अमरोहा पुलिस का चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा पुलिस ने चाइनीज मांझे के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन में सभी क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्षों ने दुकानों का निरीक्षण कर चाइनीज मांझे के क्रय-विक्रय पर रोक लगाने के लिए दुकानदारों को दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे चाइनीज मांझा ना खरीदें और ना बेचें, क्योंकि यह इंसानों और पक्षियों के लिए जानलेवा हो सकता है। पुलिस ने नागरिकों को जागरूक करने के लिए लाउडस्पीकर का भी उपयोग किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
