icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नाहन के दिव्यांग बच्चे राखियां बनाकर आत्मनिर्भर बन रहे हैं

Nahan, Himachal Pradesh:नाहन में दिव्यांग बच्चे रंग बिरंगी राखियाँ बना रहे हैं, आस्था स्पेशल स्कूल के बच्चे राखियाँ बना रहे हैं. बाजार में सेल के लिए काउंटर लगाए जाएंगे और वहां राखियाँ खरीदने की खास डिमांड रहती है. बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना मकसद है, डीएलएड प्रशिक्षुओं के सहयोग से राखियाँ बनाई जा रही हैं, राखियाँ बनाने के लिए बच्चों में उत्साह है. राखी का त्योहार नजदीक है और बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों की डिमांड बढ़ने लगी है. आस्था स्पेशल स्कूल के दिव्यांग बच्चे अपने हाथों से राखियाँ बना रहे हैं. इन बच्चों का सहयोग डीएलएड प्रशिक्षु छात्राएं कर रही हैं; उनके बनाए राखियों की बाजार में खास मांग रहती है. स्कूल शिक्षिका मोबिना ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को हुनरमंद बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. उन्होंने कहा कि राखियां लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष काउंटर लगाए जाएंगे जहां लोग इन बच्चों के हाथों से बनी राखियां खरीद सकेंगे.
0
0
Report

खनौरी-दाता सिंह वाला बॉर्डर खुला, आंदोलन स्थगित, 4 सितम्बर को मुलाकात मनोहर लाल से

Jhanj Kalan, Haryana:खनौरी-दाता सिंह वाला बॉर्डर खनौरी बॉर्डर पर बड़ी खबर है। चार दिन से 5 लेयर की सुरक्षा में सील बॉर्डर अब खुल गया है। किसानों ने 4 सितंबर तक आंदोलन स्थगित कर दिया है। जींद की डीसी डॉ. वैशाली शर्मा के आश्वासन के बाद किसानों की केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात का रास्ता साफ हुआ है। प्रशासन ने बॉर्डर की एक साइड से आवाजाही शुरू करवा दी है。 चार दिन से खनौरी-दाता सिंह वाला बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच अब बड़ी राहत की खबर सामने आई है। किसानों ने फिलहाल अपना दिल्ली कूच रोक दिया है。 जींद की डीसी डॉ. वैशाली शर्मा के आश्वासन के बाद किसानों ने 4 सितंबर तक आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया है। किसानों को भरोसा दिया गया है कि 4 सितंबर को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ उनकी मुलाकात करवाई जाएगी。 इसके बाद प्रशासन ने बॉर्डर की एक साइड से आवाजाही शुरू कर दी है। 5 लेयर की बैरिकेडिंग और कड़ी सुरक्षा के बीच बंद पड़े रास्ते के खुलने से लोगों को राहत मिली है。 खड बॉर्डर पर पिछले चार दिनों से किसान और प्रशासन आमने-सामने थे। दिल्ली कूच को लेकर माहौल लगातार गर्म बना हुआ था और बॉर्डर को 5 लेयर की सुरक्षा से सील किया गया था。 अब बातचीत के भरोसे के बाद किसानों ने कदम पीछे खींचते हुए 4 सितंबर तक दिल्ली कूच स्थगित कर दिया है। किसानों की नजर अब सीधे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ होने वाली बैठक पर है。 अगर 4 सितंबर की वार्ता में किसानों की मांगों पर ठोस समाधान निकलता है तो आंदोलन की दिशा बदल सकती है, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही तो किसान आगे क्या रणनीति अपनाते हैं, इस पर सबकी नजर रहेगी।
0
0
Report

CM विष्णुदेव साय: जल महोत्सव में नदियों के संरक्षण और नक्सल समस्या पर दावे किए

Begun, Rajasthan:रायपुर जलसंसाधन विभाग द्वारा एक दिवसीय श्रोत महोत्सव2026 में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय.. सीएम साय ने कहा - छत्तीसगढ़ धान का कटोरा.. प्रदेश में कई नदियां है.. यही वजह है उनकी वजह से सिंचाई पर्याप्त मात्रा में होती है.. इन नदियों को संरक्षित करने के लिए महोत्सव.. नमामि गंगे के प्रतिनिधि और आईआईटी के प्रोफेसर भी आये हैं.. जनसंवर्धन को जनआंदोलन देंगे.. ताकि नदियों का कायाकल्प हो पाए. दो मॉयू National जल अकादमी पुणे और मेसर्स एंट्री कॉरपोरेट लिमिटेड के साथ हुआ.. दिमागी नक्सल मामले पर CM विष्णु देव साय ने कहा- ऐसे लोग प्रश्न उठा रहे, जिन्होंने नक्सल खात्मे के लिए लड़ने की दृढ़ इच्छा शक्ति नही जताई.. 2023 में गृहमंत्री ने नक्सल पीड़ित प्रदेशो की समीक्षा की थी.. तब 3 चौथाई नक्सली हमारे प्रदेश में बचे थे.. गृहमंत्री अमित शाह ने दृढ़इच्छा शक्ति दिखाई, नक्सलवाद खात्मा असंभव लगता था, लेकिन हमनें खात्मा किया.. विपक्ष को तो हमारे कामों की प्रशंसा करनी चाहिए, विपक्ष अपनी कमज़ोरी छिपाने असत्य बात کرتی है.. विपक्ष कभी नक्सलवाद के ख़िलाफ़ में कोई लड़ाई नहीं लड़ी बाइट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
0
0
Report
Advertisement

कुरुक्षेत्र के होटल में रेड: 6 खिलाड़ियों सहित 10 गिरफ्तार, FIR दर्ज

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में किरमच रोड स्थित एक होटल पर पुलिस ने रेड करते हुए 6 युवतियों और 4 युवकों सहित कुल 10 लोगों को काबू किया है। कुरुक्षेत्र: जिला कुरुक्षेत्र के किरमच रोड स्थित एक होटल में पुलिस ने रेड करते हुए 6 युवतियों और 4 युवकों सहित कुल 10 लोगों को काबू किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से होटल में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने होटल में मौजूद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि होटल में किन परिस्थितियों में ये लोग मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने सभी 10 लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और होटल से संबंधित जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। डीएसपी सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी समय से किरमच रोड पर स्थित होटल में अवैध धंधे की शिकायत मिल रही थी। जिसको लेकर आज कई होटल में रेड की गई है। और एक हरियाणा होटल में 6 लड़कियों सहित 10 लोग काबू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि FIR भी दर्ज की गई है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

हरियाणा सरकार के मंत्री के पोस्टर के साथ भेड़ पर जुलूस: सफाई कर्मचारियों की अनोखी हड़ताल

Sonipat, Haryana:सोनीपत में सफाई कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन, भेड़ पर मंत्रियों के पोस्टर चिपकाकर निकाला जुलूस नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज 16वें दिन सफाई कर्मचारियों ने एक भेड़ पर हरियाणा सरकार के मंत्री विपुल गोयल और सहकारिता मंत्री कृष्ण बेदी के पोस्टर चिपकाए और उसके साथ शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान बीन बजाकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया गया। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर 21 अगस्त तक उनकी मांगों को लागू करने के आदेश जारी नहीं हुए तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन किया जाएगा。 सोनीपत में नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज 16वें दिन में प्रवेश कर गई है। हड़ताल के साथ कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन भी लगातार तेज होता जा रहा है। नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने आज सरकार के खिलाफ अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने एक भेड़ पर मंत्री विपुल गोयल और सहकारिता मंत्री कृष्ण बेदी के पोस्टर चिपकाए और उसे आगे करके शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान बीन बजाकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि वे लगातार हड़ताल कर सरकार के सामने अपनी मांगें रख रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर सरकार की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में करीब 13 हजार पालिका रोल कर्मचारियों को नियमित करना, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करना और पहले मानी जा चुकी मांगों को लागू करने के आदेश जारी करना शामिल है। बाइट :-भारत कंडेला, जिला प्रधान, कर्मचारी यूनियन सफाई कर्मचारियों ने सरकार को अब 21 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर तय समय तक मानी गई मांगों को लागू करने के आदेश जारी नहीं हुए तो नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा और अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन हड़ताल को अनिश्चितकालीन करने के लिए मजबूर होंगी।
0
0
Report
Advertisement

अमृतसर में 6-7 फीट लंबा अजगर पकड़ा गया, PCR जवान ने सुरक्षित बाहर निकाला

Amritsar, Punjab:अमृतसर में दुकान के अंदर घुसा 6-7 फीट लंबा सांप, मोबाइल PCR जवान ने सुरक्षित पकड़ा एयरपोर्ट मोबाइल PCR टीम के कांस्टेबल कंवलदीप सिंह ने बहादुरी दिखाकर सांप को पकड़ा दुकान में सांप घुसने से मचा हड़कंप, मौके पर लोगों की भीड़ जुटी जहरीला नहीं था सांप, कांस्टेबल ने सुरक्षित पकड़कर सुनसान जगह पर छोड़ा अमृतसर। अमृतसर शहर में ड्यूटी पर तैनात मोबाइल PCR के एक पुलिस जवान ने उस समय बहादुरी और सूझबूझ का परिचय दिया, जब एक दुकान के अंदर करीब 6 से 7 फीट लंबा सांप घुस गया। सांप को देखकर दुकान में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान एयरपोर्ट मोबाइल PCR पर तैनात कांस्टेबल कंवलदीप सिंह ने खुद दुकान के अंदर जाकर सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया。 कांस्टेबल कंवलदीप सिंह ने बताया कि उनकी ड्यूटी एयरपोर्ट मोबाइल PCR में है। वह अपनी टीम के साथ वाहन में तेल डलवाने के लिए बूस्टर लेने गए थे। वहां से वापस लौटते समय उन्होंने सड़क के किनारे एक दुकान के बाहर लोगों की भीड़ देखी। पूछताछ करने पर पता चला कि दुकान के अंदर सांप घुस गया है। उन्होंने बताया कि लोगों में सांप को लेकर काफी डर का माहौल था। इसके बाद वह खुद दुकान के अंदर गए और सांप की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद उन्होंने सांप को देख लिया और उसे सावधानीपूर्वक बाहर निकाल लिया। सांप करीब 6 से 7 फीट लंबा था। कांस्टेबल ने बताया कि सांप को पकड़ने के दौरान उन्हें थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन उन्होंने उसे काबू में कर लिया। कंवलदीप सिंह के अनुसार यह सांप जहरीला नहीं था और इसे आम तौर पर इंडियन रैट स्नेक यानी धामन के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि धामन जहरीला सांप नहीं होता, लेकिन इसके काटने से चोट और संक्रमण का खतरा हो सकता है। इसलिए सांप को देखकर लोगों को घबराने के बजाय उससे उचित दूरी बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सांप को पकड़ने के बाद उसे किसी सुरक्षित और सुनसान स्थान पर छोड़ दिया गया, ताकि वह दोबारा आबादी वाले क्षेत्र में न पहुंचे। उन्होंने दुकानदार और वहां मौजूद लोगों को भी राहत मिली, क्योंकि सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। कांस्टेबल ने बताया कि आम लोगों में सांप को लेकर डर स्वाभाविक है, क्योंकि अधिकतर लोगों को विभिन्न प्रजातियों के सांपों की पहचान और उनके व्यवहार की जानकारी नहीं होती। ऐसे में सांप दिखाई देने पर उसे खुद पकड़ने या मारने का प्रयास नहीं करना चाहिए। लोगों को सुरक्षित दूरी बनाकर विशेषज्ञ या संबंधित विभाग की मदद लेनी चाहिए。 इस घटना के दौरान काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए थे। हालांकि पुलिस जवान ने स्थिति को संभालते हुए सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली। कांस्टेबल कंवलदीप सिंह की इस तत्परता और साहस की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की।
0
0
Report

यूपी-जापान निवेश मीट: योगी ने निवेशकों को भरोसा दिया, यूपी ड्रीम डेस्टिनेशन

Noida, Uttar Pradesh:यू0पी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग नौ वर्षों में यूपी में 360 डिग्री बदलाव ने प्रदेश को बनाया निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन: मुख्यमंत्री सीएम ने कहा- सरकार जो कहती है, उसे जमीन पर उतारती है, निवेशकों को नहीं होने दी जाएगी किसी तरह की परेशानी युवा मैनपावर, स्किलिंग और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ निवेशकों की जरूरतों के अनुरूप तैयार है यूपी: सीएम योगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट के दौरान प्रमुख कंपनियों के सीईओज व बिजनेस लीडर्स के साथ आयोजित राउंड टेबल मीटिंग में निवेशकों का प्रदेश में निवेश के प्रति उत्साह दिखाने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में 360 डिग्री का व्यापक परिवर्तन हुआ है। इसी बदलाव के कारण आज उत्तर प्रदेश भारत के प्रमुख और ड्रीम इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में उभरकर सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश करने वाले उद्यमियों और कंपनियों को सरकार की ओर से हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने निवेशकों का आह्वान करते हुए कहा कि वे उत्तर प्रदेश आएं और यहां अपनी औद्योगिक एवं कारोबारी गतिविधियों का विस्तार करें। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि निवेशकों को किसी भी स्तर पर अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। निवेशकों की ओर से दिए गए सुझावों को प्रदेश सरकार की टीम ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि निवेशकों के सुझावों और अपेक्षाओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और जो भी व्यावहारिक समस्याएं सामने आएंगी, उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सरकार और उसकी पूरी टीम निवेश अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पास बड़ी संख्या में युवा मैनपावर है। सरकार युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप स्किलिंग और अपस्किलिंग के अवसर उपलब्ध करा रही है। इससे निवेशकों को प्रशिक्षित और सक्षम मानव संसाधन उपलब्ध होगा। निवेशकों के लिए हर स्तर पर मिलेगा सपोर्ट जो कहते हैं, उसे जमीन पर उतारते हैं’ कानून-व्यवस्था, कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक वातावरण और निवेश के लिए तैयार नीतियों से आए बदलाव ने उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर पेश की है। सरकार की कार्यप्रणाली में आया यह बदलाव निवेशकों को भी दिखाई देगा。 यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 जापानी तकनीक और यूपी की औद्योगिक क्षमता से बनेगा निवेश का नया अध्याय कुबोटा और स्पार्क मिंडा के शीर्ष अधिकारियों ने सीएम योगी के नेतृत्व की सराहना की, साझा किए अनुभव और भविष्य की निवेश योजनाएं उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए मजबूत आधार तैयार, जापानी कंपनियों के साथ साझेदारी और गहरी करने पर जोर कुबोटा ने दिया यूपी को दीर्घकालिक साझेदारी का भरोसा, स्पार्क मिंडा ने 6 से 8 हजार अतिरिक्त रोजगार सृजन की जताई प्रतिबद्धता समारोह में कुबोटा कॉरपोरेशन, जापान के प्रेसिडेंट एवं सीईओ शिंगो हानाडा ने नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की ग्राउंड ब्रेकिंग को कंपनी के लिए महत्वपूर्ण माइलस्टोन बताते हुए कहा कि इस अवसर पर उत्तर प्रदेश में कुबोटा की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता और साझेदारी को एक नया विस्तार मिल रहा है। स्पार्क मिंडा की यूपी में 40 वर्षों से अधिक की मौजूदगी, अब बड़े स्तर पर विस्तार की तैयारी समारोह में आकाश मिंडा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मिंडा कॉरपोरेशन लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश में कंपनी की मौजूदगी और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज संभावनाओं और नए अवसरों का प्रदेश है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रदेश उद्योग और निवेश को प्राथमिकता देने वाला राज्य बन चुका है。
0
0
Report
Advertisement

जालौन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, नगरपालिका और पुलिस ने हटाए अतिक्रमण

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर नालों से हटाया अवैध अधिक्रमण, नायब तहसीलदार, नगरपालिका समेत पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की बुलडोजर कार्रवाई, नगर पालिका ने बुलडोजर चलाकर शुरू कराया शहर में सफाई अभियान, नालों की सफाई को लेकर अवैध अतिक्रमण हटाने का चलाया गया अभियान, बुलडोजर की मदद से नगर पालिका टीम ने हटाए अवैध अतिक्रमण, अभियान के दौरान नगर पालिका टीम और पुलिस से अतिक्रमणकारियों की हुई नोकझोंक, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में चंदकुआं चौराहे पर चलाया गया अभियान।
0
0
Report

सहारनपुर से इमरान मसूद का वंदे मातरम सम्मान और ED कार्रवाई पर स्पष्ट रुख

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई, वंदे मातरम को लेकर उठे विवाद, योग गुरु बाबा रामदेव के बयान, दिशा की बैठक में सपा विधायक आशु मलिक के साथ हुई नोकझोंक और खाताखेड़ी में सड़क निर्माण को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत का सम्मान होना चाहिए और हम उसका सम्मान करते हैं। सम्मान की परिभाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट के 1985 और 1988 के दो फैसलों में स्थिति स्पष्ट की गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत या राष्ट्रगान के दौरान कोई व्यवधान नहीं होना चाहिए और सावधान मुद्रा में उसका सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अधिवेशनों में भी लंबे समय से वंदे मातरम का गायन होता रहा है। उनके लिए धार्मिक स्वतंत्रता भी महत्वपूर्ण है। संविधान ने प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म को स्वतंत्र रूप से मानने और अपनी उपासना अपने तरीके से करने का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा, “आप अपने तरीके से मानिए, मैं अपने तरीके से मानूं। बस इतनी सी बात है।” बाबा रामदेव के बयान पर इमरान मसूद ने कहा कि बच्चों का भविष्य सबसे बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि बच्चों की नौकरियां जा रही हैं, पढ़ाई के लिए माता-पिता कर्ज ले रहे हैं और शिक्षा पूरी करने के बाद भी रोजगार नहीं मिल रहा है। ऐसे में बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है। उन्होंने बाबा रामदेव के बच्चों को लेकर दिए गए विवादित बयान को किसी भी सूरत में सही नहीं बताया। जौहर यूनिवर्सिटी पर ED की कार्रवाई को लेकर इमरान मसूद ने कहा कि पता नहीं छापेमारी कब तक चलेगी। उन्होंने सवाल उठाया कि एक शिक्षण संस्थान को क्यों तबाह किया जा रहा है। उनका कहना था कि अगर कोई संस्था नियमित नहीं है तो उसे नियमों के तहत नियमित करने के कई तरीके हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान को बर्बाद करने के बजाय उसे व्यवस्थित तरीके से चलाने की कोशिश होनी चाहिए। इमरान मसूद ने कहा कि आजम खान के साथ जिस तरह की कार्रवाई हुई, वह राजनीतिक दुश्मनी निकालने जैसा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में इस तरह से दुश्मनी नहीं निकाली जानी चाहिए। दिशा की बैठक में सपा विधायक आशु मलिक के साथ हुई नोकझोंक के वायरल वीडियो पर इमरान मसूद ने कहा कि बैठकों में इस तरह की बातचीत होती रहती है और इसे झगड़ा नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि वे बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे और उनकी जिम्मेदारी थी कि सभी जनप्रतिनिधियों को अपनी बात रखने का मौका मिले। उन्होंने कहा कि आशु मलिक ने बैठक में सबसे ज्यादा बात रखी। नियम और कायदे के अनुसार सभी को बोलने का अवसर दिया गया। उन्होंने कहा, “अगर मैं अध्यक्षता कर रहा हूं तो मेरी जिम्मेदारी है कि सबको बोलने का मौका मिले। इसमें कोई झगड़ा नहीं था।” इमरान मसूद ने कहा कि दिशा की बैठक का उद्देश्य विकास कार्यों की समीक्षा करना और उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ना है। जनहित का मुद्दा किसी एक व्यक्ति का नहीं होता, बल्कि सभी जनप्रतिनिधियों का विषय होता है। उन्होंने कहा कि अगर किसी सदस्य के पास किसी विषय से जुड़ी जानकारी है तो उसे भी अपनी बात रखने का अधिकार है। कांवड़ यात्रा में भाग लेने और मंदिरों में जाने को लेकर उन्होंने कहा कि यह उनके धर्म और उनकी आस्था का विषय है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य समाज में सौहार्द बनाए रखना है और वे जाति-धर्म से ऊपर उठकर प्रत्येक नागरिक के हितों के लिए आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। खाताखेड़ी की मुख्य सड़क के निर्माण को लेकर इमरान मसूद ने कहा कि पिछले दो वर्षों से वह लगातार इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले विकास प्राधिकरण ने टेंडर कैंसिल किया, फिर स्मार्ट सिटी योजना के तहत भी काम आगे नहीं बढ़ पाया। नगर निगम से भी इसे लेकर प्रयास किए गए। अब सड़क को सीएम ग्रिड योजना में भेजे जाने की बात कही गई है। खाताखेड़ी की मुख्य सड़क सहारनपुर की पहचान से जुड़ी है और वहां लकड़ी के कारोबार से जुड़े लोग काम करते हैं। सड़क की खराब स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि जब तक सड़क के गड्ढे और जलभराव की समस्या दूर नहीं होगी, तब तक विकास की बात अधूरी रहेगी। इमरान मसूद ने कहा कि उनके पास जितने सीमित संसाधन हैं, सांसद निधि और अन्य माध्यमों से उनका उपयोग करते हुए सड़क निर्माण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि खाताखेड़ी की सड़क का निर्माण पूरा कराया जाए। छात्राओं की आवाज कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी शिक्षण संस्थानों और छात्रों के बीच उनकी समस्याएं सुनने का काम कर रहे हैं। यह आवाज केवल एक जगह तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे देश में छात्रों की आवाज उठाने का प्रयास किया जा रहा है। अंत में दिशा की बैठक के वायरल वीडियो और 2027 के राजनीतिक असर को लेकर इमरान मसूद ने कहा कि वीडियो को झगड़े के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह बैठक थी, जिसमें नियम-कायदों के अनुसार सभी अपनी बात रख रहे थे। अध्यक्ष होने के नाते उनकी जिम्मेदारी थी कि सभी सदस्यों को बोलने का मौका मिले। उन्होंने स्पष्ट किया कि बैठक में कोई झगड़ा नहीं हुआ था।
0
0
Report

उत्तर कुंजी में गलती से परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल

Almora, Uttarakhand:बीएड-एमएड की प्रवेश परीक्षा में सवालों के जवाब देने के बाद अब उत्तर कुंजी ने विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 16 अगस्त को हुई संयुक्त प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों ने कई उत्तरों पर आपत्ति जताई। इनमें राष्ट्रीय पक्षी से जुड़े सवाल के जवाब में ‘कौआ’ लिखा होना सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने वेबसाइट से पुरानी उत्तर कुंजी हटा दी और संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी। छात्रसंघ उपाध्यक्ष भूपेश सिंह गैड़ा ने कहा कि बीएड प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी में राष्ट्रीय पक्षी का जवाब कौआ दिया जाना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र तैयार करने के बाद उसकी ठीक से जांच होनी चाहिए। ऐसे सवालों के जवाब गलत होने से परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय से प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी की दोबारा जांच कराने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न आए। भूपेश सिंह गैड़ा, छात्रसंघ उपाध्यक्ष, कैंपस अल्मोड़ा बीएड-एमएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को दी गई थी। परीक्षा में प्रदेशभर से 5352 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर उत्तर कुंजी जारी की। अभ्यर्थियों ने जब अपने उत्तरों का मिलान किया तो कई सवालों के जवाब को लेकर आपत्ति सामने आई। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले जारी की गई उत्तर कुंजी वेबसाइट से हटा ली और संशोधित उत्तर कुंजी अपलोड कर दी। विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर शेखर चंद्र जोशी ने कहा कि उत्तर कुंजी में हुई गलती संभवत: तकनीकी समस्या या मिसप्रिंट की वजह से हुई होगी। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र तैयार करने वाले विशेषज्ञ हैं और मामले की जानकारी सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने इसमें सुधार कर दिया है। उन्होंने हुई गलती पर खेद जताया। बीएड-एमएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी में कई जवाब गलत पाए जाने से परीक्षार्थियों में नाराजगी है। 16 अगस्त को हुई परीक्षा में 5352 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद राष्ट्रीय पक्षी से जुड़े सवाल के जवाब में कौआ लिखा मिला। आपत्ति सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने पुरानी उत्तर कुंजी वेबसाइट से हटाकर संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी। विश्वविद्यालय ने गलती को तकनीकी समस्या या मिसप्रिंट बताया है। छात्रसंघ ने मामले में जिम्मेदारी तय करने और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

पश्चिम बंगाल में TB मुक्त भारत मिशन के लिए रक्तदान शिविर सहित विशेष कार्यक्रम

Dinajpur, Rangpur Division:পশ্চিমবঙ্গ সরকারের স্বাস্থ্য ও পরিবার কল্যাণ মন্ত্রকের উদ্যোগে জেলা স্বাস্থ্য দপ্তরের ব্যবস্থাপনায় প্রধানমন্ত্রী টিবি মুক্ত ভারত মিশনকে সফল করতে বালুরঘাট বালুচায়া হলে বিশেষ কর্মসূচির আয়োজন করা হলো। উপস্থিত ছিলেন কেন্দ্রীয় প্রতিমন্ত্রী ও সাংসদ সুকান্ত মজুমদার। বছর কয়েক আগে থেকেই টিভি আক্রান্ত রোগীদের পুষ্টিকর খাদ্যের দায়ভার গ্রহণ করার জন্য সাধারণ মানুষের কাছে আবেদন করা হয়েছিল সুকান্ত মজুমদার এরকম বেশ কিছু রোগীর দায়িত্ব নিয়েছিলেন। আজ এরকমই টিভি আক্রান্ত রোগীদের হাতে পুষ্টикর খাদ্যের ব্যাগ যেমন তুলে দেওয়া হয় তেমনি আজ রক্তদান শিবির সহ আরো বেশ কিছু অনুষ্ঠানের আয়োজন করা হয় স্বাস্থ্য দপ্তরের পক্ষ থেকে। জেলা স্বাস্থ্য ব্যবস্থাকে ঢেলে সাজাতে একাধ িক পরিকল্পনা এবং পদক্ষেপ গ্রহণ করেছে জেলা প্রশাসন। সুকান্ত মজুমদার সাংসদ ও কেন্দ্রীয় মন্ত্রী
0
0
Report

ठाकुरनगर चौक पर देर रात हमला: दहशत, तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप

Kolkata, West Bengal:ঠাকুরনগর-মানিকহীরা চারু বাবুর মোড়ে গভীর রাতে হামলা, ভাঙচুর ও মারধরের অভিযোগকে ঘিরে ব্যাপক চাঞ্চল্য। অভিযোগ, গতকাল মঙ্গলবার রাত এগারোটা নাগাদ শিমুলপুর চারু বাবুর মোড় বাজার এলাকায় আসেন অসিত মণ্ডল নামে বছর একুশের এক স্থানীয় যুবক ও বেশ কয়েকজন সঙ্গী । অভিযোগ, মদ্যপ অবস্থায় তাঁরা সেখানে অকথ্য ভাষায় गालিগालাজ শুরু করেন। স্থানীয়দের দাবি, কয়েকজন যুবক এর প্রতিবাদ করতেই পরিস্থিতি উত্তপ্ত হয়ে ওঠে। অভিযোগ, এরপর অসিত মণ্ডল-সহ প্রায় ৩০ থেকে ৪০ জনের একটি দল প্রতিবাদকারীদের উপর বেধড়ক হামলা চালায়। শুধু মারধরই নয়, বাজার সংলগ্ন একাধিক বাড়ি ও দোকানেও ভাঙচুর চালানোর অভিযোগ উঠেছে। এমনকি দুষ্কৃতীদের হাত থেকে রেহাই পায়নি স্থানীয় বিজেপির পার্টি অফিসও। সেখানেও ব্যাপক ভাঙচুর চালানো হয়েছে বলে অভিযোগ। স্থানীয়দের আরও অভিযোগ, মূল অভিযুক্ত অসিত মণ্ডল অবৈধ নেশার কারবারের সঙ্গেও যুক্ত। যদিও এই অভিযোগের সত্যতা এখনও পুলিশের তদন্তের বিষয়। এদিকে হামলার খবর পেয়ে দ্রুত ঘটনাস্থলে পৌঁছয় গাইঘাটা থানার পুলিশ। পুলিশের উপস্থিতি টের পেয়ে অভিযুক্তরা সেখান থেকে পালিয়ে যায়। পরে পুলিশের তৎপরতায় দু’জনকে আটক করা হয় বলে জানা গিয়েছে। হামলায় আহত কয়েকজন প্রথমে চাঁদপাড়া রুরাল হাসপাতলে গিয়ে প্রাথমিক চিকিৎসা নেন। এরপর তাঁরা গাইঘাটা থানায় গিয়ে অসিত মণ্ডল-সহ মোট ২৭ জনের বিরুদ্ধে অভিযোগ দায়ের করেন। ঘটনাকে কেন্দ্র করে এলাকায় ব্যাপক উত্তেজনা ছড়িয়েছে। অভিযুক্তদের বিরুদ্ধে কঠোর আইনি পদক্ষেপ এবং উপযুক্ত শাস্তির দাবি তুলেছেন স্থানীয় বাসিন্দারা। তবে এই হামলাের নেপথ্যে ঠিক কী কারণ ছিল, কারা কারা ঘটনায় জড়িত এবং অভিযোগের সমস্ত দিক—তা খতিয়ে দেখছে গাইঘাটা থানার পুলিশ。
0
0
Report

JPSC-JSSC अनियमितताओं पर 26 दिन के धरने के बाद छात्रों की जीत; स्टेडियम से न्याय मंच हटे

Ranchi, Jharkhand:JPSC और JSSC की कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र पिछले 26 दिनों से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे थे। सरकार की ओर से उनकी मांगों को मान लिया गया है, और कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है। अब स्टेडियम में बनाया गया न्याय मंच को भी हटाया जा रहा है।आंदोलनकारियों ने कहा कि सबसे पहले मैं माननीय मुख्यमंत्री जी को तहे दिल से धन्यवाद और आभार प्रकट करना चाहता हूं। साथ ही उन सभी छात्रों का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस आंदोलन में अपनी आवाज को मजबूती से उठाया और लगातार 26 दिनों तक संघर्ष किया। आंदोलन के बाद सरकार ने जिस तरह से त्वरित कार्रवाई की और लगातार सामने आ रही घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की, वही छात्र मांग है पीजीटी एग्जाम को भी जांच करने को कहा है कुल मिलाकर छात्र कुछ और अपने घर जा रहे है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top