244221
अमरोहाः श्री वेंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी पहुंचे विश्व के दिग्गज क्रिकेटर ब्रेट ली
Amroha, Uttar Pradesh:विश्व के दिग्गज क्रिकेटर आस्ट्रेलियन गेंदबाज ब्रेट ली श्री वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी पहुंचे तो उनकी एक झलक पाने के लिए युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब उमड़ पड़ा। श्री वेक्टेश्वरा के समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरि और प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद आदि ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। वहां मौजूद युवाओं और अतिथियों ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट से ब्रेट ली का अभिनंदन किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गहलोत के निशाने पर शाह, कन्हैया लाल हत्याकांड पर केंद्र से स्पष्ट जवाब माँगा
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राजस्थान दौरे को लेकर निशाना साधते हुए कन्हैया लाल हत्याकांड के मामले में केंद्र सरकार से जवाब मांगा। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा कि उदयपुर में कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपियों को आज तक सजा नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान भाजपा ने उनके खिलाफ माहौल बनाया था, ऐसे में गृह मंत्री अमित शाह को जवाब देना चाहिए कि आखिर उस मामले में अब तक क्या हुआ。 गहलोत ने कहा कि उनकी कन्हैया लाल के परिवारजनों से बात हुई है और वे किस हालत में हैं, यह भी गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में जवाब देना चाहिए और बताना चाहिए कि आरोपियों को अब तक सजा क्यों नहीं मिली。 पूर्व मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी को लेकर भाजपा की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी उनके और पीसीसी चीफ के बारे में लगाए गए आरोपों का जवाब पहले ही दे चुकी हैं, इसके बावजूद बार-बार आरोप लगाए जा रहे हैं। गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह हताश हो चुके हैं और लोकसभा में भी उनकी स्थिति सभी देख रहे हैं。 गहलोत ने राजस्थान सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ खुद उनके मंत्री धरने पर बैठे हैं और अधिकारी भी उनकी बात नहीं मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो हालात बने हुए हैं, उन्हें सभी देख रहे हैं। यह सरकार संवेदनहीन है और गरीबों के लिए पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को खत्म कर दिया गया है। गहलोत ने कहा कि सरकार के खिलाफ कोई व्यक्ति धरने पर बैठता है तो सरकार उसकी चिंता तक नहीं करती। राजस्थान यूनिवर्सिटी में शुभम रेवाड़ के अनशन पर बैठने का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि किसी ने उसकी सुध नहीं ली। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील करते हुए कहा कि वे प्रदर्शन जरूर करें, लेकिन अनशन और भूख हड़ताल पर न बैठें, क्योंकि यह सरकार उनकी बात नहीं सुनेगी। अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है। विधानसभा में तिरंगे की लाइट गलत तरीके से लगाए जाने के मामले पर भी गहलोत ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जयपुर में विधानसभा में तिरंगे की लाइट उल्टी लगा दी गई, यह भी एक तरह का क्राइम है। गहलोत ने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग लोकतंत्र को कमजोर करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों को न तो राष्ट्रीय गीत की परवाह है और न ही किसी के सम्मान से कोई लेना-देना है.0
0
Report
जिला एसपी कुलदीप सिंह और DC वैशाली शर्मा की गुप्त मीटिंग
Jhanj Kalan, Haryana:गुप्त कमरे में जिला एसपी कुलदीप सिंह व डीसी डॉ वैशाली शर्मा से 5 सदस्यीय टीम की गुप्त मीटिंग शरू हरियाणा पँजाब के खनोरी दाता सिंह बॉर्डर किसना नेताओ की वार्ता शुरू काका सिंह कोटड़ाराज्य सचिव bku सिध्दपुर गुरमेल सिंह सहित 5 मौजूद0
0
Report
जयपुर में HKZ IAS & RAS एकेडमी का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क शिक्षा का वादा
Jaipur, Rajasthan:HKZ IAS & RAS एकेडमी के भव्य शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एकेडमी का शुभारंभ कांटा चौराहा, झोटवाड़ा, जयपुर में हुआ। इस अवसर पर पीर सैयद गुलाम हुसैन शाह जीलानी जी एवं श्री अतुल्य कृष्ण दास जी महाराज के साथ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन MD चोपदार सहित शिक्षा से जुड़े लोग शामिल हुए। एकेडमी में बच्चों को IAS, RAS सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। साथ ही जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन MD चोपदार ने कहा सभी धर्मों के लोगों को यहां पर बहुत कम फीस में शिक्षा उपलब्ध करवाई जायेगी।0
0
Report
Advertisement
एमबीएम विश्वविद्यालय में गोल्डन जुबली स्टूडेंट वेलफेयर सेंटर का लोकार्पण
Jodhpur, Rajasthan:एमबीएम विश्वविद्यालय में 1974 बैच के 'गोल्डन जुबली स्टूडेंट वेलफेयर सेंटर' का लोकार्पण केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने साझा किए अपने छात्रसंघ अध्यक्ष के दौरान के किस्से जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एमबीएम विश्वविद्यालय में कहा कि जीवन में धन अर्जित करना, नाम कमाना, बड़े पदों पर पहुंचना महत्वपूर्ण है, क्योंकि "जो जीतता है वही सिकंदर होता है।" लेकिन इससे भी अधिक महत्वपूर्ण यह है कि व्यक्ति अपने पीछे क्या छोड़कर जा रहा है। 1974 बैच अपने पीछे केवल एक भवन नहीं, अपितु एल्युमिनाई की एक नई परंपरा छोड़कर जा रहा है। रविवार को बतौर मुख्य अतिथि शेखावत ने एमबीएम विश्वविद्यालय में 1974 बैच द्वारा निर्मित 'गोल्डन जुबली स्टूडेंट्स वेलफेयर सेंटर' का औपचारिक लोकार्पण एवं उद्घाटन किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में विश्वविद्यालय से जुड़ी पुरानी स्मृतियों, छात्र राजनीति के दिनों, संस्थान के प्रति एल्युम्नाई के दायित्व और वैश्विक स्तर पर पूर्व छात्र नेटवर्क की ताकत को विस्तार से रेखांकित किया। शेखावत ने कहा कि वे इस विश्वविद्यालय में अपना परिचय कराए जाने को अपने लिए कम कॉम्प्लमेंट बिल्कुल नहीं मान सकते, क्योंकि कैंपस के हर पत्थर और हर दीवार के साथ उनकी कोई न कोई स्मृति अवश्य जुड़ी हुई है। अपने छात्र संघ अध्यक्ष कार्यकाल (1992) की स्मृतियों को ताजा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने गर्ल्स हॉस्टल निर्माण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण वाकया सुनाया। उन्होंने कहा कि 1992 में छात्रसंघ अध्यक्ष चुने जाने के बाद 1993 के बैच में एक साथ 28 लड़कियों ने इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया। उससे पहले इंजीनियरिंग कॉलेज में उंगलियों पर गिने जाने लायक (5-7) लड़कियां ही हुआ करती थीं। वे कमला नेहरू (केएन) गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में ठहरती थीं। जगह की कमी के कारण केएन कॉलेज की तत्कालीन डायरेक्टर प्रो. कामिनी दिनेश मैडम ने इंजीनियरिंग की छात्राओं को अकोमोडेट करने से इंकार कर दिया। इसके बाद छात्राएं छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में मेरे पास पहुंचीं। तब मैंने तत्कालीन कुलपति वी.आर. मेहता के समक्ष प्रतिनिधित्व किया और थोड़ा विरोध दर्ज कराया। शेखावत ने बताया कि वीसी साहब द्वारा सुरक्षा कारणों से किसी निजी मकान को हॉस्टल बनाने के सुझाव पर छात्रसंघ ने छात्राओं की 'सेफ्टी और सिक्योरिटी' का सवाल उठाया। काफी खींचतान के बाद विश्वविद्यालय के आधिकारिक अतिथि गृह (गेस्ट हाउस, जिसमें 18 या 24 कमरे थे) और कलेक्टर आवास के सामने स्थित 'फॉरेन स्टूडेंट्स हॉस्टल' (जो अफ्रीकन यूनियन एवं विदेश मंत्रालय के सहयोग से बना था) के बीच के भवन को छात्राओं के हॉस्टल के रूप में चिन्हित कर समस्या का समाधान निकाला गया। बांगड़ छात्रावास का उल्लेख करते हुए शेखावत ने बताया कि मंगनीराम बांगड़ साहब के सहयोग से बने छात्रावास के लिए उन्हें सिर्फ हरिमोहन बांगड़ जी से एक बार अनुरोध करना पड़ा था। उन्होंने 4-5 करोड़ देकर छात्रावास बनवा दिया था, लेकिन गर्ल्स हॉस्टल की व्यवस्था का संघर्ष उनके लिए कहीं अधिक रोमांचकारी अनुभव रहा। केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम के सूत्रधार और 1974 बैच के संयोजक किशन सिंह गहलोत व सोहन बुद्रा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सोहन जी द्वारा एमबीएम की उपलब्धियों का बखान सुनकर ऐसा लगा, जैसे कोई बेटा परिवार से अलग होकर अपनी नई पहचान बना ले, लेकिन बाद में परिवार की उपलब्धियों को अपने खाते में दर्ज करे। 1974 बैच द्वारा निर्मित 'स्टूडेंट वेलफेयर सेंटर' को केवल ईंट, पत्थर, सीमेंट और स्टील का ढांचा मानने से इंकार करते हुए शेखावत ने इसे "50 साल की मित्रता का स्मृति मंदिर" करार दिया। शेखावत ने बताया कि 1987 में प्रवेश लेने वाले (1991 बैच) उनके साथी मित्रों ने भी दिल्ली-एनसीआर में एकत्रित होकर अपनी दोस्ती के 40 साल पूरे होने का उत्सव मनाने का निर्णय लिया है। केंद्रीय मंत्री ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में आज सीएसआर एक लीगल और ऑफिशियल टर्मिनोलॉजी बन गया है, लेकिन भारत की सभ्यता और संस्कृति में सीएसआर का सिद्धांत हमेशा से विद्यमान था। जहां से भी व्यक्ति ने कुछ प्राप्त किया है, चाहे वह समाज हो, परिवार हो या शिक्षण संस्थान, वहां कुछ वापस लौटाना हमारा नैसर्गिक दायित्व है। 1974 बैच ने इस भवन का निर्माण कर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक नया आदर्श प्रस्तुत किया है। शेखावत ने एल्युमिनाई को किसी संस्थान की 'ऑर्गनाइजेशनल मेमोरी' और 'प्रोफेशनल एक्सटेंडेड नेटवर्क' बताते हुए उन्होंने अपने बेटे के स्कूल लॉरेंस लॉवडेल, ऊटी (तमिलनाडु) का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि आनंद महिंद्रा जैसी हस्तियां लॉरेंस की पूर्व छात्र रहे हैं। उनके बेटे के एडमिशन के समय वहां के हेडमास्टर/प्रिंसिपल (जो स्वयं पूर्व छात्र थे) ने 10 वर्षों तक बिना एक भी पैसा लिए हेडमास्टर के रूप में सेवाएं देने का संकल्प लिया था। शेखावत ने अपने बेटे के कैम्ब्रिज में पढ़ाई के दौरान का संस्मरण साझा किया, जहां उनके बेटे ने आत्मविश्वास से कहा था कि दुनिया के किसी भी शहर में एक मैसेज छोड़ देने पर 'लॉरेंशियन' नेटवर्क के 100 हाथ मदद के लिए खड़े हो जाएंगे। यही पूर्व छात्रों की असली ताकत होती है।0
0
Report
अमित शाह के निम्बाहेड़ा आगमन पर अटल प्रतिमा का अनावरण—क्षेत्र में उत्साह
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - निम्बाहेड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर 21 फीट ऊंची अष्टधातु प्रतिमा का अनावरण किया गया। विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि अमित शाह का निम्बाहेड़ा आना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि अटल जी की प्रतिमा आने वाले समय में दर्शनीय स्थल बनेगी और यहां से गुजरने वाले लोग उनके आदर्शों को याद करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा भी शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र को कई विकास कार्यों की सौगात भी मिली। विधायक ने कहा कि अटल जी ने देश और समाज सेवा का रास्ता दिखाया, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।0
0
Report
डिग्गी थाना पुलिस ने गैंग का पर्दाफाश कर पाँच आरोपियों को गिरफ्तार
Tonk, Rajasthan:डिग्गी थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता डीएसटी मालपुरा व डिग्गी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई डिग्गी थाना क्षेत्र के जयसिंहपुरा गांव के बाहर राहगिरों को बीच में रोककर उनसे रुपए ऐंठने के मामले में डिग्गी थाना पुलिस ने गैंग का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, तीन बाल अपचारी निरुद्ध पुलिस ने एक मोटरसाइकिल एक चांदी का कड़ा सहित लूट का सामान किया बरामद आरोपियों से उनके द्वारा काम में ली जाने वाली एक स्वीप्ट कार व एक मोटरसाइकिल की जब्त0
0
Report
Advertisement
मालपुरा में 101 विकास कार्यों का शिलान्यास, 600 करोड़ से की जाएगी कायाकल्प
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) नगरपालिका मालपुरा शहरी क्षेत्र में लगभग 50 करोड रुपए से होने वाले 101 प्रस्तावित विकास कार्यों का आज महेश सेवा सदन में प्रदेश के जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। नगरपालिका क्षेत्र में लगभग 600 करोड रुपए के विकास कार्य होंगे। ब्रह्म तालाब में 100 करोड़ रुपए का विकास कार्य होगा जिसमें 25 करोड़ रुपए के विकास कार्य के टेंडर लग चुके हैं। गत 6 महीने में नगरपालिका क्षेत्र में लगभग 1500 पीएम आवास स्वीकृत किए गए हैं जिसमें से 301 लाभार्थियों को आज आवास की किस्त जारी की गई। समारोह के दौरान बीपीएल परिवारों को कचरा पात्रों का तथा शहर के 51 लोगों को पट्टों का कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने वितरण किया। समारोह के दौरान श्री रामनारायण गौशाला के लिए भामाशाह की ओर से दी गई एंबुलेंस का भी कैबिनेट मंत्री ने लोकार्पण किया। अधिशासी अधिकारी रामजीत चौधरी ने कैबिनेट मंत्री का नगरपालिका की ओर से स्वागत किया।0
0
Report
रोहतास: डीएम और एसपी की साथ बाइक पर तिरंगा यात्रा से देशभक्ति का संदेश
Sasaram, Bihar: खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज से है। जहां बिक्रमगंज में आज जिला प्रशासन के द्वारा बाइक पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में निकाले गए तिरंगा यात्रा में स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। बड़ी बात है कि डीएम तथा एसपी एक ही बाइक पर सवार होकर तिरंगा यात्रा की बाइक रैली निकाली। जिला प्रशासन के द्वारा बाइक पर अपने तरह का यह अनोखा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय भावना को जागृत करने तथा लोगों को देश के प्रति सम्मान प्रदर्शन के उद्देश्य से यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। वहीं रोहतास की एसपी रौशन कुमार ने कहा कि खुद को सुरक्षित रखते हुए हमें यह तिरंगा यात्रा निकालना है। हमें अपने तिरंगा के प्रति आन बान शान का प्रदर्शन करना है। बाइट -- रौशन कुमार (एसपी) रोहतास। बाइट-- दीपक कुमार मिश्रा (डीएम) रोहतास।0
0
Report
मालपुरा में विशाल तिरंगा यात्रा: मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) टोंक के मालपुरा से खबर है जहाँ आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। बारादरी बालाजी से तिरंगा यात्रा को कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली शहर के आजाद चौक, माणक चौक, गांधी पार्क, सुभाष सर्किल, व्यास सर्किल होते हुए महेश सेवा सदन पहुंची। जगह-जगह तिरंगा यात्रा का शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर डीएसपी आशीष प्रजापत, थाना प्रभारी चेनाराम बेडा मय दल बल के मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
नियमन नहीं तो वोट नहीं: जयपुर की 86 कॉलोनियों में नियमन की मांग
Jaipur, Rajasthan:जयपुर सांगानेर और बगरू विधानसभा क्षेत्र की 86 कॉलोनियों के निवासियों ने अपनी कॉलोनियों के नियमन की मांग को लेकर ‘नियमन नहीं तो वोट नहीं’ का नारा बुलंद कर दिया। कॉलोनीवासियों की ओर से आयोजित महापंचायत में सरकार से जल्द राहत देने की मांग की गई। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, इन कॉलोनियों में बड़ी संख्या में लोगों ने सरकार द्वारा पंजीकृत गृह निर्माण सहकारी समितियों से भूखंड खरीदे थे। लोगों ने जीवनभर की कमाई लगाकर यहां मकान बनाए हैं। समिति का दावा है कि अधिकांश कॉलोनियाँ अवाप्ति से पहले या अवाप्ति प्रक्रिया के दौरान विकसित हो चुकी थीं और पिछले 35 से 40 वर्षों से आबाद हैं। वर्तमान में ये कॉलोनियां 80 से 100 प्रतिशत तक विकसित हो चुकी हैं। समिति ने कहा कि इन क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। ऐसे में नियमन नहीं होने से करीब 1.5 से 2 लाख लोगों के आशियानों पर संकट बना हुआ है। संघर्ष समिति का कहना है कि इस मामले में पूर्व में भी सरकार के समक्ष कई बार मांग रखी जा चुकी है। 8 मार्च 2026 को शांतिपूर्ण पैदल मार्च भी निकाला गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। महापंचायत में निर्णय लिया गया कि आगामी निकाय चुनावों में ‘नियमन नहीं तो वोट नहीं’ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत कॉलोनियों में बैनर भी लगाए गए हैं।0
0
Report
खूँटी क्षेत्र में करोड़ों के हाईमास्ट लाइट प्रोजेक्ट की सफाई: स्थानीय लोग अंधेरे में डूबे
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। मुरहू प्रखंड के क्षेत्र में high mast light लागत लाखों रुपए की थी, पर गुणवत्ता के अभाव में वे खराब हो गये और हाथी के दांत जैसी स्थिति बन गई। ग्रामीण इलाका और अंधेरी क्षेत्र में जहां साँप बिच्छुओं का प्रकोप है, वहां इतनी महंगी लाइटें भी सिर्फ कुछ ही महीनों में सस्पीस बनकर रह गईं। मुरहू प्रखंड क्षेत्र में लगाई गई कई हाईमास्ट लाइटें कुछ माह चलकर खराब पड़ीं और आज सभी लाइटें खराब हैं। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर रात के अंधेरे में रोशनी की उम्मीद थी, पर लाइट खराब होने के बाद इसकी उपलब्धता नहीं बन पाई। इसका नतीजा सरकारी खर्च की बर्बादी के रूप में सामने आया है और ठेकेदारों की जेब भरी गई। मुरहू प्रखंड की मुखिया ज्योति डोडराय के अनुसार अधिकतर हाईमास्ट लाइटें खराब पड़ीं है; ठेकेदार लगाकर चला गया, कुछ लाइटें टूटकर गिर गईं, कुछ हवा में उड़कर गिर गईं। नौ लाइटें खराब बताई गईंं और 24 लाइटों में से 17 लाइटें छह महीनों के भीतर खराब हो चुकी हैं, जिससे करोड़ों रुपए का लागत बर्बाद हो गया है।0
0
Report
रोहतास के डेहरी में सुधा डेयरी प्लांट निरीक्षण, दूध उत्पादन बढ़ाने पर जोर
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम ने डेहरी के सुधा डेयरी प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने सुधा फैक्ट्री में दूध के संग्रहण, प्रसंस्करण एवं उनके उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान पूर्व विधायक ललन पासवान भी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में मंत्री नंदकिशोर राम ने कहा कि बिहार सरकार आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही है। राज्य में पहले की तुलना में दूध के उत्पादन में कई गुना वृद्धि हुई है। पशुपालन के क्षेत्र में किसानों की भागीदारी बड़ी है। यही कारण है कि अधिक से अधिक मात्रा में दूध संग्रह करने में मदद मिल रहा है। मंत्री ने कहा कि विभाग का लक्ष्य उत्पादन को और बढ़ाना तथा किसानों को पशुपालन के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत करना है। डेहरी फैक्ट्री में जल्द ही आइसक्रीम निर्माण के लिए नई यूनिट की स्थापना की जाएगी। साथ ही फैक्ट्री में कार्यरत अधिकारी और कर्मियों को आवासीय सुविधा भी उपलब्ध कराया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
गौशाला में गौवंशों का बुरा हाल, बुलंदशहर में रात 8.26 बजे
Noida, Uttar Pradesh:गौशाला में 'गौवंशों' का बुरा हाल! (बुलंदशहर) रात 8.26 बजे0
0
Report
हमीरपुर में बाहरी पुलिस के उत्पीड़न के आरोप पर सराफा व्यापारियों का धरना
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-बाहरी जनपदों और राज्यों की पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सराफा व्यापारियों ने बाजार किया बंद, dukkan बंद कर बाजार मे धरने पर बैठे आधा सैकड़ा से अधिक व्यापारी, सोने चांदी के आभूषण की खरीद फरोख्त के मामले दूसरे राज्यों और जिलों की पुलिस पर व्यापरियो का उत्पीड़न करने का आरोप, स्थानीय प्रशासन से बाहरी पुलिस के उत्पीड़न से बचाने की माँग, व्यापारियों का उत्पीड़न न बंद होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी, dukkanें बंद होने से दूर दराज से आये ग्राहको को बिना खरीदारी के लौटना पड़ा वापस, मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस व्यापारियों को समझाने में जुटी, राठ कोतवाली कस्बे का मामला।0
0
Report
ट्रंप पर सुजय विखे पाटील का हमला: तेल संकट और मिसाइल विवाद
Shirdi, Maharashtra:अमिरेकेचे राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रंपमुळे नगर - मनमाड रस्त्याचे काम रखडले...तो वेडा माणूस - भाजपचे माजी खासदार आणि प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुजय विखे पाटील यांचा पुनर्रउच्चार !! ऑन सुजय विखे पाटील ऑन डोनाल्ड ट्रंप - मी अगोदरही बोललो असा वेडा माणूस एखाद्या देशाच नेतृत्व करतो आणि इराणवरील हल्ल्यामुळे क्रूड ऑईल सप्लाय देशात बंद झाला किंबहूना कमी झाला... क्रुड ऑईलची घटल्यामुळे ऑईल रिफानरीज 50% मर्यादेवर काम करतात.. क्रूड ऑईलपासून जेव्हा पेट्रोल - डीझेल बनवल्यानंतर त्याच बायप्रोडक्ट हे डांबर आहे... दुर्देवाने ऑईल रिफायनरीची क्षमता कमी झाल्याने क्रूड ऑईल कमी झाले आणि डांबर बनवण्याची क्षमता कमी झाली... हि मोठी लिंक आहे आणि म्हणून ट्रंप जबाबदार आहेत... जो माणूस सकाळी एक , दुस-या दिवशी एक बोलतो... कधी म्हणतो युद्ध संपलं , लगेच दुस-या दिवशी मिसायल टाकले जातात... या कारणांमुळे अनेक लोकांवर परिणाम झाला , जे दारू पितात त्यांची दारू पिण्याची क्षमता वाढली... त्यांना कळेना हा एडा काय म्हणतोय आणि काय नाही... मिसाइल पडले या ते पुन्हा प्यायला सुरू करतात , असे देखील परिणाम आपल्याला भारतात पहायला मिळाले...0
0
Report
Advertisement
