Amroha: सरस्वती शिशु मंदिर गजरौला में नई कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह
Amroha, Uttar Pradesh:सरस्वती शिशु मंदिर गजरौला में रविवार शाम 6 बजे नई कमेटी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर अध्यक्ष पपिल केशव गर्ग, प्रबंधक कपिल सिंघल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नई कमेटी ने संस्था को उत्साहपूर्वक और अग्रवाल सभा के सहयोग से संचालित करने का संकल्प लिया। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष वीरेंद्र बंसल ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया। व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुबोध सिंघल ने आपसी मतभेद भुलाकर संस्था को सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाने की अपील की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
