icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow4 Feb 2025, 10:27 am

Amroha -18 दिन से लापता नाबालिग छात्रा का पुलिस नहीं लगा पा रही पता

Amroha, Uttar Pradesh:

थाना गजरौला क्षेत्र में 18 दिन से लापता नाबालिग छात्रा की बरामदगी न होने पर परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, सोमवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोड जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पीड़ित परिवार ने गैर समुदाय के लोगों पर छात्रा के अपहरण का आरोप लगाया है, परिजनों का कहना है कि पुलिस उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही, जिससे उनका आक्रोश और बढ़ गया. थाने में हंगामा करने पहुंचे परिजनों ने पुलिस पर बदसलूकी का भी आरोप लगाया, लोगों का कहना है कि पुलिस लापता छात्रा को जल्द बरामद करने में नाकाम साबित हो रही है, इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात की गई है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

नाबालिग छात्रा के लापता से मौत: लखनऊ में तीन युवकों पर दुष्कर्म-हत्या के आरोप

Danapur, Bihar:ANCHOR पटना के बिहटा से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है जहां 18 सितंबर से लापता एक नाबालिग स्कूली छात्रा का शव लखनऊ के आलमनगर इलाके से बरामद हुआ है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही तीन युवकों ने छात्रा का अपहरण किया और उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। परिजनों के मुताबिक 19 सितंबर की सुबह रेल पुलिस ने परिवार को छात्रा के रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में मिलने की सूचना दी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव लेकर परिजन बिहटा थाना पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी तथा प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। बताया जा रहा है कि बिहटा थाने क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा 18 सितंबर से लापता थी। परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला। 19 सितंबर की सुबह लखनऊ रेल पुलिस की ओर से परिवार को सूचना मिली कि छात्रा आलमनगर के पास रेलवे ट्रैक के समीप घायल अवस्था में मिली है। परिजन मौके पर पहुंचे, जहां अस्पताल में इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया। मृतका की मां रूबी देवी ने बिहटा थाने में गांव के ही शंकर राय, दुर्गा राय और लक्ष्मण कुमार के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करने की मांग कर रही हैं वहीं, मृतका के चाचा रघुवर कुमार ने आरोप लगाया है कि उनकी भतीजी का अपहरण कर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया गया। परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है उन्होंने बताया कि हम लोगों को रेल पुलिस से सूचना मिली थी कि आपकी बच्ची की मौत हो गई हमारी भतीजी का 18 तारीख से लापता थी जब हम लोगों ने इसकी सूचना बिहटा पुलिस को देने पहुंचे तो उन्होंने सूचना लेने से इनकार कर दिया था हमारी पुलिस से मांग है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसे कठोर से कठोर सजा दी जाए फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई और मामले में लगाए गए आरोपों की सच्चाई क्या है, इसका खुलासा पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगा.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाड़मेर नगर परिषद सभापति चुनाव से भाजपा के बड़े राजनीतिक समीकरण साफ

Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में नगर परिषद के सभापति की कुर्सी के लिए आज सियासी तस्वीर साफ होने जा रही है… लेकिन इस चुनाव पर सिर्फ बाड़मेर की नजर नहीं है। राजधानी से लेकर सरहद तक नजरें इस बात पर हैं कि भाजपा के भीतर से निकला सभापति का चेहरा किस राजनीतिक समीकरण का संकेत देता है। बाड़मेर नगर परिषद में कुल 55 वार्ड हैं और हालिया चुनाव में भाजपा ने 29 वार्ड जीतकर बहुमत हासिल किया। नामांकन के दौरान भाजपा की तरफ से गौतम जैन यानी बॉबी, गंगाविशन अग्रवाल और सुनील सिंघवी ने पर्चे दाखिल किए थे। लेकिन नाम वापसी के बाद मुकाबला भाजपा के गौतम बॉबी और कांग्रेस के जयमल सिंह के बीच रह गया。 अब सवाल सिर्फ सभापति कौन बनेगा, इसका नहीं है। इसी बीच के.के. विश्नोई का नाम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वे गुड़ामालानी से भाजपा विधायक होने के साथ राजस्थान सरकार में राज्यमंत्री हैं। केके के मैनेजमेंट ने इस बार बाड़मेर बालोतरा के समस्त निकाय जीत लिए हैं। बाड़मेर भाजपा में प्रदेश स्तर के नेताओं, स्थानीय संगठन और निर्वाचित पार्षदों के बीच बने समीकरण आज के चुनाव में दिखाई दे सकते हैं。 क्योंकि 29 पार्षदों की जीत के बाद अब सवाल सीटों का नहीं… सियासी प्रबंधन और नेतृत्व के प्रभाव का है। बाड़मेर की नगर परिषद में आज सिर्फ एक सभापति नहीं चुना जाएगा… बल्कि आने वाले दिनों में शहर की भाजपा राजनीति के कई समीकरण भी पढ़े जाएंगे。 बाईट:केके विश्नोई , मंत्री राजस्थान सरकार
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top