icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow11 Jan 2025, 03:36 pm

अमरोहाः राजाजी ढाबे द्वारा हाईवे से सटे बनायी जा रही थी दीवार, भाकियू भानु ने जताया विरोध

Amroha, Uttar Pradesh:

डिडौली में राजाजी ढाबे के द्वारा बनवाई जा रही थी अवैध दीवार, भाकियू भानु ने जताया विरोध, किया प्रदर्शन 

नेशनल हाईवे स्थित राजा जी ढाबा द्वारा हाईवे से सटाकर अवैध बाउंड्री बनाने के विरोध में शनिवार दोपहर दो बजे भाकियू भानु के प्रदेश महासचिव ठाकुर पोपाल सिंह ने यूनियन के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही हो रहे अवैध निर्माण को रूकवाया। हालांकि इस दौरान भारतीय किसान यूनियन भानू और राजा जी ढाबे के कर्मचारियों में तीखी नोकझोंक हुई। लेकिन हंगामे के बाद काम को बंद कर दिया गया है। भाकियू भानु के प्रदेश महासचिव ठाकुर पोपाल सिंह ने बताया कि राजाजी ढाबे के द्वारा अवैध दीवार बनाई जा रही थी जिसकी वजह से नेशनल हाईवे पर हादसे बढ़ सकते थे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुख्य सचिव ने प्रशिक्षण से सुशासन को व्यवहारिक बनाने का निर्देश दिया

Jaipur, Rajasthan:प्रशासनिक व्यवस्था की गुणवत्ता केवल नियम-कायदों से नहीं, बल्कि लोकसेवकों की क्षमता, कार्यकुशलता और नागरिकों के प्रति उनके व्यवहार से तय होती है। ऐसे में अधिकारियों का प्रशिक्षण महज सेवा की औपचारिक जरूरत नहीं, बल्कि बदलती प्रशासनिक चुनौतियों के अनुरूप उन्हें तैयार करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने प्रशिक्षण व्यवस्था को अधिक व्यवहारिक, समकालीन और गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने सचिवालय में प्रशिक्षण विभाग और हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एचसीएम रीपा) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण ऐसा हो, जिससे लोकसेवकों में नैतिकता, जवाबदेही, व्यवहारिक दक्षता और नागरिकों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित हो। इससे प्रशासनिक कामकाज में सुधार के साथ सुशासन को भी मजबूत किया जा सकेगा। मुख्य सचिव ने राज्य प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत अधिकारियों के लिए मिड-कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रम विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी किसी एक चरण में प्रशिक्षण लेकर ही अपनी क्षमता को अंतिम रूप नहीं दे सकते। बदलती तकनीक, प्रशासनिक_need_ों और नई चुनौतियों के हिसाब से विभिन्न सेवाओं के अधिकारियों के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण आयोजित किए जाएं। इससे उनकी कार्यकुशलता के साथ नेतृत्व क्षमता भी लगातार विकसित होगी। मुख्य सचिव ने प्रशिक्षण में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और डिजिटल लर्निंग को व्यापक रूप से शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केवल कक्षा और पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रहे, बल्कि अधिकारियों को वास्तविक प्रशासनिक परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यवहारिक रूप से तैयार करे। उन्होंने प्रशिक्षण अवसंरचना के आधुनिकीकरण, आधुनिक कक्षाओं के विकास और बेहतर प्रशिक्षण वातावरण तैयार करने पर भी जोर दिया। साथ ही श्रेष्ठ प्रशिक्षण कार्यक्रमों, शोध, प्रकाशनों और विभिन्न संस्थानों के बीच अनुभव साझा करने की व्यवस्था को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि मिशन कर्मयोगी और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में एचसीएम रीपा ने अपनी अलग पहचान बनाई है। संस्थान को सुशासन की जरूरतों के अनुरूप लगातार नए प्रयोग और नवाचार अपनाते हुए प्रशासनिक प्रशिक्षण में उत्कृष्टता की परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए। बैठक में एचसीएम रीपा की महानिदेशक एवं पदेन अतिरिक्त मुख्य सचिव (प्रशिक्षण) श्रेया गुहा ने संस्थान की प्रशिक्षण गतिविधियों और मिशन कर्मयोगी के तहत संचालित पहलों की जानकारी दी। उन्होंने साधना सप्ताह जैसे सतत सीखने के अभियानों तथा यूएनएनएटीआई (UNNATI) पोर्टल के उपयोग से प्रशिक्षण संस्थानों के बीच संसाधन, पाठ्य सामग्री और विशेषज्ञता साझा करने की जानकारी दी। बैठक में शासन सचिव कार्मिक विभाग अर्चना सिंह सहित वित्त विभाग और संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

मंडावरा रोड जलभराव के खिलाफ भाजपा नेता का धरना जारी, समाधान की मांग तेज

Karauli, Rajasthan:मंडावरा रोड पर जलभराव, कीचड़ और बदहाल सड़क की समस्या को लेकर भाजपा नेता विष्णु प्रजापति का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने सड़क की मरम्मत, जलभराव का स्थायी समाधान और नगर परिषद के कथित लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग भी पहुंच रहे हैं। धरने के दौरान विष्णु प्रजापति ने आरोप लगाया कि लंबे समय से मंडावरा रोड पर जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है, जिससे आम लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत और मांग उठाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती और सड़क व जलनिकासी की समस्या का समाधान नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। धरना स्थल पर टेंट, पेयजल और बैठने की व्यवस्था की गई है। भाजपा नेता ने शहरवासियों, व्यापारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से आंदोलन में शामिल होकर जनहित की इस मांग का समर्थन करने की अपील की है। धरने को लेकर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडावरा रोड पर जलभराव और सड़क की समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके।
0
0
Report

नंदी पर मारपीट: गोरक्षकों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की

Hanumangarh, Rajasthan:नंदी से मारपीट पर गोरक्षकों में रोष, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग. Kohla farm के पास घायल अवस्था में मिला नंदी; पुलिस की मदद से गोशाला पहुंचाकर कराया उपचार. हनुमानगढ़ के कोहला फार्म के पास शुक्रवार को एक नंदी घायल मिला. गोरक्षक मौके पर पहुंचे और टाउन थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी. घायल नंदी को town स्थित फाटक गोशाला पहुंचाकर उपचार कराया गया. गोरक्षकों ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. ग्राम पंचायत गुरुसर के प्रशासक रामेश्वर लाल कड़ेला ने बताया कि सूचना मिली थी गुरुसर पुलिया के पास नंदी के साथ मारपीट की जा रही थी. सूचना मिलने पर ग्रामीणों तथा बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ एसएसडब्ल्यू नहर से निकलने वाली फतेहगढ़ माइनर के पास पहुंचे. वहां एक नंदी पेड़ के नीचे घायल अवस्था में खड़ा मिला. नाक से खून बह रहा था, शरीर पर घाव और सूजन के निशान थे.
0
0
Report
Advertisement

टोंक के डिग्गी लक्की मेले के लिए 950 पुलिसकर्मी तैनात, समीक्षा बैठक आयोजित

Tonk, Rajasthan:टोंक डिग्गी लक्की मेले की तैयारियां तेज, कलेक्टर टीना डाबी और एसपी रोशन मीणा ने ली समीक्षा बैठक 18 से 22 अगस्त तक लगने वाले मेले में सुरक्षा के लिए 950 पुलिसकर्मी तैनात होंगे, सभी विभागों को दिए आवश्यक निर्देश जिले की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी डिग्गी में 18 से 22 अगस्त तक आयोजित होने वाले लक्की मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पंचायत समिति मालपुरा में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर टीना डाबी एवं पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने की। बैठक में सभी विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से मेले के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए。 पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने बताया कि मेले में आने वाले लाखों पदयात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक पुलिस व्यवस्था की जाएगी। मेले के दौरान करीब 950 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी तथा पूरे मेला क्षेत्र और यात्रा मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे。 जिला कलेक्टर टीना डाबी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान डिग्गी क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पर्याप्त पेयजल उपलब्धता तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की समय पर मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य कर मेले का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए。 बाइट 01 जिला कलेक्टर टीना डाबी बाइट 02 रोशन मीणा पुलिस अधीक्षक
0
0
Report

सागर की गरीबी से उठान: नीट में ऑल इंडिया 684 रैंक, डॉक्टर बनने का संकल्प

Kota, Rajasthan:घर-घर कबाड़ बीनते हैं पिता, अब नीट क्रैक कर डॉक्टर बनेगा कैथून का सागर ​गुटखे से बहन को हुए कैंसर ने दिया डॉक्टर बनने का संकल्प, एलन ''शिक्षा संबल'' के सहयोग से पूरी हुई उड़ान ​एंकर गरीबी और विषम परिस्थितियों को मात देकर कैथून के गोदल्याहेड़ी गांव के छात्र सागर रेगर ने नीट में 564 अंकों के साथ ऑल इंडिया 684 (एससी श्रेणी) रैंक हासिल की है। सागर के पिता मुरली रेगर निरक्षर हैं और घर-घर जाकर कबाड़ जुटाने का काम करते हैं, वहीं मां आठवीं पास हैं। ​सागर ने बताया कि उनकी बुआ की बेटी को गुटखे के सेवन के कारण कैंसर हो गया था। इस हादसे ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया और उन्होंने समाज को नशा-मुक्त बनाने व चिकित्सा सेवा देने के लिए डॉक्टर बनने का संकल्प लिया। ​आर्थिक तंगी के कारण पिता कोचिंग का खर्च उठाने में असमर्थ थे। ऐसे में राजकीय विद्यालय के प्रिंसिपल के मार्गदर्शन पर सागर ने ''एलन शिक्षा संबल'' की परीक्षा दी। चयन होने पर एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने निशुल्क कोचिंग दी, जबकि एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास ने भोजन और आवास की पूरी व्यवस्था की। ​सागर का कहना है कि यदि यह संबल नहीं मिलता, तो उन्हें बीएससी में प्रवेश लेना पड़ता। एलन के ट्रस्टी नवीन माहेश्वरी ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य अभावों में जी रही प्रतिभाओं को संवारना है ताकि वे पूरे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें। बाइट स्टूडेंट
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

धमतरी में तेज बहाव से एक मोहना मछुआरे की मौत, दूसरा लापता

Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की जान चली गई... एक तरफ उफनते एनीकट में बहने से मछुआरे धनंजय तेता की दर्दनाक मौत हो हुई... जबकि फरसिया कमारपारा निवासी मछुआरे दुलाल सोरी अब भी लापता है... पुलिस और प्रशासन लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, लगातार हुई बारिश से धमतरी जिले की नदियां, नाले और एनीकट उफान पर हैं... वहीं तेज बहाव जानलेवा बन चुका है... प्रशासन लगातार लोगों से उफनते जलस्रोतों से दूर रहने की अपील कर रहा या... बताया गया है सिहावा थाना क्षेत्र के घोटगांव निवासी मछुआरे धनंजय तेता रोज की तरह सेमरा एनीकट में मछली पकड़ने पहुंचे थे इसी दौरान अचानक जलस्तर बढ़ा और तेज बहाव की चपेट में आकर वे बह गए... सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया... घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद धनंजय तेता का शव बरामद कर लिया गया... वही इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है... वहीं फरसिया कमारपारा निवासी मछुआरे दुलाल सोरी भी पिछले तीन दिनों से लापता हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है... आसपास के नदी-नालों और संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा या
0
0
Report

गंगा के कटाव से बिहार के तटबन्ध ध्वस्त; मंत्री ने कड़ा निरीक्षण निर्देश दिए

Naya Chak, Bihar:गंगा नदी ने पिछले दिनों बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र के विधानसभा क्षेत्र में रौद्र रूप दिखाया था यहां ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल के आवास के आगे कुछ दूरी पर बने तटबंध राघोपुर काजीकोरैया तटबंध का 150 मीटर का हिस्सा ध्वस्त हुआ था आज मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र ने कटाव स्थल का निरीक्षण किया यहां उन्होंने कड़ा रुख अपनाया उन्होंने वहीं मौजूद जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता को फटकार लगा दी अभियंता से कहा कि यहाँ मजबूती से काम कीजिये जियो बैग डालिये 2 दिन में रिजल्ट दीजिये नहीं तो सस्पेंड कर देंगे नौकरी तो जाएगी ही उससे पहले यहाँ का लोग आपको जाने नहीं देगा कोई दिक्कत है तो मेरा नम्बर लीजिये रात 12 बजे भी कॉल कीजिए उन्होंने बताया कि अधिकारियों से जल्द यहाँ मजबूती से बांध की दोनों ओर कार्य का निर्देश दिया है लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है हमने अभी कटाव स्थल को देखा है गंगा की धारा इधर मुड़ गयी है लेकिन हम पब्लिक को 200 प्रतिशत आश्वस्त करते हैं कि बांध पूरी तरह सुरक्षित रहेगा बताते हैं कि 26 जुलाई की रात में बांध का बड़ा हिस्सा कटाव की जद में आया था जिसके बाद अफरातफरी मच गई है हालाँकि विभाग की ओर से लगातार वहां रिस्टोरेशन का कार्य भी जारी है
0
0
Report
Advertisement

सतना कोटर में नवविवाहिता की मौत: दहेज हत्या के आरोप पर हंगामा

Satna, Madhya Pradesh:सतना के कोटर में एक नवविवाहित्या की फांसी लगाने से हुई मौत के परिजनों ने आज जिला चिकित्सालय के मर्चुरी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के दौरान किया हंगामा। और वर पक्ष में लगाए हत्या का आरोप। कहा कि दहेज में कार और पैसे की माग के चलते कि गई लड़की की हत्या। मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र में 30 जुलाई की रात एक नवविवाहितिका की संदिग्ध मौत से सनसनी फैला दी है। ससुराल पक्ष जहां इसे फांसी लगाकर आत्महत्या बता रहा है। वहीं मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मृतिका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही 10 लाख रुपये और कार की मांग की जा रही थी। वहीं कमरे से मिले कथित सुसाइड नोट को भी मृतका के पिता ने फर्जी बताते हुए कहा कि उनकी बेटी अपना नाम तक नहीं लिख पाती थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मृतिका का शव घर के स्टोर रूम में नवविवाहिता आकांक्षा की लाश फंदे पर लटकी मिली। मृतका की शादी 24 नवंबर 2025 को यादवेंद्र कचेर से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी में करीब 10 लाख रुपये खर्च किए गए थे। लेकिन इसके बाद भी ससुराल पक्ष कार और अतिरिक्त नकदी की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर आकांक्षा की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। मृतका के पिता और फूफा का कहना है कि घटना से करीब 20 मिनट पहले आकांक्षा की अपने ससुर से फोन पर बात कराई गई थी। लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत की सूचना दे दी गई। मायके पक्ष का आरोप है कि जब वे मौके पर पहुंचे और हत्या का विरोध किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उनका यह भी आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही। मृतका के पति यादवेंद्र कचेर, ससुर रामलाल, सास आशा, जेठ आवेंद्र, जेठानी नीलम और देवर नागेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल दहेज हत्या के कथित आरोप की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है。
0
0
Report

ग्वालियर न्यू जेएएच में जूनियर डॉक्टरों ने सुरक्षा कर्मी पर हमला, मामला दर्ज

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध न्यू जेएएच में जूनियर डॉक्टरों का गेट पर खड़े सुरक्षा कर्मियों से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर जूनियर डॉक्टरों ने सुरक्षा कर्मी को घेर कर बुरी तरह पीटा। गार्ड का कहना है कि जूनियर डॉक्टर ने पोर्च में गाड़ी खड़ी कर दी थी। अधीक्षक के आदेश हैं कि यहां किसी का वाहन खड़ा नहीं होगा, जब उन्होंने जूनियर डॉक्टर से मना किया तो जूनियर डॉक्टरों ने बुरी तरह न केवल पीटा बल्कि डंडों से हमला कर दिया। हमले में सुरक्षाकर्मी का सिर फट गया, जबकि मदद के लिए आए 'उसके भतीजे के पीठ पर डंडे के निशान दिखाई दे रहे हैं। घायल सुरक्षाकर्मी को तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कर उपचार शुरू कराया गया है वहीं कंपू थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीओ- दरअसल न्यू जेएएच के सी-ब्लॉक में गार्ड योगेंद्र सिंह भदौरिया ड्यूटी कर रहा था। सी-ब्लॉक में जहां अधीक्षक या डीन की गाड़ी खड़ी होती है उस पोर्च में तनु चौहान नामक अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। योगेंद्र भदौरिया का कहना है कि उसने पोर्च में गाड़ी खड़ी करने से मना करते हुए कहा कि पोर्च में अधिकारियों के वाहन खड़े होते हैं और अधीक्षक का आदेश है कि अन्य किसी के वाहन यहां नहीं खड़े होंगे। लिहाजा वह अपनी गाड़ी दूसरी जगह खड़ी कर दें। यह सुनकर वह बिना गाड़ी हटाए वहां से मेडिसिन आईसीयू चला गया और अपने साथियों को बुला लाया। योगेंद्र का आरोप है कि आते ही जूनियर डॉक्टरों ने सुरक्षाकर्मी से विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते डंडों से हमला कर दिया। हमले में योगेंद्र भदौरिया के सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। बीच-बचाव करने पहुंचे उसका भतीजा भोलू भदौरिया आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई । घटना के बाद घायल सुरक्षाकर्मियों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। CSP रोबिन जैन का कहना है कि मारपीट करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज़ चैक किये जा रहे हैं. जाँच के आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी। बाइट- रोबिन जैन- CSP - कंपूग्वालियर
0
0
Report

जेपीएससी मामले पर कांग्रेस–बीजेपी की तकरार, CID जांच जारी

Ranchi, Jharkhand:भारतीय जनता पार्टी की ओर से जेपीएससी मामले में कांग्रेस से समर्थन वापस लेने की मांग पर कांग्रेस ने पलटवार किया है。 कांग्रेस ने कहा कि यदि नैतिकता की बात हो रही है, तो सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र में कई पेपर लीक की घटनाएं हुईं, परीक्षाएं बार-बार स्थगित हुईं और छात्रों पर लाठीचार्ज व पेलेट गन ka इस्तेमाल किया गया। ऐसे में बीजेपी को पहले केंद्र सरकार की जवाबदेही तय करनी चाहिए。 कांग्रेस ने यह भी कहा कि झारखंड में जेपीएससी मामले की सीआईडी जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पार्टी ने आरोप लगाया कि बीजेपी छात्रों को गुमराह कर इस मुद्दे पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top