244221
अमरोहाः डिडौली राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर हुआ सड़क हादसा, एक मौत
Amroha, Uttar Pradesh:डिडौली कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेतिया: तीन दिन से लापता युवती का शव पोखरे में मिला, हत्या की आशंका
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां तीन दिन से लापता युवती का शव पोखर में मिला है चनपटिया वार्ड संख्या दस की रेशमा खातून पिछले तीन दिन से लापता था परिजनों ने थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया था आज हाईस्कूल के समीप ग्रामीणों ने पोखरा में तैरते शव देखा सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है रेशमा खातून की उम्र 22 साल थी तीन दिन पहले शाम को लापता हो गई थी पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है युवती की डूबने से मौत हुई है या कोई और वजह है युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है0
0
Report
झीरम पीड़ितों के परिवार राहुल गांधी से मिलने पहुंचेंगे, NIA फैसले पर चर्चा
Raipur, Chhattisgarh:झीरम पीड़ित और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल 26 सितंबर को राहुल गांधी से मिलेंगे पीसीसी चीफ दीपक बैज दिल्ली के लिए रवाना दीपक बैज ने कहा- दिल्ली जा रहे हैं कल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी से मुलाकात होगी उनसे मिलकर झीरम की घटना से लेकर NIA कोर्ट का जो फैसला आया उससे संबंधित चर्चा करेंगे कांग्रेस को न्याय नहीं मिला है छोटे नक्सलियों को फांसी की सजा हुई है बड़े नक्सलियों को जिन्हें सजा होनी चाहिए उन्हें सजा नहीं हुई बड़े नक्सलियों को सरकार संरक्षण देकर उन्हें बचाने का काम कर रहीहै इस संबंध में चर्चा होगी झीरम के शहीद परिवार के सदस्य और घायल भी राहुल गांधी जी से मिलेंगे 5 दिनों से लगातार बारिश हो रही है बस्तर क्षेत्र में जल भराव हो चुका है वहाँ के कुछ लोग शायद नहीं पहुंच पाएंगे0
0
Report
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: CCTV और बैंकिंग साक्ष्यों से 8 आरोपियों का खुलासा
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की विवेचना रिपोर्ट में कई अहम खुलासे 8 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुटाए CCTV, डिजिटल और बैंकिंग साक्ष्य पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक गणना कक्ष में चोरी की घटनाएं CCTV में हुईं रिकॉर्ड अविनाश शुक्ला 85 बार चढ़ावे की रकम हटाते CCTV में दिखा- पुलिस रिपोर्ट करुणेश पांडेय 2 बार रकम हटाते और 68 बार सहयोग करते दिखा- रिपोर्ट मनीष यादव 16 बार रकम हटाते और 19 बार सहयोग करते दिखा- पुलिस लवकुश मिश्रा एक बार रकम हटाते, 52 बार सहयोग करते दिखा- रिपोर्ट अनुकल्प मिश्रा 56 बार सहअभियुक्तों की मदद करते CCTV में दिखा- पुलिस रमाशंकर मिश्रा एक बार चढ़ावे की रकम हटाते दिखा- विवेचना रिपोर्ट मोबाइल चैट और CDR से आरोपियों के बीच लगातार संपर्क का दावा आरोपियों की निशानदेही पर लाखों रुपये, डॉलर और आभूषण बरामद- पुलिस पुलिस रिपोर्ट में चोरी की रकम से कार, जमीन और मकान खरीदने का दावा अनुकल्प के पिता के मकान की खरीद में अपराध की रकम इस्तेमाल होने का दावा लवकुश मिश्रा पर जमीन और मकान में 43.43 लाख खर्च करने का आरोप राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बैंक खातों में लाखों रुपये कैश जमा होने का दावा पुलिस रिपोर्ट में चढ़ावे की रकम के आपराधिक न्यास भंग का उल्लेख चंपत राय के बयान में 4 जून की घटना और बाथरूम से बरामद रकम का जिक्र गणना कर्मी के बयान में आरोपियों पर नोटों की गड्डियां छिपाने का आरोप राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में CCTV से लेकर बैंक खातों तक जांच 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में पुलिस ने डिजिटल और परिस्थितिजन्य साक्ष्य जोड़े0
0
Report
Advertisement
आशिकी-2 के स्टेटस पर युवक ने घुनघुट्टा डैम में दी जान
Kusu, Chhattisgarh:इंस्टाग्राम में आशिकी-2 का स्टेटस लगाकर युवक ने घुनघुट्टा डैम में छलांग लगाकर जान दे दी। दरिमा थाना क्षेत्र के अंबिकापुर शहर के 19 वर्षीय रितिक साहू बीते गुरुवार को अपने मोबाइल पर इंस्टाग्राम में आशिकी-2 का स्टेटस लगाकर घुनघुट्टा डैम में छलांग मार दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने सूचना दी। पुलिस ने डैम की गहराई और पानी भरे होने पर SDRF टीम को बुलाया; 15 घंटे बाद शव बाहर निकला। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया और आगे की जांच में जुट गई है।0
0
Report
सोनभद्र में डिजिटल अरेस्ट घोटाला: 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सेवानिवृत्त अधिकारी को न्यायिक अधिकारियों और शासन के अधिकारियों का भय दिखाकर करीब 2 करोड़ 36 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने ठगी की रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराई थी। सोनभद्र एसपी अभिषेक वर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने ठगी की रकम से खरीदी गई टाटा हैरियर कार, 2.10 लाख रुपये नकद और करीब 75 लाख रुपये की होल्ड/फ्रीज धनराशि बरामद की है। इसके अलावा इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता का फर्जी आईडी कार्ड और पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर एआई तकनीक का दुरुपयोग कर डीपफेक इमेज और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप है। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।0
0
Report
आरोपी पिता प्रमोद कुमार गौतम की फ़ोटो जारी हलचल नहीं
Gonda, Uttar Pradesh:आरोपी पिता प्रमोद कुमार गौतम की फ़ोटो।0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज में भारी बारिश के बीच गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जारी
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज में गणेश चतुर्थी के बाद गणपति बप्पा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी है। शुक्रवार की सुबह से हो रही भारी बारिश के बीच अंदावा स्थित तालाब में श्रद्धालु विधि-विधान के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे हैं। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आ रहा है। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच श्रद्धालु भगवान गणेश की प्रतिमा को लेकर विसर्जन स्थल तक पहुंच रहे हैं। यहां परम्परागत तरीके से प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे हैं। बतायें कि प्रतिमाओं में विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। इसके बाद गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई देते हुए प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर अंदावा स्थित तालाब के आस पास प्रशासन की तरफ से जरूरी इंतजाम भी किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर नगर निगम की टीम को लगाया गया है।0
0
Report
अररिया बरदाहा में मोबाइल लूट: तीन बदमाशों में से एक गिरफ्तार
Forbesganj, Bihar:एंकर - अररिया के बरदाहा थाना ने मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर मोबाइल लूट की घटना का उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से लूटा गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किया है। अररिया एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि 15 सितंबर 2026 को मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने मुकेश कुमार मलिक को रास्ते में जबरन रोककर देसी कट्टा दिखाया और मोबाइल लूट लिया था। मामले को लेकर बरदाहा थाना कांड संख्या 52/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने अररिया जिले के सिमराहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर वार्ड संख्या-09 निवासी अर्जुन कुमार (22) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल बरामद किया। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक अन्य मोबाइल और 2100 रुपये नकद भी बरामद किए गए। श्री कुमार ने कहा कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। Beyoncé - सुशील सिंह, एसडीपीओ0
0
Report
गतका नेशनल चैंपियनशिप: शालू कुमारी बिहार के लिए मेडल का दाव लगाएंगी
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां श्रीनगर में खेले जा रहे गतका नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने रोहतास जिला के करगहर के रहने वाली शालू कुमारी रवाना हो गई है। सासाराम की प्रखंड प्रमुख रूपा कुमारी ने ससम्मान उन्हें इस नेशनल चैंपियनशिप में खेलने के लिए विदा किया। चुके गतका को शुरू से पंजाब का प्रमुख खेल माना जाता रहा है। लेकिन वर्ष 2020 में इसे राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल गई और ऐसे में श्रीनगर में गतका खेल का राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने बिहार की ओर से शालू शामिल हो रही है। ऐसे में सासाराम से उन्हें रवाना करने से पहले लोगों ने उन्हें सम्मानित किया। शालू ने बताया कि स्थानीय लोगों के प्रेरणा तथा आशीर्वाद से ही वह यहां तक पहुंची है। उन्हें विश्वास है कि श्रीनगर में आयोजित इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में वह बिहार के लिए जरूर मेडल प्राप्त करेगी।0
0
Report
Advertisement
23 साल बाद जमुई दंपति के हत्याकांड में गिरफ्तारी की उम्मीद जगी
Jamui, Bihar:23 साल पुराने दोहरे हत्याकांड का दर्द आज भी ताजा, 70 वर्षीय बुजुर्ग दंपती को अब इंसाफ की आस जमुई 23 साल पहले अपनी आंखों के सामने दो बेटों की हत्या का दर्द संसार देवी और उनके पति अजबी यादव के लिए आज भी ताजा है। करीब 70 वर्ष की उम्र पार कर चुके दोनों बुजुर्ग आज भी न्याय की आस लगाए बैठे हैं। परिवार में अब उनका कोई सहारा नहीं है। तीन बेटियां हैं, लेकिन तीनों शादीशुदा हैं और अपने-अपने घर में रहती हैं। लिहाजा, बुजुर्ग दंपती अपनी झोपड़ी और बगल में बने घर में एक-दूसरे का सहारा बनकर जिंदगी गुजार रहे हैं। दरअसल, चार जुलाई 2003 को महज छह कट्ठा जमीन के विवाद में दोनों भाइयों की हत्या कर दी गई थी। पीड़ित परिवार के अनुसार, विवादित जमीन गैरमजरूआ थी। आरोप है कि हत्यारों ने मां संसार देवी के सामने ही दोनों बेटों को क्रूरता पूर्वक मौत के घाट उतार दिया। बड़े बेटे को पहले पैर में गोली मारी गई और इसके बाद करीब 20 गोलियां दागकर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं, दूसरे बेटे को भी घटनास्थल पर ही दो गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। छह कट्ठा जमीन के लिए एक साथ दो भाइयों की हत्या की इस घटना ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया。 संसार देवी उस खौफनाक दिन को याद कर आज भी सिहर उठती हैं। बुजुर्ग महिला के अनुसार, घटना के दौरान उनके साथ भी मारपीट की गई थी। सिर में कई जगह चोट लगी और टांके लगाने पड़े। वह कहती हैं, "मेरे ऊपर भी मारपीट की गई, सिर में कई जगह टांके लगे, मेरी जान तो बच गई, लेकिन मेरे कलेजे के टुकड़ों की जान नहीं बच सकी। मैंने अपनी आंखों के सामने अपने दोनों बेटों को मरते देखा।" मां के सामने दोनों बेटों की हत्या का वह मंजर आज भी उनके जेहन में जिंदा है। वह दिन याद करते ही महिला की आंखें भर आती हैं और इस घटना को सुनने वाले आसपास के लोगों की भी रूह कांप उठती है। इस मामले में कुल 11 लोगों को नामजद किया गया था। इनमें अब तक केवल दशरथ यादव की गिरफ्तारी हुई थी, जबकि अन्य नामजद आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। अब इसी मामले में गनौरी यादव, जो नाबालिग से छेड़छाड़ मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव के पिता हैं, की भी गिरफ्तारी हुई है। गनौरी यादव की गिरफ्तारी के बाद 23 साल पुराने इस हत्याकांड का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। लिहाजा, वर्षों से अपने दोनों बेटों की हत्या का इंसाफ मिलने का इंतजार कर रहे बुजुर्ग दंपती की उम्मीद एक बार फिर जगी है। हालांकि, मामले में नामजद अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पीड़ित परिवार चाहता है कि सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हो और मामले की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़े。 करीब 70 वर्षीय संसार देवी और अजबी यादव की साफ गुहार है कि उम्र के इस पड़ाव पर उनके पास न्याय की लड़ाई लड़ने का कोई सहारा नहीं है। तीन बेटियां हैं, लेकिन सभी शादीशुदा हैं और अपने-अपने घर में रहती हैं। ऐसे में दोनों बुजुर्ग पति-पत्नी अपनी झोपड़ी और बगल में बने घर में एक-दूसरे का सहारा बने हुए हैं。 पीड़ित दंपती ने जमुई की भाजपा विधायक एवं बिहार सरकार की कैबिनेट मंत्री श्रेयसी सिंह से भी इस मामले में पहल कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि 23 साल का लंबा इंतजार उनके लिए काफी है। अब उनकी एक ही उम्मीद है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हो और उनके दोनों बेटों की हत्या के मामले में उन्हें इंसाफ मिले। बहरहाल, छह कट्ठा गैरमजरूआ जमीन के विवाद में दो बेटों को खोने वाली मां के लिए 23 साल का वक्त भी उस दर्द को कम नहीं कर सका। जिस मां ने अपनी आंखों के सामने अपने दोनों बेटों को दम तोड़ते देखा, उसके लिए वह दिन आज भी किसी जख्म की तरह जिंदा है। उम्र के इस पड़ाव पर बुजुर्ग दंपती की सबसे बड़ी उम्मीद यही है कि देर से ही सही, उनके दोनों बेटों की हत्या के मामले में उन्हें न्याय जरूर मिले。0
0
Report
पाकुड़ में घरेलू विवाद के चलते 13 वर्षीय बच्चे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कारवाई किया है...अगवा कर हत्या किए गए एक 13 साल के बालक का शव मिल गया है...पुलिस ने आरोपी हत्यारा को गिरफ्तार कर लिया गया है...घरेलू विवाद में पड़ोसी ने बालक को अगवा किया और फिर हत्या कर नदी में शव को फेंक दिया था...एसडीपीओ कुमार गौरव ने मामले का खुलासा किया है...पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के नया ग्राम से अगवा किए गए एक 13 साल के बच्चे दीनानाथ सिंह का शव बरामद कर लिया गया है...शव पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के देवपुर और मंगलापाड़ा के बीच नदी किनारे मिला...बच्चे को हत्या के इरादे से अगवा किया गया था...और हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया था...एसडीपीओ ने अपने कार्यालय में इस हत्या मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी...उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को हिरणपुर थाना क्षेत्र के नया ग्राम से 13 वर्षीय बालक दीनानाथ सिंह, पिता हरिनंदन सिंह के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी...शिकायत मिलने के बाद एसपी अनुदीप सिंह ने एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम बनाई...मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मानवीय और तकनीकी पहलुओं से बच्चे की तलाश शुरू की...और महज 48 घंटे के अंदर नयाग्राम के रहने वाले मनोज कुमार को बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया...पूछताछ में मनोज कुमार ने बताया कि उसका बच्चे के घरवालों से घरेलू विवाद होता था...इसी झगड़े के चलते उसने बच्चे को अगवा कर उसकी हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया...हत्यारा मनोज कुमार की निशानदेही पर एक टेंपो और लोहे का जैक भी बरामद किया गया है...एसडीपीओ ने बताया कि विवाद की मुख्य वजह यह थी कि आरोपी मृतक बच्चे के घर के पास अपना टेंपो खड़ा करता था...इसी विवाद के चलते उसने करमा पूजा के दिन बच्चे को अगवा किया और उसकी हत्या कर दी...हत्या के बाद शव को नदी में फेंक दिया था...एसडीपीओ ने बताया कि काफी तलाश के बाद आज बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है...मामले की छानबीन अभी जारी है...0
0
Report
सिकंदरा राव में क्लीन-2 के तहत 11 वाहनों की नीलामी, 4.26 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकन्द्राराऊ (हाथरस)- पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे "ऑपरेशन क्लीन-2" अभियान के अंतर्गत थाना सिकन्द्राराऊ में मुकदमों में दाखिल कुल 11 वाहनों की नीलामी कराई गई। नीलामी प्रक्रिया से 4 लाख 26 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद के थानों पर मुकदमाती, लावारिस एवं एमवी एक्ट के तहत सीज वाहनों के नियमानुसार निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिकन्द्राराऊ पर दाखिल 11 वाहनों का मूल्यांकन उपसंभागीय परिवहन अधिकारी हाथरस द्वारा किया गया। इसके बाद उपजिलाधिकारी सिकन्द्राराऊ एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ की अध्यक्षता में गठित टीम की देखरेख में 24 सितंबर को नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। नीलामी में हाथरस सहित अन्य जनपदों के कुल 36 ठेकेदारों ने भाग लिया। नीलामी के दौरान अलीगढ़ निवासी रविन्द्र सिंह की फर्म विशाल इंटरप्राइजेज ने सर्वाधिक 4,26,000 रुपये की बोली लगाई, जिसके बाद नीलामी उनके पक्ष में पूर्ण की गई। नीलामी से प्राप्त धनराशि को नियमानुसार सरकारी कोषागार में जमा कराया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अर्थी जुलूस बनाकर पुतला दहन किया
Sheikhpura, Bihar:एसआईआर और चुनाव में धांधली के आरोप को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का अर्थी जुलूस निकाला है।शेखपुरा में राजद के पूर्व एमएलए विजय सम्राट के अगुआई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का अर्थी जुलूस निकाला है।अर्थी जुलूस शहर के स्टेशन रोड स्थित राजद कार्यालय से निकाला गया।और स्टेशन रोड, दल्लू चौक,कटरा चौक,चांदनी चौक पहुंचा।इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और चुनाव और एसआईआर में धांधली का आरोप लगाते इस्तीफा की मांग किया।अर्थी जुलूस के चांदनी चौक पहुंचने के बाद राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस मौके पर राजद के पूर्व विधायक विजय सम्राट ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त पर केस कर उन्हें जेल भेजने की मांग किया है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी कर केंद्र और बंगाल में भाजपा सरकार बनने की बात कही है।0
0
Report
जहानाबाद में राजद का प्रदर्शन, निर्वाचन आयोग पर आरोप और निष्पक्ष चुनाव की मांग
Jehanabad, Bihar:मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने जहानाबाद शहर के अंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राजद विधायक राहुल कुमार ने निर्वाचन आयोग पर भाजपा के दबाव में काम करने का गंभीर आरोप लगाते हुए बिहार में दोबारा निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की। विधायक ने कहा कि एक हालिया मीडिया रिपोर्ट ने विपक्ष के 10-12 महीनों पुराने आरोपों पर मुहर लगा दी है। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर के जरिए भाजपा ने चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर चुनावी प्रक्रिया को बाधित किया है। विधायक ने कहा, जब यह बात सार्वजनिक रूप से प्रमाणित हो चुकी है, तो ज्ञानेश कुमार को इस संवैधानिक पद पर बने रहने का कोई नैतिक या कानूनी अधिकार नहीं है। उन्हें फौरन इस्तीफा देना चाहिए या सरकार उन्हें तुरंत बर्खास्त करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीकों से इस लड़ाई को आगे बढ़ाएगी। राजद विधायक यही नहीं रुके उन्होंने वोटर लिस्ट में हेरफेर का आरोप लगाते हुए राहुल कुमार ने कहा कि जिन राज्यों में अवैध मतदाता सूची के आधार पर चुनाव संपन्न कराए गए हैं, उन सभी जगहों पर दोबारा निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि राजद ने 20-25 सीटें जीतीं, जहां जीत का अंतर 50 हजार से अधिक होना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनने की स्थिति थी, लेकिन चुनावी धांधली के जरिए जनादेश का चीरहरण किया गया। वही अंबेडकर चौक पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में राजद नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए चरणबद्ध आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।0
0
Report
झालावाड़ में चतुर्दशी विसर्जन जुलूस के दौरान आग लगने से चार घायल
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़-अनंत चतुर्दशी विसर्जन जुलूस के दौरान हादसा, पंजाब के अखाड़ा कलाकारों द्वारा दिखाया जा रहा था करतब, इस दौरान पेट्रोल के उपयोग से आग भड़की, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से झुलसे, अखाड़े के पंजाब निवासी कलाकार सहित तीन स्थानीय लोग भी झुलसे, बचाव के दौरान कुछ अन्य लोग भी हुए घायल, कुछ देर के लिए बनी अफरा तफरी, आयोजन समिति ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, सभी भाइयों का चल रहा उपचार, झालावाड़ के मंगलपुरा की घटना0
0
Report
Advertisement
