icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नवरात्रि में सपा नेताओं के चिकन खाने को लेकर वीडियो वायरल, राजनीतिक बहस तेज

MTMD. TARIQJust now
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन,सपा जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार व अन्य समाजवादी पार्टी नेताओ का नॉनवेज पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है। जबकि इस समय नवरात्रि चल रही है। त्योहार पर सपा के यह वरिष्ठ नेता चिकन खाते नजर आ रहे हैं। वीडियो एक दिन पुराना बताया जा रहा है रामजीलाल सुमन पीडीए सम्मेलन में भाग लेने आए थे। और बाद में सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आरिफ के घर 13 अक्टूबर यानि कल गए थे। वहीं का यह वीडियो बताया जा रहा है यहां पर मोहम्मद आरिफ ने दावत की थी जिसमें तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सभी नेता चिकन फ्राई खाते नजर आ रहे हैं। और बाकायदा चटनी के साथ फ्राई किए हुए चिकन का मजा ले रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं कि सपा का यह नेता धर्म में ज्यादा विश्वास नहीं रखते हैं। सपा जिला अध्यक्ष से जब इस बारे में बात करने की कोशिश की तो फोन करने पर फोन भी रिसीव नहीं किया। जब अन्य नेताओं से इस बाबत बात की तो वह सवालों से बचते नजर आए। और कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। नवरात्रि माँ दुर्गा के नौ रूपों (नवदुर्गा) की पूजा का त्योहार है नवरात्रि के 9 दिनों में मांस, अंडा, लहसुन और प्याज आदि का सेवन पूरी तरह से वर्जित माना जाता है। इस दौरान लोग शुद्ध सात्विक भोजन, फल और व्रत का पालन करते हैं। यह 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) से शुरू हुई है और 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) तक चलेगी।
0
0
Report

एटा में मैक्स पिकअप खाई में गिरा: एक दर्जन से अधिक घायल, तीन की हालत गंभीर

Etah, Uttar Pradesh:एटा में बड़ा हादसा, मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हादसे में मैक्स पिकअप में सवार एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल, तीन की हालत गंभीर, हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, उपचार जारी, ओवरटेक के दौरान रोडवेज बस ने मैक्स पिकअप को मारा कट, कासगंज के कछला गंगाघाट से अस्थि विसर्जन कर लौट रहा था परिवार, मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबा थाना क्षेत्र के रावतकी गांव के निवासी हैं सभी लोग, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी
0
0
Report

मकराना में कौमुदी संचलन ने सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया

Didwana, Rajasthan:मकराना शहर में बुधवार शाम 7:30 बजे कौमुदी संचलन निकाला गया। संचलन में स्वयंसेवक निर्धारित गणवेश धारण कर हाथों में जलती मशालें लेकर शामिल हुए। गहलोत कॉलोनी से शुरू हुआ यह संचलन शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए चारभुजा मंदिर तक पहुंचा। संचलन के दौरान गणवेशधारी स्वयंसेवक अनुशासित ढंग से कतारबद्ध होकर आगे बढ़े। हाथों में जलती मशालें लिए स्वयंसेवकों का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। शाम के समय निकले इस संचलन ने क्षेत्र में विशेष माहौल बनाया। संचलन के माध्यम से सामूहिकता, अनुशासन और सामाजिक एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया गया। गहलोत कॉलोनी से चारभुजा मंदिर तक निकले इस कौमुदी संचलन में स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मार्ग पर लोगों की नजरें मशालें लेकर आगे बढ़ रहे स्वयंसेवकों पर टिकी रहीं。
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर स्पेशल टीम ने गुजरात नंबर की स्कॉर्पियो से हथियार-नशीला पदार्थ बरामद

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. शहर के अशोक उद्यान के आगे जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के थाना सीएचबी और पुलिस की स्पेशल टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो को निशाना बनाते हुए कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि Gujarat नंबर की स्कॉर्पियो, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर GJ 03 JC 0135 है, उसमें हथियार और MD जैसे मादक पदार्थ हो सकते हैं। सूचना मिलते ही ,स्पेशल टीम सक्रिय हुई और वाहन की तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान जब टीम अशोक उद्यान के सामने पहुंची, तो मुखबिर के बताए हुलिए की स्कॉर्पियो दिखाई दी। पुलिस ने चालक को वाहन रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक रुकने के बजाय तेज गति से स्कॉर्पियो को वापस 21 सेक्टर की तरफ भगाने लगा। इस दौरान एक गाड़ी को भी टक्कर मारी जिसका मुकदमा सीएचबी थाने में दर्ज किया गया है। इसी दौरान क्षेत्र में ट्रैफिक होने के कारण चालक कुछ दूरी पर वाहन सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली, जिसमें हथियार और मादक पदार्थ बरामद हुए। जिसमें से एक जिगाना प्रतिरूप पिस्टल और मैगजीन में पांच जिंदा कारतूस मिले। इसके अलावा MD की 12 पुड़िया को बरामद किया गया। इतना ही नहीं, वाहन के अंदर एक दूसरी नंबर प्लेट भी मिली, यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया के निर्देशानुसार और डीसीपी मुख्यालय शहीन सी. के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई में हाउसिंग बोर्ड थाना अधिकारी गोविंद व्यास और CST प्रभारी लेखराज की भूमिका के संबंध में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, स्पेशल टीम प्रभारी उप निरीक्षक मेहराज तंवर मय टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। फिलहाल बरामद हथियार, कारतूस और मादक पदार्थों के संबंध में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

अखिल राजस्थान कर्मचारी महासंघ का आंदोलन तेज: उपार्जित अवकाश और पेंशन भुगतान की मांग

Jaipur, Rajasthan:जयपुर कर्मचारियों के भुगतान को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ का आंदोलन तेज लंबित आर्थिक परिलाभों को लेकर कर्मचारी महासंघ ने खोला मोर्चा मुख्य सचिव और प्रदेशभर के जिला कलेक्टरों को सौंपे ज्ञापन अप्रैल से लंबित उपार्जित अवकाश के भुगतान पर जताया रोश सेवानिवृत्त कर्मचारियों के 8 से 10 माह से भुगतान अटके होने का आरोप जीपीएफ, एसआई, पेंशन, ग्रेच्युटी और कम्यूटेशन के भुगतान की मांग आरजीएचएस में अवांछित कटौतियां रोकने की उठाई मांग खनन माफियाओं के हमलों से वनकर्मियों की सुरक्षा की मांग पीड़ित वनकर्मियों के परिवारों को उचित सहायता देने की मांग मांगें नहीं मानीं तो मतदान दल करेंगे उपवास सत्याग्रह कर्मचारियों ने किया काली दीपावली मनाने का निर्णय महासंघ ने 11 सूत्रीय मांग-पत्र और संकल्प-पत्र पर कार्रवाई की मांग उठाई
0
0
Report

जोधपुर में दशहरे की गूंज: 500 से 1 लाख रुपए तक के रावण पुतलों की धूम

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में रावण बनाने की फैक्ट्री जैसा नजारा, 500 से एक लाख रुपए तक के पुतले तैयार दशहरे की तैयारियों में जुटे कारीगर, जोधपुर से पाली, जालोर, सिरोही, बाड़मेर और जैसलमेर तक भेजे जाएंगे रावण जोधपुर। प्रदेशभर में नवरात्र की धूम के बीच अब बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व की तैयारियां भी जोर पकड़ने लगी हैं। दशहरा नजदीक आने के साथ ही जोधपुर में जगह-जगह रावण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। शहर के पास सारण नगर, बनाड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में बाहर से आए कारीगर दिन-रात रावण बनाने में जुटे हैं। यहां का नजारा ऐसा है, मानो रावण बनाने की फैक्ट्री चल रही हो। जोधपुर में तैयार होने वाले रावण के पुतले केवल शहर तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि पाली, जालोर, सिरोही, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा सहित प्रदेश के कई शहरों में भी भेजे जाएंगे। इन जगहों पर दशहरा आयोजनों के लिए आयोजक और अन्य लोग अपनी जरूरत के अनुसार पुतलों के ऑर्डर दे रहे हैं। यहां छोटे आकार से लेकर बड़े रावण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। इनकी कीमत 500 रुपए से शुरू होकर एक लाख रुपए तक पहुंच रही है。 महंगाई बढ़ी, मेहनताना कम मिलने की चिंता रावण बनाने में जुटे कारीगरों और मजदूरों के लिए दशहरा केवल त्योहार नहीं, बल्कि सालभर की रोजी-रोटी का बड़ा सहारा भी है। कारीगरों का कहना है कि इस बार महंगाई बढ़ने से लागत अधिक हो गई है, लेकिन मेहनत के मुकाबले मजदूरी कम मिल रही है। ऐसे में उनकी कमाई इस बात पर निर्भर करेगी कि दशहरे तक कितने पुतलों की बिक्री होती है। फिलहाल लोग निर्माण स्थलों पर पहुंचकर पुतलों के ऑर्डर देकर जा रहे हैं। दशहरे के नजदीक आते ही तैयार रावण खरीदारों को सौंपे जाएंगे और उन्हें संबंधित शहरों में भेजा जाएगा。 बिक्री पर टिकी पूरे साल की कमाई कारीगरों के लिए आने वाले कुछ दिन बेहद अहम हैं। दशहरा पर्व के दौरान होने वाली बिक्री से ही उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा तय होगा। काम का दबाव बढ़ने के बावजूद उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी अच्छी संख्या में रावण के पुतले बिकेंगे। त्योहार की रौनक के बीच इन कारीगरों की मेहनत भी खास है, क्योंकि उनके हाथों से तैयार होने वाले पुतले अलग-अलग शहरों में दशहरे के आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान से 20 परिवारों के रहने और रोजगार पर प्रभाव

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। धौलपुर में शरद मेले की तैयारियों के बीच नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान चर्चा में आ गया है। मचकुंड रोड पर कार्रवाई के दौरान करीब कच्चे घर बनाकर रहने वाले 20 परिवारों के घरों को जेसीबी मशीन से हटाए जाने का मामला सामने आया है। प्रभावित परिवारों का कहना है कि वे पिछले काफी समय से यहां रह रहे थे। कार्रवाई के बाद उनके सामने रहने के साथ-साथ रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। प्रभावित परिवारों के अनुसार, वे पत्थर के सिलबट्टे बेचकर अपने परिवारों का भरण-पोषण करते हैं। घरों के टूटने से उनके सामने अब रहने की जगह और रोजगार, दोनों को लेकर मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। परिवारों का कहना है कि जेसीबी मशीन लेकर पहुंची नगर परिषद की टीम ने उनके घरों को तोड़ दिया।
0
0
Report

अब हिंसा के विरोध में समराला में परविंदर सिंह झोटे के मकसद को याद दिलाते हुए कैंडल मार्च और पंजाब बंद का आह्वान: नेता बोले- न्याय की आवाज सरकार तक पहुंचे

Samrala, Punjab:Samrala ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟੇ ਦੇ ਕਤਲ ਦੇ ਰੋਸ ਵਜੋਂ ਸਮਰਾਲਾ ’ਚ ਕੈਂਡਲ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ! 15 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੇ ਸੱਦੇ ਨੂੰ ਸਮਰਥਨ ਦੇਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟੇ ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਰੋਸ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸੇ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਸਮਰਾਲਾ ਦੇ ਮੇਨ ਚੌਕ ਵਿੱਚ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਬਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਬਲੂ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਕੈਂਡਲ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ। ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਬਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਬਲੂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਮੁੱਚੀ ਟੀਮ ਨੇ ਮੋਮਬੱਤੀਆਂ ਜਗਾ ਕੇ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟੇ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਭੇਟ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਸਮਰਾਲਾ ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਬਜਾਰਾ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਂਤ ਮਈ ਰੋਸ਼ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ. ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕਰਦਿਆਂ ਆਪਣਾ ਰੋਸ ਪ੍ਰਗਟਾਇਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ 15 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੇ ਸੱਦੇ ਤਹਿਤ ਸਮਰਾਲਾ ਦੇ ਸਮੂਹ ਦੁਕਾਣਦਾਰ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨੂੰ ਬਾਜ਼ਾਰ ਬੰਦ ਰੱਖ ਕੇ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ。 ਇਸ ਮੌਕੇ ਬਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਬਲੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟੇ ਦੇ ਕਤਲ ਨੇ ਗੰਭੀਰ ਸਵਾਲ ਖੜ੍ਹੇ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਨੂੰਨ ਅਨੁਸਾਰ ਬਣਦੀ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਦਿਵਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਤੱਕ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਲਈ ਅਜਿਹੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ।ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਆਗੂਆਂ ਨੇ 15 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੇ ਸੱਦੇ ਨੂੰ ਸਮਰਥਨ ਦੇਣ ਲਈ ਸਮਰਾਲਾ ਦੇ ਸਮੂਹ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਅਤੇ ਵਪਾਰੀ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਬਾਜ਼ਾਰ ਬੰਦ ਰੱਖ ਕੇ ਇਸ ਸੱਦੇ ਵਿੱਚ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣ, ਤਾਂ ਜੋ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟੇ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਭੇਟ ਕਰਨ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਉਸ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਦਿਵਾਉਣ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਸਰਕਾਰ ਤੱਕ pਹੁੰਚਾਈ ਜਾ ਸਕੇ。
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा का डेलीगेशन स्वीडन पहुंचा; निवेश और इनोवेशन डे पर चर्चा तेज

Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में स्वीडन पहुंचा हरियाणा का डेलीगेशन स्वीडन में भारतीय राजदूत अनुराग भूषण ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत हरियाणा में निवेश और वैश्विक औद्योगिक साझेदारियों को मिलेगी गति, 14 से 17 अक्टूबर तक हरियाणा का डेलीगेशन रहेगा स्वीडन 15 अक्टूबर को इंडिया–स्वीडन इनोवेशन डे को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वीडन के सरकारी प्रतिनिधियों, वैश्विक उद्योग जगत के दिग्गजों और संभावित निवेशकों के साथ करेंगे उच्चस्तरीय बैठकें ऊर्जा, होम फर्निशिंग, रियल ऐस्टेट, रक्षा और ऑटोमोबाइल क्षेत्र रहेंगे निवेश संबंधी चर्चाओं के केंद्र में सिस्टर सिटी साझेदारी और शहरों के बीच सहयोग से सतत शहरी विकास एवं तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान के खुलेंगे नए अवसर सरकारी स्तर पर संवाद, औद्योगिक बैठकों, बिजनेस राउंडटेबल और तकनीकी एवं सतत विकास से संबंधित होंगी चर्चा
0
0
Report
Advertisement

Prashant Kishor’s pledge in Supaul: Seventh Pay Commission for teachers

Bihar:विधायक बनने के बाद पहली बार सुपौल पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, कहा जन सुराज का उम्मीदार जीतेगा तो शिक्षकों को मिलेगी सातवें बेतनमान की गारंटी. जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर सुपौल पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. सुपौल सदर बाजार के एक निजी होटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बाँकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का भव्य स्वागत किया. इस मौके पर कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार रजनीश रंजन भी मौजूद थे. प्रशांत किशोर ने अपने सम्बोधन में कहा कि कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार रजनीश रंजन की जीत हुई तो लोकसभा चुनाव से पहले सभी शिक्षकों को सातवें बेतनमान का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले अगर शिक्षकों को सातवे बेतनमान का लाभ नहीं दिला पाए तो वे लोकसभा चुनाव में वोट मंगाने नहीं आएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि जन सुराज के उम्मीदवार यहां से जीत हासिल करती है तो इस क्षेत्र के दस हजार युवाओं को उनके योग्यता के अनुसार प्राइवेट सेक्टर में नौकरी दी जाएगी. प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार रजनीश रंजन को जिताने की अपील की है.
0
0
Report

मुंगेर के असरगंज में 33 वर्षीय भक्त की 9 दिन की कलश साधना चर्चा

Munger, Bihar:अद्भुत भक्ति : असरगंज में 33 वर्षीय भक्त छाती पर कलश रखकर 9 दिनों तक करते है कठिन साधना। मुंगेर : शारदीय नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की आराधना के बीच मुंगेर जिला सीमा पर स्थित कमराय चौक दुर्गा temple विशेष आस्था का केंद्र बना हुआ है. यहां 33 वर्षीय भक्त विश्वजीत कुमार सिंह अपनी छाती पर कलश स्थापित कर नौ दिनों की कठिन साधना में लीन हैं. उनकी साधना को देखने के लिए असरगंज, कमराय सहित आसपास के गांवों और दूसरे जिलों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. नवरात्र के प्रथम दिन पंडित मुकेश कुमार झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से विश्वजीत की छाती पर कलश स्थापित कराया. इसके बाद से वह लगातार मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं. खास बात यह है कि विश्वजीत लगातार चौथे वर्ष यह साधना कर रहे हैं, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. विश्वजीत कुमार सिंह बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के चटमाडीह गांव निवासी स्वर्गीय रंजीत प्रसाद सिंह के पुत्र हैं. उनकी बहन की शादी कमराय गांव में हुई है. इसी वजह से उनका कमराय दुर्गा मंदिर से गहरा जुड़ाव है. उनकी पत्नी अवंतिका देवी ने बताया कि साधना के दौरान विश्वजीत नौ दिनों तक किसी प्रकार का आहार ग्रहण नहीं करते हैं. इस अवधि में तुलसी और गंगाजल से उनका चेहरा पोछा जाता है. उन्होंने बताया कि इस कठिन साधना को शुरू करने से पहले विश्वजीत महीनों तक अभ्यास करते हैं. विश्वजीत की यह साधना लगातार चौथे वर्ष जारी है. छाती पर कलश स्थापित कर नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना करने की उनकी परंपरा स्थानीय लोगों के बीच आस्था का विषय बनी हुई है. मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालु उनकी साधना को देखकर मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट कर रहे हैं. नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है. विश्वजीत बताते है की मैया का आशीर्वाद है जो छाती पर कलश रख कर माँ की आराधना करते है.
0
0
Report

धनबाद IIT-ISM में स्वच्छता ही सेवा सम्मान: सफाई मित्रों को पदक और प्रशस्ति पत्र

Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- धनबाद के IIT-ISM में बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पेनमैन ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सफाई मित्रों, स्वच्छता कोऑर्डिनेटर्स, वॉलंटियर्स और अन्य सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त आशीष गंगवार रहे। इस दौरान स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करने और इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। IIT-ISM धनबाद के पेनमैन ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता ही सेवा सम्मान समारोह में स्वच्छता के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारियों, प्रोफेसरों, छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सफाई मित्रों, स्वच्छता कोऑर्डिनेटर्स, वॉलंटियर्स और अन्य सदस्यों को उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के प्रयासों को सम्मान देना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली है। इसमें सफाई मित्रों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस सम्मान समारोह के जरिए स्वच्छता के लिए निरंतर काम करने वाले लोगों के योगदान को सराहा गया। बाइट-- सुकुमार मिश्रा (निदेशक, आईआईटी (आइएसएम,धनबाद) बाइट -- आशीष गंगवार (नगर आयुक्त, धनबाद नगर निगम)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top