Amroha - सनातन धर्म माध्यमिक संस्कृत विद्यालय में प्रदान की वाशिंग मशीन
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में रेलवे स्टेशन रोड शिव मंदिर परिसर में स्थित सनातन धर्म माध्यमिक संस्कृत विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर भारतीय संस्कृति और संस्कृत भाषा की नींव मजबूत कर रहे बच्चों को अब अपने वस्त्र धोने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। नगर ब्राह्मण सभा ने अक्षय तृतीया के पर्व पर उनके लिए फुली ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन प्रदान की है। नगर ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी पंडित देवेश शर्मा अपनी पत्नी पालिका सभासद मनु शर्मा के संग वाशिंग मशीन और गेहूं लेकर वहां पहुंचे तो बच्चे खुशी से झूम उठे।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
