icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बंदिपोरा में ट्राइबल इको-टूरिज्म ट्रेनिंग से होमस्टे कारोबार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

Bandipora Tribal Homestay Owners Welcome Centre’s Eco-Tourism Training Initiative Tribal homestay owners and youth in Jammu and Kashmir’s Bandipora district have welcomed the Union Ministry of Tribal Affairs’ Tribal Eco-Tourism Pilot Programme (TEPP), saying the initiative will strengthen tourism-related skills and create new livelihood opportunities in far-flung tribal areas. The Ministry of Tribal Affairs, in a letter dated July 8, directed Tribal Welfare Departments of States and Union Territories to identify eligible tribal homestay owners and organise training under the programme. The training will focus on key aspects of hospitality and homestay operations, including front-office management, housekeeping, food and beverage services, hygiene, digital marketing and financial management. The ministry has set a target of extending the training programme to 1,000 tribal homestay owners over five years. The training sessions are to be organised in collaboration with hotels, hospitality management institutes, travel and tourism organisations and other partners. In Bandipora, tribal homestay owners and young people associated with tourism said the programme could help improve hospitality standards while encouraging visitors to explore lesser-known destinations. A tribal woman Shahida Khanam associated with tourism in Bandipora said, “We are thankful to the government for bringing such an initiative to tribal communities. It will increase employment opportunities for our youth and help bring many hidden tourism destinations onto the map.” Locals said areas such as Gurez Valley and other tribal villages of Bandipora have significant tourism potential but require better promotion, hospitality skills and infrastructure. They believe training in digital marketing and guest management could help local homestay operators attract tourists directly while ensuring that a greater share of tourism income reaches tribal households. The initiative is expected to support sustainable tourism and generate livelihood opportunities in remote areas while showcasing the region’s tribal culture, traditions and natural landscapes.
0
0
Report

अजमेर के खेतों में 15 फीट अजगर मोर को निगलते दिखा, किसान डर गए

Ajmer, Rajasthan:अजमेर के माकड़वाली रोड इलाक़ा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत में काम कर रही औरतों ने मोर के तेज आवाज में चिल्लाने की आवाज सुनी। ख़्वातीन ने जब आवाज की ज़ानिब जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। वहां करीब 15 फीट लंबा अजगर सांप एक मोर को आधा निगल चुका था। वहाँ मंज़र देखकर गांव की औरतें घबरा गईं और शोर मचा दिया। उनके शोर सुनकर आसपास के लोग और खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते बड़ी तादाद में लोग वहां जमा हो गए। मामले की इत्तला खेत मालिक जमालुदीन चीता को दी गई। इसके बाद उन्होंने कोबरा टीम राजस्थान के बानी सुखदेव भट्ट से राब्ता किया। खबर लगते ही सुखदेव भट्ट अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआना किया तो पाया कि अजगर सांप मोर को अपना शिकार बना चुका था और मोर की मौत हो चुकी थी। टीम ने बड़ी एहतियात से अजगर की तलाश की, लेकिन झाडियां व फसल होने की वजह से अजगर गायब हो गया। मामले की इत्तला फौरी तौर पर गाँव के लोगों ने महकमाये जंगलात को भी दी। मकामियो ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अफ़सरान को पूरे वाक्यात से आगाह कराया और ज़रूरी कार्रवाई का मुतालेबा किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि खेतों के आसपास इतने बड़े अजगर का दिखाई देना बेहद परेशान कुन है। इतने बड़े अजगर को देखने के बाद इलाके के किसानों और खेतों में काम करने वाली ख़्वातीन में डर का माहौल है। कई किसानों ने ज़िंदगी की हिफाज़त का हवाला देते हुए फिलहाल खेतों में काम करने से इनकार कर दिया।
0
0
Report

डूरंड कप 2026: रांची में एयर फोर्स बनाम डिफेंडर्स के बीच रोमांचक भिडंत

Ranchi, Jharkhand:आज डूरंड कप 2026 का रोमांच एक बार फिर रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में देखने को मिलेगा। शाम 7 बजे होने वाले मुकाबले में इंडियन एयर फोर्स फुटबॉल टीम का सामना श्रीलंका की डिफेंडर्स एफसी से होगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है। श्रीलंका की डिफेंडर्स एफसी अपने पहले मुकाबले में जमशेदपुर एफसी के हाथों 5-0 की करारी हार झेल चुकी है। ऐसे में टीम इस मैच में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में वापसी की कोशिश करेगी। वहीं, इंडियन एयर फोर्स की टीम अपने अभियान की विजयी शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरेगी और पूरे दमखम के साथ चुनौती पेश करेगी। 26 जुलाई से शुरू हुए देश के सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप का रोमांच अब रांची में भी चरम पर है। फुटबॉल प्रेमियों की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी हैं, जहां दोनों टीमें पूरे जोश और रणनीति के साथ जीत के लिए संघर्ष करती नजर आएंगी। मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड: 29 जुलाई तक सत्यापन फॉर्म जमा, 15 दिन बढ़ाने की मांग जारी

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में एसआईआर की आखिरी तारीख 29 जुलाई ...इम्यूरेशन फॉर्म 29 जुलाई तक ही जमा किए जा सकेंगे। 30 जून से शुरू हुए एसआईआर की प्रक्रिया को 15 दिन बढ़ाने की मांग कांग्रेस पार्टी कर रही है। आयोग समय सीमा बढ़ाने के मूड में फिलहाल नहीं झारखंड में 30 जून से शुरू हुए एसआईआर की प्रक्रिया 29 जुलाई को संपन्न हो रही है ... निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार गणना पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 29 जुलाई ही है। झारखंड में कांग्रेस पार्टी एसआईआर की प्रक्रिया को 15 दिन बढ़ाने की मांग कर रही है, कॉंग्रेस पार्टी की मांग है कि सत्यापन फार्म की तारीख बढ़ाई जाय, वहीं फिलहाल निर्वाचन आयोग समय सीमा बढ़ाने के दिशा में पहल करती नहीं दिख रही। कांग्रेस ने कहा कि 29 जुलाई यानी आज सत्यापन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि है। बड़ी संख्या में मतदाता अनट्रेसेबल की श्रेणी में आ रहे हैं। और आने वाले वक्त में कोई चुनाव भी नहीं है इसीलिए हमारी यह कोशिश है कि वक्त बढ़ाया जाए ताकि जो बचे हुए लोग हैं वह भी एन्यूमरेशन फॉर्म भर पाए
0
0
Report

CM Bhajanlal Sharma directs Govardhan temple renovation and preservation

Bharatpur, Rajasthan:डीग - CM भजनलाल शर्मा जिले के दौरे पर गोवर्धन परिक्रमा क्षेत्र स्थित प्राचीन श्री वन बिहारी जी मंदिर पहुंचे सीएम मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर प्रभु श्रीकृष्ण का आशीर्वाद किया प्राप्त सीएम भजनलाल शर्मा श्री अष्ट सखा गोविंद स्वामी जी की पावन बैठक अष्ट द्वार एवं ऐतिहासिक ऐरावत कुंड का किया अवलोकन साथ ही संबंधित अधिकारियों को मंदिर परिसर गोवर्धन परिक्रमा मार्ग, बैठक स्थल एवं ऐरावत कुंड के जीर्णोद्धार सौंदर्यीकरण तथा समुचित संरक्षण एवं विकास के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा - हमारी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण केवल हमारी जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा पावन दायित्व भी है इन्हीं धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के संकल्प के साथ हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं प्रभु श्रीकृष्ण की कृपा से राजस्थान निरंतर प्रगति, समृद्धि और लोकमंगल के पथ पर अग्रसर रहे तथा प्रत्येक प्रदेशवासी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली का संचार हो यही कामना है। जय श्रीकृष्ण!
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

झारखंड: 16 आत्मसमर्पणियों में 14 नक्सली पश्चिमी Singhभूम के, पुनर्वास शुरू

Chaibasa, Jharkhand:रांची में सरेंडर करने वाले 16 नक्सलियों में 14 नक्सली पश्चिमी सिंहभूम जिले के हैं। इनमें से 10 नक्सलियों का चाईबासा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करने के बाद उन्हें न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद चाईबासा मंडल कारा भेजा गया। वहीँ 4 नक्सलियों का चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल जाँच के बाद मंडल कारा भेजा गया। सभी नक्सलियों का सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेडिकल जाँच पूरी की गयी। आत्मसमर्पण करने वालों में कई कुख्यात और इनामी नक्सली भी शामिल हैं, जिन पर लम्बे समय से पुलिस को तलाश थी। इनमें 15 लाख रुपये के इनामी संतोष महतो और बासुदेव महतो, 10 लाख रुपये के इनामी चंदन लोहरा उर्फ रंगा लोहरा, 2 लाख रुपये के इनामी शुभचिंता उर्फ सोनाराम होनहागा तथा 2 लाख रुपये के इनामी ऋषभ उर्फ मड़की सोय प्रमुख हैं। इन सभी के खिलाफ नक्सली गतिविधियों, लेवी वसूली और विभिन्न आपराधिक मामलों में कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन नक्सलियों के आत्मसमर्पण को पश्चिमी सिंहभूम और विशेषकर सारंडा क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। लगातार चल रहे सुरक्षाबलों के अभियान, बढ़ते दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति के कारण उग्रवादी संगठन कमजोर हो रहे हैं तथा नक्सली मुख्यधारा में लौटने का निर्णय ले रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को सरकार की नीति के अनुरूप पुनर्वास की प्रक्रिया से भी जोड़ा जा रहा है।
0
0
Report

बांसवाड़ा में स्कूल वैन ट्रक से टकराई: एक मौत, सात घायल

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा हादसा: बांसवाड़ा शहर के दाहोद मार्ग पर सुबह सेंट पोल स्कूल के बच्चों से भरी वैन सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई, इस हादसे में एक छात्र की मौत, और 7 घायल हूए है, हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव , पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, एसडीएम सोनू कुमारी, CMHO डॉ खुशपाल सिंह, Dysp मनीष चारण सहित प्रशासनिक अधिकारी एमजी हॉस्पिटल पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हालचाल जाना और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने बेहतर उपचार के निर्देश देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। हादसे के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूली वैन के परखच्चे उड़ गए। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है तथा फरार चालक की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

किशनगंज के पोठिया में गांधी मेमोरियल कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप, चाय फैक्ट्री

Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड के गोरूखल गांव के महात्मा गांधी मेमोरियल डिग्री कॉलेज को लेकर हालिया रिपोर्ट में सरकारी फाइलों में सुचारू संचालन दिखाने के बावजूद धरातल पर बहुत कुछ दूसरा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कॉलेज सिर्फ कागजों पर मौजूद है और उसी परिसर में सम्राट टी फैक्ट्री चल रही है। वर्षों से वहां न छात्र-छात्राएं, न स्थायी शिक्षक-कर्मचारी और न नियमित कक्षाएं होती हैं; साल में केवल दो दिन क्लास खोली जाती है—पहला नामांकन और दूसरा फॉर्म भरना। सरकार ने विधानसभा में कहा कि कॉलेज पहले से सुचारू है, लेकिन Zee Media की टीम ने जब मौका देखा तो स्थिति उलट निकली। परिसर में चाय फैक्ट्री के मजदूर परिवार रहते हैं, और कॉलेज का अध्ययन वातावरण नहीं है। स्थानीय विधायक कमरुल होदा ने भी नए डिग्री कॉलेज खोलने की मांग की, पर जमीन के आवंटन और कॉलेज के संचालक को लेकर सवाल उठे हैं। जिला प्रशासन ने जांच की बात की है।
0
0
Report

सोनभद्र के बभनी में युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में टहलने निकले एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बभनी थाना क्षेत्र के डूभा गांव में 23 वर्षीय प्रिंस कुमार पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक के शरीर पर करीब आधा दर्जन गहरे वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top