244221
Amroha - आज होगा ऐतिहासिक पल, प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन से होगा घरौनी वितरण
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा के कलेक्ट्रेट परिसर में आज सुबह 11 बजे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी वर्चुअल माध्यम से घरौनी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. इस खास अवसर पर कई लाभार्थियों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, कार्यक्रम में जिलाधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को उनकी जमीन पर अधिकार का प्रमाण देने की दिशा में बड़ा कदम है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज और सुरक्षा बढ़ाने की मांग
Bikram, Bihar:ब्रेकिंग: सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी... वेबसाइट के शिकायत पोर्टल पर गोली मारकर हत्या और पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी। पप्पू यादव ने पत्र लिखकर तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी और सांसद व उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।0
0
Report
सोनभद्र में कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा तेज, चोपन में पैदल गश्त जारी
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने चोपन थाना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बाजारों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग की गई। वहीं ज़ी मीडिया से खास बातचीत में एसपी अभिषेक वर्मा ने कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा, यातायात और कानून व्यवस्था से जुड़े कई अहम इंतजामों की जानकारी दी। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सोनभद्र पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने चोपन थाना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की सघन चेकिंग कराई गई। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से संवाद कर शांति और सौहार्द बनाए रखना तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील भी की गई। वहीं ज़ी मीडिया से खास बातचीत में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि श्रावण मास को लेकर चोपन थाना क्षेत्र में पैदल गश्त और व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा वाले मार्गों पर मीट और मांस की दुकानें पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों, तीन सवारी बाइक चलाने वालों और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। एसपी ने बताया कि जनपद में कुल 12 प्रमुख शिवालय चिन्हित किए गए हैं, जिनमें शिवद्वार सबसे प्रमुख है जहां सबसे अधिक कांवड़ श्रद्धालु पहुंचते हैं। शिवद्वार सहित सभी शिवालयों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि दर्शन और आवागमन के दौरान किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।0
0
Report
बिलासपुर जेल में डबल मर्डर के कैदी गैस फायर में कूदकर मौत
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार को उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब डबल मर्डर मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी बिकेश उर्फ राहुल (चांपा बम्हनीडी निवासी) अचानक जेल परिसर स्थित गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में कूद गया। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह और जेलर खोमেশ मंडावी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि एक बंदी, जो दो मर्डर के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और जिसे लगभग 10 साल होने को हैं, उसने आत्महत्या कर ली है। जेल के अंदर किचन में जो गैस की भट्टी होती है, वह उस पर कूद गया और चूंकि वह काफी गर्म रहता है, इस वजह से उसकी मृत्यु हो गई। यह कैदी मूल रूप से जांजगीर क्षेत्र का था और फिलहाल इस पूरी घटना व घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि सभी तथ्यों का पता चल सके। एसएसपी रजनीश सिंह ने बताया कि वे और कलेक्टर साहब ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गैस चैं chamber के पास कैदी अचानक दौड़कर आया और उसमें कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है, तथा मर्ग जांच और मजिस्ट्रियल इंक्वायरी की जाएगी, जिसके बाद पूरी घटनाक्रम और अन्य सभी बिंदुओं की विस्तृत सच्चाई सामने आ सकेगी।0
0
Report
Advertisement
बेगमगंज स्कूल में लंच ब्रेक में विवाद, कक्षा 10 के छात्र ने कक्षा 12 के छात्र पर चाकू से हमला किया
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के बेगमगंज स्थित सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार दोपहर लंच ब्रेक के दौरान दो छात्रों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। फुटबॉल खेलने को लेकर पहले से चल रही रंजिश के चलते कक्षा 10 के एक छात्र ने कक्षा 12 के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। हमला में घायल छात्र के पेट और हाथ में गंभीर चोटें आईं। स्कूल प्रबंधन ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सागर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बेगमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी राजीव उइके ने बताया की पुलिस ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। हमलावर छात्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि स्कूल परिसर में चाकू कैसे पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था में चूक कहां हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
हनुमानगढ़ में सेफ सिटी अभियान: एक दर्जन नशेड़ी हिरासत में
Hanumangarh, Rajasthan:सेफ सिटी अभियान: खंडहरों और सुनसान जगहों पर दबिश, एक दर्जन नशेड़ी प्रवृत्ति के युवक हिरासत में हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे “सेफ सिटी अभियान” के तहत बुधवार को सेफ सिटी टीम ने शहर के चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर कार्रवाई की। टीम ने हनुमानगढ़ जंक्शन की आईटीआई कॉलोनी, कड़वासरा कॉम्प्लेक्स के पीछे बने खंडहर समेत अन्य सुनसान स्थानों पर दबिश देकर करीब एक दर्जन नशेड़ी प्रवृत्ति के युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार युवक इन स्थानों पर एकत्र होकर नशा करने और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए। सभी से पूछताछ के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी गई। एसपी बी. आदित्य ने बताया कि अभियान के तहत जिला मुख्यालय के साथ अन्य थाना क्षेत्रों में भी नियमित निगरानी और औचक कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से नशे से जुड़ी गतिविधियों की सूचना पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर देने की अपील की।0
0
Report
खंडवा में गुरु पूर्णिमा पर दादाजी मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़
Khandwa, Madhya Pradesh:गुरुपूर्णिमा का उत्साह: खण्डवा में गुरु-शिष्य की अद्भूत मिसाल...देशभर से लाखों श्रद्धालु श्री दादाजी मंदिर पहुंचे... खण्डवा में गुरु पूर्णिमा के मौके पर श्री दादाजी धूनीवाले के मंदिर पर दर्शन करने लाखों श्रद्धालु खण्डवा पहुँचे। पूरे देश भर में फैले दादाजी के लाखों भक्त हर साल गुरु पूर्णिमा के मौके पर उनकी समाधि पर मत्था टेकने पहुँचते है। श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला रात 12:00 बजे तक चलता रहेगा। खण्डवा आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में पूरा खण्डवा शहर जुटा हुआ है खण्डवा को जोड़ने वाले सभी राजमार्गों पर 500 से ज्यादा नि:शुल्क भंडारे चल रहे हैं। आज खण्डवा के चारो ओर सड़के श्रद्धालुओं से पटी नजर आई। जिधर देखो उधर भंडारों के सामने श्रद्धालुओं की लाइन लगी हुई है। इन भंडारों में दाल बाफले लड्डू जलेबी पोहा समोसा आलू बड़ा रसगुल्ला गुलाब जामुन साबूदाने की खिचड़ी ऐसे कई तरह के व्यंजन हैं जो श्रद्धालुओं को नि: शुल्क वितरण किया जा रहा है। भंडारा लगाने वालों में न केवल व्यापारी बल्कि सामाजिक संगठन और राज्य एवं केंद्र शासन के अधिकारी कर्मचारियों के संगठन भी शामिल हैं। श्रद्धालुओं के लिए न केवल चाय पानी नाश्ता खाना बल्कि उनके लिए इलाज और ठहरने की व्यवस्थाएं भी निशुल्क की जा रही है। दादाजी के भक्तों की मेजबानी के लिए पूरा खण्डवा शहर जुटा है। देश में यह एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां भक्तों को अपनी जेब में हाथ नहीं डालना पड़ता। दादाजी अवधूत संत थे जो माँ नर्मदा के अनुयाई थे और अपने पास हमेशा एक धूनी अलख में जलाए रखते थे। इसलिए उनका नाम दादाजी धूनीवाले के नाम से जाना जाता है। दादाजी धूनीवाले एक अवधूत संत ने 1930 में खण्डवा में समाधि ली थी। गुरू परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनके शिष्य छोटे दादाजी भी यहां 1942 में समाधि लीन हुए थे। दोनों ही संत मां नर्मदा के अनन्य भक्त थे , और धूनी रमाये रहते थे। गुरु शिष्य की यह अद्भुत परंपरा देखने देश के हर राज्यों से भक्त यहाँ आते है। गुरूपूर्णिमा के दो दिन पहले से ही यहां दर्शनार्थियों का आना शुरू हो जाता है। कई भक्त तो हाथों में झंडा (निशान) लिए सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए यहाँ पहुँचते है। इस यात्रा में बच्चे, बूढ़े और महिलाएँ सभी होते है। सभी की जुबान पर बस एक ही नाम होता है , "भज लो दादाजी का नाम"। सारी थकान और मुसीबतें यह अपने गुरु पर छोड़ देते है। सैकड़ों मीटर पैदल सफर करके आने वाले दादाजी के भक्तों का मानना है कि गुरु की भक्ति करने से उनका जीवन परिवर्तित हो गया।0
0
Report
Advertisement
अंतागढ़-कोयलीबेड़ा मार्ग पर फांसी नाला उफान, यातायात पूरी तरह ठप
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।Alterna? End of line removed? End not necessary. अंतागढ़ से कोयलीबेड़ा मार्ग पर स्थित फांसी नाला उफान पर आ गया है। नाले के ऊपर पानी बहने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण अंतागढ़-कोयलीबेड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित फांसी नाला उफान पर है। तेज बहाव के चलते प्रशासन और स्थानीय लोगों ने सुरक्षा की दृष्टि से आवाजाही रोक दी है। इसके कारण मार्ग के दोनों ओर ट्रक, बस, कार और दोपहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इस मार्ग के बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग घंटों से पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बरसात में फांसी नाला उफान पर आने से अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा के बीच संपर्क प्रभावित होता है। लोगों ने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। बरहाल जन जीवन अस्त वस्त हो गया है।0
0
Report
जबलपुर की मछरहाई इलाके में निर्माणधीन इमारत गिर गई; कोई जनहानि नहीं हुई
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के मछरहाई इलाके में निर्माणधीन इमारत भरभराकर गिर गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें बिल्डिंग गिरती दिखाई दे रही है; बताया जाता है कि बिल्डिंग से पहले ही आवाज आने लगी थी जिसके बाद वहां से मजदूर निकल गए थे; थोड़ी देर बाद पूरी बिल्डिंग धराशाई हो गई। जिस किसी भी मजदूर को इसमें चोट नहीं आई; यदि समय रहते मजदूर इसमें से बाहर नहीं निकलते तो बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह बिल्डिंग से आवाज आती है और उसके बाद वह धराशाई हो जाती है。0
0
Report
कावड़ यात्रा सुरक्षित: 2500 से अधिक जवान, ड्रोन और CCTV से निगरानी
Greater Noida, Uttar Pradesh:सावन के महीने की शुरुआत होने वाली है और इसी के साथ कावड़ यात्रा भी शुरू हो जाएगी,कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है,कावड़ मार्गों को दुरुस्त किया जा रहा है और सुरक्षा की दृष्टि से कावड़ यात्रा के दौरान पुलिस कर्मियों की तैनाती को भी सुनिश्चित किया जा रहा है कावड़ यात्रा के दौरान 2500 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। कावड़ यात्रा को देखते हुए बुधवार दोपहर को प्रभारी निरीक्षक जारचा एवं चौकी प्रभारी एनटीपीसी द्वारा चोना बॉर्डर क्षेत्र में व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए मार्ग पर लगे लोहे के विद्युत पोलों पर सुरक्षा की दृष्टि से पन्नी का लेमिनेशन कराया गया, जिससे किसी प्रकार की विद्युत दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके। इसको लेकर ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि सावन के महीने में शिव भक्त हरिद्वार में अन्य जगह से जल लेकर आते हैं गौतम बुद्ध नगर में 8 मार्गो से जल लाया जाता है,हजारों की संख्या में कावड़िया यहां से गुजरते है या अपने शिवालयों में जल चढ़ाते है। उसको लेकर पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इन सभी मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।इसको लेकर बाकायदा एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां एक राजपत्रित अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करेगा। सभी भागों के साथ बैठक की गई है और इन मार्गों पर जो कमियां थी उनका दुरुस्त किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिवालियों और कावड़ मार्गों पर 2500 से ज्यादा पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है कावड़ यात्रा को लेकर पहले से ही हमने कावड़ समितियां के साथ बैठक की थी और जो भी नियम है उनके बारे में उनको अवगत करा दिया गया था कई कावड़ मार्गों पर ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी और पुलिस के द्वारा इन कावड़ मार्गों पर अस्थाई चौकियो का भी निर्माण कराया गया है।0
0
Report
Advertisement
SAK Memorial Nursing College admits without accreditation, charges 7.5 lakh amid protests
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा के SAK मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया गया है. छात्रों का कहना है कि कॉलेज ने नर्सिंग काउंसिल की मान्यता नहीं होने बावजूद सत्र 2022-23 में प्रवेश दिए और लाखों रुपये फीस भी ली लेकिन अब तक उनकी परीक्षा नहीं कराई गई है. विरोध में छात्र संबंधित लाइफ केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचे और प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी भी की इसके बाद सभी छात्रों ने कोतवाली थाने पहुंचकर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ लिखित शिकायत दी. छात्रों का आरोप है कि 2022-2023 में कॉलेज को नर्सिंग काउंसिल की मान्यता नहीं मिली फिर भी उसने एडमिशन दिया और छात्रों से लगभग 7.50 लाख रूपये फीस भी वसूल ली. कॉलेज के डायरेक्टर रिजवान खान और कॉलेज प्रबंधन ने मान्यता नहीं होने के बावजूद प्रवेश दिए. छात्रों का कहना है कि 2 साल बीत जाने के बाद भी एग्जाम नहीं हुए और उन्हें 50 दिन बाद एग्जाम करवाने का आश्वाशन भी दिया गया था लेकिन अब उनके 4 साल बर्बाद हो चुके है उसका जिम्मेदार कौन है. थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि SAK कॉलेज जो कि कारबोह में स्थित है उसके 20 से ज्यादा बच्चों ने शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें बच्चों के एग्जाम न होने और 7.50 लाख फीस लेने की बात बताई गई है. इनके डायरेक्टर ने मान्यता न होने के बावजूद एडमिशन करवाया है इसकी जांच की जाएगी और संबंधित थाने में पूरी जानकारी भेजी जाएगी.0
0
Report
धौलपुर दौरे के बाद रोहित बोहरा ने सरकार के घोषणाओं पर हमला
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के धौलपुर दौरे के एक दिन बाद राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने अपने निवास पर प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। बोहरा ने मुख्यमंत्री की कई घोषणाओं और विकास कार्यों के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार पुराने कार्यों का श्रेय लेने और इवेंट मैनेजमेंट में लगी हुई है。 उन्होंने कहा कि रेहना वाली माता और लाठ वाली माता से जुड़ी घोषणाएं पहले ही राज्य बजट में की जा चुकी थीं, इसलिए इन्हें नई उपलब्धि बताना उचित नहीं है। बोहरा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिन 148 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण बताया गया, उनमें अधिकांश कार्य पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत और पूरे हुए थे। उन्होंने नगर गांव पर 8.30 करोड़ रुपये के एनिकट का उदाहरण देते हुए कहा कि यह वर्षों पहले बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस दौरे में वास्तविक नए शिलान्यास केवल करीब 21 करोड़ रुपये के हुए हैं, जिनमें 14 करोड़ रुपये पार्वती बांध के रिनोवेशन और करीब 6 करोड़ रुपये औषधि पार्क निर्माण से जुड़े हैं। फूलपुर स्टेडियम के लिए ढाई करोड़ रुपये की घोषणा पर भी विधायक ने सवाल उठाए। उनका कहना था कि वहां पर्याप्त भूमि ही उपलब्ध नहीं है और पूर्व में भी इसी योजना की राशि वापस हो चुकी। रोहित बोहरा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की सभा में अपेक्षित भीड़ नहीं पहुंची और प्रशासन ने लोगों को वाहनों से लाने तथा भोजन की व्यवस्था करने में सरकारी संसाधनों का उपयोग किया। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बुलाकर भीड़ जुटाने का प्रयास किया गया। विधायक ने धौलपुर की जलभराव और सीवर समस्या पर विशेष बजट नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई। साथ ही शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की कमी, तबादलों और नगरपालिकाओं के लिए केंद्र से मिले 400 करोड़ रुपये जारी नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार घोषणाओं के बजाय धरातल पर विकास कार्य सुनिश्चित करे。0
0
Report
तेंदूखेड़ा के हरसिद्धि माता मंदिर में चोरों का धावा, CCTV फुटेज वायरल
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में स्थित प्रसिद्ध और प्राचीन हरसिद्धि माता मंदिर में बेखौफ चोरों ने धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। रात के अंधेरे में मंदिर का ताला तोड़कर घुसे चोरों की यह पूरी करतूत मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बेखौफ अंदाज में चोर मंदिर में चोरी कर रहे हैं। अब यह CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। धार्मिक आस्था के केंद्र में हुई इस चोरी की घटना के बाद से क्षेत्रीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोग जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।0
0
Report
Advertisement
खरगोन में गुरुपूर्णिमा पर संत पूर्णानंद बाबा की तपोभूमि भक्तों का सैलाब
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन में गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर संत पूर्णानंद बाबा की तपोभूमि इन्द्र टेकरी और उनके जन्म स्थान मेहराज मंदिर में भक्त गणों का सैलाब उमड़ पडा । सुबह से शाम तक यहाँ लाखों लोगों ने दर्शन कर भंडारे में भोजन प्रसादी ग्रहण की। पूर्णानंद बाबाजी की तपोभूमि इंद्र टेकरी पर विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने विधायक निधि से 10 लाख रुपए की राशि से भक्त निवास निर्माण के लिए स्वीकृत किए । ट्रस्ट पदाधिकारियों की मौजूदगी में विधायक श्री पाटीदार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निर्माण स्थल का पूजन किया। तपोभूमि पर ट्रस्ट के अजय भट्ट ने बताया प्रशासन के साथ ट्रस्ट के 100 से अधिक सदस्य भक्तों को कतारबद्ध दर्शन कराते है। शाम को भक्तों की भीड़ ओर अधिक बढ़ जाती है। मंदिर परिसर के नीचे एक बड़े भूभाग पर हलवे ,पूरी ,सब्जी की परसादी का भंडारा दिनभर कराया जाता है ।जिसमें 100 डब्बे पीवर घी के हलवे का प्रसाद दो क्विंटल आटे की पूरिया बनाई गई है। और एक क्विंटल आलू की सब्जी से भंडारे का आयोजन किया गया है। खरगोन ,बड़वानी , धार इंदौर खंडवा सहित प्रदेशभर से श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते है।0
0
Report
बरनाला में पुलिस दमन के विरोध में पंजाब बंद का आह्वान; लुधियाना में समर्थन
Ludhiana, Punjab:ਬਰਨਾਲਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਤਸ਼ੱਦਦ ਦੇ ਰੋਸ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੀ ਸੱਦੀ ਦਿੱਤੀ ਕਾਲ ਤੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਵੀ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਪੂਰਨ ਸਮਰਥਨ ਕਰਨ ਦਾ ਐਲਾਨ ਮੈਡੀਕਲ ਸੇਵਾਵਾਂ ਛੱਡ ਕੇ ਬਾਕੀਆਂ ਨੂੰ ਬੰਦ ਰੱਖਣ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ ਬਰਨਾਲਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਉੱਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਅੱਤਿਆਚਾਰ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਵਿੱਚ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਸੇ ਕੜੀ ਦੇ ਤਹਿਤ ਲੁਧਿਆणा ਦੇ ਘੰਟਾ ਘਰ ਚੌਂਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਬਰਨਾਲਾ ਵਿੱਚ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਤੇ ਉੱਤੇ ਤਸ਼ਦਦ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਡੀਐਸਪੀ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਿ ਪੀੜਤਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਵਾਇਆ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਤੇ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਕਿ ਵੀਰਵਾਰ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਸਫ਼ਾਈ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦਾ ਸੱਦਾ ਦਿੱਤਾ ਉਸ ਵਿੱਚ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਮਰਥਨ ਕਰਨ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ ਜਿਸ ਤੇ ਚਲਦੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਪੂਰਨ ਤੌਰ ਤੇ ਬੰਦ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਸਿਰਫ ਮੈਡੀਕਲ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਤੇ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਦੀਆਂ ਬੱਸਾਂ ਨੂੰ ਰਾਹਤ ਹੋਵੇਗੀ। ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਰਨਾਲਾ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਤਸ਼ੱਦਦ ਜੇਕਰ ਦੋਸ਼ੀ ਪੁਲਿਸ ਅਫਸਰ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਨਾ ਹੋਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਸੰਘਰਸ਼ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਚ ਹੋਰ ਵੀ ਤੇਜ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।0
0
Report
गुरु पूर्णिमा पर महाकाल मंदिर में अखंड रुद्राभिषेक से विश्व कल्याण की पूजा शुरू
Ujjain, Madhya Pradesh:गुरु पूर्णिमा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुआ अखंड रुद्राभिषेक, पूरे सावन माह विश्व कल्याण के लिए होगी विशेष पूजा महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति ने की शुरुआत, अच्छी वर्षा, देश की खुशहाली, विश्व शांति और सिंहस्थ-2028 की सफलता के लिए होगा अनुष्ठान उज्जैन। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर परिसर में श्रावण मास की शुरुआत के साथ विशेष धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति की ओर से पूरे श्रावण माह अखंड रुद्राभिषेक किया जाएगा। इस अनुष्ठान का उद्देश्य केवल धार्मिक परंपरा निभाना नहीं, बल्कि विश्व कल्याण, देश की खुशहाली, अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि और शान्ति की कामना करना है। आज मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक सहित मंदिर प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन कर अखंड रुद्राभिषेक की शुरुआत की गई। पुरोहित समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह अनुष्ठान पूरे श्रावण मास लगातार चलेगा। इसके माध्यम से भगवान महाकाल से विश्व में शांति, समय पर अच्छी वर्षा और जनकल्याण की प्रार्थना की जाएगी। साथ ही सिंहस्थ-2028 के सफल और निर्विघ्न आयोजन की भी विशेष कामना की जाएगी। समिति ने बताया कि कई श्रद्धालु ऐसे होते हैं जो महाकाल मंदिर आकर स्वयं अभिषेक या पूजन नहीं कर पाते। ऐसे सभी श्रद्धालुओं की ओर से भी पूरे सावन माह पुरोहितों द्वारा भगवान महाकाल का अखंड रुद्राभिषेक किया जाएगा। श्रावण मास में शुरू हुआ यह विशेष अनुष्ठान महाकाल भक्तों की आस्था का केंद्र रहेगा और पूरे महीने मंदिर परिसर में नियमित रूप से वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना होती रहेगी。0
0
Report
Advertisement
