244235
अमरोहा के गंगा धाम टिकरी मेले में खराब रोड की स्थिति, श्रद्धालु परेशान
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा के गजरौला ब्लॉक के गंगा धाम टिकरी में लग रहे राजकीय मेले में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की हिदायत के बावजूद ठेकेदार द्वारा सुधार कार्य नहीं किया जा रहा है। मेला स्थल पर वीवीआईपी रोड की हालत काफी खराब है जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हो रही है। हालात ऐसे हैं कि श्रद्धालु खराब सड़क के कारण असुविधा महसूस कर रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
10 रुपये के लेनदेन पर फाजिल्का में युवक की हत्या, CCTV वीडियो वायरल
Fazilka, Punjab:पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव चक्क पक्खी में महज 10 रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में 26 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने साथी के साथ गांव में लगी मोमोज की रेहड़ी पर मोमोज खाने गया था। इसी दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान युवक पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव चक्क पक्खी निवासी जगमीत सिंह (26) के रूप में हुई है। मृतक के पिता लक्खा सिंह ने बताया कि उनका बेटा बीती शाम गांव में मोमोज की रेहड़ी पर मोमोज खाने गया था। वहां रेहड़ी लगाने वाले लोगों के साथ उसका विवाद हो गया। जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे और अपने बेटे को बचाने का प्रयास किया। लेकिन, उनके आरोप के मुताबिक, इस दौरान आरोपियों ने उनके बेटे पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार के अनुसार, जगमीत सिंह उनका इकलौता बेटा था और पुराने मोटरसाइकिल खरीदने-बेचने का काम करता था। वह शादीशुदा था और अपने पीछे पत्नी तथा दो बेटियों को छोड़ गया है। बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे जगमीत सिंह का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मामले को लेकर पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर परमजीत कुमार ने बताया कि जगमीत सिंह अपने साथी बेअंत सिंह के साथ मोमोज खाने के लिए रेहड़ी पर गया था। वहां चंद पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके दौरान जगमीत सिंह की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, मोमोज की प्लेट के पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद गंभीर वारदात में बदल गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले की आगे की जांच की जाएगी।0
0
Report
राजगढ़ में 70वां जिला स्तर छात्रा एथलेटिक्स फिनाले: विजेताओं को पदक से सम्मान
Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ में 70वीं जिला स्तरीय छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर किया सम्मानित राजगढ़ (अलवर)। राजगढ़ के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्रा एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि प्रत्येक स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय की ओर से पदक प्रदान किए गए। वहीं, प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब राजगढ़ की ओर से प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह से पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सरोज मीना ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।” प्रतियोगिता के सह संयोजक राजेश शर्मा ने ध्वज अवतरण करवाया, जबकि आशा सुमन ने प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। अंत में प्रतियोगिता संयोजक सुभाष चंद्र शर्मा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।0
0
Report
साउथ बिहार विश्वविद्यालय 5वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने टॉपरों को गोल्ड मेडल दिए
Gaya, Bihar:साउथ बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में मनाया गया 5 वाँ दीक्षांत समारोह, दीक्षांत समारोह के मौके पर राज्यपाल ने छात्र छात्राओं को दिए संदेश,गुरु एवं शिष्य का संबंध भारतीय परंपरा का अहम हिस्सा। मोक्ष और ज्ञान की नगरी गयाजी में स्थापित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में 5वां दीक्षांत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, वशिष्ट अतिथि के रूप में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री जीतन राम माँझी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, विश्विद्यालय के कुलपति कामेश्वर नाथ सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित हुए। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने स्टेज पर टॉपर्स को डिग्री के साथ चांसलर गोल्ड मेडल, स्कूल गोल्ड मेडल, डिपार्टमेंट गोल्ड मेडल प्रदान किया। पंचम दीक्षांत समारोह के दौरान स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 61 विद्यार्थियों को 95 स्वर्ण पदक प्रदान किया गया | वर्ष 2023 के लिए दो विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 11 विद्यार्थियों को संकाय स्वर्ण पदक तथा 29 विद्यार्थियों को विभागीय स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इसी प्रकार, वर्ष 2024 के लिए दो विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 11 विद्यार्थियों को संकाय स्वर्ण पदक तथा 32 विद्यार्थियों को विभागीय स्वर्ण पदक किया गया। पहली बार आठ विद्यार्थियों को प्रायोजित स्वर्ण पदक प्रदान किया गया जिनमे डॉ. मंजू करण स्मृति चिह्न, शेओधारी स्मारक स्वर्ण पदक, श्री विश्वनाथ डालमिया स्मारक स्वर्ण पदक, आनंदी देवी डालमिया स्मारक स्वर्ण पदक, कमला देवी स्मारक स्वर्ण पदक तथा डॉ. बिंदेश्वर पाठक स्वर्ण पदक शामिल हैं। दीक्षांत समारोह में अंडरग्रेजुएट (यूजी), पोस्टग्रेजुएट (पीजी) एवं पीएचडी पाठ्यक्रम के कुल 1,662 विद्यार्थियों को डिग्रियाँ प्रदान की गई | इस समारोह के दौरान छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने गुरु एवं शिष्य का संबंध भारतीय परंपरा का अहम हिस्सा है, मैं आज भी अपने गुरुओं का आदर करता हूँ और सदा करता रहूँगा | मुझे अपनी पढ़ाई पूरी किए हुए 50 वर्ष से अधिक हो चुके हैं लेकिन आज भी अगर किसी गुरु का व्हाट्सएप पर मैसेज आता है तो मैं उसको सबसे पहले पढ़ता हूँ | उन्होंने कहा कि इस कामयाबी का श्रेय दोनों को जाता है।आज का दिन आप सबके लिए खास और खुशी का दिन है | मेरा यह परामर्श है कि आप यह खुशियां बांटे क्यूंकि खुशियां और ज्ञान बाटने से बढ़ती है | सीयूएसबी के नैक ए ++ ग्रेड, यूजीसी केटेगरी वन (01) के दर्जे के साथ - साथ यूनिवर्सिटी के साफ़-सुथरे ग्रीन कैंपस का उन्होंने सराहना की करते हुए कहा कि सीयूएसबी के छात्र काफी मेघावी है | इसका प्रमाण मेरे राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण के बाद बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी), पटना द्वारा नवस्थापित 211 डिग्री महाविद्यालयों के कुल 2400 पदों के लिए सहायक प्राध्यापक के पद पर 80 विद्यार्थियों की नियुक्ति हुई है जो इस विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है | आज जब आप इस परिसर से डिग्रियाँ प्राप्त कर समाज और राष्ट्र के व्यापक फलक पर कदम रख रहे हैं, तो याद रखिएगा कि यह केवल एक शैक्षणिक पड़ाव की समाप्ति नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति एक नए दायित्व की शुरुआत है। आपकी ऊर्जा, आपकी तकनीकी समझ और आपकी नवीन सोच ही भारत को वैश्विक पटल पर एक मार्गदर्शक के रूप में स्थापित करेगी। स्पीच:- लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन बाइट:-मेघा माधवी, गोल्ड मेडलिस्ट,कंप्यूटर साइंस की छात्रा बाइट:-प्रीति कुमारी, गोल्ड मेडलिस्ट, कॉमर्स की छात्रा बाइट:-रोहित कुमार, गोल्ड मेडलिस्ट, मास्टर डिग्री हिंदी0
0
Report
Advertisement
ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर भाजपा सरकार को निशाने पर लिया
Rajnandgaon, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है और अपराधियों में पुलिस का भय नहीं रह गया है। ताम्रध्वज साहू ने ये बातें डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहीं। दरअसल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू आज मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन करने डोंगरगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। माता के दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। ताम्रध्वज साहू ने कहा कि प्रदेश में लूट, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। वहीं, अवैध शराब और गांजा तस्करी पर भी प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस का कोई भय नहीं है। पूर्व गृह मंत्री ने प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजननक हो गई है।0
0
Report
नवाड़ी में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस बड़ी कार्रवाई, 1950 किलोग्राम विस्फोटक जब्त
Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी जिले में अवैध पटाखा फैक्ट्री के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टेहलका थाना पुलिस ने उरदौरा गांव में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री का किया खुलासा, अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालित करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार, करीब 1950 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री की जब्त, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मामला किया दर्ज। बी.ओ.-1- दरअसल यह पूरा मामला निवाड़ी जिले के टेहरका थाना क्षेत्र के उरदौरा गांव का है, जहां 11 अक्टूबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की उरदौरा गांव में अजय रजक द्वारा भारी मात्रा में अवैध रूप से पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा है, सूचना मिलते ही टेहरका थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची, जांच के दौरान खेत में तिरपाल लगाकर पटाखे बनाए जा रहे थे, जबकि पास ही स्थित गोदाम में पटाखों का भंडारण किया गया था, लाइसेंस की जांच में सामने आया की पटाखों का निर्माण लाइसेंस में निर्धारित भूमि के बजाय दूसरी जगह किया जा रहा था, साथ ही लाइसेंस की शर्तों और निर्धारित क्षमता से अधिक पटाखों का निर्माण एवं भंडारण किया जा रहा था, पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालित करने वाले दो आरोपियों को मौके से किया गिरफ्तार, करीब 1950 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री की जब्त। वाईट-1- के.के. पांडेय (एसडीओपी निवाड़ी)0
0
Report
सूरजपुर में मां-बेटे की हत्या: पुलिस खोज में जुटी, कारण अब भी अनसुलझा
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के जयनगर और बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले सामने आए मां-बेटे के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में पुलिस की तफ्तीश लगातार जारी है, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कातिलों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है. महावीरपुर में सड़क किनारे जमीन में दफन मिले छात्र सुजल बरेट और घर के बाथरूम में मिली शिक्षिका मां रजनी बरेट की बेरहमी से की गई हत्या की गुत्थी अब भी अनसुलझी है. पुलिस और साइबर सेल की टीमें मां-बेटे के गायब मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस करने में दिन-रात जुटी हैं, साथ ही इलाके के सभी CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं. मृतिका के बैंक खाते में लोन की रकम पूरी तरह सुरक्षित होने से लूट के इरादे के एंगल पर भी समाप्त हो गया है. मामले में अब तक दर्जनों संदिग्धों और सुजल के सहपाठियों से गहन पूछताछ की जा चुकी है तथा कई लोगों को हिरासत में रखकर कड़ाई से पड़ताल की जा रही है, मगर दो दिन बीतने के बावजूद हत्या की असली वजह और बेखौफ कातिलों तक पहुंचने में पुलिस की नाकामी ने इलाके में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है0
0
Report
Advertisement
2300 किमी की बाइक यात्रा से सेवा संकल्प अभियान तेज, CM ने स्वागत किया
Raipur, Chhattisgarh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ युवा मोर्चा के 54 युवाओं ने वाराणसी से बड़नगर तक 23 सौ किलोमीटर की बाइक यात्रा पूरी की. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होते हुए गुजरात पहुंचे इन युवाओं ने ग्रामीणों से संवाद किया, वृक्षारोपण किया और सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया. छत्तीसगढ़ लौटने पर इनका अभिनंदन समारोह सीएम हाउस में आयोजित कर उनका स्वागत अभिनंदन किया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और डिप्टी सीएम अरुण साव मौजूद रहें0
0
Report
खेराबाद में विधायक- पंचायत टकराव: 20 लाख ग्रांट पर घमासान
Hoshiarpur, Punjab:खेराबाद में विधायक और पंचायत आमने-सामने, 20 लाख की ग्रांट पर उठे सवाल खेराबाद के गांव खेराबाद में विकास कार्यों को लेकर ग्राम पंचायत और हलका विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण के बीच विवाद सामने आया है। पंचायत ने विधायक पर गांव के विकास को लेकर गलत बयानबाजी करने और 20 लाख रुपये की ग्रांट के बारे में लोगों को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं। वहीं विधायक ने पंचायत को उपलब्ध ग्रांट खर्च कर गांव का विकास करवाने की अपील की है। गांव खेराबाद की सरपंच दलजीत कौर घुम्मण सहित पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों ने विधायक के बयानों पर कड़ा एतराज जताया है। पंचायत का आरोप है कि 4 तारीख को गांव में हुई बैठक के दौरान विधायक ने पंचायत पर विकास कार्य न करवाने के आरोप लगाए और 20 लाख रुपये की ग्रांट लाने की बात कही। पंचायत ने मांग की है कि विधायक ग्रांट से संबंधित चेक और खर्च का पूरा विवरण सार्वजनिक करें। पंचायत के मुताबिक, 15वें वित्त आयोग की ग्रांट और राज्य सरकार के फंड को लेकर भी स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए。0
0
Report
ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में गर्भस्थ शिशु मौत: AOMA ने निलंबन वापस, सुरक्षा की मांग की
Una, Himachal Pradesh:क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गर्भस्थ शिशु संग अरनियाला निवासी रीना की मौत के मामले में हिमाचल मेडिकल आफिसर्स एसोसिएशन (एओएमए) ऊना ने चुप्पी तोड़ी है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डा प्रियंका के सस्पेंशन को वापस लेने, सीएमओ डा संजीव वर्मा से भीड़ के बीच दुर्व्यवहार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई व चिकित्सकों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग, बोले कुछ लोग पेट्रोल लेकर आये थे अस्पताल, डॉक्टर खिड़की से अगर नहीं भागते तो घट सकता था कोई बढ़ा हादसा क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गर्भस्थ शिशु के साथ रीना की मौत के मामले में एओएमए ऊना ने अपनी प्रारम्भिक प्रतिक्रिया दी है। एओएमए की मांग है कि डा प्रियंका शर्मा का निलंबन वापस लिया जाए और अस्पताल में ड्यूटी कर रहे चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। निजी अस्पतालों की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) ऊना ने भी इन मांगों का समर्थन किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डा महेश्वर राय ने कहा कि पूर्व निर्णय जल्दबाजी में लिया गया; निष्पक्ष जांच के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए। घटना के बाद अस्पताल में भीड़ ने हंगामा किया, चिकित्सकों पर دھمकी और आग लगाने जैसी घटनाओं की भी बातें सामने आईं। वरिष्ठ अधिकारीयों के पहुंचने पर स्थिति नियंत्रण में आई और अदालत/प्रशासन के निर्देशों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। डा महेश्वर राय ने कहा कि डा प्रियंका शर्मा का बयान दर्ज हो चुका है और मामले की प्राथमिकी के साथ आगे की कानूनी प्रक्रिया चल रही है। अस्पताल में गर्भाशय फटने जैसी प्रसव संगत जटिलताएं दुर्लभ नहीं होतीं; ऐसे मामलों में विशेषज्ञों और रिकॉर्ड्स सहित सभी सबूतों की निष्पक्ष जाँच जरूरी है।0
0
Report
Advertisement
कवर्धा: स्कूल बस पलटने से 15 बच्चे घायल, परिजन अस्पताल पहुंचे
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा: स्कूल बस पलटने से 15 बच्चे घायल, मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचे परिजन कवर्धा। कबीरधाम जिले के ग्राम दामापुर और कापादाह के पास सनराइज पब्लिक स्कूल, बिसेसरा की बस बच्चों को छोड़ने के दौरान अचानक पलट गई। हादसे में बस में सवार 15 बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और डायल 112 की मदद से सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पंडरिया पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का स्टेयरिंग अचानक जाम होने के कारण हादसा हुआ। राहत की बात यह है कि बस पूरी तरह पलटने के बावजूद किसी बच्चे को गंभीर चोट आने की सूचना नहीं है। हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे। बच्चों को घायल देखकर परिजन काफी घबराए हुए नजर आए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और परिजनों को सूचना दी։0
0
Report
टहनगा स्कूल में छत गिरने से हड़कंप, 30 बच्चे सुरक्षित
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के लवकुशनगर के टहनगा माध्यमिक स्कूल में आज उस समय हड़कंप मच गया जब क्लासरूम की छत का प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे के समय कमरे में करीब 30 बच्चे बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। प्लास्टर गिरते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई, आवाज बाहर तक सुनाई दी। गनीमत रही कि सभी बच्चे बाल-बाल बच गए और किसी को चोट नहीं आई। इस घटना ने स्कूल भवन की जर्जर हालत और बच्चों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस तरह से प्लास्टर स्कूल की क्लास मे गिरा यदि कोई छात्र इसकी चपेट मे आ जाता तो बडी अनहोनी हो सकती थी0
0
Report
इंदौर के गरबा ड्रेस बाजार में युवतियों का खास क्रेज
Indore, Madhya Pradesh:नवरात्रि के पावन पर्व पर माता रानी की आराधना और गरबा-डांडिया की धूम के बीच इंदौर के बाजारों में गरबा ड्रेस को लेकर युवतियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। नवरात्रि के नौ दिनों में गरबा पंडालों में अपनी पहचान बनाने के लिए युवतियाँ आकर्षक ड्रेस की खरीदारी कर रही हैं। बाजार में पारंपरिक गुजराती परिधानों से लेकर नए फैशन और आकर्षक डिज़ाइन वाली ड्रेस की विविध वैरायटी उपलब्ध है। हर युवती अपनी पसंद बजट और गरबा थीम के अनुसार ड्रेस चुन रही है। देखिए जी मिडिया संवाददाता की खास रिपोर्ट। इसके अलावा बाजार में रंग-बिरंगे मिरर वर्क, कच्छी कढ़ाई, हैवी वर्क ड्रेस, मैचिंग दुपट्टे और आभूण्यों की भी मांग तेज है, ताकि गरबा पांडाल में उनका लुक सबसे अलग लगे।0
0
Report
Advertisement
योगी की फाइल: बाइट पैकेज के लिए नया अपडेट सामने
Noida, Uttar Pradesh:योगी की फाइल: बाइट पैकेज के लिए नया अपडेट सामने0
0
Report
ज्ञानेंद्र शुक्ला के बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
दिल्ली सांसद मनोज तिवारी ने प्रोटेस्ट को दंगा-फसाद की साजिश कहा
Giridih, Jharkhand:एभीबी : भाजपा नेता और दिल्ली के सांसद व भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी ने दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे देश में दंगा-फसाद कराने की साजिश करार दिया। गिरिडीह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने देश की हर जनता को धोखा देने का काम किया है और वे पूरे देश को बर्बाद करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आंदोलन के नाम पर देश की शांति व्यवस्था को खराब करने का प्रयास हो रहा है। विदेशों में पढ़ने वाले युवा भारत में आकर आंदोलन कर रहे हैं। मनोज तिवारी ने सीजेपी नेता का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा कि ये आंदोलन को लीड कर रहे हैं, लेकिन बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि वे खुद एक विदेशी मां की कोख से जन्मे हैं। आंदोलन के बहाने देश की संसद में आग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा, क्या है ये सब, अगर आपको आंदोलन करना है तो एक राजनीतिक पार्टी बनाकर कीजिए। इस आंदोलन में विदेशी ताकतें और कम्युनिस्ट पार्टी के लोग शामिल हैं। पूरे देश की जनता जान चुकी है कि इस आंदोलन में आतंकवादी शामिल हो रहे हैं। बता दें कि आज भाजपा नेता और समाजसेवी विनोद सिन्हा के द्वारा मनोज तिवारी और बॉलीवुड एक्टर सौंदर्य शर्मा का रोड शो आयोजित किया जाना था, लेकिन प्रशासन से परमिशन नहीं मिलने के कारण इसे रद्द कर दिया गया। बाईट : मनोज तिवारी, दिल्ली सांसद मृणाल सिन्हा गिरिडीह, झारखण्ड0
0
Report
Advertisement
