244221
Amroha - लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा के हसनपुर तहसील क्षेत्र में एक लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, बताया जा रहा है कि यह लेखपाल जमीन की पैमाइश के नाम पर अवैध रूप से रिश्वत वसूल रहा था, एसडीएम ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और संबंधित लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, जांच के बाद दोषी पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
क्या अखिलेश यादव ने बिना लड़े हार मान ली? विश्लेषक की बाइट
Lucknow, Uttar Pradesh:मुद्दा- अखिलेश यादव ने राज्यसभा में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारा, क्या बिना लड़े अखिलेश यादव ने हार मान ली बाइट- राजनीतिक विश्लेषक परमवीर सिंह की बाइट0
0
Report
एटा रामलीला का भव्य उद्घाटन, श्रद्धालुओं ने किया जय श्रीराम
Etah, Uttar Pradesh:एटा में श्री रामलीला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य शुभारंभ, ADM प्रशासन अजय नारायण सिंह ने फीता काटकर श्री रामलीला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, रामलीला के शुभारंभ से भक्तिमय हुआ माहौल, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा परिसर, धर्म संस्कृति और भारतीय परंपरा का संदेश देगी एटा की रामलीला, रामलीला मंचन को लेकर लोगों में दिखा खास उत्साह, आयोजकों ने विधि-विधान से किया रामलीला का शुभारंभ。0
0
Report
मोहन भागवत बालाघाट पहुंचे; देवरस स्मृति भवन का लोकार्पण, गांधी पर बड़ा बयान
Raebareli, Uttar Pradesh:आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे बालाघाट। लांजी के कारंजा में मोहन भागवत। बालासाहेब भाऊराव देवरस स्मृति भवन का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया: गांधी जी ने राजनीति नहीं की बल्कि राजनीतिक लोगों से सेवा में लगाया0
0
Report
Advertisement
पुमार्थ टाउनशिप में कचरा वाहन ने चपेट में लायी 10 वर्षीया बच्ची, घायल
Indore, Madhya Pradesh:पुमार्थ टाउनशिप में कचरा वाहन की चपेट में आई 10 साल की बच्ची कचरा वाहन का पहिया बच्ची के पैर पर चढ़ा, बच्ची घायल पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद परिजन बच्ची को इलाज के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे हादसे के बाद रहवासियों में आक्रोश, चालक पर लापरवाही का आरोप मांगलिया चौकी पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद शुरू की जांच पुलिस कचरा वाहन और चालक की तलाश में जुटी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी0
0
Report
महराजगंज युवतियों के द्वारा बाइक पर स्टंट करते हुए रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Mahuwa, Uttar Pradesh:लड़कों द्वारा सड़कों पर स्टंट करते हुए रील बनाने के वीडियो तो आपने खूब देखे होंगे लेकिन अब लड़कियां भी बाइक पर स्टंट करते हुए रील बनाने से पीछे नहीं हैं। ताजा मामला महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र का है जहां दो युवतियों के बाइक पर रील बनाने के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरेंदा ओवरब्रिज का बताया जा रहा है। वीडियो में बाइक पर सवार दो युवतियां रील बनाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं एक और वीडियो में फरेंदा कस्बे में एक युवती बाइक पर रील बनाती दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो में युवती सड़क पर खड़े होकर हाथों से दिल का इशारा करती नजर आ रही है। सड़क पर इस तरह रील बनाने को लेकर हादसे के खतरे और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सड़क पर रील बनाने के दौरान जरा सी लापरवाही न सिर्फ रील बनाने वालों के लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है। हालांकि वायरल हो रहे इन वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है कि ये वीडियो कब बनाई गई हैं। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।महराजगंज के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड: फोटो जारी, गले टैटू, इनाम 50 हजार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड का मामला भोपाल पुलिस ने जारी किया आरोपी का फोटो पुलिस ने आरोपी का वर्तमान हुलिया और पहचान की जारी आरोपी के गले में बना हुआ टैटू पुलिस ने 50 हजार का भी इनाम किया घोषित आरोपी वरुण बाल्मिकी आशा कालोनी, तहसील नाभा, पटियाला का है रहने वाला सूचना के लिए पुलिस ने जारी किया मोबाइल नंबर क्राइम बांच -9479990574 थाना रातीबढ 94799906890
0
Report
Advertisement
जिन हाथों में होनी चाहिए किताबें उन्हीं हाथों शिक्षक ने थमा दिया कचरा उठाने वाला नीले रंग का तसला
Muskara, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक बार फिर जिले की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए हैं क्युकि हमीरपुर जिले के मुस्करा विकास खंड के गुन्देला गांव के एक सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले नाबालिग बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह दिहाड़ी मज़दूर की तरह हाथों में नीले रंग का तसला लेकर स्कूल का कचड़ा उठा रहा है, जिन हाथों में किताबें होनी चाहिए उन्ही हाथों में स्कूल के शिक्षक ने कचरा फैकने के लिए तसला दे दिया. जिसका वीडियो किसी ग्रामीण ने बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. जो जिले की शिक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रहा है.0
0
Report
गरबा-डांडिया समारोहों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक मांग, कानपुर में विहिप ने ज्ञापन दिया
Kanpur, Uttar Pradesh:कkanpur गरबा में मुस्लिमों की एंट्री बैन और मंदिरों के बाहर दुकानें हटाने की मांग, विहिप ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन –लव जिहाद पर रोक के लिए गरबा में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग –थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश, महिलाओं की सुरक्षा में नहीं होगी कोई ढिलाई कानपुर। आगामी नवरात्रि त्योहार के दौरान डांडिया और गरबा आयोजनों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने तथा मंदिर परिसरों के बाहर गैर-हिंदुओं की दुकानें हटाने की मांग को लेकर विहिप द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में गरबा में आने वाले लोगों और मंदिर के बाहर दुकानें लगाने वालों का पुलिस सत्यापन कराने के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। ज्ञापन मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को मंदिरों और मेलों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। ज्ञापन देने के बाद विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष राजीव महान ने कहा कि नवरात्रि का त्योहार पूरे देश में हिंदू आस्था से जुड़ा बड़ा पर्व है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां दर्शन के लिए मंदिरों में आती हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसरों के बाहर गैर-हिंदुओं द्वारा चूड़ी, बिंदी और सिंदूर जैसी सामग्री की दुकानें लगाई जाती हैं तथा डांडिया व गरबा कार्यक्रमों में भी उनका प्रवेश होता है, जहां से लव जिहाद जैसी गतिविधियां शुरू होती हैं। इसलिए आयोजन समितियों को गरबा में मुस्लिमों और गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगानी चाहिए और प्रशासन को दुकानदारों का सत्यापन करना चाहिए। विहिप प्रांत अध्यक्ष राजीव महान ने आगे कहा कि संगठन का मुख्य काम आयोजन समितियों और लोगों के बीच जागरूकता लाना है। उन्होंने कहा कि यदि मंदिरों की नवयुवक समितियाँ सुरक्षा को लेकर कोई सहयोग मांगती हैं या उन्हें लगता है कि कोई गैर-मुस्लिम वहां गलत काम कर रहा है, तो बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर प्रशासन और समिति का सहयोग करेंगे। मामले में पुलिस आयुक्त कार्यालय की स्टाफ ऑफिसर स्नेहा तिवारी ने बताया कि विहिप प्रतिनिधिमंडल द्वारा नवरात्रि के दौरान देवी मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था, मेले में आने वाली महिलाओं की सुरक्षा और गैर-हिंदुओं की दुकानों व गरबा आयोजनों से संबंधित मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन मांगों को लेकर प्रतिनिधिमंडल से बातचीत भी की गई है। ज्ञापन में उठाई गई बातों को ध्यान में रखते हुए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में देवी मंदिरों में मेले जैसा माहौल रहता है और बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चियां आती हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी। बाइट–राजीव महान प्रांत अध्यक्ष विहिप बाइट– स्नेहा तिवारी स्टाफ ऑफिसर0
0
Report
अमेठी: दुकानदार ने चोरी के चोर को पड़ोसियों के साथ धर दबोचा, वीडियो वायरल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- दुकान में चोरी करने वाले चोर को दुकानदार ने पड़ोसियों के सहयोग से धरदबोचा, {sultanpur road} स्थित पॉलिटेक्निक के सामने लोहे की दुकान पर चोरी करने के मामले में दुकानदार ने युवक को धर दबोचा, वायरल वीडियो में दुकान के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति का घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, वायरल वीडियो में दुकानदार द्वारा स्वयं कहां जा रहा है की युवक दुकान में घुसकर चोरी की है और जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल करते हुए पुलिस से की शिकायत, बताया जा रहा है की चोर के बचाव में सुल्तानपुर से सादी वर्दी में बचाने पहुंचे पुलिस कर्मी, मामले को बढ़ता देख सादी वर्दी में पहुंचे दोनों पुलिस कर्मियों ने अपने बचाव में उसको पहचानने से किया इनकार, अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड स्थित पालीटेक्निक के सामने का है मामला,0
0
Report
Advertisement
उन्नाव तालाब में 9 वर्षीय मासूम की डूबकर मौत, परिवार में कोहराम
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव : तालाब में नहाने गए 9 वर्षीय मासूम की डूबकर दर्दनाक मौत। तालाब में किशोर की डूबने से मौत से मचा हड़कंप। भाई और साथी के साथ तालाब में नहाने गया था मासूम रितिक। अचानक गहरे पानी में समाया रितिक, शोर सुनकर ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू। ग्रामीणों ने पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक थम चुकी थीं मासूम की सांसें। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम, मां और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के डहन गांव की घटना।0
0
Report
मॉनसून विदा, अगले दो–तीन दिन में और क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना
Raipur, Chhattisgarh:मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ हिस्सों से मॉनसून विदा हो चुका है और अगले 2-3 दिनों में कुछ अन्य इलाकों से भी मॉनसून की विदाई होगी. मौसम विभाग ने आज प्रदेश में कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश का अनुमान जताया है. रायपुर में भी बौछारें पड़ने का अनुमान है0
0
Report
रुद्रप्रयाग में मौसम के कारण हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग, सात लोग सुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा ने अगस्तमुनि स्पोर्ट्स ग्राउंड में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में कहा, "मौसम को लेकर अलर्ट था, और اسی सिलसिले में, श्री केदारनाथ धाम, जो केदार घाटी है, के हवाई रास्ते में खराब मौसम (वेदर डिस्टर्बेंस) की स्थिति थी। इसे ध्यान में रखते हुए, दो हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। दोनों में पायलट समेत 7 लोग सवार थे, और सभी सुरक्षित हैं। कोई अनहोनी नहीं हुई है। सभी कार्रवाई DGCA स्टैंडर्ड के हिसाब से की गई है। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे ज़रूरी है... सभी हेली ऑपरेटरों को बार-बार मौसम को देखते हुए लापरवाही न करने की हिदायत दी गई है...0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत: पति गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत ,पति गिरफ्तार ।मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप, 24 घंटे कमरे में बंद रहा शव । समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराय गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके वालों ने उसके पति पर दो लाख रुपये दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हत्या के बाद पति ने करीब 24 घंटे तक शव को कमरे में बंद रखा और मायके वालों को लगातार गुमराह करता रहा। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने कमरे से शव बरामद किया। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।मृतका की पहचान केराय वार्ड संख्या-8 निवासी राजीव अंसारी की 25 वर्षीय पत्नी रूबी खातून के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, रूबी की शादी करीब डेढ़ साल पहले राजीव से हुई थी। शादी के बाद से ही पति उस पर दो लाख रुपये दहेज लाने का दबाव बना रहा था।रूबी गर्भवती हुई तो वह मायके चली गई थी, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के करीब एक महीने बाद रविवार को राजीव रूबी और बच्ची को अपने घर ले आया। अगले दिन सोमवार को राजीव ने मायके वालों को फोन कर कहा कि अब रूबी उनके घर वापस नहीं जाएगी। चिंता होने पर परिजन उसके ससुराल पहुंचे, लेकिन आरोप है कि राजीव ने बताया कि रूबी बच्ची को लेकर मायके चली गई है।इसके बाद परिजन वापस लौट गए। मंगलवार को ग्रामीणों से सूचना मिली कि रूबी की हत्या कर उसका शव कमरे में बंद कर दिया गया है। परिजन दोबारा केराय पहुंचे। आरोप है कि राजीव किसी को कमरे के अंदर नहीं जाने दे रहा था। ग्रामीणों की मदद से कमरे में प्रवेश करने पर रूबी का शव बरामद हुआ।सूचना पर पहुंची विभूतिपुर पुलिस ने राजीव अंसारी को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के भाई मोहम्मद सद्दाम ने राजीव की पहले भी दो शादियां होने और दोनों पत्नियों की हत्या का आरोप लगाया है। विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि महिला का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। परिजनों के आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बाइट :मृतका का भाई0
0
Report
चतरा के कोयला हाइवा ने दो थाना क्षेत्रों में कहर, एक की मौत, घायल
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में बेलगाम कोय हाइवा ने कोहराम मचा दिया है. जिले में एक ही हाइवा ने दो थाना क्षेत्रों में हादसों को अंजाम दिया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है. आक्रोशित लोगों ने दो जगहों पर चक्का जाम कर दिया है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. गोदावरी कंपनी के एक बेलगाम हाइवा ने सदर थाना क्षेत्र के हफुआ में तीन लोगों को रौंद दिया; रंगवारा निवासी अरविंद सिंह की मौत हो गई. मुखिया पति रतन सिंह (हफुआ) और मुकेश सिंह (डोडा) गंभीर रूप से घायल हैं. इसी हाइवा ने सिमरिया के डाड़ी में एक खड़ी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दबकर किरण देवी नामक महिला गंभीर रूप से घायल हैं और रिम्स में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं. टंडवा में PNМ कंपनी के हाइवा ने वासुदेव महतो को घायल किया. यह हादसों से चतरा में उबाल है. सदर के हफुआ जाम और सिमरिया के डाड़ी जाम के कारण दो जगह सड़कें जाम हैं. मृतक के परिजनों के लिए 50 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ब्लैकलिस्ट करने और नो-एंट्री में हाइवा के परिचालन पर स्थायी रोक की मांग. घायल के लिए 5 लाख रुपये मुआवजा और उचित इलाज की मांग. सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव और सिमरिया सीओ मौके पर कैंप कर रहे हैं. जेएलकेएम नेता मो. गुलाम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को सिर्फ कोयले की सुरक्षा के लिए CISF लगाने की फिक्र है, पर बाईपास न होने से चतरा की सड़कों पर रोज आम लोगों की जान जा रही है. इलाके के लोग इन जानलेवा कंपनियों पर सख्त कार्रवाई चाहते हैं. बाइट: मोहम्मद गुलाम, प्रत्यक्षदर्शी।0
0
Report
NDA एकजुट: महागठबंधन के टूटने के दावे पर बीजेपी का स्पष्ट बयान
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत भाजपा के बड़े नेताओं के साथ बैठक हुई। बैठक लग भग 1 घंटा तक हुई। बैठक समाप्त होने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा महागठबंधन में टूट का दावा करते हुए कहा गया कि NDA पूरी तरह एकजुट है। बैठक होती है तो सभी विषयों पर चर्चा होता है, NDA 8 शीटों पर चुनाव जीतेगा। मोदी के 25 साल के जनसेवा कार्यकाल पर कल सेवा ज्योति यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 25 साल पूरे होने पर 7 अक्टूबर को हर जिले में सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। चौराहों पर कार्यक्रम होंगे और पीएम मोदी सुबह 10 बजे वर्चुअली संबोधित करेंगे। इसे लेकर आज तैयारियों की बैठक हुई। विपक्ष के प्रदर्शन पर निशाना बैठक में विपक्ष के जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर कहा गया कि चुनाव आयोग से मिलना है तो समय लेकर मुलाकात करनी चाहिए। विपक्षी नेताओं पर जनता द्वारा जवाब देने का दावा किया गया।0
0
Report
Advertisement
