244221
Amroha - हसनपुर में सात स्थानों पर एसएसडीए की टीम ने की छापामारी, भरे सैंपल
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद में होली के पर्व पर मिलावट खोरी पर अंकुश लगाने को दूध, मावा, मिठाई, रंगीन कचरी, सरसों का तेल, बेसन एवं मैदा आदि के नमूने भरने के लिए विशेष अभियान जारी है. अमरोहा के सहायक आयुक्त खाद्य विनय कुमार अग्रवाल एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरीन्द्र सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का दल लगातार छापामारी कर रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मीडिया पर जिम्मेदारी और संयम की पुकार: मिरवाइज़-ए-कश्मीर
Srinagar, Uttarakhand:Mirwaiz-e-Kashmir Dr. Moulvi Mohammad Umar Farooq, while addressing the Friday congregation at the Central Jama Masjid Srinagar, urged individuals, society and especially the media to uphold responsibility, restraint and moral accountability in public conduct. Referring to the Hadith of Prophet Muhammad ﷺ, he said every individual carries a responsibility for which they will be answerable, including parents, teachers, traders, leaders, public figures and also to the media, which plays a major role in shaping public opinion. He noted that media is an important pillar of society, and social media today has assumed great significance. When used with wisdom and responsibility, it informs and strengthens society. However, when used only to gain followers, viewership or TRP, without considering its impact, it can cause serious harm. Referring to a recent viral video in which a minor child was asked about heat and school holidays, and whose impolite response was aired and widely shared, Mirwaiz expressed concern over such content. He said society must ask whether minor children should be exposed to social media in this manner and used for public reactions without understanding the consequences. Mirwaiz said children are the future, and the questions asked of them and the content they are exposed to shape their thinking. He said children cannot be treated as tools for entertainment, publicity or social media engagement. He stressed that responsible media and social media require sensitivity and accountability. Those who hold cameras and microphones must remember that they carry a responsibility before society and before Allah. Mirwaiz appealed to media persons, content creators and social media users to act with care, restraint and responsibility. He said that in today’s overwhelming social media environment, the kind of society we become will depend greatly on what we watch, like and share. He urged people to share content with wisdom and discretion, and said public discourse, even in disagreement, should reflect maturity, respect and moral responsibility, so that children have a good example before them.0
0
Report
ओखला फैक्ट्री में एक्सपायर्ड डेट बढ़ाने का गोरखधंधा, 7 गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:साउथ ईस्ट दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके में एक फैक्ट्री के अंदर फूड प्रोडक्ट पर एक्सपायरी एक्सटेंड करने का गोरख धंधा चल रहा था। गत गुरुवार को एनएचआरसी की टीम, दिल्ली पुलिस की टीम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने फैक्ट्री में छापेमारी की, जिसमें बड़ी संख्या में ऐसी खाद्य प्रोडक्ट मिले जिनपर एक्सपायरी बढ़ाने का धंधा चल रहा था और अब इन्हें एक्सपोर्ट किया जाना था। पुलिस ने कल सात लोगों की गिरफ्तारी की और 57 से अधिक फूड प्रोडक्ट बरामद किए गए। मामला दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। डीसीपी (साउथ ईस्ट) डॉक्टर हेमंत तिवारी ने बताया कि 1 जुलाई को एनएचआरसी ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी थी कि ओखला फेस टू इलाके में फैक्ट्री के अंदर बाल मजदूरों से काम करवा रहा था; लेकिन जांच में बाल मजदूर नहीं मिले। फूड प्रोडक्ट्स पर एक्सपायरी डेट मिटाकर नया एक्सपायरी लेवल लगाकर बाजार में एक्सपोर्ट किया जा रहा था। मास्टरमाइंड दर्शन सिंह सचदेवा के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पिछले 17 सालों से यह कंपनी चला रहे थे; बेटे के नहीं रहने के कारण दर्शन सिंह सचदेवा ही संचालक थे। वे एक्सपायर्ड प्रोडक्ट को कम कीमत पर खरीदारते थे और एक्सपायरी न बदलकर बाजार में बेचते थे, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक था। गिरफ्तार आरोपियों में दर्शन सिंह सचदेवा, नितेश भारद्वाज, नरेंद्र कुमार, कपिल, लकी, प्रेम और पवन के नाम शामिल हैं। ओखला औद्योगिक थाना क्षेत्र की टीम ने आरोपियों के खिलाफ धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोपियों के कब्जे से टाटा साल्ट, मैगी मसाला नूडल्स, मैगी कैचअप, व्हाय ड्राई फ्रूट्स, कोल्ड ड्रिंक आदि के लगभग 57 प्रोडक्ट बरामद हुए।0
0
Report
योगा एक्सप्रेस से युवक की मौत: जीआरपी ने शुरू की जांच
Rajgarh, Rajasthan:योगा एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, जीआरपी ने शुरू की जांच अलवर (राजगढ़) राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग पर सुरेर-गोठ गांव के बीच शुक्रवार सुबह एक युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जीआरपी के एएसआई सतेंद्र कुमार के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे आरपीएफ से सूचना मिली कि योगा एक्सप्रेस ट्रेन से एक व्यक्ति गिर गया है, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां मृतक के परिजन भी मौजूद थे। मृतक की पहचान यश बाजवान पुत्र श्रीनिवास बाजवान निवासी फतेहपुर बिनोली, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजगढ़ सीएचसी पहुंचाया。 मृतक के छोटे भाई अतुल बाजवान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि यश बाजवान राजस्थान के पाली जिले के जपतारण क्षेत्र में एक निजी स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत था। स्कूल खुलने के चलते वह अपने साथियों अनुज सोलंकी और क्रिश के साथ गुरुवार को सहादरा रेलवे स्टेशन से योगा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर जा रहा था। यात्रा के दौरान वह चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई。 जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बाइट: सतेंद्र कुमार, एएसआई, जीआरपी अलवर0
0
Report
Advertisement
तीन गौतस्कर गिरफ्तार: देवी धौलागढ़ पुलिस की बड़ी सफलता
Sonkhar Rural, Rajasthan:एक साल से फरार तीन गौतस्कर गिरफ्तार, देवी धौलागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई खेड़ली (अलवर) कठूमर सर्किल के देवी धौलागढ़ थाना पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे तीन गौतस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा। कठूमर सर्किल के सीओ जोगेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि आईजी रेंज जयपुर और एसपी अलवर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल लोकेश शर्मा की अहम भूमिका रही, जिनके नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में साहिल खान (निवासी सोमेला, अलवर), सोहिल खान (निवासी गोर पहाड़ी) और बंटी मीणा (निवासी खुडियाना, थाना देवी धौलागढ़) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, करीब एक साल पहले ये आरोपी एक गाड़ी में दो गायों और शराब की खेप लेकर जा रहे थे। पुलिस को देखकर ये वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। तभी से इनकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को खेड़ली न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।0
0
Report
जेएमएम में अनंत प्रताप देव बनाम दीपक प्रताप देव, भवनाथपुर में घमासान शुरू
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले मे जेएमएम विधायक अनंत प्रताप देव के खिलाफ उनके मजबूत साथी रहे भोजपुर गढ़ के युवराज ने मोर्चा खोल दिया है सैंकड़ो कार्यकताओं के साथ आज अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर जेएमएम नेता दीपक प्रताप देव ने कहा विकास से मतलब नहीं है विधायक को सिर्फ अपने हित मी बात ज्यादा करते है। भाजपा के कद्दावर नेता भानू प्रताप साही को भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से हराना चुनौती से कम नहीं था जेएमएम पार्टी से अनंत प्रताप देव को टिकट मिलने के बाद पार्टी ने तीन नेताओं को एक किया जिसमे एक नाम था दीपक प्रताप देव। चुनाव मे खूब कैपनिंग हुई दीपक प्रताप देव के समर्थकों ने अनंत प्रताप देव को अपना समर्थन दिया जिसके बाद आज भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक भानू प्रताप साही को हराकर अनंत प्रताप देव को यंहा से विजयी हुए। चुनाव के डेढ़ वर्ष बीतते ही जेएमएम नेता दीपक प्रताप देव ने वर्तमान विधायक के अनंत प्रताप देव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 2029 का विधानसभा चुनाव खुद से लड़ने का ऐलान कर भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र मे चुनावी हलचल अभी से ही बढ़ा दी है। उन्होंने कहा की अनंत प्रताप देव हमारे बड़े भाई हो सकते है लेकिन राजनितिक मामले मे हम अब उनसे दुरी बना लिए है क्योंकि ज़ब से वे विधायक बने है तब से हमारे समर्थकों का अनदेखी कर रहे है वे किसी के कान पर उड़ते है हमने बहुत मेहनत कर उनको जिताया था लेकिन अब वे पहले वाले नहीं रहे बल्कि अब विधायक जी हो गए है। पूछे गए एक सवाल के जवाब मे कहा की राज्यसभा चुनाव के बाद वे बदले है तो झामुमो नेता दीपक देव ने कहा की ज़ब से चुनाव हुआ है जीत के बाद ही ये पूर्ण रूपेण बदल गए है। उन्होंने की कहा आज तक अपने क्षेत्र मे विधायक ने विकास का कोई कार्य नहीं किए है एक समय वे कांग्रेस के टिकट लेकर एयरपोर्ट पर ही फेक दिए थे और भाजपा का दामन थाम लिए थे आज वे फिर कंहा जाएंगे किसे पता है।0
0
Report
DIG कुमार आशीष ने सलखुआ मामले में 10 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया
Saharsa, Bihar:एंकर - खबर सहरसा से है जहाँ कोसी रेंज के DIG कुमार आशीष ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दस पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है इतना ही नही इनके ऊपर विभागीय कार्रवाई करने की भी बात कही है. इसके अलावे आमजनों से रुपये लेकर केश को प्रभावित करने वाले एक तथाकथित दलाल को भी गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार दलाल के पास से एक लैपटॉप और पुलिस अनुसन्धान से जुड़े कई फाइलें भी बरामद की गई हैं. दरअशल यह पूरा मामला सलखुआ थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है जहाँ पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे पुलिस अनुसंधान को प्रभावित करने का मामला सामने आया था. वीडियो के वायरल होने पर DIG कुमार आशीष ने पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए जांचोपरांत वायरल विडियो में जो व्यक्ति था पहले उसे पकड़ा गया और फिर तलासी के दौरान उसके पास से एक लैपटॉप और पुलिस अनुसन्धान से जुड़ी कई फ़ाइलें बरामद की गई. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार दलाल का नाम सतीश कुमार बताया जाता है जो सलखुआ थाना क्षेत्र के बहुरउवा गांव रहने वाला है. बताया जा रहा है कि तथाकथित दलाल सतीश कुमार का सहरसा मधेपुरा और सुपौल जिले के पुलिस कर्मियों के साथ सांठ गांठ था. आरोपी सतीश कुमार अक्सर सलखुआ थाने में रहता था और लोगों से पैसे लेकर पुलिस अनुसन्धान को प्रभावित करता था. इतना ही नही यह पुलिस की डायरी भी लिखने का काम करता था. इस मामले में कोसी रेंज के DIG कुमार आशीष ने सलखुआ थाना के थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, पु.अ.नि सलखुआ थाना सहरसा सुवेलाल पासवान, पु.अ. नि. पंकज कुमार नवहट्टा थाना सहरसा, पु.अ. नि. जूही कुमारी त्रिवेणीगंज थाना, सुपौल, पु.अ. नि. शिशुपाल रविदास, राघोपुर थाना, सुपौल, पु.अ. नि. अरमोद कुमार, भर्राही थाना, मधेपुरा, पु.अ.नि. चन्द्रजीत प्रभाकर, मधेपुरा जिला बल, पु.अ.नि. पिंकी कुमारी, सुपौल जिला बल, पु.अ. नि. मनीषा कुमारी, मधेपुरा जिला बल, पु.अ. नि. ज्योतिष कुमार, थाना अध्यक्ष घैलाढ़ मधेपुरा. को निलबिंत करते हुए इनके ऊपर विभागीय कार्रवाई करने की बात कही है. इस बाबत DIG कुमार आशीष ने कहा कि पिछले दिनों एक कथित व्यक्ति द्वारा पुलिस अनुसंधान को प्रभावित करने का विडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद DGP के निर्देश पर हमलोगों ने इसकी जाँच कराई जांच के क्रम में बहुत सारी बाते पाई गई, वायरल विडियो के आधार पर उक्त व्यक्ति को पहले पकड़ा गया और फिर उसकी तलासी ली गई तो उसके पास से एक लैपटॉप, सहित विभिन्न अनुसन्धान की फाइलें बरामद की गई, गिरफ्त में आया व्यक्ति अवैध तरीके से पुलिस अनुसन्धान को प्रभावित करता है, थाना में घूमते रहता है और लोगों से पैसे वसूली करता है, यह व्यक्ति अवैध रूप से पुलिस डायरी भी लिखने का काम करता था, यह पुलिस के छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहा था. आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है, साथ ही मामले में 10 पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित करते हुए उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई की जा रही है. बाइट - कुमार आशीष, DIG कोसी रेंज, सहरसा.0
0
Report
Advertisement
नालंदा में साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश; 6 गिरफ्तार
Nalanda, Bihar:नालंदा पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कतरीसराय थाना क्षेत्र से एक साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छह साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 स्मार्ट मोबाइल, फर्जी सिम कार्ड और लोगों के नाम व मोबाइल नंबर दर्ज डेटा शीट बरामद हुई है। डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने लोन और लॉटरी का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र कुमार, राहुल पासवान, गौरी कुमार और सचिन कुमार शामिल हैं, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। कतरी सराय थाना साइबर ठगो का गढ़ है और यहां अक्सर साइबर ठगो की गिरफ्तारी होना आम बात है।0
0
Report
कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी की बाइट: जॉइनिंग पर क्या बोले
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस में जॉइनिंग पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी की बाइट0
0
Report
खरगोन के तवड़ी मोहल्ले में भारी बारिश ने मकान ढहते-ढहते बड़ा हादसा टला, परिवार सुरक्षित
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - खरगोन शहर के तवड़ी मोहल्ला के मछली बाजार में बीती रात बारिश के कारण एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। देर रात लगभग 12 बजे भारी बारिश के चलते एक मकान की छत टूटकर पास ही स्थित गुलाम मोहम्मद के कच्चे मकान पर गिर गई। इस अप्रत्याशित घटना से गुलाम मोहम्मद का पूरा मकान धराशायी हो गया। घर में सो रहे परिवार के लोग बताते हैं कि वे सभी देर रात गहरी नींद में थे, तभी अचानक एक जोरदार आवाज के साथ मकान ढहने लगा। उन्होंने कहा मकान गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि सबकी नींद खुल गई और वे तुरंत सचेत हो गए। गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल थे, समय रहते घर से बाहर सुरक्षित भाग निकलने में सफल रहे। इसकी वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे में परिवार का सारा घरेलू सामान, फर्नीचर और दैनिक उपयोग की वस्तुएं मलबे के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। मकान ढहने के बाद अब यह परिवार बेघर हो गया है।0
0
Report
Advertisement
मैहर के जहला गांव में बिजली पोल हटे, कलेक्टर ने हटाने के निर्देश दिए
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर के ग्राम कंचनपुर अंतर्गत जहला गांव में बीच सड़क में छोड़ दिया गया था बिजली पोल, मामला सुर्खیوں में आने के बाद जिला कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने मामले को संज्ञान लेकर तत्काल हटाने के निर्देश दिए जिसके बाद आज हटाने की कार्यवाही की गई। Zee midia ने प्रमुखता से दिखाई थी खबर0
0
Report
चंदवाजी में राकेश जाट ब्लाईंड मर्डर का खुलासा; आरोपी चन्द्रशेखर उर्फ शेखर गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur जयपुर ग्रामीण एसपी हनुमान प्रसा के निर्देशन में पुलिस थाना चन्दवाजी को मिली बडी सफलता。 चंदवाजी के हरचन्दपुरा में हुए राकेश जाट ब्लांईड मर्डर का किया खुलासा。 ब्लाईंड मर्डर के आरोपी चन्द्रशेखर उर्फ शेखर को किया गिरफ्तार。 मृतक का आरोपी से शौच जाने की बोतल को लेकर हुआ था झगड़ा。 आरोपी ने मृतक राकेश जाट की चाकू से वार कर की थी हत्या。 हत्या के बाद आरोपी ने मृतक राकेश की नदी में गड्डा खोदकर मिट्टी में छुपा दी थी लाश。 घटना की गंभीरता को देखते हुये 25 सदस्यों की गठित टीम ने athक प्रयास कर वारदात के खुलासे में निभायी भूमिका。 आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए राकेश जाट की हत्या करके 3 दिन बाद अपनी प्रेमिका को आंधी से लेकर हो गया था फरार。 कांस्टेबल रोहिताश बराला पुलिस थाना चन्दवाजी की खुलासे में रही अहम भूमिका0
0
Report
पंचशील नगर में रईसजादे ने गाय के बछड़े को कुचला, CCTV में कैद
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालייר के पंचशील नगर में रईसी का खौफनाक चेहरा सामने आया है। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में सफेद स्कॉर्पियो चालक ने सड़क पर बैठे बेजुबान गौवंश के बछड़े को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी वारदात LIVE CCTV फुटेज सामने आते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने फुटेज के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने CCTV की मदद से आरोपी की पहचान और जांच में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड मानसून प्रबंधन पर सवाल: मॉकड्रिल से मिली तैयारियों की तस्वीर
Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड में मानसून सीजन की दस्तक के साथ ही आपदा की घटनाओं में भी इजाफा होने लगा है। सरकार ओर आपदा प्रबंधन विभाग तो आपदाओं से निपटने की पूरी तैयारी होने का दावा कर रहे है ... लेकिन पूर्व सालों के आंकड़े सरकारों की परेशानी बढ़ा रहे है। आपादा को लेकर की गई तैयारियों पर देखिए हमारी खास रिपोर्ट..... उत्तराखंड में मानसून की दस्तक हो चुकी है .... मानसून की दस्तक होते ही जनता की परेशानियां बढ़ने लगी है ... पहाड़ों पर भूस्खलन हो रहा ... राज्य की लाइफ़ लाइन सड़के अवरुद्ध हो रही है । ऐसे मे सरकार ओर प्रशासन को चुनौती ओर बढ़ने लगी है। सरकार के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग ने बेहतर तैयारी के दावे किए है ... विभाग की इन्हीं तैयारियों को परखने का काम सीएम धामी ने मॉकड्रिल की मॉनिटरिंग में किया । राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी 13 जनपदों में आपदा को लेकर मॉकड्रिल किया है ... जिससे समय रहते हुए विभागों में आपसी कॉर्डिनेशन बेहतर किया जा सके। लेकिन चुनौती कितनी बड़ी है ये पूर्व में मिले आपदा के जख्मो से बता चलती है। उत्तराखंड के लिए मानसून सीजन हमेशा ही दुखदायी रहा है। *___ ग्राफिक्स ___* उत्तराखंड में पिछले 4 सालों में प्राकृतिक आपदाओं से हुई मौतों का साल-वार ब्यौरा .......: *2025 - अब तक 260 मौतें* 20 सितंबर 2025 तक 1199 आपदा की घटनाएं हुईं। इनमें 700 क्लाउडबर्स्ट/बाढ़ और 1034 भूस्खलन शामिल हैं। इनमें 260 लोगों की मौत, 566 घायल और 96 लोग लापता हैं। मानसून में रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, बागेश्वर सबसे ज्यादा प्रभावित रहे。 *2024 - 384 मौतें* पूरे साल 3244 आपदा घटनाएं हुईं - 2408 अतिवृष्टि/त्वरित बाढ़ और 209 भूस्खलन। कुल 384 मौतें, 809 घायल, 17 लापता। 15 जून के बाद की आपदा में अकेले 82 मौतें हुईं, जिसमें 31 जुलाई के बाद 50 मौतें हुईं। सबसे ज्यादा रुद्रप्रयाग में 20, ऊधमसिंह नगर में 10, नैनीताल-चमोली-चंपावत में 8-8 मौतें हुईं। *2023 - 75+ मौतें* इस साल मानसून सबसे घातक रहा। अगस्त 2023 तक प्राकृतिक आपदाओं में 75 से ज्यादा लोग मारे गए थे, जिनमें 80% मौतें भूस्खलन से हुईं। 1 जून से जुलाई तक 20 लोग आपदा में मारे गए। रुद्रप्रयाग में 15 जून से अब तक 19 मौतें हुईं। *2015 से 2024 के दशक में प्राकृतिक आपदाओं से कुल 1000-1100 मौतें हुई हैं।* *2022 में भूस्ख्लन की 245 घटनाएं दर्ज हुईं, जबकि 2023 में ये बढ़कर 1123 हो गई* *नोट:* ऊपर दिए आंकड़े सिर्फ प्राकृतिक आपदाओं - बाढ़, भूस्खलन, बादल फटना, अतिवृष्टि आदि के हैं। सड़क हादसों को इसमें नहीं जोड़ा गया है। सड़क हादसों में 2022-2024 में हर साल 950+ मौतें हुईं। भूस्खलन 35-40% और बाढ़/अतिवृष्टि 25-30% मौतों का मुख्य कारण रहे हैं। पौड़ी, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं。 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहते हैं कि ...मानसून सीजन हमेशा ही राज्य के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है .... लेकिन इस दौरान सभी को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तैयारी आपदा प्रबंधन विभाग में कर ली है । राज्य के 66 स्थान पर मॉकड्रिल करके आपदा प्रबंधन विभाग ने अपने तैयारी को परखने का काम किया है। सीएम धामी कहते है कि पिछले सालों के अनुभवों से आगे बेहतर कार्ययोजना बनाई जाएगी। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक कहते हैं कि राज्य के सभी 13 जनपदों में आपदा प्रबंधन विभाग अपनी तैयारी पूरी कर ली है । राहत बचाव के कार्यों में जिन विभागों और सुरक्षा एजेंसी के लोग जुड़े हैं ... उनके साथ बेहतर समन्वय बनाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से जो निर्देश दिए गए हैं उनका पालन भी विभागीय स्तर पर किया जा रहा है। सचिव आपदा प्रबंधन की माने तो इस बार मॉकड्रिल उन स्थानों पर हुई जहां पहले कभी आपदा की कार्ययोजना नहीं बनी थी ... लेकिन इस बार आपदा विभाग पहले से तैयार है। कमियों को समय रहते हुए दूर करने का काम किया जाएगा। उत्तराखंड में मानसून सीजन हर बार आपदा के नए ज़ख्म दे जाता है ... जिन ज़ख्मों को भरने के लिए सरकारों को सालों लग जाते है ... इस बार धामी सरकार के निर्देश पर आपादा प्रबंधन विभाग ने भी बेहतर तैयारियां की है। अब देखना होगा कि सरकार ओर विभाग इस आपदा के सीजन में जनता को कैसे राहत पहुंचा पाते है ... क्योंकि उत्तराखंड में जितने बड़े पहाड़ है उतनी ही बड़ी चुनौतियां भी है।0
0
Report
HC आदेश के बाद ATS शामली के मदरसों की फिर से जांच करेगा
Shamli, Uttar Pradesh:शामली मदरसे की जानकारी: इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश मिलते ही एटीएस शामली के मदरसे की जांच फिर से करेगी। prior एटीएस द्वारा मदरसे की पूर्व जांच हो चुकी है और अब देश-विदेश से आने वाले डोनations का रिकार्ड मदरसा के पास है। मौलाना साजिद ने कहा कि आसपास के लोगों से मिलने वाली 10, 20 और ₹50 तक की मदद का लेखा-जोखा उनके पास है और दूर देश प्रदेशों से आने वाली इमदाद भारत कंट्री को इनकम टैक्स देकर आती है; सरकार की देखरेख में सभी काम होते हैं और अगर किसी मदरसे में गलत फंडिंग आती है तो वह गलत है। मौलाना रहमान ने भी कहा कि मुस्लिम समाज के मदरसे स्थानीय लोगों की इमदाद से चलते हैं और इसका लेखा-जोखा मदरसे के पास होता है।0
0
Report
सोनभद्र पुलिस ने गैंगस्टर और अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ तीन थाना क्षेत्रों में शिकंजा कस दिया; आठ आरोपी गिरफ्तार
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र पुलिस ने गैंगस्टर अपराधियों और अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ तीन थाना क्षेत्रों में शिकंजा कस दिया है। राबर्ट्सगंज, हाथीनाला और करमा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गैंगस्टर एक्ट के आठ वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें अवैध खनन पासर गिरोह के सक्रिय सदस्य भी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे तीन चार पहिया वाहनों को भी सीज कर दिया। पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध और खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत सबसे बड़ी कार्रवाई राबर्ट्सगंज थाना पुलिस और एसओजी टीम ने की। गैंगस्टर एक्ट में वांछित अवैध खनन पासर गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को चुर्क कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से इस्तेमाल किए जा रहे तीन चार पहिया वाहनों को भी वैध अभिलेख न मिलने पर सीज कर दिया। जांच में सामने आया कि यह गिरोह अवैध खनन और खनिज परिवहन के जरिए आर्थिक लाभ कमाने के साथ संगठित आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल रहा है। पुलिस के मुताबिक सितंबर 2025 में खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त चेकिंग के दौरान इसी गिरोह के सदस्यों ने ट्रक चढ़ाकर टीम को जान से मारने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं बैरियर तोड़ते हुए गलत दिशा में तेज रफ्तार वाहन दौड़ाकर सार्वजनिक मार्ग पर दहशत फैलाई गई थी। इसी मामले समेत कई गंभीर मुकदमों के आधार पर इन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। वहीं हाथीनाला थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। दूसरी ओर करमा थाना पुलिस ने भी मुखबिर की सूचना पर दो वांछित अभियुक्तों को बहेरा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। इस तरह तीन थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई में कुल आठ गैंगस्टर अभियुक्त पुलिस के शिकंजे में आए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का कहना है कि जनपद में संगठित अपराध, अवैध खनन और माफिया गतिविधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को तोड़ने के साथ-साथ उनके खिलाफ गैंगस्टर और अन्य कठोर कानूनी कार्रवाई भी आगे जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
