icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Navneet AgarwalNavneet AgarwalFollow10 May 2025, 06:49 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुजफ्फरनगर : पूर्व विधायक शाहनवाज राणा और दो बेटों पर धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollowJust now
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:

मुजफ्फरनगर: बहुजन समाजवादी पार्टी से बिजनौर के पूर्व विधायक शाहनवाज राणा और उनके दो बेटे पर मुजफ्फरनगर जनपद की नई मंडी कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि व्यापारी जितेन्द्र चौधरी ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए शाहनवाज राणा और उसके दो बेटों पर ये आरोप लगाया था कि उन्होंने हरिद्वार स्थित एक फैक्ट्री को धोखाधड़ी से खुद की बताकर उससे तकरीबन 75 लाख रुपए की कीमत का स्क्रैप और स्पंज आयरन मंगाया था। आरोप है कि इसके बाद पैसा मांगने पर व्यापारी जितेंद्र चौधरी को शाहनवाज राणा और उसके दो बेटों धमकी भी दी थी। जिस पर पुलिस ने इस मामले में शिकायत पर तुरंत पूर्व विधायक शाहनवाज राणा उसके दोनों बेटों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4),338,336(3),340(2)और 351(3) में मुकदमा दर्ज कर इस मामले में अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बरहाल इस घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि देखिए वादी जितेंद्र चौधरी के कहने पर एक फ्रॉड फोरर्जरी इत्यादि की धाराओं से संबंधित एक प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया गया था। उस प्रार्थना पत्र पर संयोजित तरीके से सीओ मंडी के द्वारा जांच की गई जो हमारी सेल की प्रकिया होती हैं। उस जांच की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात यह पाया गया। प्रथम दृष्टि एफआईआर होने के साक्ष्य है। उसके बाद थाना नई मंडी पर सुसंगत धाराओं में 541/26 शाहनवाज राणा और उनके साथियों के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया है। जिसकी विवेचना में सारे साक्ष्य सम्मिलित करने के बाद उस विवेचना का गुणवत्ता पूर्वक और समयबद् तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

0
0
Report

घाटशिला में 80 हजार रुपये लूट: दो आरोपियों की गिरफ्तारी

Ghatshila, Jharkhand:घाटशिला। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट से हुई 80 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हथियार का भय दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सियालबिंदा गांव निवासी 40 वर्षीय सोनापति बेरा और सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र निवासी 39 वर्षीय नौशाद अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से लूट में प्रयुक्त हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, एक टैबलेट, चाकू, फाइटर और 68 हजार 120 रुपये नकद बरामद किए हैं। दरअसल, बीते 17 नवंबर को धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के गोगलो जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट को अपना निशाना बनाया था। अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एजेंट से 80 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक टैबलेट लूट लिया था। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि लूट की वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल का पंजीकरण नंबर JH05AR6727 है। वाहन मालिक नौशाद अंसारी की पहचान होने के बाद पुलिस ने तकनीकी शाखा की मदद से लूटे गए मोबाइल फोन की लोकेशन खंगाली। मोबाइल की लोकेशन घटनास्थल के आसपास मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की रणनीति बनाई। इसी क्रम में 18 नवंबर की शाम श्यामसुंदरपुर और बहरागोड़ा थाना पुलिस के सहयोग से धालभूमगढ़ पुलिस ने श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के केरुकोचा के पास छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर कंपनी के एजेंट से लूटे गए मोबाइल और टैबलेट भी बरामद कर लिए गए। बरामद सामानों में लूट में प्रयुक्त हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, एक चाकू, एक फाइटर और 68 हजार 120 रुपये नकद शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धालभूमगढ़ थाना कांड संख्या 33/2026, दिनांक 17 नवंबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(3)/3(5) में मामला दर्ज किया है। इस पूरी कार्रवाई में घाटशिला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लगुरी, पुलिस निरीक्षक अजय कुमार सिंह, धालभूमगढ़ थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा, श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार समेत धालभूमगढ़, बहरागोड़ा और अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से लूटकांड का खुलासा होने के साथ ही क्षेत्र में अपराधियों के बीच सख्त संदेश गया है।
0
0
Report

अपर्णा यादव का पोस्टर समर्थन: राम- कृष्ण मुद्दा नहीं, चुनावी ऊर्जा बढ़ती है

Kanpur, Uttar Pradesh:भाजपा के हमने किया श्रीराम, हम ही करेंगे राधे-राधे पोस्टर का अपर्णा यादव ने किया समर्थन, बोलीं- ऐसे नारों से लोगों में आती है ऊर्जा – राम और कृष्ण हमारे पूजनीय हैं इन्हें चुनावी मुद्दा नहीं बनाना चाहिए –सपा की रैली में छात्र की मौत बेहद दुखद, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई कानपुर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने भाजपा के 'हमने किया श्रीराम, हम ही करेंगे राधे-राधे, कमल खिला देंगे' वाले पोस्टर का खुलकर समर्थन किया है। गुरुवार को कानपुर पहुंचीं अपर्णा यादव ने कहा कि चुनाव के समय ऐसे नारे चलते रहते हैं। भाजपा की तरफ से जारी किए गए इस तरह के नारों से आम लोगों में एक नई ऊर्जा और जोश आता है। उन्होंने मथुरा और श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर चल रही राजनीतिक बहस पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भगवान राम और कृष्ण हमारे पूजनीय हैं इसलिए इन्हें चुनावी मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म के लिए मथुरा मंदिर को और बेहतर बनाने का फैसला सरकार बहुत पहले ही ले चुकी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को मथुरा में कारसेवा के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के दिए गए न्योते पर भी अपर्णा यादव ने मीडिया से बातचीत में अपनी बात रखी। उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य की तारीफ करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति और धर्म को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने यह बहुत अच्छी शुरुआत की है। अपर्णा ने कहा कि इस तरह के धार्मिक न्योते दिए जाते हैं और जिन्हें भी यह न्योता मिला है उन्हें इसे खुशी-खुशी स्वीकार करना चाहिए। राजनीतिक बयानबाजी के बीच उन्होंने सपा की पीडीए रैली के दौरान एक नाबालिग छात्र की मौत की घटना को दुखद बताते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की रैली या कार्यक्रम में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिला आयोग की तरफ से भी यह पक्का किया जाएगा कि इस मामले में जो भी जिम्मेदार है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और दोषियों को सख्त सजा मिले। निरीक्षण के अनुभव बताते हुए अपर्णा यादव ने स्वरूप नगर स्थित बालिका गृह की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और एक अच्छी खबर दी। उन्होंने बताया कि केंद्र में रह रहीं दो छोटी बच्चियां जिनमें से एक डेढ़ साल की और दूसरी 11 महीने की है गोद ली जा रही हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि जिन बेटियों को कभी उनके माता-पिता ने छोड़ दिया था आज वे अच्छे घरों और सुरक्षित हाथों में जा रही हैं। वहीं महिला आश्रय गृहों की जानकारी सार्वजनिक न किए जाने के सवाल पर उन्होंने कानूनी मजबूरियों का हवाला दिया。 उन्होंने यह भी बताया कि सितंबर 2024 में शपथ लेने के महज 20 दिनों के अंदर महिला आयोग की 28 सदस्यों की टीम ने रुके पड़े 20 हजार मामलों को तेजी से निपटाया था। इससे पहले अपने एक दिन के दौरे के तहत अपर्णा यादव ने गोविंद नगर स्थित खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज में शकुन्तला देवी राज शिक्षा सेवा संस्थान द्वारा रखे गए झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जन्मोत्सव एवं वीरांगना सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने स्वरूप नगर स्थित बालिका गृह का निरीक्षण कर वहां पढ़ने वाली बच्चियों को आयरन की गोली, फल और पढ़ाई का सामान बांटा और वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
0
0
Report
Advertisement

जालौन के कालपी की कागज़ फैक्ट्री में भीषण आग, दमकलें आग बुझाने में जुटीं

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन LIVE AAG जालौन के कालपी में कागज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग की लपटों से धू-धू कर जल उठी कागज फैक्ट्री, आसमान में उठा धुएं का काला गुबार, कागज फैक्ट्री में अचानक आग लगने से इलाके में मची अफरा-तफरी, स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी आग लगने की सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं, आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी काफी देर से आग बुझाने में जुटे, शॉर्ट सर्किट से कागज फैक्ट्री में आग लगने की जताई जा रही आशंका, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के तुलसीराम कागज फैक्ट्री का मामला।
0
0
Report

2.8 किमी घुड़साल-सैकोट मोटर मार्ग की शुरुआत, ग्रामीणों में उत्साह

Karnaprayag, Uttarakhand:घुड़साल-सैकोट मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ हो गया है। बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखपत बुटोला ने सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन कर कार्य की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सड़क के बन जाने से ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा चमोली जिले के अंतर्गत घुड़साल-सैकोट मोटर मार्ग के निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से सड़क सुविधा की उम्मीद लगाए बैठे ग्रामीणों को अब आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद जगी है। 2.8 किलोमीटर लंबे इस मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और ग्रामीणों को यातायात की सुविधा मिल सकेगी। इस अवसर पर विधायक लखपट बुटोला ने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
0
0
Report

दिल्ली के लाजपत नगर की बेसमेंट में आग, एक की मौत, एक घायल

New Delhi, Delhi:दिल्ली लाजपत नगर में चार मंजिल की बेसमेंट में बुधवार की दोपहर को लगी आग एक की मौत दूसरा घायल। मृतक गौरव सिंह के पिता CISF में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं और कहा कि घर का चिराग सोशल मीडिया ऑफिस की बड़ी लापरवाही के चलते बुझ गया। दिल्ली पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करे। लोकेशन: दिल्ली। ग्वालियर से दिल्ली सफदरजंग अस्पताल पहुंचे मृतक के पिता ने बताया कि मंगलवार को बेटी के परिवार के ख़ुशी के प्रोग्राम में परिवार के लोग गए थे, बेटा बुधवार को दिल्ली लौट आया और दोपहर ऑफिस गया जहां बेसमेंट में आग लग गई। आग के दौरान गौरव फंस गया और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार चाहता है कि दिल्ली पुलिस कड़ी कार्रवाई करे।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट गिरोह का पर्दाफाश, 2.02 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा

New Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करीब 2 करोड़ 2 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार किया है। दरअसल, 66 वर्षीय रिटायर्ड रक्षा मंत्रालय के सेक्शन ऑफिसर को साइबर ठगों ने फोन कर बताया कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर जम्मू-कश्मीर में बैंक खाता खोला गया है और उसमें 70 लाख रुपये का संदिग्ध लेनदेन हुआ है। इसके बाद आरोपियों ने खुद को जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया और लगातार धमकियां दीं। कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी का डर दिखाकर आरोपियों ने पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में करीब 2.02 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम कई बैंक खातों के जरिए आगे भेजी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद इमरान खान, राम किशोर और रुपेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक कंपनी का डायरेक्टर है, जिसके बैंक खाते में ठगी के 17 लाख रुपये पहुंचे थे। दूसरा आरोपी बैंक खाते उपलब्ध कराने के लिए बिचौलिए का काम करता था, जबकि तीसरा आरोपी खातों के जरिए ठगी की रकम को आगे भेजने और क्रिप्टोकरेंसी USDT में कमीशन बांटने में शामिल था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, 8 डेबिट कार्ड और एक चेकबुक बरामद की है।
0
0
Report

पीलीभीत के मोहम्मदपुर में तेंदुआ सड़क किनारे घूमता वीडियो वायरल

Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत की पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर के पास गन्ने के खेत से सटी मेन सड़क पर तेंदुआ चहलकदमी करता दिखाई दिया। किसी व्यक्ति ने तेंदुए की इस गतिविधि का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ सड़क के किनारे काफी देर तक घूमता नजर आया। आसपास गन्ने की फसल होने के कारण जंगली जानवरों के छिपने के लिए अनुकूल स्थान बना हुआ है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की खुली सीमा होने के चलते पूरनपुर तहसील क्षेत्र के तमाम गांवों के आसपास अक्सर तेंदुआ, बाघ और अन्य वन्यजीव देखे जाते हैं। कई बार ये जंगली जानवर आबादी के नजदीक तक पहुंच जाते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

आजम खान पर राजपूत का पलटवार: जेल के ताले फिर खुल सकते हैं

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में सपा नेता आजम खान पर सांसद मुकेश राजपूत का पलटवार, बोले- जेल के ताले फिर खुल सकते हैं फर्रुखाबाद: भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की आजम खान को चेतावनी, बोले- जेल के ताले फिर खुल सकते हैं 'ये मोदी-योगी की सरकार है, यहां इंकलाब नहीं होगा' - मुकेश राजपूत संविधान के दायरे में रहकर काम करें, वरना जेल के ताले फिर खुल सकते हैं- मुकेश राजपूत आजम खान के 'चुनाव नहीं, इंकलाब होगा' वाले बयान पर सांसद का पलटवार 'अभी जेल से आए हैं, जेल के ताले बंद नहीं हुए हैं' - सांसद मुकेश राजपूत संविधान से हटकर काम करने वालों को सांसद की चेतावनी, बोले- कानून अपना काम करे फतेहगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान सांसद मुकेश राजपूत ने आजम खान के बयान पर पलटवार
0
0
Report

बालोतरा में कल पंचायतीराज मतगणना के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली

Balotra, Rajasthan:बालोतरा में कल पंचायतीराज चुनावों की मतगणना, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां बालोतरा। जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना कल शुक्रवार को होगी। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। बालोतरा की MBR पीजी कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। जिले की 31 जिला परिषद सीटों और 11 पंचायत समितियों के 179 वार्डों के लिए मतों की गणना की जाएगी। पंचायत समिति के अनुसार कुल 11 काउंटिंग कक्ष बनाए गए हैं। मतगणना अधिकतम 9 राउंड में पूरी होगी。 जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार यादव के निर्देशन में मतगणना स्थल पर सुरक्षा, कार्मिकों की नियुक्ति, टेबल व्यवस्था और काउंटिंग एजेंटों के प्रवेश सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न करवाने की तैयारी की गई है。 बाइट- जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार यादव
0
0
Report
Advertisement

छठ के बाद रेल टिकट संकट: विक्रमशिला- ब्रह्मपुत्र में नहीं, गरीब रथ 492 वेटिंग

Munger, Bihar:छठ के बाद परदेस लौटना हुआ मुश्किल, विक्रमशिला-ब्रह्मपुत्र मेल में नो रूम ,गरीब रथ में 492 तक पहुंची वेटिंग, 25 नवंबर तक कन्फर्म टिकट का संकट; दिल्ली-मुंबई जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी. मुंगेर: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के संपन्न होते ही अब परदेस लौटने वालों के सामने रेल यात्रा बड़ी चुनौती बन गई है। घर में परिवार के साथ पर्व मनाने के बाद रोजी-रोजगार के लिए दिल्ली, मुंबई, सूरत, हावड़ा और अन्य शहरों में लौटने वाले लोगों को ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड से गुजरने वाली लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों में सीटों का संकट गहरा गया है। विक्रमशिला एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल में नो रूम और रिग्रेट की स्थिति है, जबकि गरीब रथ एक्सप्रेस में प्रतीक्षा सूची 492 तक पहुंच गई है। छठ के बाद सोमवार से ही दूसरे प्रदेशों की ओर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। समय पर काम पर पहुंचने की चिंता के बीच टिकट नहीं मिलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्लीपर से लेकर एसी श्रेणी तक में सीटों के लिए मारामारी है। 25 नवंबर तक कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग बनी हुई है। भागलपुर-आनंद विहार 12367 अप विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 19 नवंबर को एसी श्रेणी में 361 वेटिंग है, जबकि स्लीपर में नो रूम है। 20 और 21 नवंबर को एसी में भी रिग्रेट की स्थिति है। वहीं, 22 नवंबर को एसी में 284 और स्लीपर में 189 वेटिंग है। 25 नवंबर को एसी में 166 वेटिंग के साथ स्लीपर में रिग्रेट है। इसी तरह 15658 अप कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल में 19 से 21 नवंबर तक एसी और स्लीपर दोनों श्रेणियों में रिग्रेट है। 22 नवंबर को एसी में 54 वेटिंग है, जबकि स्लीपर में रिग्रेट है। 25 नवंबर को भी एसी में 59 वेटिंग और स्लीपर में रिग्रेट की स्थिति बनी हुई है। इसी तरह 15658 अप कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल में 19 से 21 नवंबर तक एसी और स्लीपर दोनों श्रेणियों में रिग्रेट है। 22 नवंबर को एसी में 54 वेटिंग है, जबकि स्लीपर में रिग्रेट है। 25 नवंबर को भी एसी में 59 वेटिंग और स्लीपर में रिग्रेट की स्थिति बनी हुई है। गरीब रथ में भी वेटिंग 492 तक पहुंचने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कन्फर्म टिकट नहीं मिलने के कारण कई लोगों को अब वैकल्पिक साधनों से यात्रा करने की चिंता सता रही है।
0
0
Report

बिहार मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने राहुल गांधी पर हमला, विदेश नीति पर सवाल

Sitamarhi, Bihar:बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। बीजेपी द्वारा आयोजित सीतामढ़ी में आयोजित लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे इस दौरान इन्होंने राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में भारत के लोकतंत्र को सिक कहे जाने पर इन्होने हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी का दिमाग खराब हो चुका है...अगर दिमाग खराब नहीं है तो फिर कैसे राहुल ने दो दिन पहले अपनी माँ और पिता के बारे आपत्ति जनक बाते सरेआम बोल रहे हैं ? राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचते हैं .... मैं भारत सरकार मांग कर रहा हूँ की राहुल गांधी के एक एक गतिविधि की जांच होनी चाहिए कहां जा रहे हैं क्या क्या कर रहें हैं इन सब की जांच होनी चाहिए। देश की जनता को राहुल गांधी पर जरा भी भरोसा नहीं है क्योंकि जिस तरह की ये हरकत करते हैं जिस तरह से व्यवहार करते है...वो विदेश जा कर षड्यंत्र रचते हैं और भारत के लोकतंत्र के खिलाफ.. सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ ...चुनाव आयोग के खिलाफ ये षड्यंत्र रचते हैं।
0
0
Report

बेगूसराय: बंद घर से 1.25 करोड़ के सोने-हीरे-चांदी चोरी

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिला है, जहां बेखौफ चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये के सोने, हीरे और चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं, चोर घर में रखे 75 हजार रुपये नकद और जमीन के मूल कागजात भी लेकर फरार हो गए। चोरी की इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। हैरानी की बात यह है कि परिवार 19 दिनों से घर में ताला लगाकर बाहर था और इसी दौरान चोरों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। दरअसल, पूरी घटना फुलवड़िया थाना क्षेत्र के पश्चिम मोहल्ले की है। जहां नगर परिषद बरौनी के वार्ड संख्या-7 निवासी हाजी अब्दुल मन्नान के पुत्र मोहम्मद सफदर अली के बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। परिजनों के मुताबिक, 29 अक्टूबर 2026 को परिवार के सभी सदस्य घर में ताला लगाकर एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने बेंगलुरु गए थे। 17 नवंबर की रात जब परिवार वापस लौटा तो घर के कमरों के ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब परिवार ने घर की तलाशी ली तो तीन गोदरेज अलमारियों के ताले और लॉकर टूटे मिले। अलमारियों में रखे सोने, हीरे और चांदी के कीमती जेवरात गायब थे। चोर करीब 75 हजार रुपये नकद और जमीन के मूल कागजात भी अपने साथ ले गए। परिवार की ओर से दी गई आवेदन के अनुसार, चोरी गए सामान में सोने के कई हार, दर्जनों अंगूठियां, चेन, कान के झुमके, हीरे की अंगूठियां और करीब एक किलो चांदी के जेवरात शामिल हैं। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये बताई जा रही है। इस घटना ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। पीड़ित सफदर अली ने बताया कि चोरी हुए अधिकांश गहने उनकी मां, बहन और भाभी के थे। इनमें कई जेवरात पुश्तैनी भी हैं। परिवार के लिए यह घटना इसलिए भी बेहद दुखद है क्योंकि आगामी 24 नवंबर को सफदर अली की शादी होने वाली है और छोटी बहन की शादी की तैयारियां भी चल रही थीं। शादी की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी ने परिवार की खुशियों को गम में बदल दिया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष के मुताबिक, मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर चोरों ने बंद घर की रेकी कब की और इतनी बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार कैसे हो गए। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इस बड़ी चोरी का खुलासा कर पाती है और करोड़ों के जेवरात बरामद कर पाती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top