244221
अमरोहाः तेजवीर सिंह अलुना ने पुलिस अधीक्षक से की सुरक्षा की मांग
Amroha, Uttar Pradesh:गजरौला निवासी पैरामिलिट्री फोर्स से रिटायर्ड समाजसेवी तेजवीर सिंह अलुना ने पुलिस कप्तान अमित कुमार आनंद से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी और अपने लिए सुरक्षा की मांग की। तेजवीर सिंह अलुना ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पत्र भी सौंपा है जिसमें बताया कि वह कई वर्षों से लगातार पुलिस प्रशासन के सहयोग से भ्रष्टाचार और गलत कार्य करने वालों के खिलाफ लगातार मुहिम चलाए रहे हैं। इस कारण बहुत सारे लोग उनके दुश्मन बन गए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भौतिकी की कला: विज्ञान का अद्भुत रूप
Noida, Uttar Pradesh:PHYSICS ART THE ART OF PHYSICS0
0
Report
ऋषिकेश में डिजिटल टैक्स के विरोध में यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
Rishikesh, Uttarakhand:डिजिटल लेनदेन पर 'टैक्स' की मार? ऋषिकेश में यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन! डिजिटल इंडिया के दौर में क्या अब ऑनलाइन पेमेंट करना भी महंगा होने वाला है? डिजिटल लेनदेन पर टैक्स लगाए जाने के विरोध में ऋषिकेश की सड़कों पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार की इस नीति का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। व्यू.ओ : प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर सौरव दुबे ने सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पहले आम जनता और छोटे दुकानदारों को डिजिटल भुगतान की आदत डाली और अब चुपके से टैक्स वसूलने का रास्ता बना रही है। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि अगर दुकानदारों और व्यापारियों पर यह टैक्स थोपा गया, तो वे सामान के दाम बढ़ा देंगे। यानी घूम-फिरकर महंगाई का असली बोझ आम उपभोक्ता को ही उठाना पड़ेगा। युवा कांग्रेस ने दो टूक मांग की है कि UPI और किसी भी डिजिटल लेनदेन पर टैक्स न लगाया जाए और इस नीति को तुरंत वापस लिया जाए।0
0
Report
पीएम मोदी के जन्मदिन पर हुआ दीप प्रज्वलन
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत तहसील बहेड़ी में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर तहसील परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए दीप जलाकर शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा और तहसीलदार भानू प्रताप समेत तहसील परिसर का स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य के अनुरूप जनसेवा और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान तहसील परिसर में दीप प्रज्वलन के साथ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।0
0
Report
Advertisement
मेरठ के भावनपुर में गौकशी के मुठभेड़, 2 गिरफ्तार, एक घायल
मेरठ: भावनपुर में पुलिस और गौ-तस्करों में मुठभेड़, 1 घायल समेत 2 गिरफ्तार मेरठ। थाना भावनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। किनानगर जंगल में 8/9 सितंबर की रात हुई गौकशी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुठभेड़ में 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम 17/18 सितंबर की रात किनानगर जंगल के पास हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की अपाचे बाइक पर 2 संदिग्ध और उनके पीछे काले रंग की कार आती दिखी। पुलिस को देखकर कार चालक गाड़ी मोड़कर फरार हो गया, जबकि बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में शौकीन पुत्र मोमीन निवासी कायस्थ बड्ढा, थाना किठौर के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी आबिद पुत्र जमील निवासी मोती कॉलोनी, हापुड़ नगर को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। बरामदगी - पुलिस ने इनके कब्जे से गौकशी के उपकरण (2 छुरी, 1 दाब, रस्सी), 1 तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा व 1 खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की सफेद अपाचे बाइक बरामद की है, जिसका चेसिस नंबर घिसा हुआ है। पूछताछ में दोनों ने 8/9 सितंबर को सुशील तोमर के खेत में गौकशी करना कबूल किया है। पुलिस के मुताबिक शौकीन पर गौवध, चोरी, गैंगस्टर समेत 16 मुकदमे और आबिद पर 13 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पर जानलेवा हिंसा को लेकर थाना भावनपुर में मु0अ0सं0 327/26 धारा 109(1)/3(4) BNS व आमर्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है。 बाइट सुधीर सिंह सीओ सदर0
0
Report
काले रंग की रहस्यमयी बौछार: घटना गुत्थी बनी
Noida, Uttar Pradesh:pouring the mystery black0
0
Report
बुलंदशहर में 45 वर्षीय लालाराम की धारदार हथियार से निर्मम हत्या; जांच जारी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: 45 वर्षीय लालाराम की धारदार हथियार प्रहार कर निर्मम हत्या。 गांव के मेन रास्ते पर फेंका गया मृतक का शव, मृतक की एक टांग भी कटी मिली。 सिर पर धारदार हथियार से वार करके की गई लालाराम की हत्या。 एसएसपी समेत भारी पुलिसफोर्स मौके पर पहुंचे, फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई。 बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव रानाइच में हुई सनसनीखेज वारदात。 वहीं पूरे मामले में एसपी देहात डॉक्टर अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक का शव उसके घर के बाहर ही रास्ते पर पड़ा हुआ है, जिसके बाद मौके पर आला अधिकारियों समेत पुलिस बल पहुंचा और मौके पर जाकर सभी प्रकार की छानबीन की गई, एसपी देहात ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम के द्वारा भी तथ्य जुटाए गए थे, जुटाए गए सबूतों में फील्ड यूनिट को एक बेंजामিন टेस्ट के दौरान पता चला कि मृतक के खून के धब्बे उसके घर के कमरे और घर के अन्य जगहों पर भी मौजूद हैं, जिसको लेकर जांच को आगे बढ़ाया दिया गया है। जल्दी पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। शव को पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था आगे की कार्रवाई जारी है。 बाइट - डॉ अंतरिक्ष जैन एसपी देहात0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-एनसीआर धुएं के बीच यूपी में प्रदूषण रोकथाम के कदमों की केंद्र समीक्षा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली-एनसीआर की बिगड़ती हवा के बीच उत्तर प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की केंद्र सरकार समीक्षा करेगी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सह-अध्यक्षता में आज लखनऊ में होने वाली बैठक में एनसीआर के यूपी वाले हिस्से में वायु प्रदूषण रोकने के लिए उठाए गए कदमों का ब्योरा लिया जाएगा। साथ ही प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों पर नियंत्रण और आगे की कार्ययोजना पर भी चर्चा होगी。 मुख्यमंत्री आवास पांच कालिदास मार्ग पर दिन में 11 बजे आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों के लिए गठित वायु गुणवत्ता पर चर्चा होगी0
0
Report
जल चैनल की सफाई शुरू, पानी की आपूर्ति सुधरेगी
Noida, Uttar Pradesh:Water channel cleaning0
0
Report
मेरठ में पहली बार तिरंगे रंगों के साथ सूर्यकिरण एयर शो के जश्न
मेरठ के आसमान में पहली बार तिरंगे के रंग बिखरने वाले हैं। 19 और 20 सितंबर को भारतीय वायुसेना की विश्व प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबैटिक टीम मोहिउद्दीनपुर में एयर शो करेगी। परतापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप में होने वाले इस ऐतिहासिक एयर शो में नौ हॉक एमके-132 विमान एक साथ उड़ान भरेंगे। विमानों द्वारा लूप, बैरल रोल, उल्टी उड़ान और डीएनए मैनूवर जैसे रोमांचक करतब दिखाए जाएंगे। बेहद कम दूरी पर विमानों की सटीक टाइमिंग और सामंजस्यपूर्ण उड़ान दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण होगी। इस एयर शो में नासिक के बेस रिपेयर डिपो में विकसित स्वदेशी स्मोक पॉड्स का इस्तेमाल होगा, जिसके जरिए आसमान में केसरिया, सफेद और हरे रंग की लकीरें यानी तिरंगा बनता दिखेगा। इस बार मेरठ कनेक्शन भी खास - सूर्य किरण टीम में मेरठ के तीन सपूत - स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल, स्क्वाड्रन लीडर राहुल सिंह और स्क्वाड्रन लीडर शरद गोयल भी शामिल हैं। ऐसे में यह एयर शो शहर के लिए गौरव का क्षण होगा। प्रशासन ने दर्शकों के लिए खुले पंडाल, प्रवेश मार्ग, खान-पान और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि एयर शो के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।0
0
Report
Advertisement
जयपुर के निर्दलीय पार्षद रईस खान बीजेपी में शामिल? भ्रम बनाम सच
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - बीजेपी का बढ़ा कुनबा वार्ड नंबर 109 के निर्दलीय पार्षद मोहम्मद रईस खान बीजेपी में शामिल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दिलाई पार्टी की सदस्यता निर्दलीय पार्षद मोहम्मद रईस खान ने ग्रहण की बीजेपी की सदस्यता जयपुर - रईस खान का यू टर्न भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुझे शुभकामनायें देने के लिए बुलाया, मुझे ऑफर भी दिया भाजपा में शामिल होने के लिए लेकिन मेरे द्वारा भाजपा में शामिल होने की खबर गलत और भ्रामक है। मैं कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी ही रहूंगा。 बाइट -रईस खान निर्दलीय पार्षद वार्ड-109, नगर निगम जयपुर。0
0
Report
गौरीशंकर मंदिर में पूजा-अर्चना कर दीर्घायु की कामना
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर बहेड़ी तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। तहसील प्रांगण स्थित गौरीशंकर मंदिर में अधिवक्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की और प्रधानमंत्री की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इसके बाद मिठाई बांटकर जन्मदिन की खुशी मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। इस दौरान अध्यक्ष रामेंद्र सिंह राठी एडवोकेट, महासचिव दीप चंद्र पांडे एडवोकेट, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार गंगवार एडवोकेट, पूर्व महासचिव मनोज कुमार जौहरी एडवोकेट, भाजपा जिला मंत्री ललित शर्मा एडवोकेट, जसवीर सिंह चौहान एडवोकेट, लाल सिंह चौहान एडवोकेट, विजय कुमार मौर्य एडवोकेट, तेज प्रकाश गंगवार एडवोकेट, हरीश गंगवार एडवोकेट, ठाकुर कमल सिंह एडवोकेट, ढाकन लाल गौतम एडवोकेट, जागन लाल एडवोकेट, वीरेंद्र कुमार सक्सेना एडवोकेट, विशाल दीप शर्मा एडवोकेट, तेजपाल गंगवार एडवोकेट, चंद्रपाल गंगवार एडवोकेट, ज्ञान सिंह गंगवार एडवोकेट, भुवनेश कुमार मौर्य एडवोकेट, रामपाल एडवोकेट, बृजेश गंगवार एडवोकेट सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।0
0
Report
गन्ने का भाव 600 रुपये क्विंटल करने की मांग
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तराई क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम बहेड़ी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके साथ ही किसानों के लंबित गन्ना भुगतान और मिल की बिक्री के संबंध में भी चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग द्वारा की जा रही छापेमारी कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए गन्ना भुगतान होने तक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग रखी। किसान नेताओं ने आगामी धान खरीद को लेकर भी अपनी चिंताएं एसडीएम के सामने रखीं। उन्होंने क्रय केंद्रों पर समय से पर्याप्त सामग्री उपलब्ध कराने तथा समय से तौल शुरू कराने की मांग की, ताकि किसानों को धान बिक्री के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार एसडीएम बहेड़ी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया और समस्याओं के समाधान को लेकर आश्वासन दिया। इस दौरान चौधरी अजीत सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी, योगेश पाल सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सुरेंद्र सिंह प्रदेश प्रवक्ता, चौधरी अमर पाल सिंह जिला उपाध्यक्ष तराई क्षेत्र, चेतराम गंगवार, नंदराम गुर्जर, मोहम्मद सलीम उल्लाह, अजय पाल सिंह और गुरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
DuSu चुनाव: दिल्ली विश्वविद्यालय में मतदान की तैयारी पूरी, सुरक्षा चाक-चौबंद
New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय में DuSu चुनाव की तैयारी पूरी। कुछ भी देर के बाद छात्र कर पाएंगे मतदान तमाम कॉलेजों के बाहर दिल्ली पुलिस की बेरिगेटिंग, दिल्ली पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर। आज dusu चुनाव में होगा कौन करेगा एक साल दूसरा अध्यक्ष पद पर राज。0
0
Report
आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 100 से अधिक युवाओं तक पहुंच, पाकिस्तानी हैंडलर भी शामिल
Noida, Uttar Pradesh:आतंकी मॉड्यूल के व्हाट्सएप ग्रुपों से जुड़े थे 100 से अधिक संदिग्ध — सूत्र अल कायदा इन इंडियन (एक्यूआईएस) से जुड़े मॉड्यूल की जांच में 100 से अधिक युवाओं के बारे में जानकारी मिली है ये युवा उन व्हाट्सएप समूहों से जुड़े थे, जिनमें गिरफ्तार आरोपियों की सक्रियता थी इसी में पाकिस्तानी हैंडलर्स भी शामिल थे जाँच में पता चला है कि यूपी और आसपास के राज्यों के युवाओं को इन समूहों के जरिये देश विरोधी साहित्य, वीडियो और अन्य सामग्री भेजी जा रही थी एटीएस अब इन सभी की भूमिका की पड़ताल कर रही है सूत्रों के मुताबिक कोयंबटूर से गिरफ्तार मकसूद अली और पहले गिरफ्तार किए गए मोहम्मद नबील से मिले इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच में इन समूहों की जानकारी सामने आई। समूहों में अलग-अलग राज्यों के युवा जुड़े थे। जांच में ऐसे संदेश और सामग्री मिलने की बात सामने आई है, जिनके जरिये युवाओं को भारत विरोधी विचारों से प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा था। एटीएस अब समूहों से जुड़े युवाओं की पहचान के साथ उनके आपसी संपर्क और गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि कौन केवल समूह में जुड़ा था और कौन सामग्री को आगे भेजने, नए लोगों को जोड़ने या नेटवर्क की गतिविधियों में सक्रिय था। एटीएस गिरफ्तार आरोपियों के डिजिटल उपकरणों की जांच के साथ इस नेटवर्क के दूसरे संपकों और संभावित विदेशी कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है。0
0
Report
स्वर्ण जैसे दुर्लभ फल की कटाई: नई खबर
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
