Amroha - नशीले पदार्थ की खुलेआम बिक्री ,महिला का हुआ वीडियो वायरल
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा नगर क्षेत्र में नशे का कारोबार अपने चरम पर है. हाशमी नगर इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध नशीले पदार्थ की बिक्री हो रही है.हाल ही में नशीला पदार्थ बेचती हुई एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वीडियो सामने आने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. नागरिकों का आरोप है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के कई स्थानों पर खुलेआम नशे का कारोबार चल रहा है, लेकिन पुलिस कार्रवाई के बजाय मूकदर्शक बनी हुई है.स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने और नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की मांग की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
