अमरोहाः पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था का लिया जायजा
Amroha, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने आज नगर के प्रमुख चौराहों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और जाम की समस्या हल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। अवैध अतिक्रमण हटाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के आदेश भी दिए। निरीक्षण के दौरान आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सजग रहने के निर्देश दिए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट को लेकर सपा का जोरदार प्रदर्शन
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली :समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिजली संकट और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से बैलगाड़ी पर बाइक लादकर और हाथों में गैस सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता परेशान है। डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस के दामों में बढ़ोतरी ने लोगों की कमर तोड़ दी है, जबकि बेरोजगारी और बिजली संकट ने जनता की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।इसके बाद सपा नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन बरेली प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि बढ़ती महंगाई पर तत्काल रोक लगाई जाए, डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के दाम कम किए जाएं तथा प्रदेश में बिजली व्यवस्था और कानून व्यवस्था में सुधार किया जाए।इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
