीने देणगीदार मुरली रंगनाथन यांचा सत्कार...0
0
Report
Advertisement
Dehu Road के Tirupati Balaji मंदिर में दुर्गा देवी की प्रतिमा स्थापित, भक्तों में उत्साह
Varsoli, Maharashtra:Headline : देहूरोड येथे थेट तिरुपती बालाजीच्या मंदिरात दुर्गा देवी विराजमान मंदिर पाहण्यासाठी नागरिकांची होऊ लागली गर्दी ANchor: गणेशोत्सव काळात विविध देखावे सादर होताना आपण नेहमीच पाहत असतो. मात्र नवरात्र उत्सवात भव्य दिव्य अशा तिरुपती बालाजीच्या मंदिराचा देखावा सादर करून त्यात दुर्गा मातेची स्थापना करण्यात आली आहे. देहूरोड येथे दुर्गादेवी उत्सव प्रतिष्ठान मार्फत हा तिरुपती बालाजीच्या मंदिराचा चा देखावा सादर करण्यात आला आहे. ज्या भाविकांना तिरुपती येथे जाण्याची इच्छा असते परंतु काही कारणाने जाऊ शकत नाही त्यांच्यासाठी हा खास देखावा सादर करण्यात आला आहे. हुबेहूब तिरुपती बालाजी चे मंदिर केवळ 15 दिवसांत साकारण्यात आले आहे. या मंदिराची उंची 55 फूट असून रुंदी 40 फूट तर लांби 72 फूट आहे. थेट तिरुपती येथील बालाजी मंदिर मावळ परिसरात साकारल्याने या मंदिरात जाण्यासाठी पुणे जिल्ह्याच्या विविध भागातून आता भक्त गर्दी करू लागले आहेत. या मंदिरात येताच भव्य कुबेर मूर्ती आहे. यांच दर्शन घेतल्यावर आत गेलं की बालाजी व कोल्हापूर येथील महालक्ष्मी देवीची प्रतिकृती दृष्टीस पडते. त्यामुळे या भव्यदिव्य तिरुपती बालाजीच्या मंदिरात वारंवार जाण्याची ओढ जणू काही भक्तांमध्ये दिसून येत आहे..0
0
Report
OPS बहाली के लिए गुरुग्राम में प्रदर्शन, NPS से कर्मचारी भविष्य असुरक्षित
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में OPS की मांग को लेकर हल्लाबोल पेशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा द्वारा गुरुग्राम के कमला नेहरू पार्क में किया गया प्रदर्शन कर्मचारियों ने सरकार से रखी ops बहाल करने की मांग NPS की वजह से कर्मचारी हुए बदहाल NPS में कर्मचारियों का पैसा बढ़ने की जगह घटता जा रहा है कर्मचारी चाहते हैं सुरक्षित भविष्य Ops की बहाली को लेकर प्रदेशभर में हो रहे प्रदर्शन हरियाणा में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को लेकर सरकारी कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। गुरुग्राम के कमला नेहरू पार्क में आज 'पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा' के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारियों ने एकत्र होकर सरकार के खिलाफ जोरदार 'हल्लाबोल' प्रदर्शन किया। गुरुग्राम का कमला नेहरू पार्क आज कर्मचारियों की बुलंद आवाज़ों और नारों से गूंज उठा। हाथों में बैनर और तख्तियां थामे कर्मचारियों ने सरकार के सामने एक ही प्रमुख मांग रखी—पुरानी पेंशन योजना को तुरंत बहाल किया जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नई पेंशन योजना (NPS) लागू होने के बाद से सरकारी कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। कर्मचारियों के मुताबिक, NPS की वजह से उनकी स्थिति बदहाल हो चुकी है। शेयर बाजार से जुड़ी होने के कारण NPS में जमा कर्मचारियों का पैसा बढ़ने की बजाय लगातार घटता जा रहा है। सेवानिवृत्ति के बाद जीवन-यापन कैसे होगा, इसे लेकर कर्मचारियों में भारी असुरक्षा का माहौल है। कर्मचारी संगठन मांग कर रहे हैं कि उन्हें बुढ़ापे में एक सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य मिलना चाहिए। कर्मचारी कहते हैं कि जीवन के सबसे बेहतरीन साल सेवा में देते हैं, लेकिन रिटायरमेंट के बाद हमें असुरक्षित NPS के भरोसे छोड़ दिया जाता है। NPS में जमा हमारा पैसा लगातार घट रहा है। हम सरकार से कोई खैरात नहीं मांग रहे, सुरक्षित भविष्य हमारा अधिकार है और इसके लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली ही एकमात्र विकल्प है।0
0
Report
रामनगर के रामलीला मैदान में हाथी बेकाबू, महावत गंभीर घायल, क्षेत्र बंद
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के रामनगर स्थित पंचवटी मैदान में रामलीला के दौरान उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक हाथी अचानक पूरी तरह बेकाबू हो गया। • बेकाबू हुए हाथी ने गुस्से में आकर अपने ही महावत को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। • गंभीर रूप से घायल महावत को तुरंत इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। • आउट ऑफ कंट्रोल हुआ हाथी रामनगर की सड़कों पर इधर-उधर बेकाबू होकर दौड़ता नजर आया, जिससे स्थानीय लोगों में भयंकर दहशत फैल गई है। • बेकाबू हाथी ने रास्ते में उत्पात मचाते हुए बिजली के खंभों और आसपास की चीजों को नुकसान पहुँचाया। • सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन और पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए करीब 2 किलोमीटर के प्रभावित इलाके को पूरी तरह बंद कर दिया और बैरिकेडिंग कर दी। • सामने आया है कि यह हाथी विश्व प्रसिद्ध रामलीला में शामिल होने के लिए विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से लाया गया था। • इस हाथी का इस्तेमाल रामलीला के दौरान काशीराज परिवार के डॉ. अनंत नारायण सिंह के परिजनों की सवारी के लिए होना था। • घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और श्रद्धालुओं व आम जनता को घटनास्थल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई। • फिलहाल हाथी को शांत करने और पूरी तरह नियंत्रण में लेने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
