244221
अमरोहाः आरोपी के गांव में डुगडुगी बजाकर पुलिस ने जिला बदर की दी जानकारी
Amroha, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन में पुलिस अपराध और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना अमरोहा देहात पुलिस नें जिला बदर आरोपी के गांव तेलीपुरा माफी में डुगडुगी बजाकर मुनादी करते हुये उसके जिला बदर होने की सूचना दी। जिला बदर अवधि में इसके जिले की सीमा में पाये जाने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अजय राय के इस्तीफे वाले बयान पर राठौर का पलटवार, कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के मंत्री के इस्तीफे के बयान पर नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु का पलटवार। बोले, अजय जी ने कहा है ठीक है,मैं थाने गया था और इस्तीफा वाली बात जब समय आएगा तो दे देंगे। लेकिन यह है कि कार्यकर्ता के सम्मान के लिए पीड़ा थी इसलिए मैं गया था और साथ अपने कार्यकर्ता को लेकर आया। अफसर शाही के सवाल पर बोले, किसी किसी अधिकारी का ईगो होता है लेकिन हमारे डीएम और एसपी ठीक है। कार्यकर्ता के दर्द पर रोना आ गया। जो दोषी लोग हैं उनके against कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री जी को भी अवगत कराऊंगा। खाद्यान्न घोटाले पर बोले, मिड डे मील ठेकेदार खा जाते हैं इन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जो भी इसमें शामिल होंगे उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। बाइट- राकेश राठौर गुरु नगर विकास राज्य मंत्री0
0
Report
जोधपुर नगर निगम चुनाव: कल से मतगणना शुरू, 100 वार्डों के लिए कड़े इंतजाम
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम आम चुनाव 2026 की मतगणना कल सुबह 8 बजे से राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय परिसर में होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आलोक रंजन ने मतगणना और स्ट्रांग रूम की विस्तृत व्यवस्था जारी कर दी है। 100 वार्डों की मतगणना के लिए अलग-अलग स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष, ईवीएम टेबल और राउंड निर्धारित किए गए हैं। वार्ड 1 से 10 की 78 मतदान केंद्रों की ईवीएम की गिनती कक्ष D-3 में 11 टेबल पर 10 राउंड में होगी। वार्ड 11 से 20 की 56 मतदान केंद्रों की गणना D-9 में 6 टेबल पर 12 राउंड में होगी। वार्ड 21 से 30 के 65 मतदान केंद्रों की गिनती इसी कक्ष में 13 राउंड में होगी। वार्ड 31 से 40 के 74 मतदान केंद्रों की गणना D-7 में 11 टेबल पर 10 राउंड में होगी। वार्ड 41 से 50 के 67 मतदान केंद्रों की गिनती कम्यूनिकेशन लैब में 6 टेबल पर 14 राउंड में होगी। वार्ड 51 से 60 की 75 मतदान केंद्रों की गणना D-8 में 10 टेबल पर 10 राउंड में होगी। वार्ड 61 से 70 की 70 मतदान केंद्रों की गिनती कम्युनिकेशन लैब में 6 टेबल पर 16 राउंड, वार्ड 71 से 80 की 77 मतदान केंद्रों की गिनती इलेक्ट्रिकल वर्कशॉप में 10 टेबल पर 10 राउंड, वार्ड 81 से 90 की 79 मतदान केंद्रों की गिनती D-10 में 10 टेबल पर 10 राउंड और वार्ड 91 से 100 की 88 मतदान केंद्रों की गिनती क्लासरूम में 11 टेबल पर 12 राउंड में होगी। मतगणना स्थल पर कार्मिकों और मीडियाकर्मियों का प्रवेश गेट नंबर 1 से होगा। अभ्यर्थियों और गणन अभिकर्ताओं के लिए वार्डवार गेट नंबर 2, 3 और 5 निर्धारित किए गए हैं।0
0
Report
रायबरेली में CM योगी ने श्री शिवमहापुराण कथा में शिरकत की
Noida, Uttar Pradesh:जनपद रायबरेली में आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा कार्यक्रम में सीएम योगी0
0
Report
Advertisement
हापुड़: धौलाना थाने में सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहाँ धौलाना थाने में ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. थाने में तैनात पुलिसकर्मी द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक मृतक सिपाही की पहचान आशीष वर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से आगरा के रहने वाले थे. आशीष हाल ही में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे और पिछले तीन महीनों से धौलाना थाने में ही तैनात थे. घटना के वक्त आशीष की ड्यूटी गश्त पर लगी हुई थी. इसी दौरान उन्होंने अपनी एसएलआर राइफल को अपनी गर्दन से सटाकर ट्रिगर दबा दिया. गोली लगते ही सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई. शुरुआती जांच और सामने आई जानकारी के अनुसार, सिपाही आशीष वर्मा मानसिक अवसाद यानी डिप्रेशन के दौर से गुजर रहे थे. वह हाल ही में 15 दिनों की छुट्टी पूरी करने के बाद अपनी ड्यूटी पर वापस लौटे थे. ड्यूटी के दौरान घटी इस घटना ने पुलिस विभाग को स्तब्ध कर दिया है. शुरुआती जांच में सिपाही के मानसिक तनाव से जूझने की बात कही गई है. फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की गहनता से जांच करने में जुटा है.0
0
Report
दो मौलाना धमकी देकर गोली मारने की तैयारी का आरोप, पुलिस ने गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:दोनों मौलाना जो धमकी दे रहे थे गोली मारने की और पत्थर उठा रहे थे लोगों को भड़का रहे थे उन्हें पुलिस थप्पड़ मारते हुए गाड़ी में बैठाकर ले गई है0
0
Report
FOGSI Urogyn Conclave RIMS में वैजाइनल सर्जरी के आधुनिक तकनीकें पेश, समापन आज
Ranchi, Jharkhand:रांची के RIMS ऑडिटोरियम में FOGSI Urogyn & Vaginal Surgery Conclave का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से स्त्री रोग और यूरोगायनेकोलॉजी के विशेषज्ञ शामिल हुए है। कॉन्क्लेव में महिलाओं से जुड़ी यूरोगायनेकोलॉजी संबंधी समस्याओं और वैजाइनल सर्जरी के आधुनिक तरीकों पर विशेषज्ञों ने चर्चा की。 कार्यक्रम में डॉक्टरों को नई और एडवांस सर्जिकल तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही Live Surgical Workshop के जरिए सर्जरी की तकनीकों को प्रत्यक्ष रूप से समझाया गया। विशेषज्ञों की मास्टर क्लास और वैज्ञानिक सत्रों के अलावा Hands-on Skill Transfer Stations भी लगाए गए, जहां डॉक्टरों को विभिन्न सर्जिकल प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया。 इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य विशेषज्ञ डॉक्टरों के बीच नई सर्जिकल तकनीकों और उपचार के बेहतर तरीकों का अनुभव साझा करना है। दो दिवसीय इस आयोजन का आज Valedictory Session के साथ समापन होगा। बाइट.... डॉ भास्कर पाल, ऑल ऑफ़ यू प्रेसिडेंट FOGSI बाइट... डॉ अर्चना कुमारी, हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट ,रिम्स0
0
Report
Advertisement
मतगणना से पहले कांग्रेस ने पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद अब मतगणना से पहले कांग्रेस ने भी अपने पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा द्वारा चुनाव के दिन रात से ही अपने पार्षद प्रत्याशियों को एकत्र करने के बाद कांग्रेस ने रविवार सुबह अपनी रणनीति में बदलाव किया है। पार्टी ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों के पार्षद प्रत्याशियों को अलग-अलग स्थानों पर बुलाया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओंकार वर्मा ने सभी पार्षद प्रत्याशियों से फोन पर संपर्क कर उन्हें अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधियों से मिलने और उनके निर्देशों की पालना करने को कहा। शहर विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों को कुछ देर में सूर्या निवास गार्डन पहुंचने के लिए कहा गया है। सूत्रों के अनुसार तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की अलग-अलग स्थानों पर बाड़ेबंदी की जा सकती है। पूर्व जिलाध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशी नरेश जोशी ने बताया कि उनके पास फोन आया था और उन्होंने बातचीत भी की है। करीब सात-आठ लोग एकत्र हुए हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें आगे के लिए कोई स्पष्ट निर्देश नहीं दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार मतगणना से पहले दोनों प्रमुख दल अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका को देखते हुए प्रत्याशियों को अज्ञात स्थान पर रखने की तैयारी है। दोनों दल बोर्ड बनाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन तस्वीर सोमवार को मतगणना के बाद ही साफ होगी। बाईट नरेश जोशी पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रत्याशी0
0
Report
फलोदी चुनाव: निर्दलीयों की बढ़त से भाजपा-कांग्रेस की सियासी धार तेज
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी नगरपालिका परिषद चुनाव 2026 को लेकर फलोदी सट्टा बाजार का रुझान, शहर की सरकार बनाने में निर्दलीय उम्मीदवारों की रहेगी अहम भूमिका. फलोदी नगरपरिषद चुनाव को लेकर संपन्न हुए मतदान के बाद अब शहर की सरकार बनाने को लेकर दोनों ही प्रमुख राजनीतिक पार्टियों की निगाहें फलोदी आकलन बाजार पर टिकी है. दोनों ही दलों के शीर्ष नेतृत्व अब फलोदी आकलन बाजार का इंतजार करते देखे जा रहे है. हालांकि जानकारो का कहना है फलोदी मे अब सट्टा नही होता है आकलन बाजार मे कुछ इक्के दुक्के लोगो का कहना है कि फिलहाल बाजार के रुख की बात की करे तो इस चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुतमत मिलता नजर नहीं आ रहा. इसबार निर्दलीय अपना वर्चस्व बनाने में कामयाब रहेंगे. जिसके चलते भाजपा की 16 से 18 सीटें , कांग्रेस की 14 से 16 सीटे खाते में जा रही है वही बात की जाय निर्दलीय उम्मीदवारों की तो बराबरी के भाव देकर बाजार निर्दलीयों के सहयोग से दोनों ही राजनीतिक पार्टियाँ जोड़तोड़ कर शहर की सरकार बनाने का पुरजोर तरीके से अपना दमखम दिखाएगी. जिसके भाव 25 से 35 पैसे के है. इस बार आकलन बाजार निर्दलीयों को अधिक महत्व देकर उनकी सीट 9 से 11 बराबर भाव के साथ देकर दोनों ही राजनीतिक पार्टियों की टिकट वितरण प्रणाली पर सवालिया निशान लगते देखे जा रहे हैं. बाइट आम जन0
0
Report
बीकानेर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी शिविर में एकजुट, मैदान में क्रिकेट भी वायरल
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से चुनावी खबर कांग्रेस ने पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी को दिया ‘शिविर’ का नाम ! इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों के क्रिकेट खेलने का वीडियो आया सामने नतीजों से पहले क्रिकेट के मैदान में उतरे कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी क्रिकेट खेलते नजर आए कांग्रेस प्रत्याशी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कांग्रेस का दावा-79 पार्षद प्रत्याशी शिविर में साथ नतीजों से पहले प्रत्याशियों को एकजुट रखने की कवायद में जुटी कांग्रेस शिविर में प्रत्याशियों के साथ बैठक के साथ खेल गतिविधियों का भी आयोजन कल आएंगे बीकानेर नगर निगम चुनाव के नतीजे कल खुलेगा ईवीएम का पिटारा, तय होगा निगम की सरकार का फैसला, किसका गिरा विकेट और किसकी बॉल गई स्टेडियम के पार !0
0
Report
Advertisement
खंडवा में गणेश उत्सव की तैयारी जोरों पर, 200 से अधिक पंडाल तैयार
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में गणेश उत्सव की तैयारी जोरों पर है। सोमवार को गणेश स्थापना होगी। शहर में लगभग 200 से अधिक छोटे बड़े पंडाल बनकर तैयार हैं। बड़े पंडालों में प्रतिमा महीने भर पहले से बनना शुरू हो गई थी और अब उन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है। कुछ पंडालों में प्रतिमा बाजार से खरीद कर चल समारोह के रूप में पंडाल तक लायी जा रही है। शनिवार और रविवार को शहर के प्रमुख रास्तों पर गणेश जी की प्रतिमाएं स्थापित करने वाले चल समारोह का नजारा देखने को मिला। श्रद्धालु ढोल नगाड़ा और फूलों की वर्षा करते हुए गणेश जी की प्रतिमाएं विराजित करने के लिए चल समारोह के रूप में ले जाते दिखे। घरों में स्थापित करने के लिए छोटी-छोटी प्रतिमाओं के बाजार भी तैयार हैं; आम श्रद्धालु अपने घरों में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए इन्हें ले जा रहे हैं। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं के स्थापन की अपील की, जिसका असर दिख रहा है। शहर में सबसे बड़ी प्रतिमा बड़ा बम चौक पर स्थापित होती है, जिसे खंडवा के राजा के रूप में पहचाना जाता है और यह 10 दिन तक दर्शन के लिए आकर्षण रहती है।0
0
Report
100 फीट गहरे कुएं से दंपती को सिविल डिफेन्स ने बचाया, महिला की मौत
Karauli, Rajasthan:100 फीट गहरे कुएं में गिरे दंपती को सिविल डिफेन्स और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकलाया। युवक को पहले बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, इसके बाद करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला को भी कुएं से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कुएं में गिरने की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर रवाना हुई। रेस्क्यू अभियान में युवक की पहचान सीताराम उर्फ काला मीणा, निवासी पीलोदा के रूप में हुई। महिला की पहचान बच्चन बाई मीणा के रूप में हुई। पति-पत्नी होने की जानकारी सामने आई है।0
0
Report
दो बाघों की मौजूदगी की खबर से बीच सेमरा-सेमरी मार्ग पर दहशत,वनकर्मी घायल को लेकर पहुंचे सीएचसी
Manpur, Madhya Pradesh:बाघ के अचानक हमले में ग्रामीण घायल दो बाघों की मौजूदगी की सूचना के बीच सेमरा-सेमरी मार्ग पर दहशत, वनकर्मी घायल को लेकर पहुंचे सीएचसी मानपुर मानपुर। नगर परिषद मानपुर क्षेत्र के सेमरा और सेमरी के बीच बाघ के अचानक हमले की घटना सामने आई है। बाघ के हमले में सेमरी निवासी शंकर पटेल घायल हो गए। मौके पर मौजूद वनकर्मियों ने घायल शंकर पटेल को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी मानपुर पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, सुबह से ही ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में दो बाघों की मौजूदगी की सूचना वन विभाग को दी जा रही थी। ग्रामीणों द्वारा लगातार सतर्क किए जाने के बाद भी क्षेत्र में बाघों की मौजूदगी को लेकर लोगों में भय बना हुआ था। इसी बीच सेमरा-सेमरी के बीच शंकर पटेल पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बाघों की लगातार आवाजाही के कारण लोगों को आवागमन और दैनिक कार्यों में भी भय बना रहता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में तत्काल गश्त बढ़ाने, बाघों की गतिविधियों पर निगरानी रखने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। फिलहाल घायल शंकर पटेल का उपचार सीएचसी मानपुर में कराया जा रहा है। दो बाघों की मौजूदगी और हमले की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि वन विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद में गणेश उत्सव तीन दिन, CM सैनी समेत बड़े अधिकारी भाग लेंगे
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में तीन दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यपाल, सांसद, विधायक, मंत्री और बड़ी संख्या में शहर की जनता हिस्सा लेगी। गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आयोजन स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों से फरीदाबाद में गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी हर वर्ष की तरह पंडाल में कुछ नया और खास देखने को मिलेगा।0
0
Report
सीएम मोहन यादव: बहनों के खातों में 58 हजार करोड़, कानून-व्यवस्था पर कड़ा नियंत्रण
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मानव अधिकार आयोग के स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव ने दी बधाई लाड़ली बहनों के खातों में 58 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि पहुंचाने की बात कही बोले- बहनों के अधिकार और बराबरी के लिए सरकार प्रतिबद्ध सागर जहरीली शराब मामले में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई जारी बोले- आज भी एक अपराधी का हुआ हाफ एनकाउंटर लॉ एंड ऑर्डर को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे- मोहन यादव मास्टर प्लान को लेकर विभाग को कार्रवाई के निर्देश सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार ही आगे बढ़ेगी सरकार मास्टर प्लान पर सीएम का कांग्रेस पर हमला- राजनीति मत करो बोले- जनता सब जानती है, राज्य की बेहतरी के लिए मिलकर काम करें बाइट सीएम डॉ मोहन यादव0
0
Report
मतगणना के बाद सवाई माधोपुर के छह निकायों में कौन बनेगा बोर्ड?
Sawai Madhopur, Rajasthan:नगर निकाय चुनावों को लेकर दो चरणों में मतदान होने के बाद चुनावी मैदान में खड़े प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में बंद है और कल सोमवार को मतगानाना के बाद चुनावी मैदान में खड़े सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जायेगा । सवाई माधोपुर जिले में 6 नगर निकाय है जिनमें संभावना यही लगाई जा रही है 4 में भाजपा और दो में कॉंग्रेस का बोर्ड बन सकता है । हालांकि बोर्ड बनाना निर्दलीयों पर निर्भर रहेगा । सवाई माधोपुर नगर परिषद ,बौंली , बामनवास और खंडार में भाजपा का बोर्ड बनाना तय माना जा रहा है ,वही गंगापुरसिटी ओर वजीरपुर में कॉंग्रेस अपना बोर्ड बना सकती है ,हालांकि सभी निकायों में भाजपा और कॉंग्रेस निर्दलीयों के भरोसे ही बोर्ड बना पायegi । जिले की सभी 6 निकायों के 215 वार्डो में 1143 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है । जिनके भाग्य का फैसला कल मतगानाना के बाद साफ हो जायेगा । सवाई माधोपुर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने को लेकर केबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोडी की शाख दावपर है ,वही कॉंग्रेस से पूर्व विधायक दानिश अबरार की साख दाव पर है , खंडार में भाजपा के खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल की ओर कॉंग्रेस से पूर्व विधायक अशोक बैरवा की साख दाव पर है ,वही बौंली और बामनवास में कॉंग्रेस विधायक इंदिरा मीणा व भाजपा से पूर्व प्रधान राजेन्द्र मीणा ओर भाजपा के प्रदेश मंत्री सीताराम पोषवाल की साख दाव पर है , वही गंगापुर सिटी ओर वजीरपुर में बोर्ड बनाने को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर व कॉंग्रेस से विधायक रामकेश मीणा की साख दाव पर है ,दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने अपने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर रखी है ,वही निर्दलीयों पर भी नजर रखी जा रही है । जिले की सभी 6 निकायों की मतगानना को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है । जिले के छह नगरीय निकायों के लिए निर्धारित मतगणनाकेंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी नगर परिषद सवाई माधोपुर की मतगणना महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर, कमरा नं. 14 में 1 से 60 वार्डो की14 टेबल पर होगी । नगर पालिका खण्डार की राजकीय महाविध्यालय,खण्डार के हॉल नं. 1 में 1 से 25 वार्डो की मतगानाना 5 टेबल पर होगी । नगर पालिका बौंली की राजकीय महाविद्यालय,बौंली के कमरा नं. 2 में 1 से 25 की मतगानाना 5 टेबल पर होगी ।नगर परिषद गंगापुर सिटी की मतगानना गंगापुर सिटी में दो कक्षों में मतगणना होगी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगापुर सिटी में वार्ड 1 से 30 के लिए न्यू हॉल नं. 1 में 7 टेबल पर तथा वार्ड 31 से 60 के लिए कमरा नं. 31 में 7 टेबल पर होगी । वही नगर पालिका वजीरपुर की राजकीय कन्या महाविद्यालय,वजीरपुर के कमरा नं. 3 में वार्ड 1 से 25 की मतगानना 5 टेबल पर होगी । इसी तरह नगर पालिका बामनवास की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बामनवास कमरा नं. 2 में वार्ड 1 से 20, 5 टेबल पर होगी । सभी नगरीय निकायों में एक वार्ड के लिए एक मतगणना टेबल निर्धारित की गई है। जिस वार्ड में एक से अधिक मतदान केन्द्र हैं, वहां सभी मतदान केन्द्रों के मतों की गणना उसी टेबल पर की जाएगी। प्रत्येक अभ्यर्थी संबंधित वार्ड के लिए एक गणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना की शुरुआत डाक मतपत्रों की गणना से होगी। इसके लिए पृथक टेबल निर्धारित नहीं की जाएगी, बल्कि संबंधित रिटर्निंग अधिकारी की टेबल पर ही डाक मतपत्रों की गणना होगी।0
0
Report
Advertisement
