244235
अमरोहाः छात्रों ने पेंटिंग के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश
Gajraula, Uttar Pradesh:स्वच्छ भारत मिशन नगरीय उत्तर प्रदेश के अंतर्गत नगर पालिका परिषद गजरौला के द्वारा नगर पालिका परिषद गजरौला की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला की उपस्थिति में स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला अवंतिका नगर गजरौला की छात्राएं एवं ज्ञान भारती इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया और नगर पालिका दफ्तर की दीवार एवं प्राथमिक विद्यालय की दीवारों पर भी पेंटिंग बनाई।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोसाईंगंज थाना निरीक्षण: सुरक्षा-व्यवस्था के लिए कड़े निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:आज मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस उपायुक्त दक्षिणी, कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा थाना गोसाईंगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेखों, वाहनों, मालखाना, साफ-सफाई, कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए गए— 1. थाना परिसर में खड़े समस्त वाहनों का विधिवत चिन्हीकरण कर प्रत्येक वाहन की पृथक फाइल तैयार करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। 2. थाना परिसर में अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों एवं अन्य निष्प्रयोज्य सामग्री का नियमानुसार निस्तारण कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। 3. थाना परिसर की साफ-सफाई एवं समुचित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया गया। 4. थाना परिसर के सौन्दर्यीकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करते हुए वृक्षारोपण एवं हरित क्षेत्र विकसित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। 5. थाना परिसर में पुलिस बल के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए व्यायाम हेतु समुचित व्यवस्था किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। 6. थाना परिसर में क्षतिग्रस्त/जर्जर भवन के चिन्हीकरण एवं नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। 7. थाना परिसर में जल निकासी की समस्या के निराकरण हेतु संबंधित नगर निकाय से समन्वय स्थापित कर नालियों एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया गया। 8. मेस की साफ-सफाई, स्वच्छता एवं भोजन की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखते हुए नियमित रूप से निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया। 9. थाना गोसाईंगंज के सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रभावी गश्त एवं सतर्क निगरानी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। 10. सीमावर्ती थानों एवं जनपदों के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। 11. थाना क्षेत्र में निवासरत एवं सक्रिय अपराधियों का सत्यापन कर उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी निरोधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया गया। 12. विशेष रूप से चिन्हित अपराधियों के सत्यापन हेतु अभियान चलाकर उनकी वर्तमान गतिविधियों एवं आवागमन की जानकारी संकलित करने तथा आवश्यकतानुसार विधिक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। 13. थाना क्षेत्र में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु गठित टीमों द्वारा प्रभावी प्रयास करते हुए उनकी सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करने तथा प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने हेतु निर्देशित किया गया। 14. थाने पर लंबित समस्त विवेचनाओं की नियमित समीक्षा कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु विवेचकों को निर्देशित किया गया। 15. लंबित विवेचनाओं में अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित विवेचक की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। 16. लंबित प्रकरणों में साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान तथा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण करने हेतु आदेशित किया गया। 17. थाना क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानों, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु स्थानीय व्यापारियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। 18. स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की नियमित जांच तथा आवश्यकतानुसार नए कैमरे स्थापित कराने हेतु निर्देशित किया गया। 19. अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की दृष्टि से तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। 20. मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के संबंध में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। 21. एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत स्कूल, कॉलेज एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास नियमित एवं प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया। 22. महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, हेल्पलाइन एवं सुरक्षा उपायों के संबंध में जागरूक करने हेतु नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। 23. आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। 24. शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब न हो तथा शिकायतकर्ता की समस्या का विधिसम्मत समाधान सुनिश्चित किया जाए, इस संबंध में विशेष निर्देश दिए गए। 25. थाना परिसर में स्वच्छता, अनुशासन एवं अभिलेखों के समुचित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। 26. थाने में आने वाले फरियादियों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करते हुए उनकी शिकायतों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। 27. थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु नियमित गश्त एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 28. समस्त प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त समस्त बिंदुओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए अनुपालन आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त, दक्षिणी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, महिला एवं बाल सुरक्षा, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण तथा जनशिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। समस्त अधिकारी/कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ सुनिश्चित करें।0
0
Report
दाऊदी बोहरा समाज ने निकाला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
Dungarpur, Rajasthan:दाऊदी बोहरा समाज ने निकाला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस डूंगरपुर जिले में दाऊदी बोहरा समाज की ओर से आज सोमवार को ईद मिलादुन्नबी पर्व मनाया जा रहा है। इसी के तहत बोहरा समाज की ओर से पैगंबर मुहम्मद साहब के जन्मदिवस पर शहर में कोमी बैंड की धुनों के साथ ही जुलूस निकाला गया गया। रंग बिरंगी पोशाक में सजे बच्चे कौमी झंडे लेकर जुलूस में शामिल हुए। जुलूस शहर के रास्तों से होकर मस्जिद पहुंची। जहा खुशी की मजलिस का आयोजन हुआ। दाऊदी बोहरा समाज की ओर से आज सोमवार को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। बोहरा समाज के पुरुष और बच्चे कोमी लिबास में शास्त्री कॉलोनी स्थित बद्री मस्जिद पर एकत्रित हुए। इसके बाद कोमी बैंड की धुन के साथ ही कदम मिलाते हुए बोहरा धर्मावललबी जुलूस के रूप में मस्जिद से रवाना हुए।। बोहरा समाज के आमिल साहब की सदारत में निकाला जुलूस तहसील चौराहा, गेपसागर के पाल, महारावल स्कूल रोड, पुराना अस्पताल के सामने से बोहरा समाज के सैफी मस्जिद पहुंचे। जहा आमिल साहब की सदारत में खुशी की मजलिस का आयोजन किया गया। वही बोहरा समुदाय के लोगो ने देश में अमन चैन ओर खुशहाली की कामना की गई। वही बोहरा समाज के लोगो ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी गई।0
0
Report
रायपुर में अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना सम्मान समारोह का आयोजन, CM मौजूद
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना सम्मान समारोह का आयोजन. पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन. मुख्यमंत्री विष्णुदेव कार्यक्रम में मौजूद0
0
Report
Advertisement
यूपी मंत्री ने अयोध्या में मछली खाने को आस्था का अपमान कहा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, "कांग्रेस पार्टी के सदस्यों की सोच को क्या हो गया है? एक कांग्रेस नेता ने अयोध्या धाम में मछली खाकर वहां का सम्मान करने का तरीका चुना, जबकि यह जगह देश और दुनिया भर के लोगों के लिए गहरी श्रद्धा का केंद्र है। मेरी नज़र में, ऐसी धार्मिक जगह पर मांसाहारी भोजन, खासकर मछली खाना, हमारी आस्था और भगवान श्री राम के पवित्र धाम का अपमान करने की कोशिश है। मैं इसकी कड़ी से कड़ी निंदा करता हूं।"0
0
Report
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना: ₹4 लाख तक लाभ, बिहार सरकार शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध
Noida, Uttar Pradesh:स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के संबंध में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के मन में किसी भी प्रकार का संशय नहीं रहना चाहिए। उच्च शिक्षा हेतु ₹4 लाख तक का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड मिल रहा है और यह सुविधा आगे भी पूर्ववत ही जारी रहेगी。 बिहार सरकार युवाओं की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शिक्षा के रास्ते में आर्थिक संसाधन को कभी भी बाधा नहीं बनने दिया जाएगा。0
0
Report
हिमाचल में SC-ST विकास निधि के लिए स्पेशल एक्ट की तेज मांग; ज्ञापन सौंपा
Una, Himachal Pradesh:ऊना जिला मुख्यालय पर आज SC-ST से जुड़े प्रतिनिधि मंडलों ने SC-ST विकास निधि के लिए स्पेशल एक्ट बनाने के लिए स्टेट कोलैशन फॉर लेजिसलेशन ऑफ SC-ST सब प्लान हिमाचल प्रदेश के बैनर तले एवं पी. डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर मिशन अनुसूचित जाति कल्याण समिति, श्री गुरु रविदास महासभा, संत कबीर महासभा, महर्षि वाल्मीकि सभा एवं बहुजन संयुक्त मोर्चा व अन्य संस्थाओं ने जिला मुख्यालय पर धरना दिया और तत्पश्चात उपायुक्त ऊना के माध्यम से हिमाचल सरकार को ज्ञापन सौंपा गया। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि जितनी धनराशि का प्रावधान बजट में वर्ष 1980 से आज तक SC-ST की जनसंख्या के आधार पर किया जा रहा है, इसका दुरुपयोग हो रहा है। यह बजट SC-ST के विकास के लिए खर्च नहीं किया जा रहा है, इसे सामान्य वर्ग के विकास के लिए तब्दील कर दिया जाता है। यह नाइंसाफी, चोरी, धोखाधड़ी व दलित समाज से ठगी निरंतर हो रही है। अगर ऐसा होता रहा तो समानता का सपना देखना झूठा करार साबित होगा इसलिए SC-ST समाज की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उन्नति के लिए अन्य राज्यों की तर्ज पर जहां यह कानून बन चुका है, हिमाचल प्रदेश में भी SC-ST विकास निधि कानून तुरंत बनना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह कानून इस वर्ग के लिए सर्वांगीण विकास की दिशा में एक मील पत्थर साबित होगा।0
0
Report
Advertisement
बेमेतरा में गौवंशों की मौत: प्रशासनिक लापरवाही के चलते 50 से अधिक गाय-बछड़े मरे
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले से प्रशासनिक लापरवाही का बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। दाढ़ी थाना क्षेत्र के हेमाबंद में भूख और प्यास से 50 से अधिक गौवंशों की मौत होने की बात सामने आई है। इनमें गाय और बछड़े शामिल हैं। वहीं दर्जनों मवेशी गंभीर हालत में पाए गए हैं। मामले की जानकारी सामने आते ही ग्रामीणों और पशु संरक्षण संगठनों में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने स्थानीय पंचायत प्रबंधन और पशुपालन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डॉक्टरों ने बीमार और जीवित बचे मवेशियों का उपचार शुरू कर दिया है, जबकि मृत गौवंशों का पंचनामा कराया जा रहा है। इधर, दाढ़ी थाना पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब सवाल यह है कि इतनी बड़ी संख्या में गौवंशों की मौत के लिए जिम्मेदार कौन है और लापरवाही कहां हुई؟0
0
Report
2029 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की शुरुआत की
Panipat, Haryana:पानीपत में मीडिया विभाग और एससी मोर्चा की बैठक, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर मंथन; संजय भाटिया के राष्ट्रीय महामंत्री बनने से हरियाणा संगठन को मिलेगा लाभ रोल मॉडल’ बयान पर दीपेंद्र हुड्डा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जवाब, बोलीं- सिखों की पीड़ा नहीं भूल सकते पानीपत। हरियाणा भाजपा ने वर्ष 2029 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रदेश भाजपा की ओर से लगातार विभिन्न विभागों और मोर्चों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में पानीपत में भाजपा के मीडिया विभाग और एससी मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के वक्ताओं, पैनलिस्टों और जिला मीडिया प्रभारियों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। संगठन को मजबूत करने और आगामी समय में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए अलग-अलग विषयों और विभागों की बैठकें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया विभाग की बैठक में प्रदेश की पूरी टीम, वक्ताओं, पैनलिस्टों और जिलों के मीडिया प्रभारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। इसके बाद एससी मोर्चा की प्रदेश बैठक भी आयोजित की गई, ताकि संगठन का काम नीचे तक मजबूती से पहुंचे। उन्होंने कहा कि 2029 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। नए संगठन के गठन के बाद कार्यकर्ताओं के बीच काम का विभाजन किस प्रकार किया जाए और संगठन को किस तरह अधिक प्रभावी बनाया जाए, इस पर लगातार मंथन हो रहा है। केंद्रीय नेतृत्व से मिलने वाले दिशा-निर्देशों को कार्यकर्ताओं और जिला स्तर तक पहुंचाने के लिए बैठकों का दौर जारी है। संजय भाटिया के राष्ट्रीय महामंत्री बनने से हरियाणा को लाभ भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि वह मजबूत कार्यकर्ता हैं और अब राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बने हैं। उनका अनुभव और मार्गदर्शन हरियाणा के कार्यकर्ताओं और संगठन को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर उनकी नई जिम्मेदारी से प्रदेश भाजपा को निश्चित तौर पर मजबूती मिलेगी। ‘रोल मॉडल’ बयान पर कांग्रेस पर निशाना कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा द्वारा 1984 के दंगों से जुड़े एक व्यक्ति को कथित तौर पर ‘रोल मॉडल’ बताए जाने के मुद्दे पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 1984 के दंगों में सिख समाज के साथ जो अत्याचार और हत्याएं हुईं, उन्हें भुलाया नहीं जा सकता। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा ने इस मुद्दे पर चिट्ठी लिखकर बिल्कुल सही सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को उम्रकैद की सजा मिली हो, वह किसी के लिए रोल मॉडल कैसे हो सकता है। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि कुलदीप शर्मा की ओर से उठाया गया मुद्दा गंभीर है। उन्होंने कहा कि सिख समाज देश और धर्म की रक्षा में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। गुरु साहिबानों ने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान किया। सिख समाज को अपना अभिन्न अंग बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके साथ हुए अत्याचार और हत्याओं की पीड़ा को भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे में दंगों के किसी आरोपी को रोल मॉडल बताया जाना बेहद गंभीर विषय है और इससे सिख समाज की भावनाएं आहत होती हैं।0
0
Report
गांदरबल: इमाम गुलाम रसूल मराज़ी ने मोहसिन की लाश बरामदगी में अहम भूमिका निभाई
Aram Pora, Ganderbal, Ganderbal: An elderly man, Ghulam Rasool Marazi who is also the Imam of a local Jamia Masjid, played a key role in retrieving the body of 12-year-old Mohsin Mukhtar, son of Mukhtar Ahmad Lone, a resident of Bamloora, Ganderbal, who drowned in Nallah Sindh at Fatehpura, Ganderbal, on Sunday. The body of the teenager was recovered early Monday morning following an extensive search operation that continued for several hours. The elderly Man, who actively participated in the efforts to locate and retrieve the body, expressed gratitude to the police, SDRF, other concerned departments and local residents for their cooperation and support during the rescue operation. He especially appreciated the youth from Shalabugh, who joined the search and rescue operation and extended their assistance in retrieving the body. He said the recovery of the body was made possible due to the collective efforts, coordination and support of all those involved in the rescue operation. He prayed to Almighty Allah to grant him Jannat-ul-Firdous and give patience and strength to the bereaved family to bear the irreparable loss.0
0
Report
Advertisement
ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस पर निशाना, अयोध्या के हनुमानगढ़ी में मछली पर बहस
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | कांग्रेस की मछली वाली दावत पर उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "...अगर वे सच में कुछ मान्यताओं को मानते, तो सावन के पवित्र महीने में किसी सार्वजनिक जगह पर, और वह भी अयोध्या के हनुमानगढ़ी में, मछली नहीं खाते... इस बारे में कांग्रेस के लिए क्या कहा जा सकता है? एक तरफ तो वे भगवान राम के भक्त होने का दिखावा करते हैं और हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, जबकि दूसरी तरफ वे मछली खाते हैं। यही कांग्रेस की संस्कृति है।"0
0
Report
लखनऊ में बारिश के बीच गोमतीनगर में सड़क धंसना, यातायात प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में बारिश के दौरान सड़क धंसने का एक और मामला सामने आया गोमतीनगर के हनीमैन चौराहे के पास अचानक धंसी सड़क सड़क का बड़ा हिस्सा धंसने से मौके पर मचा हड़कंप लगातार बारिश के बीच राजधानी में सड़क धंसने की घटनाएं बढ़ीं इंदिरानगर और विकासनगर के बाद गोमतीनगर में भी धंसी सड़क सड़क धंसने से यातायात और राहगीरों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका लगातार हो रही बारिश के बीच सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल0
0
Report
जंगलपुर मैदान के पास ताजा बम बरामद, इलाके में सनसनी फैल गई
Basirhat, West Bengal:বাদুড়িয়ায় জঙ্গলপুরে মাঠের পাশে ঝোপঝাড়ে মধ্য থেকে উদ্ধার তাজা বোমা। বাদুড়িয়া থানার জঙ্গলপুর এলাকায় মাঠের পাশে ঝোপঝাড়ের মধ্যে একটি ব্যাগ ভর্তি তাজা বোমা উদ্ধার ঘিরে চাঞ্চল্য ছড়াল। স্থানীয় বাসিন্দারা মাঠের ধারে ঝোপঝাড়ের মধ্যে একটি ব্যাগ পড়ে থাকতে দেখেন। সন্দেহ হওয়ায় ব্যাগটি খুলে দেখা যায়, তার মধ্যে রয়েছে তাজা বোমা। খবর দেওয়া হয় বাদুড়িয়া থানায়। ঘটনাস্থলে পৌঁছে ব্যাগের মধ্যে থেকে তিনটি তাজা বোমা উদ্ধার করে বাদুড়িয়া থানার পুলিস। মাঠের পাশে ঝোপের মধ্যে এই বোমা কে বা কারা রেখে গেল, তা নিয়ে ইতিমধ্যেই তদন্ত শুরু করেছে পুলিস। বোমাগুলি কোথা থেকে এল এবং এর পিছনে কারা রয়েছে, তাও খতিয়ে দেখা হচ্ছে।0
0
Report
Advertisement
हजारीबाग पुलिस ने देवकुली हत्या मामले में तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है प्रेस वार्ता कर हजारीबाग पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि इचाक थाना क्षेत्र के देवकुली में एक व्यक्ति सुनील ठाकुर की हत्या लात घुसे से छाती पर मारकर कुछ लोगों के द्वारा कर दी गई है जिसके बाद टीम का गठन किया गया छापेमारी के दौरान पूछताछ के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया जिससे पता चला कि सुनील ठाकुर घर पर आकर मकई तोडा था जिसके बीच दो पक्षों में विवाद हो गई और मारपीट के क्रम में सुनील ठाकुर की मृत्यु हो गई l हत्या में शामिल तीन लोगों को न्यायीक हिरासत में भेज दिया गया है तीनों इचाक थाना क्षेत्र के देवकुली के रहने वाले हैं आगे कि कार्रवाई में हजारीबाग पुलिस जुटी हुई है0
0
Report
BiJhar Cultural Confluence 2026: सिंगापुर में बिहार-झारखंड की ऋतु-परंपराओं का संगम
Motihari, Bihar:*सिंगापुर में BiJhar Cultural Confluence 2026 ने जीवंत की बिहार-झारखंड की ऋतु-परंपराएँ और सांस्कृतिक विरासत* BiJhar (Singapore) द्वारा आयोजित BiJhar Cultural Confluence 2026 , CSC Auditorium, Civil Service Club @ Tessensohn में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस वर्ष का केंद्रीय विषय “ऋतु चक्र – Where Every Season Becomes a Celebration” रहा, जिसके माध्यम से बिहार और झारखंड की ऋतु-परंपराओं, लोकसंस्कृति, संगीत, नृत्य, कृषि, भोजन और सामुदायिक जीवन को एक समग्र सांस्कृतिक प्रस्तुति के रूप में सामने लाया गया。 यह आयोजन BiJhar के लिए विशेष महत्व का रहा, क्योंकि वर्ष 2006 में स्थापित संस्था ने इस वर्ष अपनी 20वीं वर्षगांठ मनाई। पिछले दो दशक में BiJhar ने सिंगापुर में बसे बिहार और झारखंड से जुड़े परिवारों को एक साझा मंच प्रदान करते हुए सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुँचाने का निरंतर प्रयास किया है。 कार्यक्रम में महामहिम डॉ. अंजनी के. सिन्हा, सिंगापुर में संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत, अपनी धर्मपत्नी डॉ. कुंतला सिन्हा के साथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं श्री अरविंद श्रीवास्तव, द्वितीय सचिव (वाणिज्य एवं वीज़ा), भारतीय उच्चायोग, सिंगापुर, अपनी पत्नी के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए。 संध्या का शुभारंभ अतिथियों के पारंपरिक स्वागत और दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद स्वागत संबोधन, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम आगे बढ़ा। मुख्य प्रस्तुति ‘ऋतु चक्र’ ने बिहार और झारखंड के बदलते मौसमों, पर्वों, लोकजीवन और सांस्कृतिक परंपराओं की यात्रा को नृत्य, संगीत और कथात्मक प्रस्तुति के माध्यम से जीवंत किया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण सृष्टि फाउंडेशन, दरभंगा के कलाकारों की विशेष नृत्य-संगीत प्रस्तुति रही, जिसका मार्गदर्शन गुरु जय प्रकाश पाठक ने किया। कलाकारों ने शास्त्रीय अभिव्यक्ति, लोकनृत्य, संगीत और अभिनय के माध्यम से ऋतुओं और लोकपरंपराओं की सांस्कृतिक कथा प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत की। विशेष ओडिसी प्रस्तुति “जटायु मोक्ष” ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। राग मोहना और एकताल पर आधारित इस अभिनयप्रधान प्रस्तुति में साहस, त्याग और भक्ति के भावों को जीवंत किया गया। इसकी मूल कोरियोग्राफी पद्म विभूषण गुरु श्री केलुचरण महापात्र की थी। प्रस्तुति में गुरु जय प्रकाश पाठक ने रावण और भगवान श्रीराम की भूमिकाएँ निभाईं, जबकि श्रुति सिंह ने माता सीता और जटायु की भूमिकाएँ प्रस्तुत कीं。 कार्यक्रम स्थल पर तैयार Ritu Chakra Art Gallery भी विशेष आकर्षण रही। इसमें मकर संक्रांति, फगुआ, श्रावण, करमा, कोजागरा, जितिया, छठ महापर्व, सामा-चकेवा, अघारनी सहित बिहार और झारखंड की अनेक ऋतु-परंपराओं को दृश्य कथाओं के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की दृश्य पहचान में मधुबनी और सोहराय लोककला से प्रेरित रूपांकनों का विशेष उपयोग किया गया。 आयोजन की एक महत्वपूर्ण विशेषता बिहार के विद्यार्थियों, उभरते कलाकारों और महिला कारीगरों की भागीदारी भी रही। कई कलाकृतियाँ और स्मृति-उपहार Ashtadal Foundation और Jute Vibe, Bihar से जुड़े प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, कलाकारों और महिला कारीगरों द्वारा तैयार किए गए। विशेष Ritu Chakra Goodie Bags में हैंड-पेंटेड जूट पोटली, पर्यावरण-अनुकूल जूट प्लांटर, बांस की कलम, कस्टमाइज्ड नोटपैड और बुकमार्क शामिल थे。 BiJhar की अध्यक्ष शिवानी खिरवाल, सचिव विनीता राय, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार राय तथा ट्रस्टी प्रकाश कुमार हेतमसरिया, अवधेश प्रसाद एवं राजन बगरिया ने इस आयोजन को संस्था की दो दशकों की गौरवपूर्ण यात्रा का अत्यंत भावविभोर कर देने वाला अवसर बताया। उन्होंने कहा कि BiJhar की 20 वर्षों की यात्रा केवल आयोजनों की श्रृंखला नहीं, बल्कि सिंगापुर में बसे बिहार और झारखंड के लोगों की एकता, संस्कृति, परंपरा और आपसी जुड़ाव की जीवंत कहानी है。 उन्होंने इस अवसर को उन सभी पूर्व पदाधिकारियों, सदस्यों, स्वयंसेवकों और शुभचिंतकों के योगदान को स्मरण करने का भी अवसर बताया, जिन्होंने वर्षों से BiJhar को मजबूती प्रदान की है। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं BiJhar के कोर समूह के सदस्य अंजनी कुमार चौधरी के संयोजन और निर्देशन में कार्यक्रम की सांस्कृतिक परिकल्पना, कलाकार समन्वय, मंचीय प्रस्तुति, कला दीर्घा, अतिथि सत्कार और आयोजन व्यवस्था को मूर्त रूप दिया गया。 कार्यक्रम के सफल आयोजन में कई प्रमुख कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका रही। भावना हेतमसरिया, मनोज कुमार राय, विनीता राय, ममता मंडल, राजेश कुमार, डॉ. सुमित कुमार सोनू, सारिका पांडेय, डॉ. रीमा कुमारी और सानिया शाह सहित अन्य सदस्यों ने अतिथि सत्कार, सांस्कृतिक समन्वय, पंजीकरण, सभागार व्यवस्था, भोजन प्रबंधन, सज्जा, प्रायोजक समन्वय और स्वयंसेवी कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संस्था के वरिष्ठ सदस्यों और ट्रस्टियों प्रकाश कुमार हेतमसरिया, अवधेश प्रसाद एवं राजन बगरिया ने भी मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया। इन सभी के सामूहिक प्रयास, समर्पण और टीम भावना ने Cultural Confluence 2026 को सफल और यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। BiJhar की सांस्कृतिक गतिविधियों में सिंगापुर में छठ पूजा का आयोजन भी विशेष स्थान रखता है। संस्था वर्षों से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामुदायिक पहलों के माध्यम से प्रवासी परिवारों, विशेषकर बच्चों और युवाओं, को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का प्रयास करती रही है。 BiJhar Cultural Confluence 2026 का मूल संदेश यही रहा कि— ऋतुएँ बदलती हैं, पीढ़ियाँ बदलती हैं, लेकिन संस्कृति तब तक जीवित रहती है, जब तक उसे सहेजा जाए, जिया जाए और अगली पीढ़ी तक पहुँचाया जाए। BiJhar Cultural Confluence 2026 बिहार और झारखंड से सिंगापुर तक सांस्कृतिक निरंतरता, सामुदायिक एकता और विरासत के संरक्षण का एक यादगार उत्सव बन गया।0
0
Report
अयोध्या में सावन के दौरान मछली दावत पर ब्रजेश पाठक का बयान विवादित
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | अयोध्या में सावन के दौरान मछली की दावत पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा, "यह बहुत दुखद है। अयोध्या धाम हमारा पवित्र स्थान है, भगवान राम का धाम है, और वहां ऐसी दावत का आयोजन करना, खासकर सावन के पवित्र महीने में, कांग्रेस पार्टी की संस्कृति को दर्शाता है।"0
0
Report
Advertisement
