Amroha: थाना नौगांव सादात में समाधान दिवस, समस्याएं सुनी गईं लेकिन समाधान अधूरा
Amroha, Uttar Pradesh:थाना नौगांव सादात में तहसीलदार लकी सिंह के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व और पुलिस से जुड़ी कई समस्याएं सामने आईं। राजस्व संबंधी समस्याओं में जमीन के दस्तावेजों और अन्य मुद्दों को लेकर लोग शिकायतें लेकर पहुंचे। वहीं, पुलिस से जुड़ी शिकायतों में कुछ लोगों ने पुलिस की कार्यशैली और सहायता न मिलने की बात कही। हालांकि, आयोजन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सुनना और समाधान देना था लेकिन मौके पर किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण होगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
