icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow3 Feb 2025, 11:59 am

Amroha - नन्हें क्रिकेट सितारों का एसपी ने बढ़ाया हौसला, अनुशासन और समर्पण का दिया मंत्र

Amroha, Uttar Pradesh:

खेल में अनुशासन, परिश्रम और समर्पण से ही सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है. इसी संदेश के साथ पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद ने द आर्यंस स्कूल एंड क्रिकेट एकेडमी, जोया में आयोजित स्वर्गीय जसवंत सिंह मैमोरियल U-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में शिरकत की. इस दौरान एसपी अमरोहा ने नन्हे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें खेल भावना का महत्व समझाया और जीत-हार से ऊपर उठकर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि खेल न सिर्फ शारीरिक और मानसिक मजबूती प्रदान करता है, बल्कि अनुशासन और टीम वर्क की भावना भी विकसित करता है. खिलाड़ियों ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top