Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amroha244221

अमरोहाः मासूम की हत्या के आरोप में चाचा-चाची गिरफ्तार

Jan 18, 2025 13:29:38
Amroha, Uttar Pradesh

मंडी धनौरा में पांच वर्षीय भतीजी की हत्या करने वाले चाचा-चाची को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। बताया जा रहा है कि मासूम की हत्या संपत्ति विवाद के चलते की गई थी। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। 17 जनवरी की शाम मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव पत्थरकुटी में एक व्यक्ति की पांच वर्षीय पुत्री की हत्या कर दी गई थी।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 29, 2026 05:29:01
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में देवा थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित मोहल्ला लालापुर में शनिवार को आयोजित एक निकाह समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब भोजन करने के बाद करीब 32 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देवा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है। वीओ- जानकारी के अनुसार, लालापुर निवासी मोहम्मद मुहीद की पुत्री सलमा का निकाह था, जिसमें निन्दूरा ब्लॉक के खिंझना गांव से बारात आई थी। दोपहर करीब दो बजे बारातियों और मेहमानों ने भोजन किया। इसके कुछ घंटों बाद ही कई लोगों को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर जैसी शिकायतें होने लगीं। शाम होते-होते हालत बिगड़ने पर एक-एक कर लोग इलाज के लिए सीएचसी पहुंचने लगे। वीओ-रात करीब नौ बजे तक मोहम्मद शरिक, मोहम्मद सफात, सान वारिश, जिया, फाहरुन निशा, मो. अनीश, रफिया, मो. जावेद, रहमा, मो. इरफान, जब्बार और असमीन रजा समेत लगभग 30 लोग अस्पताल पहुंच चुके थे। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि सभी मरीजों को समय पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जिससे उनकी स्थिति अब नियंत्रण में है। वीओ-घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) संगम कुमार और कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अवधेश कुमार और तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह भी मौके पर पहुंचे तथा पूरे मामले की निगरानी की। अधिकारियों ने चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए और घटना की जांच शुरू करा दी है। प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि भोजन में इस्तेमाल किया गया खोया खराब होने के कारण यह घटना हुई। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।
0
comment0
Report
JSJAMNJAY SINHA
Mar 29, 2026 05:18:19
Mahasamund, Chhattisgarh:प्रेमी जोड़े ने तालाब किनारे लगाई फांसी, 2-3 दिन पहले घर से हुए थे फरार。 महासमुंद जिले के भंवरपुर थाना चौकी क्षेत्र से सामने आए आत्महत्या मामले में नई जानकारी सामने आई है。 मृतकों की पहचान प्रिया नाग (उम्र 20-21 वर्ष), निवासी सलीया थाना भिलाईगढ़ और सूरज सेन (उम्र 28 वर्ष), निवासी मुड़ीपार के रूप में हुई है。 जानकारी के अनुसार, दोनों ने मुड़ीपार तालाब के किनारे इमली के पेड़ पर दुपट्टा और गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली。 बताया जा रहा है कि दोनों 2-3 दिन पहले घर से भाग गए थे। प्रेम प्रसंग को लेकर परिवार में नाराजगी और विरोध की बात भी सामने आ रही है। जिसे घटना की बड़ी वजह माना जा रहा है। पुलिस को सुबह करीब 8:30 बजे सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 29, 2026 05:18:05
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन लाभ लिया。 दर्शन के बाद चर्चा में उन्होंने कहा, जय महाकाल… मैं हर साल यहां आने की कोशिश करती हूं। जब भी मन करता है, 2-3 महीने में भी बाबा के दर्शन के लिए आ जाती हूं। जब मन विचलित होता है, तो बाबा के पास आ जाती हूं, ऐसा लगता है जैसे अपने पापा के पास आ गई हूं।” उन्होंने आगे कहा कि महाकाल मंदिर का अनुभव बेहद अद्भुत और भव्य है, जहां आकर मन को शांति मिलती है। रूपाली गांगुली ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि जीवन में एक बार भस्म आरती का दिव्य अनुभव जरूर लेना चाहिए。 मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने उनका स्वागत एवं सत्कार किया。 बाइट -टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली
0
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Mar 29, 2026 05:15:36
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती के विरुद्ध भ्रष्टाचार और अवैध धन उगाही के गंभीर आरोप लगे हैं। प्राइड फार्मा कंपनी के प्रतिनिधियों ने उनके सस्पेंशन और आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग की है। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कंपनी प्रतिनिधि रमेश मैथानी और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने बताया कि दवा निर्माण लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद उन्हें शिवालिक नगर स्थित कार्यालय बुलाया गया, जहां दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। आरोप है कि इसके बाद एक व्हाट्सएप नंबर के जरिए 15 हजार रुपये की मांग की गई, जिसमें से 10 हजार रुपये एक खाते में जमा कराए गए और बाकी राशि भी मांगी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि लाइसेंस प्रक्रिया के दौरान अलग-अलग बहानों से कई बार पैसे लिए गए और कुल मिलाकर लाखों रुपये की वसूली की गई। कंपनी प्रतिनिधियों का कहना है कि उन पर दबाव बनाकर पैसे लिए गए। प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती को तत्काल सस्पेंड करने और उनकी संपत्ति की जांच कराने की मांग की गई। फिलहाल इस मामले में अनीता भारती की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 29, 2026 05:02:50
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपलोती कलां गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां घर में सो रहे युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, जबकि मौके की परिस्थितियां कई गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। अमरोहा जनपद के हसनपुर क्षेत्र के पिपलोती कलां गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घर के अंदर सो रहे मेराज नाम के युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से युवक का गला रेतकर निर्मम हत्या को अंजाम दिया। मृतक की पत्नी रुही ने आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात लोग घर में घुसे और लूटपाट के दौरान उसके पति की हत्या कर दी। हालांकि घटना के वक्त पति के साथ सो रही पत्नी के पूरी तरह सुरक्षित बच जाने से मामला और ज्यादा संदिग्ध हो गया है। ग्रामीणों और परिजनों के बीच इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। वहीं मृतक के पिता ने अपनी ही पुत्रवधु पर शक जताते हुए कहा कि उनके मौके पर पहुंचने के करीब दस मिनट बाद ही रुही नींद से जागी, जिससे पूरे घटनाक्रम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, जिसमें हत्या, लूट या किसी साजिश की आशंका को भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल गांव में दहशत का माहौल है और हर कोई इस सनसनीखेज हत्याकांड की सच्चाई जानने को लेकर बेचैन है।
900
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Mar 29, 2026 05:02:24
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर घर लौट रहा रौशन सुरीन की सड़क दुघर्टना में मौत हो गयी। 30 वर्षीय रौशन मरचा बांध के टोंगरी में अपने दोस्तों को जन्मदिन का दावत दिया था। जहाँ सात दोस्त पीना खाना किये फिर घर लौट रहे थे। इसी क्रम में बीती देर रात कोलेबिरा स्टेट हाईवे 3 पर तोरपा थाना क्षेत्र के उर्मी मोड़ के नजदीक ब्रेकडाउन ट्रक को तेज रफ्तार दो बाइक में सवार चार लोगों ने टक्कर मार दी। जिससे टक्कर की घटना में पल्सर मोटरसाइकिल में सवार कमड़ा गिरजा टोली निवासी मसीह सुरीन और रूबेन गुड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक सवार रोशन गुड़िया की मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, जन्मदिन का पार्टी मनाने के लिए ये तीनों लोग अपने दोस्तों के साथ मरचा बांध के टोंगरी में मनोरंजन किया। फिर शम को पार्टी बनाने के बाद दो बाइक में सवार कुल चार लोग अपने अन्य दोस्तों के साथ मरचा बांध से जन्म दिन कार्यक्रम मना कर कमड़ा गिरजा टोली लौट रहे थे। घटना की जानकारी पर जुटी स्थानीय लोगों की घायल तीन व्यक्ति को उपचार के लिए एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल तोरपा भिजवाया। जहाँ टक्कर के बाद मसीह सुरीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्हें सिर पर गंभीर चोट लगी है और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ है। घटना की जानकारी पर तोरपा थाना पुलिस घटनास्थल पहुँची और मृतक का शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जाँच में जुट गई है।
855
comment0
Report
Mar 29, 2026 05:00:51
Basti, Uttar Pradesh:अजीत मिश्रा (खोजी) ​आजकल इंस्टाग्राम और फेसबुक पर यूपी पुलिस के हैंडल से बड़े सुंदर-सुंदर वीडियो आते हैं—कहीं सिपाही बुजुर्ग को सड़क पार करा रहा है, तो कहीं दरोगा जी गरीब बच्चे को खाना खिला रहे हैं। बैकग्राउंड में 'सिंघम' वाला म्यूजिक बजता है और जनता कमेंट में 'जय हो' लिखती है। ​लेकिन ठहरिए! ​बदायूँ के कोतवाल राजेन्द्र सिंह पुंडीर का वायरल वीडियो उस सारे "डिजिटल मेकअप" को धोकर खाकी का असली और वीभत्स चेहरा सामने ले आया है। ​📌 सोशल मीडिया पर उठते कुछ कड़वे सवाल: ​वर्दी या 'गाली' का लाइसेंस? : क्या कंधे पर लगे सितारे और खाकी वर्दी आपको यह हक देती है कि आप किसी फरियादी की माँ-बहन को सरेआम नीलाम करें? ​PR स्टंट बनाम जमीनी हकीकत: सोशल मीडिया पर करोड़ों खर्च कर 'मित्र पुलिस' की छवि चमकाना आसान है, लेकिन क्या असलियत में थाना आज भी आम आदमी के लिए 'नरक' के बराबर है? ​DGP साहब, जवाब दीजिए: जब आपके अधिकारी वायरल वीडियो में 'बदजुबान' होते दिखते हैं, तो क्या उन पर सिर्फ 'लाइन हाजिर' की खानापूर्ति होगी? या कोई ऐसी नजीर पेश की जाएगी कि अगली बार कोई वर्दीधारी अपनी जुबान खोलने से पहले सौ बार सोचे? ​🚩 वायरल सच: ​सोशल मीडिया पर अब जनता पूछ रही है—"साहब, ये रक्षक हैं या भक्षक?" अजीत मिश्रा 'खोजी' का यह प्रहार उस 'रील वाली पुलिस' के मुंह पर तमाचा है, जो फोटो खिंचवाने के लिए तो 'मित्र' बनती है, लेकिन फरियाद सुनने के समय 'तानाशाह' बन जाती है। ​हशटैग्स जो ट्रेंड होने चाहिए:
1055
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 29, 2026 05:00:30
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन - आईजी किशन सहाय मीणा का दौरा, पुलिस लाइन में परेड का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों ने उपद्रव से निपटने व क्राइम सीन का दिया डेमो एंकर इंट्रो - प्रदेश के आईजी मानवाधिकार किशन सहाय मीणा वार्षिक निरीक्षण को लेकर दो दिवसीय दौरे पर डूंगरपुर पहुंचे। जहां उन्होंने वार्षिक निरीक्षण के तहत पुलिस परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली। वही इस दौरान पुलिस के जवानों ने उपद्रव से निपटने व क्राइम सीन का डेमो दिया। साथ ही रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण भी आईजी मीणा ने किया। बॉडी - आईजी मानवाधिकार किशन सहाय मीणा आज सुबह होते ही पुलिस लाइन पहुंचे। उनके साथ एसपी मनीष कुमार, एएसपी मुकेश सांखला भी मौजूद रहे। सबसे पहले आईजी ने पुलिस परेड का निरीक्षण किया। एसपी मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस के जवानों द्वारा की निकाले गए मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके बाद क्राइम सीन का डेमो हुआ। वरदा थानाधिकारी रिजवान खान ने क्राइम सीन को लीड करते हुए हत्या के प्रकरण का डेमो देते हुए जांच संबंधी जानकारी दी। जिस पर आईजी मीणा ने क्राइम सीन के दिए डेमो की सराहना की। इसके बाद आईजी ने उपद्रव नियंत्रण का डेमो भी देखा। लोगो की भीड़ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही है। पुलिस समझाइश के लिए पहुंचती है। लेकिन भीड़ पुलिस की बात नहीं मानती है और सड़क जाम कर आगजनी करती है। पुलिस चेतावनी देने के बाद पहले लाठीचार्ज करती है। उग्र भीड़ पुलिस पर पथराव कर देती है। फिर टियर गैस छोड़ी जाती है और फायरिंग कर भीड़ की तितर बितर किया जाता है। इसके बाद आईजी ने पुलिस लाइन के सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। इधर वार्षिक निरीक्षण के तहत अपने दौरे के दौरान आईजी पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग भी लेंगे।
930
comment0
Report
Advertisement
Back to top