244221
Amroha - प्रदीप प्रजापति बने प्रेस क्लब के अध्यक्ष
Amroha, Uttar Pradesh:प्रदीप प्रजापति बने प्रेस क्लब अमरोहा के अध्यक्ष स्वास्थ्य कारणों से विनीत अग्रवाल के सक्रिय न रहने पर रजिस्टर्ड प्रेस क्लब अमरोहा का वार्षिक चुनाव समय से पहले कराया गया। इसमें वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप प्रजापति को अध्यक्ष चुना गया। 30 अप्रैल को आयोजित स्वागत समारोह में पत्रकारों व अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने उन्हें बधाई दी। प्रदीप प्रजापति ने पत्रकारों के हितों की रक्षा और प्रेस क्लब भवन निर्माण का संकल्प लिया। समारोह में जनपद के कई पत्रकार मौजूद रहे।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा पर निशाने, सोनम वांगचुंग अन्नाशन पर दिल्ली पुलिस सवाल
Ranchi, Jharkhand:केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार घेरा और कहा कि देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कवायद में भाजपा जुटी है। देश के प्रख्यात वैज्ञानिक सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुंग के आमरण अनशन को लेकर हाई कोर्ट ने दिशा निर्देश दिए के आलोक में गृह मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली पुलिस के द्वारा कायरन हरकत करते हुए सोनम वांगचुंग के जंतर मंतर के अनशन स्थल पर हमला बोला और लगभग हजार की संख्या में पुलिस के जवान सादे और यूनीफॉर्म में पहुंचे और सोनम वांगचुंग को जबरन अस्पताल ले गए। सफेद चादर डालकर उन्हें जबरन लेजाया गया। लोकतंत्र को लाश बनकर ले जाया गया। ये अनायास नहीं है इसकी पटकथा लिखी गई है। मॉनसून सत्र में 130 संशोधन लाने जा रही है सरकार। सोनम वांगचुंग तो एक मोहरा है असली निशाना भारतीय संविधान है। भारतीय संविधान के 75 वे साल में संविधान, लोकतंत्र और न्याय को समाप्त कर देना चाहते है। ये अमृत काल नहीं बल्कि विशकाल है। लोगो के अधिकार और सम्मान को समाप्त करा देना चाहते है। आनेवाली चुनौती का हम डटकर सामना करेंगे हम कमजोर लोग नहीं। आदिवासी मूलवासी समाज के लोकतंत्र को आप समाप्त नहीं कर सकते।0
0
Report
एसबीटी पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ने आईआईटी में बनाई जगह, 21-21 हजार रुपये देकर किया गया सम्मानित
Deoria, Uttar Pradesh:गौरी बाजार क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में स्थित एसबीटी पब्लिक स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहा है,जिसका उदाहरण स्कूल के दो मेधावी छात्रों सत्यम सिंह और अर्पित सागर ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी में प्रवेश प्राप्त कर दिया, उन्होंने अपने इस उपलब्धि से विद्यालय, क्षेत्र और जनपद का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय परिसर में शनिवार को उन छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया। समारोह में आईआईटी खड़गपुर में चयनित सत्यम सिंह तथा आईआईटी प्रयागराज में चयनित अर्पित सागर का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. आशा तिवारी, प्रशासक दिवाकर पांडेय, मुख्य समन्वयक अंबरीश त्रिपाठी तथा अतुल श्रीवास्तव ने दोनों छात्रों को 21-21 हजार का सम्मान चेक प्रदान कर उनकी मेहनत और सफलता को सराहा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि सत्यम और अर्पित की सफलता यह सिद्ध करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों की उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है और आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सत्यम सिंह और अर्पित सागर ने अपनी सफलता का अनुभव साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए एनसीईआरटी की मजबूत तैयारी, नियमित अध्ययन, समय का बेहतर प्रबंधन, लगातार अभ्यास, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने छात्रों को मोबाइल और अन्य अनावश्यक गतिविधियों से दूरी बनाकर लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दोनों मेधावी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं उपस्थित छात्र-छात्राओं ने भी अपने वरिष्ठ साथियों की सफलता से प्रेरित होकर भविष्य में आईआईटी एवं अन्य राष्ट्रीय संस्थानों में चयन का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी एसबीटी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए जनपद और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।0
0
Report
राज्य ने मातृ स्वास्थ्य पर कठोर निगरानी, हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं पर फोकस
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में प्रसूताओं की मौत और प्रसव के दौरान सामने आ रही गंभीर चिकित्सकीय जटिलताओं को लेकर राज्य सरकार ने निगरानी और सख्त कर दी है। इसी कड़ी में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने स्वास्थ्य भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशभर की मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। बैठक में प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़, एनएचएम निदेशक डॉ. जोगाराम, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त बाबूलाल गोयल, जनस्वास्थ्य निदेशक डॉ. रवि प्रकाश शर्मा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वहीं सभी जिलों के कलेक्टर, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य, अस्पताल अधीक्षक, स्त्री रोग विशेषज्ञ और स्वास्थ्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक में मातृ मृत्यु के मामलों, हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी, रेफरल व्यवस्था, प्रसव सेवाओं और उपचार प्रबंधन की गहन समीक्षा की गई। साथ ही जमीनी स्तर पर चल रहे विशेष अभियान और भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि विभाग का फोकस हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान और लगातार निगरानी पर है। इसके लिए पिछले चार दिनों से विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें गर्भवती महिलाओं की मेडिकल हिस्ट्री, टीकाकरण, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और अन्य स्वास्थ्य मानकों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि एएनएम, आशा कार्यकर्ता और चिकित्सा अधिकारी स्तर तक प्रत्येक गर्भवती महिला की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उप स्वास्थ्य केंद्रों पर उनकी रिपोर्ट की समीक्षा कर जरूरत पड़ने पर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों से जोड़ा जा रहा है, ताकि किसी भी जटिलता की स्थिति में समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके। सरकार का लक्ष्य मातृ मृत्यु दर को और कम करना तथा प्रत्येक गर्भवती महिला को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।0
0
Report
Advertisement
चांदीपुरा वायरस से 6 वर्षीय बालिका की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में सतर्कता और सर्वे बढ़ा दी
Dungarpur, Rajasthan:चांदीपुरा वायरस से 6 वर्षीय बालिका की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में शुरू की सतर्कता और सर्वे डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा खंड के रतनपुरा गांव में 6 वर्षीय बालिका की चांदीपुरा वायरस के चलते मौत हो गई है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह हरकत में आ गया है और क्षेत्र में एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। मामले के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे रतनपुरा में 6 वर्षीय रिंकू को अचानक उल्टियां होने लगीं। परिजन उसे तुरंत सीमलवाड़ा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहाँ से स्थिति गंभीर होने के कारण उसे गुजरात के मोडासा और अंततः हिम्मतनगर के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 15 जुलाई 2026 को बालिका की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीमलवाड़ा के नेतृत्व में 'रैपिड रिस्पांस टीम' ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। टीम ने क्षेत्र के 75 घरों का सर्वे किया और कुल 353 लोगों की स्क्रीनिंग की, जिसमें किसी भी व्यक्ति में बुखार के लक्षण नहीं पाए गए। क्षेत्र में मच्छरों और संक्रमण की रोकथाम के लिए 17 घरों में पाइरेथ्रम स्प्रे का छिड़काव किया गया और फॉगिंग भी करवाई गई। जांच के लिए 40 रक्त पट्टिकाएं (ब्लड सैम्पल्स) प्रयोगशाला भेजी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने, मौसमी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने और पेयजल स्रोतों के शुद्धिकरण के सख्त निर्देश दिए हैं।0
0
Report
कटघोरा लूट का मास्टरमाइंड विष्णु राठिया Karnataka से गिरफ्तार, जेल भेजे गए
Korba, Chhattisgarh:कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज लूट मामले में कटघोरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. वारदात के बाद फरार तीसरे और अंतिम आरोपी विष्णु राठिया जो लूट कांड का मास्टरमाइंड है को कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे कोरबा लाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है. आरोपी विष्णु राठिया कोरबा जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम जिल्गा का रहने वाला है. आरोपी विष्णु राठिया की गिरफ्तारी के बाद कटघोरा पुलिस ने इस लूट की वारदात में संल्क्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी में बड़ी सफलता हासिल की है। घटनाक्रम के अनुसार विष्णु राठिया और लूट में उसके दो अन्य साथी अलग-अलग मामले में बिलासपुर जेल में बंद थे, जहां तीनों की दोस्ती हुई और तीनों ने जेल से बाहर निकलने के बाद बड़ी लूट करने की योजना बनाई थी. जेल से छूटने के बाद तीनो ने लूट के लिए छुरी स्थित राज ज्वैलर्स को टारगेट किया. पहले रेकी की गई फिर 1 जुलाई की दोपहर चेहरे को कपड़े से ढके हुए तीनों ग्राहक बनकर लूट के इरादे से छुरी स्थित राज ज्वैलर्स पहुंचे. तीनों मे से एक सलवार सूट पहनकर लड़की का भेष बनाकर लूटकांड को अंजाम देने पहुंचा था ताकि किसी को उस पर संदेह न हो। इसके बाद आरोपियों ने दुकान का शटर गिराकर संचालक राजकुमार अग्रवाल पर देशी कट्टा तान दिया. लेकिन ज्वेलरी शॉप के संचालक ने बहादुरी दिखाई और कट्टा दिखने वाले आरोपी के हाथो को पकड़ लिया. दोनों के बीच छिनाझपट हुई, इधर शॉप के बाहर लोगों की हलचल हो रही थी जिसे देखकर आरोपी घबरा गए और कुछ ज्वेलरी को लूटकर ज्वेलरी शॉप के संचालक की आंखों पर मिर्च पाउडर छिड़क कर कट्टा और लूट कांड मे इस्तेमाल बाइक को मौके पर ही छोड़ पैदल भाग निकले. हालांकि आरोपी दुकान से जो आभूषण अपने साथ ले जाने में सफल रहे वो भी सभी आर्टिफिशियल ज्वेलरी थी, सोना और चांदी की ज्वेलरी वे नहीं लूट पाए. इस तरह लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने में वे विफल रहे. इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी जिनकी गवाही और तकनीकी जांच के आधार पर तीसरे आरोपी विष्णु राठिया की तलाश लगातार कर रही थी लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी विष्णु राठिया कर्नाटक के श्री सत्य साईं जिले के हिंदुपुरम स्थित एक कंपनी में छिपकर काम कर रहा था. कटघोरा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद पुलिस टीम ने कर्नाटक पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी कर कोरबा लाया गया. पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया है.0
0
Report
चुरहट जंगल हत्याकांड: प्रेमी युगल पर शादी दबाव में हत्या, पवन गिरफ्तार
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी पुलिस ने चुरहट के जंगल में मिले अज्ञात मानव कंकाल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक यह मामला प्रेम प्रसंग और शादी के दबाव से जुड़ा निकला। पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी पवन कारपेन्टर को गिरफ्तार किया है। मृतका की पहचान 19 वर्षीय प्रियंका साकेत के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया है。 वीओ-1 30 जून 2026 को चुरहट थाना क्षेत्र के ग्राम कोष्टा पवाई के जंगल में एक अज्ञात मानव कंकाल मिला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम, डीएनए जांच और परिजनों द्वारा पहचान के बाद मृतका की शिनाख्त ग्राम मवई निवासी 19 वर्षीय प्रियंका साकेत के रूप में हुई। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया。 वीओ-2 तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस संदेही पवन कारपेन्टर तक पहुंची। पूछताछ में पहले आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती और तकनीकी साक्ष्यों के सामने उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया。 वीओ-3 पुलिस के अनुसार आरोपी और मृतका की पहचान कॉलेज में हुई थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। 24 जून को आरोपी युवती को चुरहट बुलाकर कोष्टा पवाई के जंगल ले गया, जहां शादी की बात पर विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी ने पत्थर से सिर पर वार कर युवती की हत्या कर दी。 वीओ-4 हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की। उसने मृतका का मोबाइल बंद कर उसकी बहन को भ्रामक व्हाट्सएप संदेश भेजा और बाद में मोबाइल तोड़कर नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या, साक्ष्य छिपाने और एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट: संतोष कोरी, पुलिस अधीक्षक, सीधी0
0
Report
Advertisement
जंगल में अज्ञात युवक का शव: हत्या की आशंका, एफएसएल जांच शुरू
Dhanbad, Jharkhand:धनबादजिले टुंडी प्रखंड के मनियाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जीतपुर पंचायत के माढ़ोजोरा जंगल में शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल में शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर जंगल में पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने तत्काल जीतपुर पंचायत के मुखिया इंदरलाल बास्की को सूचना दी। मुखिया ने बिना देर किए मनियाडीह थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मनियाडीह थाना प्रभारी अकबर अहमद खान, पुलिस पदाधिकारी संतोष डे और पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। थाना प्रभारी अकबर अहम खान ने बताया कि मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल गिरिडीह जिले की सीमा से सटा होने के कारण गिरिडीह पुलिस से भी संपर्क कर युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शव के सिर और पेट पर चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया आशंका है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव को माढ़ोजोरा जंगल में लाकर फेंका गया है। मामले की रांची से फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान, हत्या के कारण और आरोपियों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।0
0
Report
सादुलपुर में ऑपरेशन क्लीन स्वीप: तीन गिरफ्तार, दो पिस्टल-एक कट्टा बरामद
Churu, Rajasthan:दो अवैध पिस्टल, एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत एजेंसीएफ़ और पुलिस का कड़ा प्रहार एक ही दिन में तीन ताबड़तोड़ कार्रवाई कर पुलिस ने आमजन में विश्वास अपराधियो में भय का दिया संदेश सादुलपुर अवैध हथियारों, गैंगस्टर गतिविधियों और संगठित अपराध पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस ने एक ही दिन में अलग-अलग कार्रवाई कर तीन आरोपियों को अवैध हथियारों और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय का संदेश दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस हथियारों के स्रोत और तस्करी Network की गहन जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम निर्देशानुसार तथा स्थानीय पुलिस अधिकारियों के सुपरविजन में विशेष अभियान अंतर्गत आईपीएस अधिकारी अभिजीत पाटिल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम मामले में लगातार तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए प्राप्त सूचनाओं के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आईपीएस अधिकारी अभिजीत पाटिल ने बताया कि पुलिस ने पहली कार्रवाई करते हुए शहर के पिलानी बाईपास पर दबिश दी और आरोपी लालचंद उर्फ लाला उर्फ विक्की पुत्र बलबीर, निवासी जोगीवाला, थाना भिरानी, जिला हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पाटिल ने बताया कि दूसरी कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर तारानगर पुलिया के निकट की गई तथा आरोपी विजयपाल पुत्र भूपसिंह, निवासी बिरमी खालसा, थाना सिद्धमुख, जिला चूरू को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने तीसरी कार्रवाई करते हुए हमीरवास थाना प्रभारी सतपाल बिश्नोई के नेतृत्व में मिली सूचना पर गांव दंदेऊ-मोहanska-रोही में दबिश देकर आरोपी रवि कुमार पुत्र कृष्णचंद, निवासी रामसरा ताल, थाना सिद्धमुख, जिला चूरू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा (तमंचा) बरामद किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, तथा हथियार की खरीद-फरोख्त और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच शुरू की गई है। एजीटीएफ प्रभारी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत पाटिल, आईपीएस ने बताया कि तीनों आरोपियों से अवैध हथियारों के स्रोत, सप्लाई चेन, खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य लोगों तथा संभावित आपराधिक उपयोग के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इन हथियारों का उपयोग किसी संगठित अपराध, गैंगवार या अन्य गंभीर वारदात में किया जाना था या नहीं। जांच के आधार पर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य अवैध हथियारों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, गैंगस्टर एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकश लगाना, आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा हथियार तस्करी और संगठित अपराध के नेटवर्क को ध्वस्त करना है। मामले में एसपी निश्चय प्रसाद एम आईपीएस ने बताया कि पुलिस जिले में अवैध हथियारों, गैंगस्टर गतिविधियों और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। भविष्य में भी इस तरह के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
जसपुर में भाजपा युवा मोर्चा का युवा संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित
Jaspur, Uttarakhand:भारतीय जनता युवा मोर्चा जसपुर सोशल मीडिया प्रभारी डॉ मनीष कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंदौली व एसटीएससी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, भाजपा काशीपुर जिलाध्यक्ष मनोज पाल सिंह, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जिला चेयरमैन खड़क सिंह चौहान, काशीपुर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष विनीत चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, मनप्रीत सिंह लाडी, अशोक कुमार खन्ना, डॉ युनुस चौधरी, डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल, पूर्व विधायक जसपुर कमल चौहान, प्राशीष विश्नोई आदि कार्यक्रम के शुभारंभ में दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यकर्ताओं ने सभी मंचासीन अतिथियों को पुष्पमाला पहनाकर व अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। मंचासीन वक्ताओं ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के कार्यों का गुड़गान करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने गर्मजोशी से संवाद करते हुए कार्यक्रम में पहुंचे स्कूली छात्र-छात्राओं से किया। संवाद कार्यक्रम में Yashasvi Ojasvi युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंदौली ने कहा कि जसपुर विधानसभा कुमाऊं का प्रवेश द्वार कहा जाता है इसलिए आज भाजपा के युवाओं ने उत्तराखंड प्रदेश में सबसे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ किया। युवा संवाद कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं के प्रत्येक सवालों का बड़ा ही बेबाकी से जवाब दिया; विद्यार्थियों ने परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे छाये रहे, जिसपर प्रदेश अध्यक्ष मंदौली ने बड़े ही शानदार मधुरता के साथ शानदार अंदाज में जवाब दिया।0
0
Report
Advertisement
24 घंटे बाद भी सहमति नहीं, खनन गड्ढे में दो मासूमों की मौत पर धरना जारी
Barmer, Rajasthan:24 घंटे बाद भी नहीं बनी सहमति, दो मासूम युवाओं की मौत पर परिजनों का धरना जारी बाड़मेर। ग्रामीण थाना क्षेत्र के दरूड़ा गांव में खनन के बाद छोड़े गए गहरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम युवाओं की दर्दनाक मौत के मामले में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन और परिजनों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई है। जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर मृतकों के परिजन, समाज के लोग और ग्रामीण लगातार धरने पर बैठे हुए हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में गहरा आक्रोश है और प्रशासन के against जमकर नाराजगी देखने को मिल रही है। धरने पर बैठे लोगों का आरोप है कि यह हादसा प्राकृतिक नहीं बल्कि खनिज विभाग और प्रशासन की गंभीर लापरवाही का परिणाम है। उनका कहना है कि क्षेत्र में वर्षों से खनन के बाद करीब 300 से 400 फीट गहरे गड्ढे खुले पड़े हैं, जिनमें बरसात का पानी भर गया था। इन खतरनाक गड्ढों के आसपास न तो कोई सुरक्षा व्यवस्था की गई और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए। इसी लापरवाही के कारण दो मासूम युवाओं की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होगी तथा उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक धरना जारी रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और परिजनों के बीच कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। धरने में बड़ी संख्या में समाज के लोग, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं। सभी का कहना है कि जिले में अवैध और अनियंत्रित खनन के कारण ऐसे गहरे गड्ढे जगह-जगह बने हुए हैं, जो लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं। लोगों ने मांग की कि जिले के सभी खनन क्षेत्रों का सर्वे कराया जाए और खुले पड़े गड्ढों को तत्काल भरने या सुरक्षित करने की कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े। परिजनों ने मृतकों के परिवारों को उचित आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और खनन से जुड़े दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के इंतजाम किए गए होते तो आज दो मासूम युवाओं की जान बचाई जा सकती थी। फिलहाल जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर माहौल बेहद गमगीन बना हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ continually नाराजगी कर रहे हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और समाधान निकालने के प्रयास जारी हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच कोई सहमति नहीं बन सकी थी।0
0
Report
तोरपा में एक रात में ज्वेलरी और शराब की दुकानों पर चोरी
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र खूँटी। तोरपा में चोरों ने एक रात में ही ज्वेलरी और दारू दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। क्षेत्रखूँटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में आये दिन अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटनाएं हो रही हैं। बीती रात को तोरपा मुख्य पथ पर संचालित माँ शांति ज्वैलर्स का शटर में लगे ताला व कुंडी तोड़कर दुकान के काउंटर में लगे लगभग 10 लाख रुपए के सोना और चांदी के आभूषण चोरी हो गए। सुबह जब दुकान संचालक गणेश सोनी दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देखा और अंदर प्रवेश करने पर सभी आभूषण गायब मिले। इसके बाद मामले की जानकारी दुकान के संचालक के द्वारा पुलिस को दी गई। चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कराने का प्रयास किया गया। इसके अलावा मुख्य पथ स्थित वाइन हाउस का ताला तोड़कर चोरों ने ताले को काटकर दुकान के अंदर प्रवेश किया और कैश काउंटर से 18 हजार रुपए नकद और दुकान में रखे लगभग 10 पेटी कीमती अंग्रेजी शराब की चोरी कर ली। चोरी की पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है, जो मध्य रात्रि 1:30 बजे से 2:30 बजे के बीच अंजाम दी गई। चोर अपनी पहचान छुपाने के उद्देश्य से सफेद कपड़े पूरे शरीर पर पहनकर और चेहरे पर मास्क लगाकर थे। चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए कार में सवार होकर आए थे।0
0
Report
किशनगंज में स्थायी लोक अदालत से जनता को त्वरित व सस्ता समाधान मिलेगा
Kishanganj, Bihar:किशनगंज में जन-उपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए स्थायी लोक अदालत की स्थापना की गयी है। स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन और सदस्यों ने बताया कि यह अदालत आम नागरिकों को बिना कोर्ट में केस दायर किए, वायु, सड़क, रेल परिवहन, बिजली, पानी, डाक, दूरसंचार, अस्पताल, बीमा, बैंकिंग, शिक्षा संस्थान और अन्य सार्वजनिक सेवाओं से संबंधित शिकायतों का आसान, सस्ता और तेज समाधान उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि यहां कोई न्याय शुल्क नहीं लगता है। शिकायतकर्ता के द्वारा एक सादी कागज में शिकायत दर्ज करने के बाद सबसे पहले दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया जाता है। अगर समझौता नहीं होता है तो अदालत मामले के गुण-दोष पर फैसला सुनाती है। उन्होंने बताया कि स्थायी लोक अदालत का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है, उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ कोई अपील नहीं की जा सकती।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बनारस दौरा: मां विंध्यवासिनी दर्शन व गंगा आरती
Varanasi, Uttar Pradesh:दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता अपने प्रथम काशी दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचीं। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, पुष्पगुच्छ और जयघोष के बीच मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। वाराणसी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सबसे पहले मिर्जापुर जाकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन करेंगी। इसके बाद वह शाम को पुनः वाराणसी लौटेंगी और विश्वप्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती में शामिल होंगी। उनके काशी आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने उनका स्वागत करते हुए "हर-हर महादेव" और "भारत माता की जय" के उद्घोष लगाए। मुख्यमंत्री के इस दौरे को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। काशी और विंध्य धाम की यात्रा के दौरान वह सनातन परंपरा से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थलों में दर्शन-पूजन करेंगी। प्रशासन ने उनके कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा और यातायात की व्यापक व्यवस्था की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पहला काशी दौरा धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक जुड़ाव का संदेश लेकर आया है। मां विंध्यवासिनी के दर्शन और विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती में उनकी सहभागिता इस दौरे का प्रमुख आकर्षण रहेगी।0
0
Report
कांवड़ यात्रा 2026: गाज़ीपुर प्रशासन का अलर्ट, ददरी घाट पर सुरक्षा-यातायात कड़े इंतजाम
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारी तेज, डीएम-एसपी खुद उतरे मैदान में, ददरी घाट से सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर गाजीपुर प्रशासन अलर्ट डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी डॉ. ईराज राजा ने किया ददरी घाट का निरीक्षण 30 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, तैयारियों का लिया जायजा घाट की सफाई, लाइट और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश झूलते बिजली के तार और क्षतिग्रस्त पोल तत्काल ठीक कराने का आदेश घाट पर नावों और नाविकों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस को सख्त निर्देश श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाएं प्रशासन की पहली प्राथमिकता 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर गाजीपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने शनिवार को ददरी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ददरी घाट पर गंगा स्नान कर जल भरेंगे, इसलिए घाट की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, आवागमन और ठहरने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नगर पालिका को नियमित सफाई और पर्याप्त सफाईकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए। सुरक्षा के मद्देनज़र घाट पर पर्याप्त नावों और नाविकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य किया जा सके। वहीं विद्युत विभाग को कांवड़ मार्ग पर झूलते बिजली के तारों और क्षतिग्रस्त पोलों को तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने घाट और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। फिलहाल प्रशासन का दावा है कि इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली जाएंगी。 बाइट: अनुपम शुक्ला- डीएम, गाजीपुर बाइट: डॉ ईरज राजा- एसपी, गाजीपुर0
0
Report
गवर्नमेंट ऑन व्हील्स: पूर्वी दिल्ली में सिविक इंफ्रास्ट्रक्चर का निरीक्षण
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: दिल्ली के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने 'गवर्नमेंट ऑन व्हील्स' अभियान के तहत पूर्वी दिल्ली में सिविक इंफ्रास्ट्रक्चर का जायजा लिया।0
0
Report
Advertisement
