244221
Amroha - बैंक कर्मचारियों के खिलाफ ग्रामीणों का जमकर धरना प्रदर्शन
Amroha, Uttar Pradesh:जनपद अमरोहा के हसनपुर तहसील क्षेत्र में ग्रामीणों ने प्रथमा बैंक कर्मचारियों के खिलाफ जमकर धरना प्रदर्शन किया, ग्रामीणों ने बैंक कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है, उनका कहना है कि खाता चालू करने पर बैंक कर्मचारी 100 रुपये की रिश्वत मांगते हैं, और रिश्वत नहीं देने पर बैंक के चक्कर लगवाते हैं. ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रथमा बैंक के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और बैंक कर्मचारियों के खिलाफ नारे लगाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महोबा में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में आग, लाखों के सामान जलकर राख
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग संदिग्ध परिस्तिथियों में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में लगी आग, देखते ही देखते आग ने धारण किया विकराल रूप, शॉर्ट सर्किट के चलते दुकान में आग लगने की जताई जा रही आशंका, स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, आग की चपेट में आकर लाखों के मोबाइल और रिपेयरिंग का सामान जलकर हुआ राख, राजा मोबाइल गैलरी एंड सीसीटीवी रिपेयरिंग सेंटर में आग लगने से मचा हड़कम्प, कुलपहाड़ कोतवाली कस्बा क्षेत्र की घटना。0
0
Report
दिल्ली में INDIA गठबंधन की महारैली से पहले रामलीला मैदान से वीडियो सामने आया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: आज होने वाली INDIA गठबंधन की महारैली से पहले आयोजन स्थल रामलीला मैदान से वीडियो。0
0
Report
अकराबाद NH-34 पर स्कार्पियो आग का गोला, चालक शराब के नशे में कूदकर बची जान
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ -- अकराबाद में NH-34 पर चलती स्कार्पियो कार लगी आग का गोला, कार में डीजल भरा रखा, अज्ञात कारणों से लगी आग, जलती कार में से कूदकर चालक ने बचाई जान, शराब के नशे में निकला कार चालक, हाथरस के हसायन का निवासी बताया गया है चालक सुनील कुमार, अलीगढ़ के अकराबाद थाना इलाके के ओवर ब्रिज NH-34 की घटना.0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज की Run for Unity माराथन में सर्टिफिकेट लूट और बवाल
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज 'रन फॉर यूनिटी' मैराथन के दौरान जमकर हुआ बवाल, प्राइज बांटने के दौरान प्रतिभागियों ने किया जमकर बवाल, प्राइज बांटने वाली जगह पर रखी कुर्सियां तोड़ डालीं, मंच पर चढ़कर नारों से_CERTIFICATE_ की लूट मचा दी, मैराथन में शामिल प्रतिभागी एक-दूसरे से सर्टिफिकेट छीनने लगे, आरोप है कि मैराथन में रजिस्ट्रेशन के बाद बिना नियम और झंडी दिखाए दौड़ शुरू कर दी गई, कुछ प्रतिभागियों ने बाइक पर बैठकर मैराथन की दौड़ पूरी की, इससे प्रतिभागी भड़क गए और मंच के पास_hangama_ करने लगे, आयोजक भाजपा नेता को घेर लिया, जब वह भागने लगे तो दौड़ाकर पकड़ लिया, फिलहाल पुलिस ने भाजपा नेता को नाराज प्रतिभागियों से बचाकर थाने ले गई, इस दौरान लोगों की पुलिसवालों से भी तीखी नोकझोंक हुई, सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर नैनी में भाजपा नेता ने मैराथन का आयोजन कराया था, मैराथन में 5 से 6 हजार प्रतिभागी शामिल हुए थे, लेकिन नियमों की अनदेखी किए जाने पर प्रतिभागी भड़क उठे, प्रतिभागियों के भड़कने के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा तफरी मच गई, मौके पर प्रतिभागियों के हंगामा काटने के दौरान पुलिस भी बेबस दिखी, पूरा घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है.0
0
Report
संभल।चन्दौसी स्टेशन का कायाकल्प का कार्य 3साल बाद भीअधूरा .बीजेपी नेता सतीश अरोड़ा ने जांच की मांगकी
Maulagarh, Uttar Pradesh:संभल । केंद्र सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत भारत स्टेशन योजना में चयनित चंदौसी रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का कार्य 21 करोड़ के बजट के वाबजूद 3 साल बाद अधर में होने के मामले को लेकर चन्दौसी नगर उत्थान समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी BJP नेता सतीश अरोड़ा ने सवाल उठाए है .. बीजेपी नेता सतीश अरोरा का आरोप है .चन्दौसी रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और लापरवाही के चलते 3 साल बाद भी कार्य पूरे नहीं हो सके है । कार्यदायी संस्था गति शक्ति 3 साल बाद भी स्टेशन के काया कल्प का प्रोजेक्ट पूरा नहीं पाई है । रेलवे प्लेटफार्म पर फैली निर्माण सामिग्री सरिया ,गिट्टी मलबे के ढेरों से यात्री परेशान है । बीजेपी नेता सतीश अरोड़ा ने स्टेशन के कायाकल्प के निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच के साथ प्रोजक्ट को शीघ्र पूरा कराये जाने की सरकार से मांग की है । बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 वर्ष पूर्व वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये चंदौसी रेलवे स्टेशन को अमृत योजना में चयन की घोषणा कर चंदौसी रेलवे स्टेशन के काया कल्प के लिए 21 करोड़ का बजट स्वीकृत किया था । अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर ओवर ब्रिज, मुख्य गेट का सौंदर्यकरण , वेटिंग रूम , सर्कुलेटिंग एरिया ,लिफ्ट आदि का कार्य कराया जाना है ...लेकिन सभी कार्य अधूरे पड़े है0
0
Report
देहरादून में फर्जी नंबर प्लेट पर सवार नकाबपोश ने पुलिस पर गोली चलाई, दो घायल
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: पटेलनगर क्षेत्र में देर रात नयागांव के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। बदमाश नहीं रुके और बुडपुर की तरफ भागे, जिस पर पुलिस ने उनका पीछा किया। पिछा करने के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिससे पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अस्पताल में स्थिति का जायजा लिया। FSL टीम ने भी मौके की जांच की। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पटेलनगर, विकासनगर और सहसपुर आदि क्षेत्रों में नकबजनी की वारदातों को अंजाम देते थे और आज भी किसी घटना की फिराक में थे। उनका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वे पहले भी जेल जा चुके हैं।0
0
Report
Advertisement
मॉल के बाहर बाइक चोरी, CCTV में बदमाश की फुर्तीदार तस्वीरें
Masaurhi, Bihar:मॉल में खरीदारी करने गए युवक की बाइक ले उड़े बदमाश। सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें। मसौढ़ी थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक मॉल के बाहर से एक शातिर बदमाश ने पलक झपकते बाइक चोरी कर ली। घटना की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें आरोपी बहुत ही फुर्ती और शातिर तरीके से बाइक को लेकर जाता दिख रहा है। पीड़ित शक्श मालिकाना मुहल्ले का बताया जाता है। जो एक मॉल में खरीदारी करने गया था। उसने बाइक को मॉल परिसर के बाहर खड़ी की और मॉल के अंदर चला गया। कुछ देर में वापस आने पर उसकी बाइक गायब थी। पीड़ित युवक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चोर की तलाश में जुटी है।0
0
Report
दिवाली से पहले शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: नवादा में विदेशी शराब जब्त
Nawada, Bihar:दिवाली से पहले उत्पाद विभाग का बड़ा धमाका, 10 लाख से अधिक की शराब जब्त, पानी की बोतलों के बीच छिपाकर लाई जा रही थी शराब की खेप, 300 पेटी विदेशी शराब के साथ मिनी ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार नवादा में दिवाली से पहले बिहार-झारखंड सीमा पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी की कोशिश नाकाम कर दी। रजौली के चितरकोली समेकित जांच चौकी पर छापेमारी कर करीब 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 300 पेटी विदेशी शराब जब्त की गई। तस्करों ने शराब की पेटियों को पानी की बंद बोतलों के बीच छिपाकर मिनी ट्रक 407 से ले जाने की कोशिश की थी। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर जांच के दौरान ट्रक को रोका और तलाशी ली। मामले में नालंदा निवासी चालक समीर कुमार उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने झारखंड के कोडरमा से शराब लेकर बिहारशरीफ जाने की बात बताई। उत्पाद अधीक्षक गणेश चंद्रा के अनुसार आरोपी के खिलाफ मद्यनिषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है.0
0
Report
बैंहटा गांव की बदहाल सड़कें, कीचड़-पानी से बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल
Baran, Rajasthan:बैंहटा गांव में अधूरी सड़क बनी आफत, कीचड़ से बच्चे स्कूल जाने से मजबूर बारां जिलें के शाहाबाद तहसील के ग्राम पंचायत मुख्यालय बैंहटा में मुख्य सड़क मार्ग का हाल ही में निर्माण किया गया, लेकिन ठेकेदार और प्रशासन की मनमानी से ग्रामीण परेशान हैं। पुरानी जर्जर सीसी रोड से नई सीसी रोड को जोड़ दिया गया, जहां गंदा पानी और कीचड़ हमेशा जमा रहता है। कीचड़ में गिरने के डर से बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। मुख्य मार्ग होने से वाहन चालक और राहगीर आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। पानी निकासी के लिए न तो नाली बनाई गई और न ही रोड पूरा किया गया। ग्रामीणों के कहने पर भी ठेकेदार और कार्मिक नाली निर्माण से मना कर देते हैं। ग्रामीणों की मांग है कि पुरानी सीसी रोड को पुनः बनाकर सड़क के दोनों तरफ पानी निकासी हेतु नालियों का निर्माण कराया जाए, जिससे ग्रामीणों, राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को इस विकराल समस्या से निजात मिल सके।0
0
Report
Advertisement
दमोह में 58 लाइसेंसी शराब दुकानों पर छापा, ओवररेट और अधिक शराब मिलने की शिकायतें
Damoh, Madhya Pradesh:शराब दुकानों की सामूहिक जांच: जहरीली शराब कांड के बाद सख्त प्रशासन; दमोह में 58 लाइसेंसी दुकानों पर आबकारी विभाग के साथ राजस्व टीमों की जांच में ओवर रेट और परमिट से अधिक शराब मिलने की शिकायतें दर्ज की गईं. कलेक्टर ने कहा प्रदेश में जहरीली शराब से मौतों के कारण सतर्कता बढ़ा दी गई है और दावा किया गया कि दमोह में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी. शनिवार को जिले की 58 लाइसेंसी शराब दुकानों पर एक साथ की गई जाँच के दौरान कई जगह खामियां पाई गईं, जिनमें परमिट से अधिक शराब मिलना प्रमुख रहा; प्रशासन लगातार औचक निरीक्षण करेगा.0
0
Report
चुनाव के आखिरी दौर में प्रत्याशी ताकत से मैदान, 15 वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला
Baran, Rajasthan:चुनाव के अंतिम दौर में प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत , 15 वार्डों के लिए 50 प्रत्याशी चुनावी मैदान में , कई वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबले के हालात\n\nबारां जिले के अंता में पंचायती चुनाव को लेकर अंतिम दौर में प्रत्याशी ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी हे कही नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से मतदाताओं को साधने की कोशिश की जा रही हे तो कही डोर तो डोर जाकर वोट मांगे जा रहे हे यहां पंचायत समिति के 15 वार्डों के लिए 50 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपने भाग्य का फैसला आजमा रहे हे ।\n\nबता दे कि यहां पंचायत चुनाव में तीसरे मोर्चे के रूप में किसान नेता नरेश मीणा द्वारा सभी 15 वार्डों में बसपा से अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार देने के कारण कई वार्डों में त्रिकोणात्मक मुकाबले के हालात बने हुए हे ऐसे में दोनों ही प्रमुख पार्टियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा हे दूसरी ओर चुनाव के आखिरी दौर में दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने भी अपनी पूरी ताकत चुनाव में झोक दी हे जिसके चलते चुनावी माहौल की रंगत ओर भी तेज हो गई हे वही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 नवंबर को सायं 6 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा वही 3 नंबर को मतदान होगा ।\n\nविजुअल _ चुनाव को लेकर जन संपर्क0
0
Report
खैरथल में नवंबर से मौसम बदला: सुबह ठंडी, दिन में धूप से तापमान चढ़ा
Alwar, Rajasthan:खैरथल - नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही बदला मौसम का मिजाजसुबह के समय हो रही ठंड महसूस दिन में खिली धूप के चलते तापमान में बढ़ोतरी सुबह का तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस सुबह और श्याम की हल्की ठंड के साथ मौसम बना हुआ है सामान्य0
0
Report
Advertisement
छोटी बहन ने भाई की रिहाई के बदले मिठाई के लिए अनोखा तरीका अपनाया
Noida, Uttar Pradesh:अब ध्यान दीजिए बहन की नजरें सीधी मम्मी पर टिकी हैं और उसकी बस एक ही मांग है… CANDY! ...यानी भाई की रिहाई के बदले मिठाई चाहिए! अब मम्मी के सामने भी मुश्किल है कि पहले बच्चे को बचाएं या बहन की मांग पूरी करें...लगता है घर में छोटी बहन ने अपना ही NEGOTIATION SYSTEM शुरू कर रखा है! छोटी बहन ने भाई को बनाया बंधक ! छोटी बहन की चल रही अपनी सरकार! कैंडी के लिए अपनाया अनोखा तरीका!0
0
Report
दौड़ते ट्रक के साथ एडवेंचर, देखें जोश भरा कारनामा
Noida, Uttar Pradesh:एडवेंचर का असली मजा लेना हो, तो इस भाई का अंदाज़ देखिए; चेहरे पर मुस्कान और अंदाज़ में पूरा जोश—मानो हर अगला कदम एक नया ADVENTURE हो! कहतe हैं कुछ लोग घूमने के लिए घर से निकलते हैं और कुछ हर जगह को अपना ADVENTURE ZONE बना लेते हैं। दौड़ते ट्रक के साथ रोमांचक कारनामा! एडवेंचर का जुनून देख रह जाएंगे हैरान!0
0
Report
कैमरे को घूरती बिल्ली की अजीबोगरीब हरकत वायरल
Noida, Uttar Pradesh:सफेद सीना, भूरे रंग का शरीर और कैमरे पर टिकी हुई नजरें… जनाब पेड़ की डाल पर ऐसे बैठे हैं, जैसे यहीं इनका परमानेंट ठिकाना हो... पहले कैमरे की तरफ देखते हैं, फिर मुंह फेरकर दूसरी तरफ देखने लगते हैं। लेकिन कुछ ही पल बाद फिर पलटकर ऐसे देखते हैं, मानो कह रहे हों कि हां भाई, क्या देख रहे हो!... बिल्ली की अजीबोगरीब हरकत ! कैमरे को घूरने लगी बिल्ली !0
0
Report
Advertisement
