244221
अमरोहाः सोरन सिंह चौधरी ने कराया गुरुद्वारा श्री दशमेश पातशाह दरबार साहिब के सालाना दीवान का आयोजन
Amroha, Uttar Pradesh:गुरुद्वारा श्री दशमेश पातशाह दरबार साहिब गांव मेहमदी अफजलपुर लूट के सालाना दीवान के मौके पर भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य डा. सोरन सिंह चौधरी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुरु का अटूट लंगर बरसा। इस अवसर पर निशान साहिब जी की सेवा, अखंड पाठ, भोग, कीर्तन और आनंद साहिब जी का पाठ किया गया। अमरोहा क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Bareilly: पिता-पुत्र की फर्जी फर्म से GST चोरी, तीन करोड़ का लाभ गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के आंवला थाना क्षेत्र फर्जी फर्म बनाकर कूटरचित बिलों के जरिये पिता-पुत्र ने करीब तीन करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की। पुलिस ने आरोपी अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके बेटे प्रशांत की तलाश की जा रही है। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि कूटरचित दस्तावेज बनाकर जीएसटी का अनुचित लाभ लेने के आरोप में राज्य कर अधिकारी खंड- प्रथम शेषनाथ रावत बरेली ने 14 जून को अरविंद कुमार के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में मिले सबूत के आधार पर अरविंद की नामजदगी गलत पाई गई और बरेली के थाना इज्जतनगर के जीएन सिटी, मठ लक्ष्मीपुर निवासी सुभाष गुप्ता और उसके बेटे प्रशांत गुप्ता के नाम प्रकाश में आए। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही थी। शुक्रवार दोपहर सुभाष गुप्ता को वजीरगंज रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बेटे प्रशांत की मदद से बरेली के शास्त्रीनगर के वार्ड 72 के मूल निवासी अरविंद के नाम से फर्जी फार्म तैयार की थी। फर्म बनाकर बिना किसी माल की प्राप्ति व आपूर्ति के फर्जी बिलों के माध्यम से ITC पास कराकर करीब तीन करोड़ रुपये का अनुचित लाभ प्राप्त किया। अरविंद फिलहाल रामपुर के घेरबाज खान में रहता है। सीओ ने बताया कि आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और पैन कार्ड भी मिला है। दूसरे आरोपी प्रशांत की तलाश की जा रही है।0
0
Report
बंडा जहरीली शराब मौतें: दिग्विजय सिंह ने निष्पक्ष जांच की मांग
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -सागर के बंडा में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। बंडा दौरे पर जा रहे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह छतरपुर में रुके और प्रदेश सरकार, पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।,दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार स्थानीय नेताओं, पुलिस और प्रशासनिक संरक्षण में चल रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने सागर के वर्तमान एसपी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि जब मौजूदा एसपी मुरैना में पदस्थ थे, उस दौरान भी जहरीली और अवैध शराब से मौतों के मामले सामने आए थे। अब सागर में भी उसी तरह की घटना हुई है, इसलिए निष्पक्ष जांच जरूरी है ताकि साफ हो सके कि अवैध शराब का कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा था और इसमें कौन-कौन शामिल हैं।,जहरीली शराब से लोगों की जान जाना बेहद गंभीर मामला है, प्रशासन को केवल कार्रवाई का दावा करने के बजाय पूरे नेटवर्क की जांच करनी चाहिए।,वहीं छतरपुर में खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन और बीजेपी विधायक ललिता यादव द्वारा दिग्विजय सिंह सरकार में सड़कों की स्थिति पर उठाए गए सवाल पर दिग्विजय सिंह ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में मुख्य रूप से नेशनल हाईवे की स्थिति खराब थी, क्योंकि केंद्र सरकार पर्याप्त फंड नहीं देती थी, लेकिन राज्य और जिला स्तर की सड़कें बेहतर थीं। बाईट-दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री0
0
Report
झारखंड में 8 महीनों में 19 विदेशी फर्जी पासपोर्ट केस, नागरिकता संदिग्ध
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में 8 माह में 19 विदेशियों ने फर्जी कागजात पर बनवाए पासपोर्ट बनाए जाने का मामला सामने आया है, जिसमें जमशेदपुर से 9, धनबाद से 3, रांची व पश्चिमी सिंहभूम से 2-2 बोकारो और साहेबगंज, ओड़िसा का एक-एक व्यक्ति शामिल है। ये मामले जनवरी 2026 से अगस्त तक का बताया जा रहा है। फर्जी दस्तावेज के आधार पर पासपोर्ट बनवाने का आरोप समाने आया है जांच में पाया गया कि इन लोगों की नागरिकता संदिग्ध है। वहीं इसको लेकर राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप भी गूंजने लगा है।0
0
Report
Advertisement
आमगांव के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-स्टाफ कमी से स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर के आमगांव बड़ा सरकारी अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। करीब 40 गांवों की स्वास्थ्य सेवाओं का जिम्मा संभालने वाले इस अस्पताल में डॉक्टर और जरूरी स्टाफ की कमी का आरोप है। ओपीडी का समय सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक लिखा होने के बावजूद डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। अस्पताल में सन्नाटा और खाली कुर्सियां व्यवस्था पर सवाल खड़े करती नजर आईं। ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में स्थायी MBBS डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन और ड्रेसर तक उपलब्ध नहीं हैं। दो नर्स और एक वार्डबॉय के भरोसे व्यवस्थाएं चल रही हैं। हालात यह हैं कि गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए करीब 10 किलोमीटर दूर करेली या 20 किलोमीटर दूर नरसिंहपुर जाना पड़ता है। जिला पंचायत सदस्य का कहना है कि पिछले चार साल से डॉक्टर और स्टाफ की मांग उठाई जा रही है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। बीएमओ ने डॉक्टर और स्टाफ की कमी स्वीकार करते हुए बताया कि आमगांव में दो डॉक्टर पदस्थ हैं, लेकिन अतिरिक्त प्रभार के चलते डॉक्टरों को कई जगह सेवाएं देनी पड़ रही हैं। स्टाफ की डिमांड भेजी जा चुकी है। अब ग्रामीण स्थायी डॉक्टर और जरूरी स्टाफ की तत्काल तैनाती की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
धमकी भरे पत्र के बाद संत कमलकिशोर नागर के समर्थकों में भारी आक्रोश
Indore, Madhya Pradesh:देश विदेश में ख्याति प्राप्त ओर मालव माटी के वरद पुत्र कहलाने वाले संत श्री कमलकिशोर जी नागर को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद उनके धर्मप्रेमियों एवं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों खासी नाराजगी ओर आक्रोश देखा जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार पत्र में लिखा था कि वे आदिवासियों को सुधारना और गौ-सेवा धर्म प्रचार का काम बंद कर दें, क्योंकि इससे उनका धंधा खराब हो गया है. जिसकेको लेकर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ओर नागर जी के भक्त इंदौर के देपालपुर की सड़क पर रैली के रूप में नजर आए और पत्र देने वाले पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. दरअसल बीते दिनो झाबुआ जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान एक धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस से शिकायत कर जांच और वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है. मामला झाबुआ जिले की श्री गुरु कृपा शबरी गौशाला भूराडाबर से जुड़ा है। शिकायत के मुताबिक, 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यहां रात्रिकालीन भव्य सत्संग और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में संत श्री पी. कमल किशोर जी नागर द्वारा धर्म विरोधी गतिविधियों के खिलाफ जनजागरण और गौ रक्षा को लेकर सामाजिक एवं धार्मिक जागरूकता का संदेश दिया गया। इसी कार्यक्रम के दौरान उन्हें एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ। शिकायतकर्ताओं के अनुसार पत्र की भाषा और विषय गंभीर एवं चिंताजनक है। शिकायत में मांग की गई है कि पत्र को गंभीरता से लेते हुए इसकी आवश्यक जांच की जाए। साथ ही पत्र की मूल प्रति को सुरक्षित रखते हुए उस पर हस्तलेख अथवा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कराने की मांग की गई है। इसके अलावा पत्र कार्यक्रम स्थल तक किस तरह पहुंचा, इसकी भी जांच करने की मांग की गई।0
0
Report
रतलाम में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पिता पर भान्जगड़ा कराने का आरोप
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के सरवन थाना क्षेत्र में भान्जगड़ा को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। दुष्कर्म के मामले में अब नाबालिग पीड़िता के पिता पर ही भान्जगड़ा करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने समझौते के लिए ली गई 40 हजार रुपए की राशि में से 39 हजार रुपए भी जब्त किए हैं। दरअसल, अप्रैल माह में नाबालिग से दुष्कर्म की शिकायत उसके पिता ने सरवन थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने राजस्थान निवासी आरोपी ईश्वर को गिरफ्तार किया और मामला न्यायालय में लंबित था। इसी दौरान आरोपी पक्ष ने एक दस्तावेज पुलिस के सामने पेश किया, जिसमें पीड़िता के पिता द्वारा 40 हजार रुपए लेकर समझौता करने की बात सामने आई। जांच के बाद पुलिस ने पिता सहित भान्जगड़ा करवाने में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। आदिवासी समाज में प्रचलित भान्जगड़ा प्रथा के जरिए विवादों का नकद समझौता कराया जाता है। पुलिस-प्रशासन इसे रोकने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है0
0
Report
Advertisement
इंदिरापुरम क्लब मामले में हिंदू संगठनों के आरोप, पुलिस पर सवाल
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में क्लब से जुड़े कुछ वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। यह वीडियो हिंदू संगठन से जुड़े लोगों द्वारा बनाए गए हैं। वीडियो वल अल्लाह क्लब की है। वीडियो में हिंदू संगठन आरोप लगा रहे हैं कि देर रात तक क्लब खोले जा रहे हैं और वहां पर भारी संख्या में लड़कियां भी मौजूद है। क्लब के अंदर हुक्का चल रहा है। पुलिस को क्लब की सूचना दी गई लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई दिखाई दे रही है। वहीं इस तरह की वायरल वीडियो पुलिस की कार्यशाली पर भी सवाल खड़ी करती है कि आखिरकार किसके संरक्षण में देर रात तक क्लब का संचालन हो रहा है。0
0
Report
नवादा अदालत ने दंपती को हत्या का दोषी करार, सश्रम आजीवन कारावास
Nawada, Bihar:हत्या मामले में दंपती को सश्रम आजीवन कारावास भाई की चाकू गोदकर हत्या में नवादा कोर्ट का फैसला, 20-20 हजार रुपये जुर्माना नवादा के पकरीबरावां थाना कांड संख्या 314/23 में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नवम आनंद भूषण की अदालत ने पति-पत्नी को हत्या का दोषी करार देते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोषियों में धमौल निवासी विपिन ठाकुर और उसकी पत्नी सुशीला देवी शामिल हैं। अदालत ने दोनों पर 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अभियोजन के अनुसार, 9 जुलाई 2023 को विभीषण शर्मा छत पर सो रहे थे, तभी दोनों आरोपितों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी राखी कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक राम प्रसाद लाल ने पक्ष रखा।0
0
Report
1KJD में स्कूल भवन निर्माण की मांग: 48 घंटे से पानी टंकी पर प्रदर्शन
Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला से बड़ी खबर 1KJD में स्कूल भवन की मांग को लेकर 48 घंटे से पानी की टंकी पर 5 युवक, भूखे-प्यासे टंकी पर डटे युवकों का आंदोलन जारी, नई स्कूल बिल्डिंग की मांग को लेकर छात्रों-ग्रामीणों का धरना आज छठे दिन भी जारी, स्कूल के मुख्य गेट पर 6 दिन से तालाबंदी, बच्चों का प्रदर्शन भी जारी, प्रशासन और शिक्षा विभाग से कई दौर की वार्ता, लेकिन नहीं बनी सहमति, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने स्कूल भवन निर्माण का भेजा प्रस्ताव, प्रस्ताव के बावजूद आंदोलन खत्म करने को तैयार नहीं ग्रामीण, टंकी पर चढ़े युवाओं की बिगड़ती हालत से प्रशासन की बढ़ी चिंता, 1KJD में स्कूल भवन की मांग को लेकर आंदोलन लगातार तेज0
0
Report
Advertisement
खाली प्लॉट में मृत गौवंश: गौसेवकों ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शन किया
Alwar, Rajasthan:शिकायत के बावजूद मृत गौवंश नहीं उठाया, गौसेवकों ने बैरिकेड लगाकर किया प्रदर्शन शहर के काशीराम चौराहा के पास स्वर्ग रोड स्थित एक खाली प्लॉट में कई दिनों से मृत गौवंश पड़े होने के मामले में शुक्रवार रात गौसेवकों का गुस्सा फूट पड़ा। रात करीब 10:30 बजे गौसेवकों ने काशीराम चौराहा पर पुलिस के बैरिकेड सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की。 गौसेवकों का आरोप था कि खाली प्लॉट में कई दिनों से मृत गौवंश पड़ा हुआ था। इसकी सूचना नगर निगम को देने के बावजूद उसे नहीं उठाया गया। कई दिनों तक शव पड़े रहने से मौके पर दुर्गंध फैलने लगी, जिससे स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था。 सूचना मिलने पर गौसेवक कुलदीप सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और नगर निगम की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि शिकायत के बावजूद मृत गौवंश को नहीं उठाना निगम प्रशासन की गंभीर लापरवाही है। उन्होंने तत्काल मृत गौवंश को हटाने की मांग की और चेतावनी दी कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी。 प्रदर्शन की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अधिकारी दिनेश मीणा ने बताया कि मृत गौवंश नहीं उठाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों और गौसेवकों ने प्रदर्शन किया था। पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया और नगर निगम प्रशासन को इसकी सूचना दी。 इसके बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और मृत गौवंश को वहां से उठाकर ले गई, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।0
0
Report
झुंझुनूं के राणी सती मंदिर में जेबकटरा पकड़, मोबाइल बरामद
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के राणी सती मंदिर में जेबकटरा पकड़ा भादोत्सव मेले में श्रद्धालुओं की जेब पर थी जेबकटरे की नजर संदिग्ध गतिविधियां देखकर मंदिर टीम ने युवक को पकड़ा जेबकटरे के पास से मोबाइल फोन बरामद किया गया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टीम ने आरोपी को दबोचा पूछताछ में जेबकटरा गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद झुंझुनूं के राणी सती मंदिर में वार्षिक भादोत्सव मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच जेब काटने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच युवक की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर पड़ने के बाद उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार राणी सती मंदिर में वार्षिक भादोत्सव मेले के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी दौरान मंदिर परिसर में एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। वह श्रद्धालुओं की भीड़ में घूमकर उनकी जेबों पर नजर रख रहा था और जेब साफ करने की कोशिश कर रहा था। संदेह होने पर मंदिर परिसर में तैनात टीम ने युवक को पकड़कर पूछताछ की। उसके पास से मोबाइल फोन बरामद किया गया। प्रारम्भिक जांच में युवक के जेबकतरी की वारदातों में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर टीम ने संदिग्ध युवक की गतिविधियों की पुष्टि करने का प्रयास किया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की पूछताछ में युवक से जुड़े अन्य लोगों और किसी संभावित जेबकतरा गिरोह के संबंध में भी जानकारी सामने आने की उम्मीद है। पुलिस युवक से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है。0
0
Report
हीरोइन धंधे के विरोध पर बदमाशों ने गोली चला दी, भोजपुर में तनाव बढ़ा
Mumbai, Maharashtra: भोजपुर जिले में लगातार अपराध के बढ़ते ग्राफ ने भोजपुर पुलिस की नींद उड़ा दी है। ताजा मामला चरपोखरी थाना के वार्ड नंबर चार के गढ़नी बाजार मोहल्ले की है जहां कल देर रात हीरोइन के धंधे का विरोध करने के कारण 48 वर्षीय मोहम्मद सफी को गांव के ही नामजদ बदमाशों ने गोली मार दी और हथियार लहराते फरार हो गए। घायल शक्श के भतीजा ने बताया कि दो दिन पहले गांव में हो रहे हीरोइन के धंधे को बंद करवाने के लिए एक मीटिंग बुलाई गई थी जिसमें सबने विरोध किया था कि समाज से इस गंदगी को बढ़ने नहीं देना है। इसी बात से नाराज गांव के नामजद बदमाशों ने घर में घुस कर मोहम्मद सफी को गोली मार दी है। घटना के बाद घायल शक्श को इलाज के लिए आरा के निजी क्लिनिक में लाया गया है। फिलहाल घायल शक्श की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वही परिजनों के बयान पर पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की करवाई में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
बेतिया में मझौलिया थाना पुलिस ने 18 किलो गांजा बरामद; एक तस्कर गिरफ्तार
Bettiah, Bihar:Anchor बेतिया से बड़ी खबर है जहां मझौलिया थाना पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है एक तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने स्विफ्ट कार से एक क्विंटल 18 केजी गांजा बरामद किया है पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी गांजा की बड़ी खेप आने वाली है पुलिस नूनिया टोला में जाल बिछा कार सहित तस्कर को गिरफ्तार कर लिया अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गांजा की कीमत लाखों में बताई जा रही है पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ में जुट गई है गांजा की खेप कहा से लाई जा रही थी कहा जाने वाली थी पुलिस तस्कर से पूछताछ कर रही है0
0
Report
झांसी में चेकिंग के दौरान 8 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में समथर थाना क्षेत्र के पहाड़ पुरा नहर पुल पर वाहन चैकिंग के दौरान थाना पुलिस की टीम ने दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 8 किलो ग्राम अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने तस्करी का गांजा लाने के आरोप में विशाल यादव और रविन्द्र यादव को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी सुभाष नगर थाना पूँछ जनपद झांसी के रहने वाले हैं, पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।0
0
Report
धार पर पुल नहीं, नाव ही बनी दो पंचायतों की जीवनरेखा, ग्रामीण आवागमन संकट
Katihar, Bihar:स्पेशल स्टोरी -- दो पंचायतों की लाइफलाइन ठप, नाव बनी जीवनदायिनी सहजा और केहुनिया के बीच चिकनी धार पर पुल न होने से आवागमन ठप, छोटी नाव पर बाइक लादकर जोखिम भरा सफर तय करने को मजबूर लोग आज़ादी के दशकों बाद भी पुल को तरस रहे ग्रामीण नाव के सहारे आवागमन को मजबूर, जनप्रतिनिधियों पर फूटा गुस्सा पुल न होने से नाव ही सहारा स्थानीय ग्रामीण, छात्र और बीमार लोग हर दिन जान जोखिम में डालकर नाव से नदी पार करने को विवश जनप्रतिनिधियों पर केवल चुनावी दौरे का आरोप कटिहार जिला के प्राणपुर प्रखंड के सहजा और केहुनिया क्षेत्र के बीच आजादी के दशकों बीत जाने के बाद भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव ग्रामीणों के लिए गंभीर परेशानी का सबब बना हुआ है । स्थानीय नदी के इस धार पर पर पुल का निर्माण न होने के कारण आज भी लोगों को नाव के सहारे जोखिम भरा सफर तय करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत राज सहजा के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद जहांगीर ने जी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इलाके की बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी पर कड़ा आक्रोश जताते हुए कहा कि देश की आज़ादी से लेकर अब तक धार पर पुल का निर्माण नहीं कराया गया। स्थानीय ग्रामीण, छात्र और बीमार लोग हर दिन जान जोखिम में डालकर नाव से नदी पार करने को विवश हैं। स्थानीय ग्रामीण ने अपनी बाइक पर सवार होकर नाव का इंतजार करते हुए जी मीडिया को बताया कि यह मार्ग दोनों पंचायतों की जीवनरेखा है, लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा के चलते यहां आवागमन बेहद संकटग्रस्त हो चुका है। बाइट -- मो जहांगीर, मुखिया प्रतिनिधि बाइट -- शकील अख्तर, स्थानीय बाइट -- बी. खान, स्थानीय -- विजुअल -- रिपोर्ट -- रंजन कुमार, कटिहार0
0
Report
Advertisement
