icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चेतन कश्यप का कांग्रेस पर बड़ा हमला: बिरसा मुंडा के सम्मान पर दावा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में कैबिनेट मंत्री चेतन काश्यप का कांग्रेस पर बड़ा हमला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कभी महापुरुषों के सम्मान और उनके गौरव को बढ़ाने का काम नहीं किया, बल्कि हमेशा एक ही काम किया, वह औऱ उनका परिवार। मंत्री चेतन काश्यप ने कहा कि भाजपा भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में लगातार जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन कर रही है। भगवान बिरसा मुंडा ने समाज की कुरीतियों और अंधविश्वास को दूर कर लोगों को जागरूक किया। साथ ही शिक्षा के प्रति प्रेरित कर समाज को नई दिशा देने का ऐतिहासिक कार्य किया। बाइट - चेतन कश्यप ( प्रदेश केबिनेट मंत्री) रतलाम
0
0
Report

बांसवाड़ा में निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल निरीक्षण कर तैयारी की समीक्षा की

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधायसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा बांसवाड़ा जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के अंतर्गत चतुर्थ चरण में आठ पंचायत समितियों में होने वाले चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने गुरुवार को विभिन्न मतदान केंद्रों एवं गुरु गोविंद राजकीय महाविद्यालय स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कुशलगढ़ एवं बांसवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के बोर खाबर, खेड़ा वडलीपाड़ा, बरवाला राजिया, जोगड़ीमाल, कोटड़ा राणगा, बिजौर बड़ी, बावड़ी निनामा, गोरछा भाटड़ा एवं भगतपुरा सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी 14 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए की गई तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने गुरु गोविंद राजकीय महाविद्यालय स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण कर मतगणना संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना कक्षों, टेबल व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों का अवलोकन करते हुए मतगणना कार्य को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
0
0
Report
Advertisement

छतरपुर: यादव महासभा का विरोध, बागेश्वर धाम के लिए विशाल रैली का ऐलान

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर - अखिल भारतीय यादव महासभा ने 13 नवंबर को छतरपुर के बागेश्वर धाम पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। जिसका बीडीओ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, महासभा के पदाधिकारी पुष्पेन्द्र यादव का कहना है कि कथावाचक के कथित बयानों से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसके लिए कल छतरपुर से बागेश्वर धाम तक विशाल रैली निकालकर विरोध किया जाएगा। दूसरी ओर एसपी रजत सकलेचा ने धाम क्षेत्र सहित सभी धार्मिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और जोन से अतिरिक्त बल मंगवाया है। एसपी का कहना है कि विरोध का अधिकार सबका है, लेकिन वह संवैधानिक, वैधानिक तरीके से और अनुमति के बाद ही होना चाहिए。
0
0
Report

ग्वालियर हाई कोर्ट: आयु निर्धारण के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट को प्राथमिक माना गया

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बैंच का महत्वपूर्ण आदेश, एक मोटर दुर्घटना मामले में किया स्पष्ट, "आधार कार्ड मुख्य रूप से एक पहचान दस्तावेज, इसे अकेले ही किसी व्यक्ति की उम्र का पक्का सबूत नहीं माना जा सकता, आयु के सही निर्धारण के लिए मेडिकल असिसमेंट पर तैयार की गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ज्यादा भरोसेमंद आधार है" (ऑर्डर के 11 नंबर बिंदु में उल्लेख किया है), उक्त आदेश दिया गया है भिंड निवासी मृतक नाबालिग हरेंद्र सिंह बघेल के पेरेंट्स द्वारा दायर अपील पर, कोर्ट ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण भिंड के पुराने आदेश में संशोधन करते हुए क्लेम की राशि को 5,45,000 रुपये से बढ़ाकर 8,25,500 रुपये कर दिया, जस्टिस अमित सेठ की सिंगल बैंच का आदेश
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में ऑटो के भीतर चालक रामू ओझा की मौत से सनसनी

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में सड़क किनारे खड़े एक ऑटो में चालक रामू ओझा का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान करमौरा गाँव के राजी टोला निवासी 40 वर्षीय रामू ओझा के रूप में हुई है, जो टेंपो चलाकर परिवार का गुजारा करता था। ग्रामीणों के अनुसार रामू को शराब पीने की आदत थी और इसी कारण उसका पारिवारिक विवाद अक्सर बढ़ जाता था; उसकी पत्नी अपने दो बेटों के साथ काफी समय से अलग मायके में रह रही थीं। अभी मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
0
0
Report

इटावा के महेवा अस्पताल में सुरक्षा गार्ड पर तीमारदारों की पिटाई—सीसीटीवी वायरल

Etawah, Uttar Pradesh:स्लग: अस्पताल में गार्ड की लाइव पिटाई दिनांक:- 12-11-2026 रिपोर्ट:- अन्नू चौरसिया प्लेस:- इटावा एंकरइंट्रो:- इटावा में मरीज को जल्द दिखाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात भूतपूर्व सैनिक सुरक्षा गार्ड के साथ तीमारदारो द्वारा जमकर मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हालांकि इस मामले में एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही की जाएगी वी. ओ.:- इटावा जनपद के थाना बकेवर इलाके के अंतर्गत पढ़ने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा में मरीज को दिखाने के लिए पहुंचे तीमारदारों ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड की जमकर पिटाई कर डाली है। बताया गया कि तीमारदार के मरीज सड़क दुर्घटना में घायल होने के अस्पताल लेकर पहुंची थी तभी ड्यूटी पर डॉक्टर और अन्य स्टाफ खाना खाने चले गए थे तभी तीमारदारों के कहने पर सुरक्षा गार्ड ने डॉक्टर को फोन करके बुलाया तभी इसी बात से नाराज तीमारदारों ने भूतपूर्व सैनिक गार्ड को जमकर पीटा है जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही और मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बाइट: धर्मेंद्र पीड़ित गार्ड बाइट:- बृजेश कुमार श्रीवास्तव - एसएसपी इटावा
0
0
Report

श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रसाद और अल्पाहार वितरण व्यवस्था शुरू

Ujjain, Madhya Pradesh:श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए चाय, दूध, छाछ एवं महाप्रसाद की सुविधा मिलने लगी है। दर्शन व्यवस्था में इस सुविधा को श्रद्धालालों ने अच्छा बताते हुए मंदिर समिति का धन्यवाद किया है. श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रसाद एवं अल्पाहार वितरण की नई व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित निशुल्क अन्नक्षेत्र के अतिरिक्त मानसरोवर भवन एवं विश्राम धाम सहित निर्धारित स्थानों पर श्रद्धालुओं को दूध, छाछ, हलवा, पोहा एवं अन्य मीठा प्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए प्रबंध समिति द्वारा दर्शनार्थियों को कतार में ही प्रसाद एवं अल्पाहार उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। मंदिर में दर्शनार्थियों की कतार निरंतर संचालित रहती है तथा सामान्यतः 15 से 20 मिनट में श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर लेते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कतार में चलते हुए ही प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जा रही है। कौशिक ने बताया कि पूर्व में भस्म आरती में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं को पोहा प्रसाद वितरित किया जाता था, लेकिन अब सामान्य दर्शनार्थियों को भी पोहा प्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही अलग-अलग दिनों में अन्नक्षेत्र में तैयार होने वाला हलवा, पोहा एवं अन्य पारंपरिक मीठा प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। कतार में आने वाले छोटे बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए गर्म दूध एवं बिस्किट की विशेष व्यवस्था भी रहेगी. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मौसम के अनुरूप पेय पदार्थों की व्यवस्था की जाएगी। शीतकाल में चाय, कॉफी एवं गर्म दूध उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि ग्रीष्मकाल में छाछ, शरबत एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था रहेगी। इससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान आवश्यक पेय पदार्थ एवं अल्पाहार की सुविधा मिल सकेगी। सप्ताहांत एवं अवकाश के दिनों में मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रबंध समिति द्वारा प्रसाद एवं अल्पाहार वितरण की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। समिति द्वारा प्रतिदिन लगभग एक लाख श्रद्धालुओं तक प्रसाद एवं अल्पाहार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आवश्यकता एवं श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार इस व्यवस्था का विस्तार भी किया जा सकेगा.
0
0
Report
Advertisement

छतरपुर के मैन बाजार में परिवारिक विवाद में मारपीट, दो घायल

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बड़े मलहरा के मैन बाजार में दो दुकानदारों के बीच विवाद के कारण एक ही परिवार के लोगों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में महिला सहित दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत देखकर उन्हें छतरपुर अस्पताल रेफर किया गया है। घटना आज दोपहर की बताई जा रही है। मैन बाजार में यह घटना हुई है। जानकारी के अनुसार, हेमचंद्र जैन के पुत्र शुभम जैन सहित परिवार के अन्य लोगों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान सीमा जैन और अनिल कुमार जैन के साथ मारपीट की गई। घटना का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें दो पक्षों एक दूसरे के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। पुलिस को मामले की लिखित जानकारी दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मारपीट के कारणों और जिम्मेदार लोगों के बारे में स्पष्ट होगा।
0
0
Report

धवारी स्टेडियम नामकरण पर सियासी उथल-पुथल, अर्जुन सिंह नाम की मांग तेज

Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर के धवारी क्रिकेट स्टेडियम के नामकरण को लेकर सतना में सियासी और सामाजिक विरोध शुरू हो गया है। नगर निगम परिषद में महापौर योगेश ताम्रकार के पिता स्व. शंकर प्रसाद ताम्रकार के नाम पर स्टेडियम का नाम रखने के प्रस्ताव के विरोध में गुरुवार को रॉयल राजपूत संगठन और सर्वसमाज के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए अंदर घुसने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने नगर निगम कार्यालय जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर रखी थी। दोपहर करीब 1:30 बजे प्रदर्शनकारी कार्यालय पहुंचे और बैरिकेडिंग हटाकर अंदर जाने की कोशिश करने लगे। हालात को देखते हुए नगर निगम का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। मौके पर एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया, सीएसपी मनीष त्रिपाठी सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि धवारी स्टेडियम का नाम पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह के नाम पर रखा जाना चाहिए। उनका तर्क है कि केंद्र सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री रहते हुए अर्जुन सिंह ने सतना को इस स्टेडियम की सौगात दी थी। ऐसे में स्टेडियम का नाम उन्हीं के नाम पर होना चाहिए। नगर निगम कार्यालय में प्रवेश नहीं मिलने पर प्रदर्शनकारी मुख्य गेट के बाहर ही बैठ गए और नारेबाजी करने लगe। दोपहर 1:30 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन एक घंटे से अधिक समय तक जारी रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने में जुटे रहे। स्टेडियम के नामकरण को लेकर शुरू हुआ यह विरोध अब शहर में चर्चा का विषय बन गया है।
0
0
Report

बिलासपुर पटवारियों की हड़ताल: प्रशासन और संघ के बीच गहरी तकरार

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में पटवारियों की हड़ताल अब प्रशासन और पटवारी संघ के बीच आर-पार की लड़ाई का रूप लेती नजर आ रही है। एक तरफ जिला प्रशासन ने लंबे समय से जारी हड़ताल को गंभीरता से लेते हुए 259 पटवारियों को नोटिस जारी किया है, तो दूसरी तरफ पटवारी संघ ने भी अपने तेवर साफ कर दिए हैं। संघ का कहना है कि पटवारी अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और जब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन समाप्त करने का सवाल ही नहीं उठता। पटवारी संघ ने पदोन्नति सहित अपनी अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग दोहराई है। संघ का कहना है कि केवल नोटिस जारी करने या दबाव बनाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। सरकार और प्रशासन को पटवारियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। इधर, हड़ताल के चलते राजस्व विभाग से जुड़े कई काम प्रभावित हो रहे हैं। आम लोगों को भी अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही 15 नवंबर से धान खरीदी भी चालू हो रही है जिससे किसानों को काफी समस्या हो सकती है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन की सख्ती के आगे पटवारी झुकेंगे या फिर मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा? फिलहाल बिलासपुर में प्रशासन और पटवारी संघ के बीच गतिरोध खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

नालंदा में चोरी के शक पर भीड़ ने युवक को पिटाई कर अस्पताल भेज दिया

Pariaunna, Bihar:नालंदा के बिहारशरीफ में चोरी के शक में कानून हाथ में लेने का मामला सामने आया है। लहेरी थाना क्षेत्र के मेहरपर मोहल्ले में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जख्मी युवक की पहचान बड़ी पहाड़ी निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। युवक के मुताबिक, वह चोरी का सामान किसी व्यक्ति तक पहुंचाने जा रहा था। इसी दौरान मेहरपर मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ में भर्ती कराया। हैरानी की बात यह रही कि इलाज के दौरान जख्मी युवक ने सदर अस्पताल से भी भागने کا प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों और डायल 112 की टीम ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। इलाज कराने के बाद पुलिस युवक को अपने साथ ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है。
0
0
Report

दिल्ली साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार: APK फाइल से 17 लाख की ठगी का खुलासा

Jamui, Bihar:जमुई पश्चिमी दिल्ली साइबर थाना पुलिस और चंद्रमंडीह पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बनपोखरा गांव से दो शातिर साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बनपोखरा निवासी सुभाष दास के पुत्र टारजन भारती और नागेश्वर दास के पुत्र विक्रम कुमार के रूप में हुई है। दोनों पर फर्जी एपीके फाइल के जरिए करीब 17 लाख रुपये की साइबर ठगी करने का आरोप है।थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली साइबर थाने में 10 अक्टूबर 2026 को कांड संख्या 567/26 दर्ज किया गया था। अनुसंधान के क्रम में दिल्ली पुलिस ने एपीके फाइल बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गोरखपुर और नवादा से दबोचा था। उन्हीं की निशानदेही पर बनपोखरा में छापेमारी की गई, जहां दोनों युवक एपीके फाइल खरीदकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। पुलिस ने विक्रम के पास से एक टैब व दो मोबाइल तथा टार्जन के पास से तीन मोबाइल जब्त किए, हालांकि नगदी बरामद नहीं हुई। जमुई न्यायालय में दंडाधिकारी के समक्ष पेशी के बाद दिल्ली पुलिस दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई।बताते चले कि कुछ दिन पहले भी चंद्रमंडीह पुलिस ने चौंफला गांव में छापेमारी कर व्हाट्सएप हैक कर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा था। तब पुलिस ने चौंफला निवासी राम दास के पुत्र सूरज कुमार व अमित कुमार तथा जितेंद्र दास के पुत्र सुबोध कुमार को गिरफ्तार कर 15 मोबाइल, दो लैपटॉप और 3.27 लाख रुपये नकद बरामद किए थे। पूछताछ में सुबोध के डेढ़ साल तथा दोनों भाइयों के तीन-चार महीने से इस धंधे में लिप्त होने की बात सामने आई थी। वे भी एपीके फाइल से व्हाट्सएप हैक कर परिचितों को सड़क दुर्घटना की झूठी तस्वीर भेजते थे और क्यूआर कोड के जरिए रुपये ऐंठते थे। उस गिरोह का संचालन टेलीग्राम के माध्यम से किया जा रहा था।छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार, एसआई रितेश कुमार, नंदन कुमार, अमित कुमार, सशस्त्र बल सहित दिल्ली साइबर पुलिस की टीम शामिल थी। पुलिस की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र के साइबर ठगों में हड़कंप मचा है。
0
0
Report

बोकारो में इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग, चालक बाल-बाल बचा

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के नावाडीह के फुसरो-डुमरी मुख्य पथ पर बगजोबरा के पास एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि स्कूटी सवार बाल-बाल बच गया, लेकिन देखते ही देखते स्कूटी जलकर राख हो गई। बताते चले कि बोकारो के नावाडीह थाना क्षेत्र के फुसरो-डुमरी मुख्य पथ पर बगजोबरा के पास आज एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण पहले स्कूटी से धुआं उठने लगा। धुआं उठता देख स्कूटी सवार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत स्कूटी रोकी और चाबी निकाल ली। लेकिन तब तक आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते स्कूटी धू-धू कर जलने लगी। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। लगातार इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना के बाद एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी और मेंटेनेंस को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों से अपील है कि समय-समय पर अपनी गाड़ी की जांच जरूर कराएं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top