244221
अमरोहा पुलिस ने साइबर ठग को पकड़ा
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा पुलिस ने साइबर ठग को किया गिरफ्तार, 12.26 लाख की रकम पीड़ित को दिलाई वापस अमरोहा पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से आधार-पैन कार्ड, चेकबुक, मोबाइल, सिम कार्ड समेत ठगी से जुड़े कई दस्तावेज बरामद हुए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12.26 लाख रुपये की ठगी की रकम पीड़ित को वापस दिलाई। पुलिस अधीक्षक ने इसे साइबर क्राइम पर सख्त प्रहार बताया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बांदीकुई-दौसा: सुरक्षा दीवार से मोक्षधाम तक पहुंच मुश्किल, ग्रामीणों की पीड़ा
Noida, Uttar Pradesh:बांदीकुई (दौसा) जानलेवा मजबूरी लेकिन जरूरी ! सुरक्षा दीवार लांघकर अंतिम संस्कार की लाचारी नारायणपुरा सहित करीब 25 गांव-ढाणियों के ग्रामीणों की पीड़ा रेल लाइन पर सुरक्षा दीवार बनने से मोक्षधाम जाना मुश्किल अब सोशल मीडिया पर दीवार लांघकर शवयात्रा निकलने का वीडियो वायरल ग्रामीणों ने बताया-'सुविधा को देखते हुए सब-वे हेतु लिखित मांग कर चुके हैं' लेकिन रेलवे द्वारा अभी तक कोई वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की गई अब सुरक्षा दीवार बनने से मोक्षधाम की दूरी हो गई करीब 5-7 किलोमीटर दूर वहीं प्रभावित ग्रामीणों की मांग और पीड़ा को लेकर रेल अधिकारियों का कहना- ग्रामीणों की मांग को लेकर लेटर डिवीजन से रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है रेलवे बोर्ड से सैक्शन मिलने पर सब -वे का जल्द कार्य किया जायेगा शुरू0
0
Report
गोपालगंज में करंट से दो मौत, इलाके में शोक की लहर
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज जिले में बिजली के करंट की चपेट में आने से दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।\n\nपहली घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव की है। जहाँ 18 वर्षीय दीपांशु कुमार अपने घर में बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।\n\nवहीं दूसरी घटना बैकुंथमपुर थाना क्षेत्र के हेमू छपरा गांव की है। यहाँ 45 वर्षीय किसान राजेश कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राजेश कुमार घर के समीप धूप से बचने के लिए एक पेड़ की छांव में खड़े थे। इसी दौरान पहले से टूटा हुआ बिजली का तार पेड़ पर गिरा हुआ था, जिससे पेड़ में करंट प्रवाहित हो रहा था। पेड़ के संपर्क में आते ही किसान करंट की चपेट में आ गए।\nपरिजन उन्हें बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रामा राय के 45 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।0
0
Report
कोटपूतली-बहरोड़ के शाहजहांपुर बॉर्डर पर भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल
Jaipur, Rajasthan:टीवी हाईपर, जिला कोटपूतली-बहरोड़, लोकेशन: नीमराना, शाहजहांपुर(कोटपूतली-बहरोड़) के शाहजहांपुर बॉर्डर पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 के सर्विस रोड पर शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि मृतक बाइक सवार घनश्याम पुत्र भूपसिंह निवासी आनन्दपुर हरियाणा का रहने वाला है जिसकी सिर में गहरी चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही शाहजहांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायल की पहचान तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
CRPF जवान नरसी लाल यादव की संदिग्ध मौत: चौमूं SDH पर शोक
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर CRPF के जवान की संदिग्ध अवस्था मे मौत सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारने की बात आई सामने मृतक नरसी लाल यादव था देहली में तैनात गोविंदगढ़ के मंडा भिंडा गांव का रहने वाला मृतक शव को रखवाया चौमूं SDH अस्पताल की मोर्चरी में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा पहुंचे अस्पताल परिजनों को रामलाल शर्मा ने बंधाया ढाढ़स अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ हुई जमा एंकर-जयपुर जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र के मंडा भिंडा गांव निवासी एवं दिल्ली में तैनात सीआरपीएफ जवान नरसी लाल यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जवान का शव चौमूं उप जिला अस्पताल (SDH) की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए, जिससे अस्पताल परिसर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। जवान की संदिग्ध मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।जानकारी के मुताबिक सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारने की बात सामने आई हैं।0
0
Report
काठमांडू घाटी में भारी बारिश से सड़क पर पानी-यातायात प्रभावित, सीसीटीवी से दृश्य सामने
Noida, Uttar Pradesh:आज भारी बारिश के कारण काठमांडू घाटी के विभिन्न सड़क अनुभागों में पानी से वाहन यातायात प्रभावित हुआ है। इस वीडियो में दिख रहे दृश्य काठमांडू के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त वास्तविक हालात हैं0
0
Report
मुख्यमंत्री ने पचपदरा में HRRL रिफाइनरी का उद्घाटन किया, रोजगार और निवेश की राह खुली
Noida, Uttar Pradesh:बालोतरा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को बालोतरा जिले के पचपदरा पहुंचे, जहां उन्होंने एचपीसीएल के रिटेल आउटलेट का उद्घाटन किया तथा परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र में चल रही तैयारियों और विकास कार्यों की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री का यह दौरा पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण कार्यक्रम से पहले महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) देश की प्रमुख ग्रीनफील्ड रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल परियोजनाओं में शामिल है। लगभग ₹79,459 करोड़ की लागत से विकसित इस परियोजना की वार्षिक क्षमता 90 लाख मीट्रिक टन कच्चे तेल के शोधन की है। इसके संचालन से राजस्थान में औद्योगिक निवेश, पेट्रोकेमिकल उद्योगों का विस्तार और स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही राज्य की ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलने का अनुमान है।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद हत्याकांड: आरोपी ने हथियार दिखाकर पुलिस टीम पर फायरिंग की कोशिश
Hapur, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में एक हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस टीम पर ही हमला हो गया...मोहित शर्मा मर्डर केस का आरोपी जब हथियार बरामद कराने ले जाया गया...तो उसने पुलिस को गुमराह करने के बाद छिपाया हुआ तमंचा निकाल लिया और फायरिंग की कोशिश की... पुलिस का कहना है कि कार्रवाई आत्मरक्षा में की गई...मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और बरामद हथियार के साथ दूसरे साक्ष्यों की जांच की जा रही है..0
0
Report
आगरा में पति की हत्या, शव बाथरूम में दफनाकर लापता दिखाने वाली महिला गिरफ्तार
Agra, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: सैय्यद शकील, आगरा आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति की हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफना दिया और फिर उस पर प्लास्टर कराकर करीब 45 दिनों तक पति के लापता होने का नाटक करती रही। पुलिस ने बाथरूम खुदवाकर शव बरामद किया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र की प्राक्षी टावर चौकी इलाके का है। पुलिस को मृतक के भाई से सूचना मिली कि उसका भाई काफी दिनों से लापता है और घर में किसी अनहोनी की आशंका है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदेह के आधार पर घर के बाथरूम की खुदाई कराई। खुदाई के दौरान बाथरूम के नीचे से एक शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान लापता व्यक्ति के रूप में हुई। प्राथमिक जांच में आरोप है कि हत्या के बाद शव को बाथरूम में दफनाकर ऊपर से प्लास्टर करा दिया गया, ताकि किसी को शक न हो। बताया जा रहा है कि करीब 45 दिनों तक महिला अपने पति के लापता होने की कहानी सुनाती रही। हालांकि पुलिस को मिली सूचना के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस सनसनीखेज मामले ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है। अब सभी की नजर पोस्टमार्म रिपोर्ट और पुलिस जांच के अगले खुलासों पर टिकी है。0
0
Report
भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा बैठक: सीमावर्ती जिलों के विकास और सुरक्षा के लिए निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:भारत-नेपाल सीमा से जुड़े सुरक्षा एवं विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम सम्राट ने दिए निर्देश * भारत-नेपाल सीमा पर गैर-कानूनी एवं आर्थिक अपराधों से संबंधित गतिविधियों पर पूर्ण निगरानी रखने का निर्देश * सभी चेकपोस्टों से 15 किलोमीटर की परिधि तक प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने तथा आर्थिक अपराधों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश * संबंधित सभी विभागों को बेहतर समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश * उर्वरक एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल के बीच नियमित समन्वय बैठक आयोजित करने का निर्देश * सीमावर्ती जिलों में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित कर ऐसे व्यक्तियों की पहचान एवं सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश * सीमा इलाके में जिनकी आय के ज्ञात स्रोतों की तुलना में अचानक असामान्य वृद्धि हुई हो उनकी जांच के निर्देश • सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, सुशासन एवं समग्र विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता0
0
Report
Advertisement
जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के उद्घाटन से पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नगर मोदी नेtweet कर। कहा कल जोधपुरवासियों के लिए बेहद खास दिन: कल होगा जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन नए टर्मिनल से पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा बेहतर हवाई सुविधाओं से बढ़ेगी पर्यटकों की आवाजाही नए टर्मिनल से व्यापार और वाणिज्य को मिलेगा बल आधुनिक एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर से जोधपुर को मिलेगी नई पहचान0
0
Report
बहराइच की दरगाह में वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, DM ने भेजी उच्चस्तरीय जांच रिपोर्ट
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, बहराइच की दरगाह में बड़े वित्तीय घोटाले का आरोप, DM ने वक्फ बोर्ड को भेजी उच्च स्तरीय जांच के लिये रिपोर्ट. खबर बहराइच से है, जहां सैयद सालार मसूद की दरगाह में भी दरगाह कमेटी में नियुक्ति और बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगे हैं, वफ्फ बोर्ड द्वारा डीएम को भेजी गयी जांच के मामले के बाद मामला गरमा गया. डीएम द्वारा गठित तीन सदस्यीय जाँच कमेटी द्वारा की गयी जाँच के दौरान दरगाह कमेटी पिछले 10 सालों का वित्तीय लেন-देन् के दस्तावेज नहीं दे पाई और नियुक्ति पर सवाल खड़े हुए हैं, अब इससे आशंका गहरा गई है कि अयोध्या राम मंदिर जैसे बहुïर? मगर बहराइच की सालार मसूद की दरगाह पर चढ़ावे और मेले के आवंटन में भारी गड़बड़ी का शक गहरा गया है. वहीं सैयद सलार मसूद गाजी की दरगाह के पुराने खादिम ने दरगाह कमेटी पर संगीन आरोप लगाते हुए दरगाह कमेटी पर पिछले 20 सालों से ऑडिट न कराने का आरोप लगाया है, साथ कमेटी के सभी सदस्यों पर मिलकर भारी चढ़ावा चोरी का आरोप लगाया है. आपको बता दे कि वफ्फ नंबर 19 बहराइच की सालार मसूद की दरगाह देश के बड़े दरगाहों में एक है, यहाँ एक महीने का मेला लगता है जिसमें देश के अलग-अलग कोने से जायरीन आते हैं, हालांकि पिछले 2 सालों से मेले पर योगी सरकार ने प्रतिबंध लगाया हुआ है, उसके बावजूद हजारों की संख्या में लोग आते हैं, मन्नते मांगते हैं पूरी होती है तो भारी भरकम चढ़ावा चढ़ाते हैं, लेकिन अब इस दरगाह के कार्यशैली पर यहाँ के ही लोगों ने सवाल खड़े कर दिए हैं, पिछले 20 सालों से दरगाह की ऑडिट न होने की वजह से चढ़ावे में बड़े गबन की आशंका जाहिर हुई है, जिसकी शिकायत हुई थी, जांच हुई जिसमें वित्तीय अनियमन का मामला सामने निकल कर आया है, DM ने बताया है कि तीन सदस्यीय जाँच टीम गठित गई थी जिसने जांच की है, जांच के दौरान दरगाह में नियुक्तियों पर सवाल उठे हैं और दरगाह कमेटी वित्तीय जांच के कागज नहीं दिखा पाई है, तो बहराइच में भी देश की बड़ी दरगाहों में से एक सालार मसूद की दरगाह पर कमेटी में नियुक्तियाँ और वित्तीय गड़बड़ी सामने आई है. वहीं इस मामले पर दरगाह प्रबंधन कमेटी के सदस्य दिलशाद अहमद का कहना है कि दरगाह में आने वाले चंदे की ऑडिट होती है, DM के किसी न किसी प्रतिनिधि की देखरेख में पूरी रकम की गणना की जाती है, जिसकी रिपोर्ट वक्फ बोर्ड को भेजी जाती है, हमारे यहाँ कोई गबन नहीं होता, सब फर्जी और अनर्गल आरोप हैं. बाइट— मोहम्मद मसूद अली मसूदी (पूर्व खादिम), बाइट— अक्षय त्रिपाठी (जिलाधिकारी बहराइच), बाइट— एडवोकेट दिलशाद अहमद, सदस्य दरगाह प्रबन्ध कमेटी.0
0
Report
प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए विविध पहल, टिक्कर ताल पर भी चर्चा
Panchkula, Haryana:बैठक में प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए विविध पहल की चर्चा हो रही है, टिक्कर ताल पर भी पर्यटन की दृष्टि से विकास के एजेंडे पर विचार-विमर्श किया गया.0
0
Report
Advertisement
मुंगेली में मानसून सक्रिय; बारिश से किसानों के चेहरों में खुशी, बुवाई पीछे
Karhi, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में मानसून के बादल अब पूरी तरह छा गए है मानसून पूरी तरह सक्रिय है जिसका असर अब मुंगेली में भी देखने को मिल रहा है कल शाम जहां जिले में रुक रुक कर बारिश हो रही है तो वही किसानों के चेहरे मानसून के बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे है। लेकिन अगर किसानों को खेती के लिए शुरूआती दौर मे मिलने वाले पानी की की जाए तो बारिश उतनी नहीं हो पाई है जिले में खंड वर्षा की स्थिति बनी हुई है। मुंगेली जिले में 120000 हेक्टेयर में धान की फसल ली जाती है अब तक अगर बुवाई की बात की जाए तो 7000 हेक्टेयर में ही धान की बुआई हुई है जिले में धान की बुवाई 15 दिन पिछड़ गई है। मुंगेली जिले के सरगांव पथरिया की अगर बात की जाए तो वहां पानी बहुत कम है अभी दो दिन में ही वहां बारिश हुई है लोरमी में ही थोड़ी बहुत वर्षा हुई है अगर पानी पर्याप्त नहीं हुई तो आने वाले समय में किसानों को नुकसान भी हो सकता है। वही मुंगेली में आज राहत देने वाली बारिश हुई है कल शाम से रुक रुक कर हो रही बारिश से कुछ जगह जल भराव भी देखने को मिला.... अभी बारिश को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है प्रशासन ने बारिश के पहले अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।0
0
Report
सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक के बसंतपुर ग्राम में बिजली करंट से पति-पत्नी की मौत
Sakti, सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक अंतर्गत बसंतपुर ग्राम में हृदयविदारक घटना हुआ है, अपने खेती कार्य के लिए गए हुए आनंदराम माली उम्र 54 वर्ष उनकी पत्नी धोबनिन बाई माली उम्र 50 वर्ष की अक्षीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है, खेत में बनाए गए झोपड़ी में दोनों बरसात से बचने के लिए इंतजार कर रहे थे, घटना के बहुत समय बाद दोनों अपने घर नहीं लौटे तो परिजन उनके खोजबीन के लिए गये तब पता चला कि खेत में उनकी मौत हो गई है। घटना से ग्राम शोक की लहर है,0
0
Report
ताला में वारंट के बाद गोकरण कुशवाहा हिरासत में; पत्नी व बच्चों पर हमला
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र के ग्राम पड़री में दो वर्षों से लापता चल रहे गोकरण प्रसाद कुशवाहा का मामला एक बार फिर चर्चा में है। पीड़िता सुनीता कुशवाहा द्वारा एसडीएम अमरपाटन आरती सिंह के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसका पति उसे और बच्चों को छोड़कर दूसरी महिला के साथ गुजरात में रह रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम न्यायालय ने सर्च वारंट जारी किया, जिसके बाद ताला पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी रही। बीती रात आरोपी गोकरण प्रसाद कुशवाहा अपने गांव पहुंचा, लेकिन घर आते ही उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी सुनीता कुशवाहा और उसके दोनों बेटों के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़िता ने ताला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही ताला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया, महिला हिंसा का मामला दर्ज किया और पूर्व में जारी सर्च वारंट के आधार पर उसे एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। इस पूरे मामले में एसडीएम आरती सिंह की सक्रियता और समय पर की गई कानूनी कार्रवाई से दो वर्षों से लंबित प्रकरण को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली।0
0
Report
Advertisement
