244221
अमरोहाः एनएसएस के तीसरे दिन डॉ. श्वेता अग्रवाल ने छात्रों को पौधों के गुणों से कराया अवगत
Amroha, Uttar Pradesh:गजरौला में रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा तीसरे दिन शुक्रवार को एक दिवसीय शिविर का आयोजन "कौशल विकास हेतु युवा " विषय को दृष्टिगत महाविद्यालय की NSS कार्यक्रम अधिकारी डा. श्वेता अग्रवाल के द्वारा किया गया। शिविर के प्रथम सत्र में डा. श्वेता अग्रवाल ने महाविद्यालय परिसर में लगे पौधों और उनके गुणों के बारे में बताया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
4-वर्षीय आरोही लापता: कासगंज के बाहरपुर में पारिवारिक गुहार, पुलिस तलाश में जुटी
Kasganj, Uttar Pradesh:घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची लापता,पीड़ित पिता ने बच्ची को तलाशने के लिए पुलिस से लगाई गुहार यूपी के कासगंज के गांव बाहरपुर में शनिवार की शाम को 4 वर्षीय बेटी आरोही घर के बाहर खेलते खेलते अचानक से गायब हो गई परिवार व गांव के लोगों ने बच्ची को काफी तलाशा लेकिन वह कहीं नहीं मिली उसके बाद परिवार में कोहराम मच गया पीड़ित ने पुलिस से बच्ची तलाशने की गुहार लगाई है पुलिस बच्ची की तलाश में जुट गई है。 दरअसल मामला जनपद कासगंज के थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव बहारपुर का है बहारपुर निवासी राहुल वर्तमान में फरीदाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है और अपने बच्चों के साथ वही रहता है राहुल अपने पिताजी को देखने के लिए गांव बाहरपुर आए हुए थे परिजनों के मुताबिक शनिवार की शाम को राहुल की 4 वर्षीय बेटी आरोही घर के बाहर आंगन में खेल रही थी खेलते खेलते बच्ची अचानक घर से थोड़ी दूर निकल गई गांव के कुछ लोगों ने बच्ची को गांव के एक ही मंदिर की तरफ जाते हुए देखा था लेकिन उसके बाद बच्ची घर नहीं आई परिवार व गांव के लोगों ने बच्ची को काफी तलाशा लेकिन कहीं भी नहीं मिली थक हार कर पीड़ित परिवार ने मामले की लिखित सूचना पुलिस को दी है पुलिस अब मासूम बच्ची की तलाश में जुट गई है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा: सेक्टर में कुत्तों के आतंक से बच्ची घायल, सीसीटीवी में हमला कैद
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- सेक्टर में कुत्तों का आतंक ,घर के बाहर खेल रही बच्ची पर कुत्तों ने किया हमला ,बच्ची को काटकर किया घायल , बच्ची को काटने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद,सेक्टर के लोग बोले आए दिन कुत्तों का रहता है आतंक, बीटा 2 थाना क्षेत्र के सेक्टर बीटा 1 की घटना।0
0
Report
हाथरस दहेज प्रताड़ना: गर्भवती विवाहिता पर जुल्म, हत्या के प्रयास का मामला
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस: दहेज की खातिर विवाहिता के साथ बर्बरता गर्भवती महिला को बेरहमी से पीटा प्राईवेट पार्ट को पहुंचाई गम्भीर चोट- पीड़िता पति, सास और जेठ पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने की मांग थाना हाथरस गेट क्षेत्र का है मामला हाथरस में नगला तुन्दना की रहने वाली एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, छेड़छाड़ और जानलेवा हमले का गंभीर आरोप लगाया है.... पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है... पीड़िता सोवी पुत्री नवीहसन ने बताया कि उसका निकाह 4 नवंबर 2025 को व्यापारी मोहल्ला, सादाबाद निवासी पप्पू पुत्र चुन्ना कुरैशी के साथ हुआ था.... निकाह में परिजनों ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया था.... आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले और अधिक दहेज की मांग करने लगे... मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा...पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि 7 जून 2026 की रात करीब 10:30 बजे उसकी सास इशरत ने सुनियोजित तरीके से घर के अन्य सदस्यों को बाहर भेज दिया...इसके बाद पति पप्पू और देवर नदीम ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता ने बताया कि... देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर पति ने बेल्ट से उसे बुरी तरह पीटा... पीड़िता का आरोप है कि हैवानियत की हद पार करते हुए उसे लहूलुहान कर दिया गया, उसके कपड़े फाड़ दिए गए और सिर को दीवार पर दे मारा गया... पीड़िता पांच माह की गर्भवती है और मारपीट के कारण उसके गर्भस्थ शिशु को भी गंभीर चोट पहुंचने की आशंका है.... पीड़िता ने अपने जेठ सलीम पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि... वो एक आदतन अपराधी है और कई मुकदमों में वांछित है.... आरोप है कि सलीम अपनी राजनीतिक पहुंच का रौब दिखाकर कहता है कि "इसे मार डालो, हम दूसरी दहेज वाली शादी कर लेंगे।" पीड़िता ने परवेज पुत्र गफूर पर भी उसे हैवानों के चंगुल में फंसाने का आरोप लगाया है... प्रशासन से न्याय की गुहार पीड़िता सोवी ने हाथरस गेट थाने में प्रार्थना पत्र देकर पति पप्पू, सास इशरत, देवर नदीम और जेठ सलीम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है... पीड़िता ने चेतावनी दी है कि यदि उसे समय रहते न्याय नहीं मिला और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वह आत्महत्या जैसे कदम उठाने पर मजबूर होगी.... जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी... फिलहाल पीड़िता दहशत में है और अपनी सुरक्षा व न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है... बाइट- सोवी, पीड़िता बाइट- नवी हसन, पीड़िता के पिता0
0
Report
Advertisement
बूंदी में योग दिवस तैयारी, 'मैं नहीं, हम परिवार सहित' थीम के साथ
Noida, Uttar Pradesh:बून्दी बूंदी में 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने समीक्षा बैठक ली। बैठक में योग दिवस को भव्य और जनभागीदारी वाला आयोजन बनाने पर जोर दिया गया। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वर्ष योग दिवस का आयोजन "मैं नहीं, हम परिवार सहित" थीम पर किया जाए। आमजन को आमंत्रित करने के लिए पारंपरिक रूप से पीले चावल बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि योग को घर-घर तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए तथा सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जाए। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। बैठक में एडीएम रामकिशोर मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
हरदोई में SDM सुशील मिश्रा पर पथराव, चोट आई; बीजेपी पंचायत सदस्य पुत्र से विवाद
Noida, Uttar Pradesh:हरदोई में शाहाबाद के उपजिलाधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के ऊपर परियल गांव में हुआ पथराव, एसडीएम के सर में आई चोट, बीजेपी जिला पंचायत सदस्य के पुत्र से हुआ विवाद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये गए0
0
Report
मंदसौर में 60 किलोग्राम डोडाचुरा पकड़ा गया: पंजाब-हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस ने एक कार से तस्करी कर ले जाया जा रहे 60 किलो डोडा चूरा को बरामद किया है इस नशीले पदार्थ की खेप के साथ हरियाणा और पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है पुलिस इनसे पूछताछ करने में जुटी और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह कहां से तस्करी के माल को लाए थे और कहां ले जाने वाले थे और उनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं\n\nदरअसल पुलिस को मुखबिर सुचना प्राप्त हुई थी की एक पंजाब पासिंग सफेद रंग की स्विफ्ट कार से दो व्यक्ति अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा लेकर पंजाब तरफ जाने वाले है जो सुचना पर कार्यवाही करते हुए ग्राम सकरियाखेडी के पास 08 लाईन अण्डरब्रिज के पास पहुच कर चेकिंग की गई जो पुलिस द्वारा एक सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक PB01F7310 से आरोपी 01 कुलविन्दर सिंह पिता अनोख सिंह उम्र 45 साल जाति जट्ट सिक्ख निवासी काकडा थाना समान मंडी जिला पटियाला पंजाब 02 जोगासिंह पिता टहलसिंह उम्र 56 साल जाति जट्ट सिक्ख निवासी मलिकपुर थाना गुल्ला जिला कैथल हरियाणा को गिरफ्तार कर आरोपीयो के कब्जे से 60 किलोग्राम डोडाचुरा जप्त किया जाकर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । आरोपीयो से डोडाचुरा के स्त्रोतों के संबध मे पुछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी ।\n\nगिरफ्तार आरोपी :- 01. कुलविन्दर सिंह पिता अनोख सिंह उम्र 45 साल जाति जट्ट सिक्ख निवासी काकडा थाना समान मंडी जिला पटियाला पंजाब \n 02 जोगासिंह पिता टहलसिंह उम्र 56 साल जाति जट्ट सिक्ख निवासी मलिकपुर थाना गुल्ला जिला कैथल हरियाणा\n\nजप्त मशरुकाः - अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा 60 किलोग्राम कीमती 120000 रुपये\n एक सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक PB01 F 7310 कीमती 800000 रुपये0
0
Report
Advertisement
कटिहार शेल्टर होम: 12 फीट दीवार पार कर 5 बच्चों के फरार, प्रशासन सवालों में
Katihar, Bihar:कटिहार बाल आश्रय गृह से बच्चे फरार या लापरवाही का अड्डा 12 फीट ऊंची दीवार को बौना साबित कर फिर भागे 5 मासूम 4 मासूम पकड़ में आएं और एक मासूम अब भी फरार साल में तीसरी बार हुई इस चूक के बाद अब स्थानीय प्रशासन पर उंगलियां उठ रही पुलिस फिलहाल फरार बच्चों की तलाश में जुटी बिहार के कटिहार जिला मुख्यालय पर स्थित बाल आश्रय गृह (शेल्टर होम) की सुरक्षा एक बार फिर पूरी तरह खोखली साबित हुई है। बीती देर रात रविवार को यहां से 5 बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में फरार हो गए। हैरान करने वाली बात यह है कि इस साल (6 महीने के भीतर) यह तीसरी बार है, जब बच्चों ने इस सुरक्षित माने जाने वाले आश्रय गृह को चकमा दिया है । इस घटना ने जिला प्रशासन और शेल्टर होम के सुरक्षा दावों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। सबसे बड़ा और गंभीर सवाल यह उठता है कि आखिर 12 फीट से भी ऊंची कंक्रीट की दीवार को ये छोटे-छोटे बच्चे कैसे पार कर गए ? साल में तीसरी बार हुई इस चूक के बाद अब स्थानीय प्रशासन पर उंगलियां उठ रही हैं । अगर इतनी ऊंची दीवारों के भीतर भी बच्चे सुरक्षित नहीं हैं और इतनी आसानी से गायब हो जा रहे हैं, तो फिर इस आश्रय गृह की सुरक्षा के क्या मायने रह जाते हैं? पुलिस फिलहाल बच्चों की तलाश में जुटी है, लेकिन जनता के बीच यह सवाल गूंज रहा है कि आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है ?0
0
Report
Modi सरकार के 12 साल: अश्विनी वैष्णव ने कहा गरीबों के लिए बदला शासन
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर, रेल, सूचना और प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "पूरे देश के लिए यह एक बहुत अच्छा पल है, क्योंकि दशकों तक ऐसी सरकारें रहीं जो लोगों की ज़रूरतों के प्रति उतनी संवेदनशील नहीं थीं। पिछले 12 सालों में लोगों ने शासन का एक नया रूप देखा है, लोगों ने वह संवेदनशीलता देखी है, लोगों ने आम जनता और समाज के सबसे निचले पायदान पर रहने वाले, सबसे कम आय वाले लोगों के प्रति सरकार की परवाह देखी है, और उन्होंने अपने जीवन में बदलाव देखा है..."0
0
Report
ABVP protests over alleged errors in exam results at Hemchand Yadav University, Durg
Bemetara, Chhattisgarh:हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग से संबद्ध पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेमेतरा में परीक्षा परिणामों में कथित गंभीर त्रुटियों, गलत कार्यवाही, अनावश्यक लंबित परिणामों और अंक सुधार में देरी को लेकर छात्रों का आक्रोश उग्र हो गया है. छात्रों का आरोप है कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को परीक्षा में उपस्थित होने के बावजूद Absent दर्शा दिया गया है, कुछ छात्रों के परिणाम अब तक जारी नहीं किए गए हैं, जबकि कुछ पर बिना उचित जांच के UFM की कार्रवाई कर दी गई है. इन कथित अनियमितताओं से परेशान छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नेतृत्व में प्रदर्शन शुरू कर दिया है और चक्काजाम कर दिया है. प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन मौके पर पहुंचे और बातचीत की. कॉलेज प्राचार्य वीणा त्रिपाठी ने प्रतिनिधिमंडल भेजने और समाधान कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त किया और मार्ग बहाल किया. छात्र संगठन ने कुलपति और प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि समयबद्ध समाधान नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रहेगा.0
0
Report
Advertisement
SC: शादी से पहले संबंध चरित्र की कसौटी नहीं, निर्णय स्पष्ट
Noida, Uttar Pradesh:शादी से पहले संबंध खराब चरित्र की निशानी नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा? सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर दो बालिग अविवाहित लोग अपनी मर्जी से शारीरिक संबंध बनाते हैं तो केवल इसी आधार पर उनके चरित्र पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि हर प्रेम संबंध शादी में तब्दील नहीं होता। ऐसे में सिर्फ इसलिए कि शादी नहीं हुई, यह नहीं माना सकता कि एक व्यक्ति ने दूसरे को धोखा ही दिया। अभी कोई ऐसा कानून नहीं है जो शादी से पूर्व संबंधों को प्रतिबंधित करता है। SC के सामने मामला क्या था सुप्रीम कोर्ट में यह टिप्पणी तेलंगाना पुलिस कांस्टेबल भर्ती में गजुला तिरुपति नाम के उम्मीदवार के चयन को खारिज करने वाले फैसले को रद्द करते हुए की। तेलंगाना स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड ने गजुला तिरुपति के चयन को इस आधार पर खारिज कर दिया था कि 2013 में उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप का केस दर्ज हुआ था। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और 2015 में यह मामला लोक अदालत में खत्म हो गया था। अहम बात यह रही कि गजुला तिरुपति ने यह जानकारी भर्ती फॉर्म में छिपाई भी नहीं था, बल्कि खुद इसकी जानकारी दी थी। हाई कोर्ट का फैसला बोर्ड की ओर से सेलेक्शन को रद्द करने के फैसले के खिलाफ गजुला ने तेलंगाणा हाई कोर्ट का रूख किया। हाई कोर्ट की एकल बेंच ने उनके पक्ष में फैसला देते हुए उनकी नियुक्ति का आदेश दिया लेकिन हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने इस फैसले को पलट दिया। हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने कहा कि दो पक्षों के बीच समझौते का यह मतलब नहीं है कि गजुला को क्लीन चिट मिल गई है। पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड ही यह तय कर सकता है कि कोई उम्मीदवार उस पोस्ट के लिए उपयुक्त है या नहीं। मौजूदा दौर के शादी पूर्व संबंध आम बात-SC गजुला तिरुपति ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए उनकी नियुक्ति का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मौजूदा दौर में शादी से पूर्व संबंध आम बात है।ऑथरिटी को बदलते वक़्त के साथ ऐसे रिश्तों को लेकर ज़्यादा संवेदनशील होना होगा। तिरुपति और महिला कई सालों से पड़ोसी थे और एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे।यदि कोई रिश्ता कई साल तक चला हो, तो यह माना जा सकता है कि दोनों की सहमति से संबंध था। महिला ने ख़ुद केस आगे नहीं बढ़ाया सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में मुख्य सवाल यह था कि क्या महिला को शादी का झूठा वादा करके धोखा दिया गया था या नहीं।यह बात केवल महिला खुद ही बता सकती है, कोई तीसरा व्यक्ति नहीं।लेकिन महिला ने मामला आगे नहीं बढ़ाया, कोई गवाही नहीं दी और समझौते के लिए अपनी सहमति दे दी।इसलिए भर्ती बोर्ड को अपनी तरफ से अनुमान लगाकर यह नहीं मान लेना चाहिए था कि तिरुपति का चरित्र खराब है। कोर्ट ने कहा कि यदि यह साबित होता कि तिरुपति ने महिला पर दबाव डाला था या धमकी देकर समझौता कराया था तो पुलिस भर्ती बोर्ड उसके चरित्र और नौकरी के लिए उपयुक्तता पर सवाल उठा सकता था।0
0
Report
रायपुर: मसीह समाज के प्रदर्शन से सरकार पर दबाव, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का संकेत
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर में संयुक्त मसीह समाज का बड़ा प्रदर्शन मसीह समाज के साथ मारपीट ,दुर्व्यवहार के खिलाफ किया प्रदर्शन शंकर नगर टर्निंग पॉइंट चौक पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी सुकुमा में प्रार्थना सभा में घटित मारपीट को लेकर आक्रोश सरकार के विरुद्ध जताई नाराज़गी मसीहा समाज की चेतावनी ,सहीं समय पर दोषियों के विरुद्ध नहीं हुई कार्यवाई तो किया जाएगा बड़ा आंदोलन0
0
Report
करपगांव में सरकारी जमीन पर बुलडोजर के विरोध के बीच प्रशासन ने कार्रवाई रोक दी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर के करपगांव में सरकारी जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई उस वक्त विवादों में घिर गई जब प्रशासन की टीम एक निर्माणाधीन मकान को तोड़ने पहुंची और ग्रामीणों ने इसका जोरदार विरोध शुरू कर दिया। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि एक किसान जेसीबी मशीन के सामने खड़ा हो गया और कार्रवाई रोकने की मांग करने लगा। नायब तहसीलदार चंदन तिवारी राजस्व अमले के साथ मौके पर मौजूद थीं, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत की सरकारी जमीन पर कई मकान बने हुए हैं, फिर भी प्रशासन सिर्फ एक परिवार को निशाना बनाकर कार्रवाई कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत पहले ही इस जमीन को आबादी क्षेत्र घोषित करने का प्रस्ताव शासन को भेज चुकी है, इसके बावजूद बिना नोटिस मकान तोड़ने की कोशिश की गई। वहीं मौके से सामने आए कुछ वीडियो में नायब तहसीलदार और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी दिखाई दे रही है। बढ़ते विरोध और हंगामे के बीच आखिरकार प्रशासन को अपनी कार्रवाई रोकनी पड़ी।0
0
Report
Advertisement
सम्राट कैबिनेट ने बकाया भुगतान, रोजगार मिशन और योजनाओं को मंजूरी दी
Patna, Bihar:सम्राट कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले सम्राट कैबिनेट ने सासामूसा और गोपालगंज चीनी मिलों को चालू करने के लिए किसानों के बकाया 42 करोड़ 99 लाख रुपये के भुगतान का निर्णय लिया है। बिहार में रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन योजना, बिहार-2026 को स्वीकृति दे दी गई है। डकरा नाल पंप नहर योजना को जून 2027 तक पूरा करने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है। जल संसाधन विभाग के दो अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई है। केंद्र प्रायोजित अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन (AMRUT) के तहत बिहारशरीफ परियोजना के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि को स्वीकृति दी गई है। हाजीपुर, बेगूसराय और सहरसा की परियोजनाओं के लिए भी सरकार ने राशि स्वीकार कर ली है। समस्तीपुर के तत्कालीन जिला अवर निबंधक श्री मनोरंजन की बर्खास्तगी के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है। सम्राट कैबिनेट ने बिहार स्टांप सेवा अनुज्ञप्ति नियमावली, 2026 को मंजूरी प्रदान कर दी है। केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन 2.0 योजना को लेकर राज्य कैबिनेट ने बिहार सरकार और केंद्र सरकार के बीच हुए समझौते को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। नियुक्तियों को लेकर भी बड़ा निर्णय लिया गया है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट स्तरीय परीक्षा के विज्ञापन में वाणिज्य कर विभाग के रिक्त पदों को शामिल करने की मंजूरी दे दी गई है। राज्य में सॉफ्टवेयर के रखरखाव के लिए 5 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च करने की स्वीकृति दी गई है। सम्राट कैबिनेट ने बिहार राज्य विपणन सहकारी फेडरेशन लिमिटेड के गठन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। सम्राट कैबिनेट ने रबी मौसम 2026-27 के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को राज्य में लागू करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। आईआईटी पटना रिसर्च पार्क की स्थापना को लेकर कैबिनेट ने इसके निर्माण कार्य की जिम्मेदारी भवन निर्माण विभाग, बिहार, पटना को सौंपने की मंजूरी दी है। सम्राट कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य के सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में प्रत्येक माह की 10 तारीख तक पेंशन राशि भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही मई, जून और जुलाई माह की पेंशन के भुगतान के लिए 3,662 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है। बिहार राज्य नैदानिक स्थापना (रजिस्ट्रेशन एवं विनियमन) नियमावली, 2013 के तहत अब बिना बेड वाले ओपीडी क्लिनिक, डिस्पेंसरी, डेंटल क्लिनिक और डायग्नोस्टिक केंद्रों को भी नियमावली के दायरे में प्रभावी रूप से शामिल करने की मंजूरी दे दी गई है। सम्राट कैबिनेट ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। भूमि मापी शुल्क में वृद्धि का निर्णय लिया गया है। नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में रैयती जमीन की मापी के लिए अब प्रति खेसरा 2,000 रुपये तथा अधिकतम 8,000 रुपये शुल्क लिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति खेसरा 1,000 रुपये तथा अधिकतम 4,000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। शहरी क्षेत्रों में तत्काल मापी के लिए प्रति खेसरा 4,000 रुपये तथा अधिकतम 16,000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में तत्काल मापी हेतु प्रति खेसरा 2,000 रुपये तथा अधिकतम 8,000 रुपये शुल्क लिया जाएगा।0
0
Report
PTC विकास नगर में CCTV से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:पीटीसी विकास नगर0
0
Report
भीषण गर्मी में नैनीताल ट्रैफिक जाम: पर्यटकों से नियम मानने की अपील
Haldwani, Uttarakhand:भीषण गर्मी के चलते नैनीताल में पर्यटन चरम पर है...आलम ये है की पहाड़ों पर वाहन रेंगते नजर आ रही है...जिससे ट्रैफिक सिस्टम पर भी भारी बोझ बढ़ गया है साथ ही प्रशासन ने भी पर्यटकों से अपील की है की ट्रैफिक नियमों का पालन करें ताकि किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े0
0
Report
Advertisement
