icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow21 Jan 2025, 12:16 pm

अमरोहाः मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने महिला बीट कर्मियों के साथ की बैठक

Joya, Uttar Pradesh:

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने पुलिस लाइन अमरोहा में महिला बीट कर्मियों और एंटी रोमियो स्क्वाड के साथ गोष्ठी आयोजित की। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। महिला अपराधों पर सख्ती, छेड़छाड़ रोकने और जागरूकता फैलाने पर जोर देते हुए स्कूल-कॉलेज और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सक्रिय गश्त के निर्देश दिए गए। हेल्पलाइन नंबरों, गुड टच, बैड टच, पॉक्सो एक्ट और सुरक्षा सेवाओं की जानकारी देकर महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल की गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बल्लभगढ़ में चाकूबाजी: एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; पुलिस आरोपियों की तलाश

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद बल्लभगढ़ में झगड़े के बाद चाकूबाजी, एक व्यक्ति की हत्या, दूसरा गंभीर घायल फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में देर रात झगड़े के बाद चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। इस वारदात में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है。 बताया जा रहा है कि दोनों शाहपुर गांव के रहने वाले हैं। देर रात करीब 10 बजे किसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, जिसके बाद चाकू चल गए। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आदर्श नगर एसीपी के मुताबिक, देर रात वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

कानपुर देहात: पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या, वीडियो वायरल

AKAlok KumarJust now
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:*EXCLUSIVE* कानपुर देहात दबंगो ने पुरानी रंजिश के चलते युवक की पीट-पीटकर की हत्या,वीडियो वायरल लाठी-डंडों और लोहे की राड से युवक पर बेरहमी से हमला,किया लहूलुहान गले मे रस्सी डाल घसीटते दिखे दबंग महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर घटना को दिया अंजाम बीती रात की बताई जा रही घटना सूचना मिलते परिजनों ने घायल युवक को कराया भर्ती,डॉक्टरों ने मृत घोषित किया घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया,जिसमें युवक के गले मे रस्सी से घसीटते हुए लाठी से बेरहमी से की जा रही पिटाई मृतक की बहन रजनी की तहरीर पर शिवली थाने में मुकदमा दर्ज 6 लोगो पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस थाना शिवली क्षेत्र के जुरावरपुर गांव की घटना
0
0
Report

निकाय चुनाव के बाद बीकानेर नगर निगम में कचरा व्यवस्था पर कांग्रेस-बीजेपी का संघर्ष तेज

Bikaner, Rajasthan:निकाय चुनाव के बाद कचरा संग्रहण व्यवस्था पर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने टिपर टेंडर और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को लेकर बढ़ी सियासी खींचतान कांग्रेस पार्षदों ने मेयर अनिल कल्ला की कथित उपेक्षा पर उठाए सवाल बीजेपी ने पलटवार कर कहा- मेयर के झंडी नहीं दिखाने से सरकार के काम नहीं रुकेंगे कचरा संग्रहण व्यवस्था को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज Intro - निकाय चुनाव के बाद बीकानेर नगर निगम में सियासत का नया मोर्चा खुल गया है। मुद्दा है शहर की सबसे अहम व्यवस्थाओं में से एक—कचरा संग्रहण। कांग्रेस के मेयर और बीजेपी के उपमहापौर के बीच टिपर टेंडर को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं कांग्रेस पार्षद मनोज विश्नोई ने आरोप लगाया कि मेयर की उपेक्षा करते हुए बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में टिपरों को हरी झंडी दिखाई गई कांग्रेस के तरफ से यह भी सवाल उठाया गया कि कंपनी को काम शुरू करने से पहले ही करोड़ों रुपये के भुगतान की प्रक्रिया क्यों हुई कांग्रेस पार्षदों का दावा है कि कंपनी की ओर से आरसी, जीपीएस सिस्टम और वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस समेत जरूरी दस्तावेज निगम प्रशासन को उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं। वहीं बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व महापौर प्रत्याशी डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया उन्होंने कहा कि मेयर के हरी झंडी नहीं दिखाने से सरकार के काम नहीं रुकेंगे शेखावत के मुताबिक, अनुभवी कंपनी पहले से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का काम कर रही है और काम शुरू होने से पहले ही कंपनी पर सवाल उठाना उचित नहीं है अब सवाल सिर्फ टिपरों के सड़क पर उतरने का नहीं, बल्कि टेंडर की प्रक्रिया, दस्तावेजों और निगम में जनप्रतिनिधियों की भूमिका का भी है ऐसे में कचरा संग्रहण का मुद्दा बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस और बीजेपी के बीच नई सियासी खींचतान का केंद्र बनता नजर आ रहा है फिलहाल टिपर टेंडर को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं दोनों पक्ष अपने-अपने तर्क और सवाल सामने रख रहे हैं लेकिन शहर की जनता की नजर अब इस बात पर है कि सियासी बयानबाजी के बीच कचरा संग्रहण की व्यवस्था जमीन पर कितनी प्रभावी होती है आखिरकार शहर को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप नहीं, बेहतर सफाई व्यवस्था चाहिए。
0
0
Report
Advertisement

झज्जर अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ की सांकेतिक हड़ताल, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द करें मांग

Jhajjar, Haryana:ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में नर्सिंग स्टाफ का हल्ला बोल : झज्जर नागरिक अस्पताल में दरी बिछाकर तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरू, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी : ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द करने की रखी मांग कहा: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द करने की मांग को लेकर सत्ता और विपक्ष दोनों से कर चुकी है बात : बार-बार मांग उठाने के बावजूद भी रद्द नहीं की गई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी : नर्सिंग स्टाफ के अनुसार, उनके विभाग में 95 प्रतिशत से अधिक है महिलाएं सेवारत : सीएचसी और पीएचसी में किसी भी प्रकार से नहीं है कोई स्टाफ क्वार्टर कहा : 7 अक्टूबर तक रहेगी उनकी 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल : मांगे नहीं माने जाने पर हड़ताल को आगे बढ़ाए जाने की दी चेतावनी झज्जर। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द करने की मांग को लेकर जिलेभर के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ ने विरोध का बिगुल बजा दिया है। सोमवार को झज्जर नागरिक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ ने दरी बिछाकर दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल शुरू की। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द करने की मांग उठाई। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि इस नीति को लेकर वे कई बार अपनी मांग सरकार के समक्ष रख चुके हैं। सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के नेताओं से भी इस संबंध में बातचीत की जा चुकी है, लेकिन बार-बार मांग उठाने के बावजूद ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द नहीं किया गया। इसके चलते अब नर्सिंग स्टाफ को सांकेतिक हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। नर्सिंग स्टाफ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में 95 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी महिलाएं हैं। ऐसे में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के चलते दूरदराज के क्षेत्रों में स्थानांतरण होने पर महिला कर्मचारियों के सामने कई तरह की व्यवहारिक परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सीएचसी और पीएचसी में स्टाफ के लिए पर्याप्त आवासीय सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। कर्मचारियों के अनुसार, अधिकांश सीएचसी और पीएचसी में स्टाफ क्वार्टर तक की व्यवस्था नहीं है 7 अक्टूबर तक चलेगी दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल नर्सिंग स्टाफ ने बताया कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में उनकी दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल 7 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इस दौरान प्रतिदिन निर्धारित समय में नर्सिंग स्टाफ विरोध प्रदर्शन करेगा और सरकार से नीति को वापस लेने की मांग करेगा। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया और ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द नहीं किया गया तो सांकेतिक हड़ताल को आगे बढ़ाया जा सकता है। नर्सिंग स्टाफ ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष जारी रखेंगे। बाइट: नर्सिंग स्टाफ की बाइट।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार-पासपोर्ट गैंग गिरफ्तार; लंदन-बांग्लादेश कनेक्शन सामने

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर मे फर्जी आधार बनाकर उसे आधार पर फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड एजाज कमर को गिरफ्तार कर लिया है, जो नगर थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर अपना गोरखधंधा चला रहा था. जिसका कनेक्शन बांग्लादेश से लेकर लंदन तक सामने आया है. सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि इस गिरोह में अब तक चार लोगों की संल्ट्तता सामने आई है. जिसके तलाश में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस ने आधार कार्ड से हरिद्वार जाकर फर्जी पासपोर्ट बनाने की गुप्त सुचना के अधार पर कन्हाई कम्युनिकेशन पर छापेमारी कर एक लैपटॉप, आधार एनरोलमेंट सॉफ्टवेयर, यूआईडीएआई मशीन, फिंगरप्रिंट-आई स्कैनर और आठ मूल आधार कार्ड बरामद किए हैं. जांच के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक के नाम पर जारी पासपोर्ट का रिकॉर्ड भी मिला है. पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी आधार तैयार कर उनका इस्तेमाल पासपोर्ट बनाने में करता था. मास्टरमाइंड एजाज कमर की ट्रैवल हिस्ट्री में लंदन कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के संभावित इंटरनेशनल कनेक्शन की भी जांच कर रही है. गिरोह ने अब तक कितने फर्जी आधार और पासपोर्ट बनाए हैं, इसका पता लगाया जा रहा है.
0
0
Report
Advertisement

बिहार में 1799 दारोगा भर्ती मेन्स रिजल्ट रद्द, गांधी मैदान में विरोध

Patna, Bihar:बिहार सरकार द्वारा 1799 पद पर दारोगा बहाली की परीक्षा का मेन्स रिजल्ट रद्द कर दिया गया है रिजल्ट रद्द होने से नाराज अभ्यर्थियों के द्वारा आज मुख्यमंत्री आवास का घेराव है पटना के गांधी मैदान से यह प्रदर्शन निकलेगा पुलिस प्रदर्शन को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बड़े स्तर पर गांधी मैदान में तैनात किए गए हैं साथ ही साथ मजबूत बरडिकेटिंग को लगाया गया है ताकि बैरिकेडिंग को तोड़ने में अभ्यर्थी सफल न हो पुलिस अभ्यर्थियों को कैसे रोकेंगे इसके लिए पुलिस ऑन द स्पॉट ट्रेनिंग बचाव का रिवीजन कराया जा रहा है जिसमें उपद्रों को रोकने के लिए पुलिस मैनुअल के अनुसार काम करने की जानकारी पुलिसकर्मियों को उनके सीनियर दे रहे हैं
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस की 9 सदस्यीय समिति जयपुर नगर निकाय चुनाव शिकायतों पर आज बैठक

Jaipur, Rajasthan:Jaipur नगर निकाय चुनाव की शिकायतों पर कांग्रेस की जांच कमेटी की आज बैठक वॉर रूम में चल रही है बैठक बैठक में निकाय चुनाव में मिली शिकायतों को लेकर हो रहा मंथन भीलवाड़ा, पाली और भरतपुर सहित कई निकायों की शिकायतों पर चर्चा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी की अध्यक्षता में बनी है 9 सदस्यीय कमेटी शिकायतों के संकलन और विस्तृत तथ्यात्मक जांच के बाद देनी है रिपोर्ट 7 दिन में रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को सौंपने के निर्देश चुनाव में क्रॉस वोटिंग, संगठनात्मक खामियों और अन्य शिकायतों पर भी हो सकता है मंथन रिपोर्ट के बाद संबंधित नेताओं/पार्षदों पर कार्रवाई की सिफारिश संभव
0
0
Report

रामपुर में नाबालिग से दुष्कर्म: FIR दर्ज, ब्लैकमेलिंग का आरोप

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में 11वीं की नाबालिग छात्रा को जबरन कार में अगवाकर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, सात दिन बाद दर्ज हुई FIR, डेढ़ साल से अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी, दो नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, छात्रा के बयान और साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी पुलिस, मामला स्वार कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है, पीड़िता की मां के मुताबिक, उसकी 16 वर्षीय बेटी कक्षा 11 में पढ़ती है, आरोप है कि एक युवक पिछले करीब डेढ़ साल से छात्रा को परेशान कर रहा था और उसके अश्लील फोटो- वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता था, परिजनों का आरोप है कि 28 सितंबर को आरोपी युवक अपने साथी के साथ छात्रा को जबरन कार में बैठाकर ले गया, आरोप है कि चलती कार में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया, इस दौरान एक परिचित ने कथित घटना का वीडियो बनाकर छात्रा के पिता को इसकी जानकारी दी, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी, करीब दो घंटे बाद आरोपित छात्रा को स्कूल के पास छोड़कर फरार हो गए, इसके बाद भी आरोपितों की कथित हरकतें नहीं रुकीं, आरोप है कि 30 सितंबर को भी छात्रा को फोन करके बुलाया गया और उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया गया, छात्रा को धमकी दी गई कि अगर उसने पुलिस से शिकायत की या किसी को घटना के बारे में बताया, तो उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे, लगातार धमकी और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आखिरकार छात्रा की मां पुलिस के पास पहुंची, पुलिस ने पहले तो पीड़िता औऱ उसकी माँ को थाने से डरा धमका कर भगा दिया, उच्च अधिकारियों के पास पहुचने के बाद पीड़िता की माँ की तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है, छात्रा के बयान दर्ज कराने के साथ ही पुलिस घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटा रही है, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top