अमरोहाः सपा जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में फूंका गया महंत राजू दास का पुतला
Amroha, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नवनीत कुमार गोला के नेतृत्व में कचहरी के सामने महंत राजू दास का पुतला फूंका गया। इस दौरान नवनीत कुमार गोला ने कहा कि राजू दास आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं जिसने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि राजू दास की इस टिप्पणी से देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है और पुलिस को त्वरित कार्रवाई करते हुए राजू दास को गिरफ्तार करना चाहिए। इस मौके पर जितेंद्र विधूड़ी, निजाम तुर्की, पिंटू मावी, सतेन्द्र सिंह, महेंद्र सिंह, सचिन आर्य, कमल प्रजापति, आदिल , यूसुफ कुरैशी , हारिश, जसवीर नागर आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चार्ज शीट से नाम हटाने के नाम पर दारोगा ने मांगे पच्चीस हजार रुपए,घूसखोर दरोगा के खिलाफ fir दर्ज
Hamirpur, Uttar Pradesh:हमीरपुर: बिवांर थाने में तैनात दरोगा मोहम्मद सुल्तान पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज, मुकदमे में विवेचना कराने के नाम पर 25 हजार रुपये मांगने का आरोप, फोन पर की गई पीडितों नाम हटाने के एवज में 25-25 हजार रुपए के लेनदेन की बातचीत, फोन पर हुई कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एसपी एमएस पाठक ने की कार्यवाही, वायरल ऑडियो में 25 हजार के लेनदेन की बातचीत, मवई गोलीकांड मामले में फंसे निर्दोष लोगों को छोडऩे के नाम पर पैसों की दरोगा ने मांग थी की, बिवांर थाने में तैनात हैं दरोगा मोहम्मद सुल्तान।उत्तर प्रदेश में 20 आईपीएस के ट्रांसफर, देखें लिस्ट
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में 20 आईपीएस के ट्रांसफर, देखें लिस्ट
