244221
Amroha: रामलीला कमेटी ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर शोभायात्रा का किया स्वागत
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा नगर में सिख समाज द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा का श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ने भव्य स्वागत किया। कमेटी अध्यक्ष विशाल गोयल ने पंच प्यारों और गुरुद्वारा प्रबंध समिति के अध्यक्ष गुरिंदर सिंह ढिल्लों (ब्लॉक प्रमुख, अमरोहा) सहित सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान प्रसाद वितरण और सेवा कार्य किए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भूसे से भरे ट्रक ने ट्रोल से भिड़ा, चालक दो घंटे बाद सुरक्षित निकाला गया
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर भूसे से भरा ट्रक आगे चल रहे ट्रोल से टकराया, केबिन में फंसे चालक को दो घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला डूंगरपुर शहर में एसबीपी कॉलेज के सामने बीती रात बांसवाड़ा से पशुओं के चारे का परिवहन कर रहा एक ट्रक आगे चल रहे ट्रोले से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में ही फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 2 घंटे की कड़ी मशक्त के बाद सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया । बॉडी - मामले के अनुसार ट्रक चालक गुजरात भुज निवासी वरधा भूसे से भरा ट्रक लेकर बांसवाड़ा से भुज जा रहा था। इस दौरान डूंगरपुर शहर से गुजरते समय ट्रक एसबीपी कॉलेज के पास आगे जा रहे ट्रोले से जा टकराया। हादसे में ट्रक चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस का जाप्ता तुरंत मौके पर पहुंचा । वही मौके पर मौजूद स्थानीय युवकों ने अनुकरणीय साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। युवकों ने बिना समय गंवाए जेसीबी और कटर मशीन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के केबिन और सीट को काटा। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। इसके बाद 108 एम्बुलेंस के ईएमटी रॉयल जैन ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल चालक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे में ट्रक चालक का एक पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। बाइट - महेंद्र सिंह एएसआई थाना कोतवाली अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन भक्त कामाख्या मंदिर पहुंच पूजा में लीन
Noida, Uttar Pradesh:गुवाहाटी, असम: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं ने कामाख्या मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।0
0
Report
वीरपुर-भीमनगर में दुर्गापूजा के लिए सुरक्षा कायम रखने को फ्लैग मार्च
Bihar:स्लग - दुर्गापूजा को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र वीरपुर भीमनगर में निकाला गया फ्लैग मार्च. शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में दुर्गापूजा संपन्न हो इसे लेकर प्रसाशन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. इंडो नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित सुपौल जिले के विरपुर और भीमनगर इलाके में वीरपुर अनुमंडल प्रशासन और पुलिस और SSB की ओर से देर रात फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ साथ SSB के जवान शामिल हुए। इसका उद्देश्य दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना था. फ्लैग मार्च का नेतृत्व वीरपुर एसडीएम विनय कुमार एवं एसडीपीओ पवन कुमार ने किया। मौके पर बसंतपुर के CO ब्रजेश कुमार सिंह, वीरपुर थानाध्यक्ष संजय दास, एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट राहुल कुमार तथा भीमनगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे. फ्लैग मार्च वीरपुर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए भीमनगर बाजार तक पहुंचा। इस दौरान अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया गया। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य पूजा के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकना और लोगों को निर्भीक होकर त्योहार मनाने के लिए प्रोत्साहित करना था. वीरपुर एसडीएम विनय कुमार ने बताया कि दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. प्रशासन की ओर से लोगों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और सद्भाव बनाए रखते हुए दुर्गापूजा मनाने की अपील की गई। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन की नजर रहेगी. फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन ने आम लोगों को भरोसा दिलाया कि दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.0
0
Report
Advertisement
नवरात्र के पहले दिन रतलाम में माता के भक्तों का आस्था सैलाब
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम नवरात्र के पहले दिन रतलाम में सुबह से ही मातारानी के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ता दिखाई दिया। प्राचीन कालिका माता मंदिर से लेकर सतरुंडा की पहाड़ी पर स्थित कवलका माता मंदिर और माही नदी किनारे पहाड़ी व जंगलों से घिरे गड़खंगाई माता मंदिर तक, हर जगह श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। सुबह से ही भक्त माता के दर्शन कर आशीर्वाद लेने पहुंचने लगे। खास बात यह है कि गड़खंगाई माता और सतरुंडा की पहाड़ी स्थित कवलका माता मंदिर तक श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हैं। करीब 35 किलोमीटर की पदयात्रा के बाद मंदिरों से ज्योत लेकर श्रद्धालु अपने घरों और गरबा पंडालों तक पहुंचते हैं। नवरात्र के साथ ही अब नौ दिनों तक माता की आराधना और भक्ति का सिलसिला शुरू हो गया है।0
0
Report
हाउसिंग बोर्ड के मकान में आग; दमकल ने परिवार को सुरक्षित निकाला, शॉर्ट-सर्किट कारण
Pali, Rajasthan:शहर के हाउसिंग बोर्ड में मकान में आग की घटना, सूचना पर दमकल पहुंची मौके पर, घर मे निवासरत परिवार सुरक्षित निकला बाहर, शॉट सर्किट से आग की बताई जा रही है घटना, अल सुबह की घटना पर आसपास के लोग हुए एकत्रित, आग की घटना से घर मे रखा कई सामान जला ।0
0
Report
रांची IIIT छात्र की आत्महत्या: ऑक्सीजन एंबुलेंस सुविधाओं पर सवाल
Ranchi, Jharkhand:रांची में ट्रिपल आईटी के छात्र ने की आत्महत्या खेलगांव थाना क्षेत्र के हॉस्टल में मिला छात्र का शव, कमरे में तौलिया के सहारे फंदे से झूलता मिला आदित्य का शव मृतक बिहार के पूर्णिया का रहने वाला था रात 11:30 बजे दरवाजा नहीं खुलने पर दोस्तों को हुआ शक दरवाजा तोड़कर दोस्तों ने छात्र को फंदे से उतारा निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित IIIT में छात्र के आत्महत्या के के बाद सुविधाओं की कमी को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन छात्रों का आरोप,समय पर ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस उपलब्ध होती, तो बचाई जा सकती थी छात्र की जान परिजनों को दी गई घटना की सूचना आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ दुर्गापूजा: प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े इंतजाम किए
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में दुर्गापूजा के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. डीसी के निर्देश पर एसडीओ साइमन मरांडी, डीटीओ मोजाहिद अंसारी, एसडीओपी कुमार गौरव, विशेष अधिकारी अमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी पाकुड़ शहरी क्षेत्र के विभिन्न दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण कर रहे हैं. निरीक्षण के दौरान शहर के सरस्वती पुस्तकालय दुर्गापूजा, श्मशान कालीघाट, राजापाड़ा, रेलवे स्टेशन, कालिकापाड़ा और शीतला मंदिर सहित विभिन्न दुर्गापूजा स्थलों का जायजा लिया गया. इसके साथ पूजा समितियों के सदस्यों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई. निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवागमन, भीड़ प्रबंधन, प्रवेश-निकास मार्ग, अग्नि सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की गई. उन्होंने निर्देश दिया कि पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रहे और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएं. अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने तथा बिजली के तारों को सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित रखने का निर्देश भी दिया गया. साथ ही आपातकालीन वाहनों के आवागमन के लिए रास्तों को बाधारहित रखने और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने को कहा गया. पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में यातायात सुचारु बनाए रखने, अनधिकृत पार्किंग पर रोक लगाने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए. अधिकारियों ने पूजा समितियों से जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें. जिला प्रशासन ने बताया कि दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है.0
0
Report
अयोध्या में नवरात्रि के पहले दिन भक्तों की मंदिरों में भारी भीड़ और पूजा-आरती
Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya (Uttar Pradesh): Devotees Offer Prayers at Badi Devkali Mata Temple on First Day of Navratri / Visuals /Reax आज नवरात्र का प्रथम दिन है, माता शैलपुत्री का दिन है। शैलपुत्री की पूजा हो रही है। आज से लोग कलश स्थापना लोग घर में कर रहे हैं, मंदिर जा रहे हैं, दर्शन कर रहे हैं, पूजा पाठ कर रहे हैं।0
0
Report
दमोह में नवरात्र से महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति मोबाइल शुरू
Damoh, Madhya Pradesh:शक्ति की उपासना के पर्व पर शक्ति मोबाइल सड़कों पर.. एंकर/ देश भर में आज से शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्र शुरू हुआ तो भक्ति के अलग अलग स्वरूप देखने को मिलने लगे है वहीं इस पर्व का बड़ा महत्व महिलाओं को लेकर भी है जब शहर और देवी मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार और प्रशासन भी सक्रिय दिखाईं से रहा है। सूबे के दमोह में पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजामात किए है तो नौ दिनों के लिए एक अलग पहल सामने आई है जब शहर भर में शक्ति मोबाइल शुरू की गई है। बीती रात दमोह एसपी आनंद कलादगी ने दो शक्ति मोबाइल को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस की दूसरी व्यवस्थाओं के अलावा इस साल ये नई व्यवस्था की गई है जिसके तहत सुबह चार बजे से ये शक्ति मोबाइल शहर में उन इलाकों में घूमेगी जहां देवी मंदिर है और महिलाओं का मूवमेंट रहता और इसी तरह शाम को चार बजे से इन्हीं इलाकों में ये मोबाइल बैन घूमेगी और हर स्थिति पर नियंत्रण रखेगी। चूंकि नवरात्र में शहर भर में गरवा उत्सव के भी कई आयोजन है लिहाजा गरबा पंडालों के आसपास ये मोबाइल विशेष निगरानी रखेगी । इस मोबाइल बैन ने सब इंस्पेक्टर रैंक की महिला अधिकारी के साथ महिला स्टाफ भी रहेगा ताकि महिलाएं किसी भी स्थिती में अपनी बात पुलिस को बता सकें।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अभिजित दीपके के नेतृत्व में आंदोलन पर भारी सुरक्षा तैनाती
Niphad, Maharashtra:दिल्लीतील जंतर-मंतर येथे सीजेपीचे संस्थापक अध्यक्ष अभिजित दीपके यांच्या नेतृत्वाखाली होणाऱ्या आंदोलनापूर्वीच त्यांना विमानात अटक करण्यात आली आंदोलनाच्या पार्श्वभूमीवर दिल्लीला जाणाऱ्या अडीचशे रेल्वे गाड्या रद्द करण्यात आल्या, तर मेट्रो सेवाही बंद केली तसेच चाळीस हजार पोलिसांनी सैन्य दलाचा बंदोबस्त तैनात केल्याने दिल्लीला छावणीचे स्वरूप आले असून, लोकशाहीचा आवाज दडपण्याचा प्रयत्न सरकारकडून सुरू असल्याचा आरोप खासदार भगरे यांनी केला आहे0
0
Report
नीरज कुमार के बुखार छोड़ने वाले बयान पर प्रशांत किशोर का पलटवार
Patna, Bihar:जेडीयू एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार के बुखार छोड़ा देंगे वाले बयान पर बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने पलटवार किया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर उन्हें बुखार लगेगा, तो वह पैरासिटामोल खा लेंगे। उन्होंने नीरज कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीरज कुमार डॉक्टर नहीं हैं और कुछ दिनों बाद बेरोजगार होने वाले हैं। प्रशांत किशोर ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नीरज कुमार ने आगे कोई बयान दिया, तो वह पिछले डेढ़ साल में जेडीयू के खिलाफ किए गए कामों और नेताओं से जुड़ी उन जानकारियों को सार्वजनिक कर देंगे, जो उनके मुताबिक उन्हें दी गई हैं। उन्होंने कहा कि नीरज कुमार को इन सब बातों के बजाय चुनाव पर ध्यान देना चाहिए。0
0
Report
खेतजमीन के विवाद में दामाद ने सासरे पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
Bhandara, Maharashtra: शेतजमिनीच्या वादातून जावयाचा सासऱ्यावर चाकूहल्ला Anchor- : भंडारा जिल्ह्यातील लाखांदूर तालुक्यातील मडेघाट येथे शेतजमिनीच्या वादातून पुतण्या जावयाने सासऱ्यावर जीवघेणा चाकूहल्ला केल्याची घटना घडली. राहुल राऊत याने दीपचंद ढोरे यांच्या छातीवर चाकूने वार करून चाकू शरीरातच सोडून घटनास्थळावरून पळ काढला. छातीत चाकू खुपसलेल्या अवस्थेत ग्रामस्थांच्या मदतीने जखमी सासऱ्याने रुग्णालय गाठले. प्रकृती गंभीर असल्याने त्यांना पुढील उपचारासाठी भंडारा जिल्हा सामान्य रुग्णालयात हलविण्यात आले. घटनेनंतर आरोपी जावई फरार असून, लाखांदूर पोलिसांकडून गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे.0
0
Report
Advertisement
भरतपुर में फ्लाईओवर निर्माण में देरी पर कलक्टर ने अफसरों को तेजी चेतावनी
Noida, Uttar Pradesh:भरतपुर जिला कलक्टर कमर चौधरी निकले सिटी राउंड पर, बीडीए, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, फ्लाईओवर प्रोजेक्ट से जुड़े अफसरों की टीम के साथ कर रहे हैं निरीक्षण; बिजली घर चौराहे से लेकर आरबीएम तक और काली बगीची से बिजलीघर चौराहे तक हो रहे फ्लाई ओवर निर्माण को देख रहे हैं कलक्टर चौधरी; कलक्टर ने फ्लाई ओवर निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी; कलक्टर ने अफसरों को कहा कि वैकल्पिक मार्ग बनाकर काम में लाएं तेजी; बीडीए कमिश्नर कनिष्क कटारिया नगर निगम कमिश्नर श्रवण बिशनोई; फ्लाई ओवर प्रोजेक्ट को देख रहे पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अनिरुद्ध सिंह सहित इंजीनियरिंग बिंग की अफसर है साथ मौजूद0
0
Report
जालौन में खाद की दुकान पर प्रशासन की छापेमारी से मचा हड़कंप,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन में खाद की दुकान पर प्रशासन की छापेमारी से मचा हड़कंप, किसानों द्वारा खाद की ओवररेटिंग की शिकायत पर प्रशासन ने की छापामार कार्रवाई, शिकायत के बाद हरकत में आई प्रशासनिक टीम ने दुकान पर पहुंचकर की जांच-पड़ताल, जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर और बिक्री का मिलान नहीं होने पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, अनियमितताएं मिलने पर प्रशासन ने जय बालाजी इंटरप्राइजेज खाद की दुकान को किया सील, छापेमारी के दौरान जिला कृषि अधिकारी गगनदीप सिंह और एसडीएम-सीओ समेत प्रशासनिक टीम रही मौजूद, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के नदीगांव का रोड स्थित जय बालाजी इंटरप्राइजेज का मामला। बाइट:- अभिनव कुमार--एसडीएम कोंच0
0
Report
नाबालिग वाहन चालने पर फतेहपुर पुलिस की सख्ती, 10 दुपहिया जब्त
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर सीकर फतेहपुर सीकर नाबालिगों के वाहन चलाने पर फतेहपुर पुलिस सख्त, 10 दुपहिया वाहन जब्त अभिभावकों को चेतावनी, नाबालिगों को वाहन देना पड़ सकता है भारी फतेहपुर। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए फतेहपुर शहर कोतवाली थाना पुलिस ने सख्ती दिखाई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा कोतवाली थानाधिकारी महेंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नाबालिग बच्चों द्वारा दुपहिया वाहन चलाने पर 10 वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त किया गया。 पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन मालिकों एवं जिम्मेदार अभिभावकों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस ने आमजन से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की भी अपील की है。 पुलिस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
