अमरोहाः श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Amroha, Uttar Pradesh:आज श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के डॉ सीवी रमन सभागार में ‘बौद्धिक सम्पदा अधिकार कानून और अंतरराष्ट्रीय कानून के क्षेत्र में भारतीय युवाओं के लिए कैरियर संभावनाएं’ विषय पर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, मुख्य अतिथि डॉ अंजली एस डोहार्टी, प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी, कुलपति प्रोफेसर कृष्ण कान्त दवे, वरिष्ठ साहित्यकार प्रोफेसर मधु चतुर्वेदी आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
