244221
Amroha - पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को 122 वीं जयंती पर किया नमन
Amroha, Uttar Pradesh:देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 122 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। अमरोहा जनपद के गजरौला में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह के आवास, गांव दरियापुर बुजुर्ग, भाकियू (शंकर), भाकियू (संयुक्त मोर्चा) एवं पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रमों में किसानों के मसीहा चौधरी साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राघोपुर में गड्ढे से महिला का शव: पति हिरासत में, हत्या पर परिवारजनों के आरोप
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर वार्ड 10 मोहल्ला में एक महिला का शव घर के पीछे गड्ढे में मिला। महिला दो दिनों से लापता थी। मृतका की पहचान अमरजीत यादव की पत्नी रेखा देवी, 38 वर्ष, के रूप में की गई है। मृतक के भाई संजीत राय ने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भाई ने बताया कि बहन की शादी लगभग 18 वर्ष पहले हुई थी, उनके तीन बच्चे हैं। लापता होने की सूचना पर परिवार राघोपुर गांव पहुंचे थे, जहां बहन के पति के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज का आरोप दर्ज कराया गया। पीछे गड्ढे में पानी भरा मिला जिसमें उनकी बहन का शव पाया गया। बहनोई पर हत्या कर शव को गड्ढे में फेंकने का शक व्यक्त किया गया है और पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। महिला के पति अमरजीत यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
छपरा-बलिया रेलखंड पर तकनीकी खराबी, 3 घंटे मेमू ट्रेन रहीं खड़ी, यात्री आंदोलन नहीं
Chapra, Bihar:तकनीकी खराबी से 3 घंटे ठप रहा छपरा-बलिया रेलखंड, यात्री परेशान. बलिया से पाटलिपुत्रा जाने वाली 63334 डाउन मेमू ट्रेन बुधवार को तकनीकी गड़बड़ी के कारण मांझी हाल्ट पर करीब पौने तीन घंटे तक खड़ी रही. इस वजह से छपरा-बलिया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बाधित रहा और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. जानकारी के अनुसार, मांझी रेलपुल के पास ट्रेन का विद्युत कनेक्शन यंत्र टूटकर फंस गया. इसके बाद ट्रेन मांझी हाल्ट पहुंचकर रुक गई. सूचना मिलते ही छपरा से तकनीकी कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद रेलपुल के अंदर तथा मांझी हाल्ट के समीप आई خرابी को ठीक किया. दोपहर करीब 3 बजे से खड़ी मेमू ट्रेन शाम पौने 6 बजे पाटलिपुत्रा के लिए रवाना हो सकी. इस दौरान छपरा से आए जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी व जवान मौके पर तैनात रहे. ट्रेन के इतनी देर तक रुके रहने के कारण अधिकांश यात्री मांझी चट्टी पर खड़े ऑटो से छपरा के लिए निकल गए. हालांकि, तकनीकी खराबी दूर होने के बाद दर्जनों यात्री ट्रेन में ही सवार होकर रवाना हुए और राहत की सांस ली.0
0
Report
बेतिया में मानाटॉड बस तालाब में पलट, कई यात्रियों के बचाव के साथ हादसा
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां मानाटॉड में एक अनियंत्रित बस तालाब में पलट गया जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस बड़े हादसे में कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर तालाब में गिरे यात्रियों को बाहर निकाला। कई यात्री तालाब में कूद गए थे तो आधा दर्जन यात्रियों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। पकुहवा के पास ऑटो से साइड लेने के क्रम में बस तालाब में पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई; बस चालक और खलासी फरार हैं।0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में मिठाई दुकानों पर छापेमारी, गंदगी और प्रतिबंधित सिल्वर वर्क मिलने पर नाराजगी
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-डीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मिठाई की दुकानों में की छापेमारी, छापेमारी के दौरान दुकानदारों में गंदगी और प्रतिबंधित सिल्वर वर्क मिलने पर टीम ने जताई नाराजगी, टीम ने 2 दुकानों से मिठाई के सैम्पल भरकर जांच के लिए भेजे, मिठाई दुकानों में गंदगी और प्रतिबंधित वर्क मिलने पर कार्रवाई, टीम में एसडीएम ,सीओ ,सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे, मौदहा कस्बे में टीम ने अभियान चला कर की कार्रवाई।0
0
Report
भरत गोगावले का माणगांव में जोरदार स्वागत, पुत्र विकास ने डीजे पर ठेका रखा
Chendhare, Maharashtra:रायगढ़ ब्रेकिंग पालकमंत्री भरत गोगावले के दक्षिण रायगढ़ के माणगांव में जल्लोषपूर्ण स्वागत पालकमंत्री भरत गोगावले के पुत्र विकास गोगावले ने कार्यकर्ताओं के साथ डीजे की धुन पर नाच-गान किया पालकमंत्री भरत गोगावले के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं की हर जगह जबरदस्त भीड़0
0
Report
CBN ने राजस्थान में 2.29 किग्रा अफीम और 95.13 किग्रा डोडा चूरा पकड़ा
Kota, Rajasthan:केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की राजस्थान यूनिट ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दो अलग-अलग कार्रवाई में कुल 2.290 किलो अवैध अफीम और 95.130 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। कार्रवाई में दो वाहन जब्त किए गए और चार आरोपियों को गिरफ्तार गया। पहली कार्रवाई 18 अगस्त को झालरापाटन स्थित एनएच-52 पुल के पास की गई। सीबीएन टीम ने संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को रोककर तलाशी ली। मोटरसाइकिल में छिपाकर रखी 2.290 किलो अफीम बरामद हुई। अफीम को कार की पिछली लाइट में बने गुप्त स्थान में छिपाकर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। वहीं दूसरी कार्रवाई 19 अगस्त को मंदसौर जिले की भानपुरा तहसील के नानपुरा गांव के पास की गई। यहाँ संदिग्ध हरे रंग की होंडा अमेज कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में रखे छह प्लास्टिक बैग से 95.130 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया। दोनों मामलों में NDPS Act के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों से पूछताछ और आगे की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
रामपुर पीटीसी न्यू: ताजा खबरें जारी
Noida, Uttar Pradesh:रामपुर पीटीसी न्यू0
0
Report
बुलंदशहर: ट्यूबवेल करंट से दंपति की मौत, परिवार में कोहराम
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: करंट की चपेट में आकर दंपति की मौत से कोहराम। ट्यूबवेल में उतरे करंट की चपेट में आये थे 56 वर्षीय भगवानदास। बचाने आई 54 वर्षीय पत्नी धर्मवती भी करंट की जद में आई। दोनों की मौके पर मौत, हादसे से मृतकों के परिवार में मचा कोहराम। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर की घटना।0
0
Report
फतेहपुर के जिंदपुर टोल पर अवैध वसूली की शिकायतों से हंगामा
Fatehpur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग फतेहपुर फतेहपुर में आए दिन विवादों में चल रहा जिंदपुर टोल प्लाजा टोल प्लाजा में मोटर मालिकों का हंगामा टोल में ओवरलोड़ के नाम पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली का आरोप चालकों से टोल कर्मचारियों के द्वारा अभद्रता किए जाने का भी आरोप मोटर मालिकों ने अवैध वसूली न बंद होने पर उच्च अधिकारियों से शिकायत की कही बात इसके पूर्व में भी टोल पर मारपीट का मामला आया था सामने ललौली थाना क्षेत्र के जिंदपुर टोल प्लाजा का मामला0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर के चौभुजी माता मंदिर से चोरों ने पीतल के 150 घंटे चुरा लिए
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में बीती रात चोरों ने मंदिर में धावा बोला. चोरों ने मंदिर से पीतल के 150 घंटे किए चोरी. ग्रामीणों ने पुलिस को दी मामले की सूचना. पुलिस मामले की जांच पड़ताल जुटी. बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गौरी गांव स्थित चौभुजी माता मंदिर का मामला0
0
Report
बाढ़ के बीच नदी पार करते युवक डूबा, ग्रामीणों ने साहस दिखाकर बचाई जान
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में बाढ़ के पानी के बीच नदी पार करना एक युवक को भारी पड़ गया। गांव के पास ससुर खदेरी नदी पार करते समय बाइक सवार युवक अचानक पैर फिसलने से तेज बहाव में गिर गया। युवक को डूबता देख ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगाकर उसकी जान बचाई। गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तस्वीरें चरवा थाना क्षेत्र के बरियावा गांव के पास ससुर खदेरी नदी की हैं। जहां बुधवार दोपहर बाढ़ के पानी के बीच नदी पार करते समय बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गया। सेवथा गांव निवासी विपिन पुत्र मुकेश यादव अपने रिश्तेदारी के गांव बरोलहा में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान बरियावा के पास ससुर खदेरी नदी पार करते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह बाइक समेत तेज बहाव में गया। नदी के गहरे पानी में गिरते ही विपिन डूबने लगा। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने उसे तत्काल तिल्हापुर मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाढ़ के तेज बहाव के बीच नदी पार करना कितना खतरनाक हो सकता है, इस हादसे ने एक बार फिर इसकी तस्वीर सामने ला दी है।0
0
Report
बदायूं में सड़क पर मगरमच्छ: रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा, स्थानीय चालक-लोगों में दहशत कम
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं ब्रेकिंग कछला के वार्ड नंबर एक में सड़क पर मिला मगरमच्छ मगरमच्छ दिखते ही इलाके में मचा हड़कंप सड़क पर मगरमच्छ देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़ सूचना पर वन विभाग और नगर पंचायत की टीम पहुंची वन विभाग की टीम ने सावधानी से शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन वन दरोगा शुभम प्रताप सिंह समेत टीम ने किया रेस्क्यू वन दरोगा आदित्य गंगवार और वनरक्षक विकेंद्र कुमार रहे मौजूद कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा गया ढकनगला गांव के पास सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया मगरमच्छ मगरमच्छ के रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस सड़क तक मगरमच्छ पहुंचने के कारणों का पता लगाने में जुटा वन विभाग0
0
Report
Advertisement
होटल में युवक पर हमला, CCTV में कैद दबंगई VIDEO वायरल
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के एक होटल में युवक पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद दबंगई का VIDEO वायरल अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के एक होटल में युवक के साथ मारपीट और कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बुधवार दोपहर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी। मोहल्ला जलालनगर निवासी अरमान पुत्र तौफीक के अनुसार, उसका भाई अयान मंगलवार शाम करीब 6:15 बजे हाईवे स्थित होटल में बैठा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने अयान पर जानलेवा हमला किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवक एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।0
0
Report
झांसी में 4 महीने बाद शादीशुदा महिला ससुराल में फांसी, प्रताड़ना के आरोप
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के राजपूत कॉलोनी में शादी के महज 4 महीनों बाद ही एक महिला ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली. मौत से पहले उसने आखरी बार अपनी बड़ी बहन को फोन करके पति के जुल्म की कहानी सुनाई थी. वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मृतका के भाई का कहना है कि शिल्पी को प्रताड़ित किया जाता था और आशंका है कि ससुराल पक्ष ने उसकी फांसी लगाकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
फर्रुखाबाद में रिश्वतखोर JE के खिलाफ एंटी करप्शन का शिकंजा, रिश्वत लेकर गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद ब्रेकिंग न्यूज Location - Farrukhabad Date - 19-08-2026 फर्रुखाबाद में रिश्वतखोर JE पर एंटी करप्शन का शिकंजा 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिजली विभाग का JE रंगे हाथ गिरफ्तार नए बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी 10 हजार की रिश्वत महिला उपभोक्ता की शिकायत पर एंटी करप्शन ने बिछाया जाल, रकम लेते ही दबोचा गुगौरा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात था आरोपी JE अजीत राजपूत एंटी करप्शन की कार्रवाई से बिजली विभाग में मचा हड़कंप फतेहगढ़ कोतवाली में एंटी करप्शन की पूँछताक्ष जारी0
0
Report
Advertisement
