244221
Amroha - समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं
Amroha, Uttar Pradesh:तहसील परिसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने जनता की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए. इस दौरान कुल 24 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 7 मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया. शेष शिकायतों के समाधान के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है. अधिकारियों ने टीमों को सख्त निर्देश दिए कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए. जनसमस्याओं के प्रति प्रशासन की तत्परता से लोगों में संतोष और उम्मीद की झलक दिखाई दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गौकशी के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, गोकशी, हत्या, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती, अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। आज सहारनपुर थाना देवबंद पुलिस टीम द्वारा मंगलौर रोड़ दुगचारा चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी देवबंद की तरफ से एक स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा स्कूटी सवार संदिग्धो को रुकने का इशारा किया गया, परन्तु वह नही रुके तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर ग्राम मिरगपुर की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया। कुछ दुरी पर जाकर बदमाशों की स्कूटी फिसल कर गिर गयी। अपने आप को घिरता देख दोनों बदमाशों ने झाड़ियों के पीछे छिपकर पुनः पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी । पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश के पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया एवं एक अन्य बदमाश झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश हेतु लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। घायल बदमाश /अभियुक्त की पहचान मुस्तफा पुत्र सुराजुद्दीन निवासी ग्राम हासिनपुरा थाना देवबंद जनपद सहारनपुर के रूप में हुई।0
0
Report
दरभंगा: जर्जर पुल के नीचे फंसा युवक दो घंटे के रेस्क्यू से बाहर निकला
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में जर्जर पुल के नीचे फंसा युवक दो घंटे के रेस्क्यू में बाहर निकला। नगर थाना में गुमशुदगी की FIR दर्ज थी; परिवार और चौकीदार ने मिलकर रेस्क्यू संचालित किया। घटना से जुड़ी जानकारी के अनुसार, युवक नौबतपुरा के विष्णु भारती के रूप में पहचाने गए, जो एक सप्ताह से लापता था। पुल के नीचे फंसे होने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। चर्चित बाइट्स: 1) मनोज भारती, मृतक के पिता; 2) विपिन गिरी, स्थानीय ग्रामीण।0
0
Report
खूँटी हादसे में छह लोग बाल-बाल बचे, बैल आ जाने से कार खेत में गिरी
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले में एक विभत्स सड़क हादसे में छठ मनाने जा रहे पूरा परिवार इस दर्दनाक हादसे से बाल बाल बच गया। घटना खूँटी थाना क्षेत्र अंतर्गत फूदी के पास हुई। गनीमत रही कि इस हादसे में सभी लोग बाल-बाल बच गए। हादसे में एक बच्चे के हल्की चोट लगी है, जिसे रानी चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया गया और फिर छुट्टी दे दी गयी। मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या JH01GU5444 कार सिमडेगा से बिहार (पटना) की ओर जा रही थी। इसी दौरान खूँटी थाना क्षेत्र के फूदी के पास अचानक सड़क पर एक बैल आ गया। बैल को बचाने के चक्कर में चालक ने गाड़ी को मोड़ा, जिससे गाड़ी सड़क के किनारे खेत में जा गिरी। गाड़ी में कुल 6 लोग सवार थे, जिसमें 2 महिलाएं भी शामिल थीं। हादसे में किसी के जान-माल की बड़ी क्षति नहीं हुई। इस संबंध में गाड़ी मालिक सुदीप कुमार महतो, पिता स्व. सेवन महतो, गांव + थाना + पो. सेन्दरा, जिला लोहरदगा के स्थायी निवासी ने खूँटी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर सनहा दर्ज करने का अनुरोध किया है। आवेदन में उन्होंने पूरी घटना का जिक्र किया है। इसे छठी मईया और भगवान सूर्यदेव की कृपा मानी जा रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया。0
0
Report
Advertisement
सोनिया विहार में बदमाशों की फायरिंग से इलाके में हड़कंप
New Delhi, Delhi:सोनिया विहार जीरो पुस्ता पर बाइक सवार बदमाशों ने चलाईं कई राउंड गोलियां, इलाके में मचा हड़कंप कपिल मिश्रा भाजपा मंत्री के कैंप कार्यालय के पास कई राउंड गोलियां चलाई गई एक युवक के लगी पांच गोली अस्पताल में चल रहा है इलाज उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना खजूरी खास क्षेत्र के सोनिया विहार स्थित जीरो पुस्ता पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा कई राउंड फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस घटना में एक युवक के गोली लगने की आशंका जताई जा रही है। उसे आनन-फानन में घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी के समय मौके पर अन्य लोग भी मौजूद थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग में कितने लोग घायल हुए हैं। पुलिस की ओर से अभी तक घटना को लेकर कोई आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में युवक की मौत या किसी अन्य के हताहत होने की पुष्टि नहीं की जा सकती। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है。0
0
Report
अलीगढ़ में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर, सार्वजनिक रास्ता खुला; FIR की चेतावनी
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग अलीगढ़ में अवैध अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध गेट को किया ध्वस्त, धौर्रा माफी में सार्वजनिक रास्ते पर लगाए गए अवैध गेट पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, स्थानीय लोगों की शिकायत पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने लिया एक्शन, जांच में अवैध पाया गया था सार्वजनिक रास्ते पर लगाया गया गेट, नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर निगम ने की बुलडोजर कार्रवाई, सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव के नेतृत्व में संपत्ति विभाग और प्रवर्तन टीम ने चलाया अभियान, जेसीबी से अवैध गेट ध्वस्त कराकर आम जनता के लिए खुलवाया गया सार्वजनिक रास्ता, कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी रहा मौजूद, पूरी कार्रवाई की कराई गई वीडियोग्राफी, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की चेतावनी—दोबारा अतिक्रमण करने पर नगर निगम अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर होगी कार्रवाई, नगर निगम की कार्रवाई से सार्वजनिक रास्ते की रुकावट हुई दूर, अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके धौर्रा माफी का मामला।0
0
Report
इटावा में करंट से चार सदस्य घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के Kashiram कॉलोनी में बिजली ठीक करते समय करंट लगने से एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए. चारों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है. जानकारी के अनुसार घर में बिजली गुल होने के बाद तार जोड़ते समय पति, पत्नी, बेटे और बेटी करंट की चपेट में आ गए. चारों अस्पताल पहुंचाए गए और डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने घायल लोगों को अस्पताल पहुँचाया.0
0
Report
Advertisement
मेरठ में पूर्व क्रिकेटर के बेटे ने दोस्तों संग चोरी से हड़कंप मचाया
पूर्व क्रिकेटर के घर चोरी का सनसनीखेज खुलासा, पिता बनाना चाहता था बेटे को क्रिकेटर -बेटे ने ही रची थी अपने दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की साजिश मेरठ में पूर्व रणजी खिलाड़ी और रेलवे में टीटी के घर हुई करीब 25 लाख रुपये की चोरी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। चोरी की इस वारदात को किसी बाहरी चोर ने नहीं, बल्कि पूर्व क्रिकेटर के बेटे ने ही अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिलवाया था। पिता की ओर से क्रिकेटर बनाए जाने और डांट से नाराज बेटे ने घर में चोरी की पूरी साजिश रच डाली। चोरी की चार घंटों के बाद एसएसपी मेरठ ने खुलासा कर दिया । पुलिस ने पीड़ित के आरोपी बेटे समर शर्मा उसके दोस्त रोहित, ओमसरीन, अंकित को गिरफ्तार कर लिया । इनके पास से चोरी किए गए 8 लाख 50 हजार रुपये नगदी और जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। दरअसल, मामला मेरठ के थाना क्षेत्र नौचंदी के शास्त्रीनगर सेक्टर-13 का है। यहां रहने वाले पूर्व रणजी खिलाड़ी आशु शर्मा रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे से रेलवे में टीटी हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती हापुड़ रेलवे स्टेशन पर है । रविवार दोपहर आशु शर्मा अपनी पत्नी और बेटी के साथ खरीदारी करने गए थे। घर के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था, जबकि उनका बेटा घर की दूसरी मंजिल पर मौजूद था। इसी दौरान बेटे के दोस्त घर पहुंचे। बेटे ने उन्हें घर की चाबी दे दी, जिसके बाद दोनों ने घर में रखे दस लाख रुपये नकद और लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गए । वारदात को अंजाम देने के बाद बेटे ने खुद ही अपने पिता को फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी, ताकि किसी को उस पर शक न हो। उसने पिता को बताया कि कमरे में सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी खुली हुई है। सूचना मिलते ही आशु शर्मा घर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो संदिग्ध लड़के घर में जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो शक की सुई घर के ही बेटे समर पर पहुंच गई। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो पूरी साजिश का खुलासा हो गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पिता अपने बेटे को क्रिकेटर बनाना चाहते थे, लेकिन बेटा क्रिकेट में रुचि नहीं रखता था। इसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच विवाद रहता था। बताया जा रहा है कि पिता ने गुस्से में बेटे को संपत्ति से बेदखल करने की चेतावनी भी दी थी। इसी बात से नाराज होकर बेटे ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर घर में चोरी की योजना बना डाली। पुलिस ने बेटे की निशानदेही पर उसके तीन दोस्तों को भी हिरासत में ले लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 11 लाख 50 हजार रुपये नकद और जेवरात बरामद कर लिए गए। SSP ने बताया कि शुरुआती जांच में पिता की डांट और क्रिकेटर बनाने के दबाव से नाराजगी की बात सामने आई है। चारों को हिरासत में लेकर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने चोरी की पूरी रकम और जेवरात बरामद कर लिए हैं। महज तीन से चार घंटे के भीतर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक विवाद और बच्चों पर अपनी पसंद थोपने जैसे गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइट - BBGTS मूर्ति, SSP मेरठ0
0
Report
अमरोहा: अतरासी रोड पर आर्या ज्वेलर्स से नकाबपोश महिला ने तीन लाख रुपये के कुंडल चुरा लिए
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा शहर की आवास विकास कॉलोनी में अतरासी रोड स्थित आर्या ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे एक नकाबपोश महिला अपने पुरुष साथी के साथ दुकान पर पहुंची। महिला ने ग्राहक बनकर दुकान पर मौजूद संचालिका शिवी गुप्ता के बेटे से सोने के जेवर दिखाने को कहा। इसी दौरान जेवर देखते हुए महिला ने कथित तौर पर सोने के दो जोड़ी कुंडल चोरी कर अपने हाथों में छिपा लिए। करीब 25 ग्राम वजन के इन कुंडलों की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। चोरी की जानकारी मिलते ही दुकान संचालक ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक महिला अपने साथी के साथ फरार हो चुकी थी। मामले में थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने जल्द खुलासा करने और चोरी का माल बरामद करने का आश्वासन दिया है。0
0
Report
फाफामऊ ब्रिज पर कार में आग: चालक ने सुरक्षित निकलकर बचाई जान
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज फाफामऊ ब्रिज पर चलती कार में लगी आग, ब्रिज पर कार में आग लगने की घटना से अफरा तफरी का माहौल, आग लगने से कुछ ही देर में कार जलकर हुई राख, कार में आग लगने की वजह साफ नहीं, कार का ड्राइवर आग लगते ही खड़ी कर निकला बाहर, राहत की बात यह है कि कोई हताहत नहीं हुआ है, आग लगने से कुछ देर के लिए ब्रिज पर आवागमन हुआ ठप, मौके पर पहुंची पुलिस ने आवागमन को बहाल कराया, जलकर राख हुई कार के अवशेष को हटवाने की कवायद जारी。0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर में जमीन के विवाद पर महिलाओं के बीच भिड़ंत, वीडियो वायरल
Fatehpur, Uttar Pradesh:जमीन के विवाद में आपस में भिड़ी महिलाएं दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ने एक दूसरे को जमकर पीटा मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल 11 नवंबर का बताया जा रहा वायरल वीडियो मामले की जांच में जुटी पुलिस ललौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव का मामला0
0
Report
बृजमनगंज में दो पक्षों के बीच ईट लाठी डंडों से मारपीट, मोटरसाइकिल टुटी,कई घायल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:बृजमनगंज (महराजगंज)। थाना बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम कवलपुर टोला शम्भूपुर में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार की शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला पक्ष - FIR No. 0278... बेचन पुत्र पल्टू निवासी कवलपुर टोला शम्भूपुर की तहरीर पर पुलिस ने शैलेन्द्र पुत्र हरी, धर्मेन्द्र पुत्र हरी, राहुल पुत्र हरी व शिरी पुत्र झिन्कू के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि 15 नवंबर 2026 को शाम करीब 7:30 बजे आरोपियों ने गाली-गलौज देते हुए लाठी-डंडा व ईंट से मारकर बेचन व विकास पुत्र रामानन्द, रामानन्द पुत्र चैतू, रामाशंकर पुत्र चैतू व राजेन्द्र पुत्र चैतू को घायल कर दिया। दूसरा पक्ष - FIR No. 0277... वहीं दूसरे पक्ष के शैलेन्द्र पुत्र हरी की तहरीर पर पुलिस ने विकास पुत्र रामानन्द, रामानन्द पुत्र चैतू, बेचन पुत्र पल्टू व गौरी पुत्र बेचन के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि इन्हीं लोगों ने लाठी-डंडा व ईंट से मारकर शैलेन्द्र व धर्मेन्द्र पुत्र हरी, राहुल पुत्र हरी, शिरी पुत्र झिन्कू व गुड़िया पुत्री राहुल को घायल कर दिया और मोटरसाइकिल भी तोड़ दी। दोनों पक्षों का आरोप है कि गांव के लोगों द्वारा बीच-बचाव करने पर दूसरे पक्ष के लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना दोनों पक्षों के घर के सामने हुई बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों मामलों की जांच उपनिरीक्षक राजन पासवान को सौंपी गई है। थानाध्यक्ष बृजमनगंज मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि दोनों तहरीरों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मुरैना में 75 लाख के घी से भरे टैंकर की सैंपलिंग, मिलावट की आशंका
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में 75 लाख का 11 हजार लीटर से अधिक घी से भरा टैंकर पकड़ा, खाद्य सुरक्षा विभाग ने की सैंपलिंग मुरैना से दिल्ली जा रहा था घी से भरा टैंकर, खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावट की आशंका पुलिस टैंकर को थाने लेकर पहुंची, मौके पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने घी के सैंपल लिए सैंपल जांच के लिए भोपाल की लैब भेजे, रिपोर्ट आने तक थाने में जब्त रहेगा टैंकर स्टेशन रोड थाना क्षेत्र का माम0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर पहुंचे, स्नूकर चैम्पियनशिप में शॉट लगाए
Indore, Madhya Pradesh:सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर पहुंचे जहाँ वे इंदौर के यशवंत क्लब में आयोजित वर्ल्ड स्नूकर चैम्पियनशिप में पहुंचे इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी और गीत सेठी के साथ बिलियर्ड्स टेबल पर स्टिक लेकर शॉट भी लगाया। वही इंदौर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जैन मुनि सुधासागर जी मुनिराज से आशीर्वाद भी लिया। वहीं इंदौर पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्वांचल वासियों सहित छठ पूजा की बधाई शुभकामनाएं दी वही सीएम ने पत्रकार दिवस की भी बधाई दी।0
0
Report
दिल्ली में कपिल मिश्रा के कैंप के बाहर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं, दहशत फैल गई
New Delhi, Delhi:कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के बाहर बदमाशों ने बरसाया पीतल, 18 से 20 राउंड फायरिंग से दहली राजधानी दिल्ली! राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। थाना सोनिया विहार इलाके में दिल्ली सरकार के कानून मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के ठीक बाहर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर पूरे इलाके में दहशत फैला दी। बताया जा रहा है कि कैंप कार्यालय के afuera करीब 18 से 20 राउंड फायरिंग की गई। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद नजर आए कि कानून मंत्री के कैंप कार्यालय के सामने ही सरेआम गोलियां चलाकर पुलिस और कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दे डाली। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना शुरू कर दिया है और फायरिंग के पीछे की वजह तथा आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कानून मंत्री के कैंप कार्यालय के बाहर ही बदमाश बेखौफ होकर गोलियां बरसा सकते हैं, तो आम जनता की सुरक्षा कितनी महफूज है?0
0
Report
पटवारी का आरोप: स्मार्ट मीटर से भाजपा पर लूट-चोरी के संकेत
Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सोमवार को शिवपुरी पहुंचे। यहां आयोजित संगठन सृजन कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पटवारी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए स्मार्ट मीटर, बिजली बिल और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर तीखे बयान दिए। स्मार्ट मीटर को लेकर जीतू पटवारी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि विद्युत मंत्री सिंधिया जी के खास हैं। उनके सामने दंडवत करते हुए कई वीडियो सामने आए हैं। पटवारी ने तंज कसते हुए कहा कि यदि स्मार्ट मीटर वाकई फायदे का होता तो 350 कमरों वाले सिंधिया के महल में भी स्मार्ट मीटर लगा होता, जहां 1500 रुपये का बिल आता है। उन्होंने आगे भाजपा पर हमला बोलते हुए पार्टी को 'लूट की पार्टी' और 'अलीबाबा चालीस चोर की पार्टी' करार दिया। पटवारी के इस बयान से कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की राजनीति और बिजली व्यवस्था को लेकर सियासी माहौल गर्म होता नजर आया।0
0
Report
Advertisement
