244221
Amroha - 26 जनवरी को स्टंटबाजी करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जिले के गजरौला कोतवाली क्षेत्र में 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के नाम पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई गई. नेशनल हाईवे पर गजरौला बस्ती में गाड़ियों की छतों पर बैठकर स्टंट करने वाले युवकों ने कानून की धज्जियां उड़ाई. इन खतरनाक स्टंट्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया, पुलिस ने 22 वाहनों का करीब ₹4 लाख का चालान काटकर स्टंटबाजों को सबक सिखाया. इस कार्रवाई के बाद वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमेठी में 834 वाहन मालिकों के करोड़ों रुपए टैक्स बकाए पर नोटिस, वसूली शुरू
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी जिले में 834 वाहन स्वामियों पर करोड़ों रुपए का टैक्स बकाया, रोड टैक्स जमा कराने के लिए परिवहन विभाग ने 834 वाहन स्वामियों के खिलाफ नोटिस भेजकर वसूली का काम किया शुरू, कार्यालय से ऐसे वाहन स्वामियों को चिन्हित किया गया जिनको नोटिस भेजकर व फोन के जरिए जल्द बकाया टैक्स को जमा कराने की बात कही जा रही है0
0
Report
धर्मपाल सिंह ने समाजवादी पार्टी पर शिक्षा-नकल घोटालों के संगीन आरोप लगाए
Noida, Uttar Pradesh:शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का समाजवादी पार्टी पर मंत्री धर्मपाल सिंह ने बोला हमला सैफई सिंडिकेट ने नकल और पेपर लीक का संगठित तंत्र चलाया: धर्मपाल sijgh नकल विरोधी कानून का समाजवादी पार्टी ने विरोध किया था: धर्मपाल सिंह सत्ता में आते ही समाजवादी पार्टी ने 30 मिनट में ही नकल विरोधी कानून वापस लिया: धर्मपाल सिंह धर्मपाल सिंह ने सपा पर 2015 की पीसीएस परीक्षा का पेपर लीक कराने का लगाया आरोप उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को सपा ने भ्रष्ट किया: धर्मपाल सिंह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सपा ने नियमों को तक पर रख अपना आदमी बैठा दिया: धर्मपाल सिंह मंत्री ने सपा पर भर्ती प्रक्रिया में परिवारवाद और पक्षपात को बढ़ावा देने का लगाया आरोप नकल, सॉल्वर गैंग, मुन्नाभाई गैंग और भर्ती घोटालों का पूरा नेटवर्क चलाती है थी सपा: धर्मपाल सिंह नई दिल्ली के विरोध प्रदर्शन को लेकर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला शिक्षा के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी की राजनीति पर गंभीर सवाल: धर्मपाल सिंह0
0
Report
हनुमानगढ़ के मक्कासर में बारिश से 20-30 घर प्रभावित, स्थायी निस्तारण चाहिए
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh (Rajasthan) — मक्कासर में बारिश का कहर, 20-30 घर क्षतिग्रस्त, कई परिवारों ने छोड़ा आशियाना, पिछले साल भी 100 घर प्रभावित। हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित मक्कासर गांव में बारिश ने पंचायत प्रशासन के स्थायी समाधान के दावों की पोल खोली। गांव के निचले इलाकों में पानी भरने से इस बार करीब 20 से 30 घरों को नुकसान पहुंचा। कई परिवार सुरक्षित स्थानों पर गये। क्षेत्र में राहत कार्य ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा संभाला गया। घरों का सामान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से सुरक्षित ठिकानों पर पहुँचाया गया। जलभराव से जनजीवन प्रभावित हुआ। पिछले वर्ष भी बारिश के दौरान लगभग 100 घर जलभराव की चपेट में आ गए थे. उस समय पंचायत और जिला प्रशासन ने शेल्टर हाउस बनाए और पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था के दावे किए। इस बार बारिश के साथ जलभराव से प्रशासनिक दावों पर सवाल उठे। ग्रामीणों ने कहा कि हर साल राहत कार्य करने के बजाय जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बरसात में लोगों को बार-बार बेघर न होना पड़े।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में बरातियों और निगम कर्मियों के बीच मारपीट, कुछ लोग हिरासत में
Aligarh, Uttar Pradesh:बरातियों और नगर निगम कर्मचारियों के बीच मारपीट, नगर निगम कर्मचारियों पर बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का आरोप. बाइक टकराने को लेकर शुरू हुआ था विवाद, सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में लिया, दोनों पक्षों से करीब दर्जन भर लोग बताये जा रहे हैं चोटिल, नगर निगम कर्मियों ने कूड़े के वाहन थाने पर किये खड़े, थाने का घेराव कर नगर निगम कर्मी कर रहे हैं हंगामा, रोरावर थाना इलाके के नादा पुल के पास की घटना.0
0
Report
Muzaffarnagar में दो पक्षों की जबरदस्त मारपीट, वीडियो वायरल
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर में दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट, नाली के विवाद को लेकर जमकर चले लाठी डंडे, नाली में पानी निकालने को लेकर हुआ विवाद, महिलाओं व पुरुषों में जमकर चले लात-घुसे, विवाद में एक दूसरे पक्ष पर भी चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों में विवाद का वीडियो हुआ वायरल, 2 दिन पुरानी बताई जा रही है वायरल वीडियो, बुढाना कोतवाली के भैसाना गांव का मामला。0
0
Report
देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का पर्दाफाश, ब्रांडेड दवाओं के नकली उत्पाद पकड़ाए
Ghaziabad, Uttar Pradesh:खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) लखनऊ की टीम और गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की स्वाट टीम अपराध शाखा ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने उत्तराखंड के देहरादून जनपद में संचालित एक अवैध नकली दवा निर्माण फैैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकली दवाएं बरामद की गईं, जिन्हें देश की प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के नाम पर तैयार किया जा रहा था।एफएसडीए लखनऊ की टीम थाना अमीनाबाद, लखनऊ में दर्ज मुकदमा संख्या 056/2026 के संबंध में जांच कर रही थी। जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपी राजेंद्र उर्फ अरुण टूण्डा पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी गली नंबर-5, शिवपुरम पूर्वी, रुडकी (उत्तराखंड) की लोकेशन गाजियाबाद में मिलने पर एफएसडीए टीम ने गाजियाबाद पुलिस से सहयोग मांगा। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर स्वाट 팀 अपराध शाखा को कार्रवाई में लगाया गया। संयुक्त टीम ने आरोपी की निशानदेही पर देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र स्थित देवीपुर ध्यूहाई रोड पर संचालित एक फैक्ट्री पर छापा मारा। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री बिना वैध अनुमति के संचालित की जा रही थी और वहां बड़े पैमाने पर नकली दवाओं का निर्माण किया जा रहा था। यह दवाएं बाजार में प्रसिद्ध कंपनियों के उत्पादों के रूप में बेचने की तैयारी थी, जिससे आम लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता था। छापेमारी के दौरान टीम ने भारी मात्रा में नकली दवाएं बरामद कीं। प्रारम्भिक जांच में पता चला कि फैक्ट्री में सिप्ला, ल्यूपिन, डॉ. रेड्डीज, एल्डर, माइक्रो, मैनकाइंड, इंटास, एबॉट, सन फार्मा, एरिस्टो, मैक्लियॉड्स और जायडस जैसी प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के नाम पर नकली दवाओं का निर्माण किया जा रहा था। इन दवाओं की पैकेजिंग भी इस प्रकार की जा रही थी कि आम उपभोक्ता असली और नकली दवा में अंतर न कर सके। कार्रवाई के बाद स्थानीय थाना बसंत विहार पुलिस और ड्रग निरीक्षक, देहरादून द्वारा फैक्ट्री तथा बरामद नकली दवाओं के संबंध में विधिक कार्रवाई की गई। शॉट्स0
0
Report
Advertisement
सुनेल में कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के विरोध में मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग
Jhalawar, Rajasthan:सुनेल (झालावाड़) एंकर इंट्रो झालावाड़ जिले के सुनेल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिड़ावा के तत्वावधान में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा उपभोक्ताओं के पुराने बिजली मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जाने तथा दोबारा सिक्योरिटी राशि वसूलने के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि विद्युत निगम पुलिस प्रशासन के सहयोग से उपभोक्ताओं के सही और चालू पुराने मीटर हटाकर जबरन स्मार्ट मीटर लगा रहा है, जिससे आम उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि पहले से कार्यरत मीटरों के रहते नए स्मार्ट मीटर लगाने का कोई औचित्य नहीं है। ज्ञापन में बताया गया कि बिजली कनेक्शन जारी करते समय उपभोक्ताओं से पहले ही धरोहर राशि जमा कराई जा चुकी है, इसके बावजूद अब दोबारा धरोहर राशि जमा कराने के नोटिस जारी किए जा रहे हैं। कांग्रेस ने इसे उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण बताते हुए इस आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की है। कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा दोबारा धरोहर राशि वसूली के आदेश निरस्त किए जाएं। साथ ही 두नो समस्याओं का समाधान 15 दिनों के भीतर करने की मांग की गई है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित अवधि में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी और विभिन्न स्थानों पर चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व प्रधान रामलाल चौहान, पीसीसी सदस्य चंद्र सिंह राणा, ब्लॉक अध्यक्ष पूरीलाल दांगी, सुनेल नगर अध्यक्ष शोभाराम गुर्जर, पिड़ावा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र बागवान सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
डूंगरपुर में तेज़ बारिश के बीच बेणेश्वर धाम टापू बना: पुलों पर पानी, आपात स्थिति
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर – मौसम विभाग की ओर से डूंगरपुर जिले में 26 जुलाई तक बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कल बुधवार को सुबह से शुरू हुआ रिमझिम और हल्की बरसात का दौर रुक-रुक कर चलता रहा. रातभर रुक-रुक कर हल्की बरसात हुई. आसमान में घनघोर काले बादल छाए रहे. दिन खुलने के बाद भी अंधेरे का अहसास रहा. डूंगरपुर जिले में 24 घंटे में 1 इंच औसत बारिश दर्ज की गई है. सोम और माही नदी में पानी की आवक हो रही है जिससे बेणेश्वर धाम टापू में तब्दील हो गया है. बेणेश्वर धाम को जोड़ने वाले साबला, वलाई और बांसवाड़ा पुल पर पानी की चादर चल रही है. साबला पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टि से पुलों से वाहनों की आवाजाही बंद करवा दी है. निठाउवा- सागवाड़ा में सबसे ज्यादा 60 mm (सवा 2 इंच) बारिश दर्ज की गई है. गलियाकोट में 53 mm, सोम कमला आम्बा बांध क्षेत्र में 26 mm, धंबोला में 32 mm, डूंगरपुर में 18 mm, आसपुर में 19 mm, चिखली में 32 mm, देवल में 16 mm, गणेशपुर में 14 mm, कनबा में 20 mm, साबला में 12 mm, वेंजा में 17 mm बारिश हुई है.0
0
Report
झुंझुनूं के टमकोर में स्टे वायर से मासूम अयान की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के टमकोर गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक परिवार पर भारी पड़ गई। गांव के वार्ड नंबर 2 में बिजली के पोल के स्टे वायर में करंट आने से उसकी चपेट में आए पांच वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार मृतक बालक की पहचान अयान पुत्र असलम के रूप में हुई है। घर के पास लगे बिजली के पोल के स्टे वायर में करंट प्रवाहित हो रहा था। जैसे ही बच्चे का संपर्क स्टे वायर से हुआ, वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे उपचार के लिए उपजिला अस्पताल मलसीसर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पोल के स्टे वायर में करंट दौड़ना गंभीर लापरवाही का परिणाम है। उनका कहना है कि समय पर रखरखाव और सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
संसद में NDA और विपक्ष के सांसद नीट पर चर्चा कराने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:संसद में NDA और विपक्ष के सांसद एक दूसरे के सामने खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे है NDA सांसद नीट पर चर्चा करने की मांग कर रहे हैं0
0
Report
कोटा के सोगोरिया स्टेशन पर मगरमच्छ, बारिश के बाद पटरियों पर दिखे
Kota, Rajasthan:कोटा के सोगोरिया रेलवे स्टेशन पर मगरमच्छ घूमता नजर आया। बीते 2-3 दिन से मगरमच्छ स्टेशन, पटरियों और प्लेटफॉर्म के आसपास देखा जा रहा। कर्मचारियों के मुताबिक बारिश के कारण सांप, बिच्छू और मगरमच्छ बिलों से बाहर निकल आए। यात्रियों और स्टाफ की सुरक्षा पर खतरा, रेलवे प्रशासन से कार्रवाई की मांग। कोटा सोगोरिया स्टेशन पर मगरमच्छ! बारिश के बाद सांप-बिच्छू के साथ मगरमच्छ भी पटरियों और प्लेटफॉर्म पर। यात्रियों में दहशत, स्टाफ भी परेशान। रेलवे से तुरंत रेस्क्यू की मांग。0
0
Report
अयोध्या रामलला पूजा समिति में संतों की अहम भूमिका, पुजारी प्रशिक्षक होंगे
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: रामलला पूजा समिति में अयोध्या के संतों को शामिल किया गया | महंत कमल नयन दास जी महाराज ने कहा, "कल बैठक में कुछ अयोध्या के नाम आए हैं। केवल मंदिर के प्रबंधन, व्यवस्था और देखरेख की जिम्मेदारी है। पूजा ठीक हो रही है। हम लोग पुजारियों को भी प्रशिक्षित करेंगे..."0
0
Report
Advertisement
मक्कासर में बारिश का कहर: 20-30 घर क्षतिग्रस्त, स्थायी जलनिकासी की मांग तेज
Jaipur, Rajasthan:मक्कासर में बारिश का कहर, 20-30 घर क्षतिग्रस्त, कई परिवारों ने छोड़ा आशियाना, पिछले साल भी 100 घर हुए थे प्रभावित. हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित मक्कासर गांव में बारिश ने पंचायत प्रशासन के स्थायी समाधान के दावों की पोल खोल दी। गांव के निचले इलाकों में पानी भरने से इस बार करीब 20 से 30 घरों को नुकसान पहुंचा है। हालात ऐसे बने कि कई परिवारों को मजबूरन अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। प्रभावित परिवारों की मदद के लिए ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राहत कार्य संभाला। घरों का सामान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। लगातार जलभराव के कारण लोगों का जनजीवन भी प्रभावित हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। पिछले वर्ष भी बारिश के दौरान करीब 100 घर जलभराव की चपेट में आ गए थे। उस समय पंचायत और जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के लिए शेल्टर हाउस बनाए थे। साथ ही पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था करने के दावे भी किए गए थे। हालांकि इस बार फिर बारिश के साथ गांव में जलभराव की स्थिति बनने से प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि हर साल राहत कार्य करने के बजाय जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को बार-बार बेघर होने की नौबत नहीं आए.0
0
Report
जालौन बस स्टैंड के पास दो पक्षों में मारपीट, वीडियो सोशल पर वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बस स्टैंड के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद के बाद हुई जमकर मारपीट, किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंचा, दोनों पक्षों के लोगों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट की आशंका, वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, जालौन कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित सिटी कॉम्प्लेक्स के सामने का मामला।0
0
Report
गोकशी के मामले में हथगांव में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश घायल
Fatehpur, Uttar Pradesh:गोकशी से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश घायल पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में लगी गोली पुलिस ने घायल बदमाश समीम और आफताब आलम को अस्पताल में कराया भर्ती दो अवैध तमंचे, कारतूस, चापड़ और चोरी की बाइक भी की बरामद गोकशी के मामले में फरार चल रहे थे दोनों बदमाश हथगांव थाना क्षेत्र के अम्बापुर रोड के पास बाग में हुई मुठभेड़0
0
Report
Advertisement
