icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीवान के आंदर गोलीकांड में 24 घंटे में दो गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल

ASAmit SinghJust now
Siwan, Bihar:सीवान में आंदर के पूर्व प्रखंड प्रमुख के पति सह शिक्षक किशोर गिरी पर हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिक भी शामिल है। इस मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। वहीं गोली लगने से घायल किशोर गिरी का पटना में इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी मैरवा एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर दी है। दरअसल, 28 सितंबर को असांव थाना क्षेत्र के सिउरी मठिया गांव के पास पूर्व प्रमुख पति सह शिक्षक किशोर गिरी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली कनपटी के पास लगने से किशोर गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल लाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया था। फिलहाल उनका इलाज पटना में चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। एसआईटी ने घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जांच करते हुए कार्रवाई शुरू की और 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिक भी शामिल है। वहीं गिरफ्तार दूसरे आरोपी की पहचान असांव के करमौल निवासी पशुराम पंडित के पुत्र गुड्डू पंडित के रूप में हुई है। एसडीपीओ मैरवा ने बताया कि शुरुआती जांच में आपसी विवाद में गोली चलाए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है। मामले में कुल चार लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें से अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
0
Report

GTB एन्क्लेव में छत गिरने से मजदूरों पर त्रासदी, एक की मौत

New Delhi, Delhi:GTB एन्क्लेव में मकान की छत ढही, मलबे में दबे चार मजदूर; एक की मौत उत्तर-पूर्वी दिल्ली के GTB एन्क्लेव इलाके में पुराने मकान में बड़ा हादसा, काम के दौरान गिरे गार्डर-पटिए दिल्ली शाहदरा जिला के थाना GTB एन्क्लेव इलाके में एक पुराने मकान की छत के गार्डर और पटिए अचानक भरभराकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के दौरान मकान के अंदर काम कर रहे चार मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, मकान काफी पुराना बताया जा रहा है छत डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मकान के गार्डर और पटिए नीचे आ गिरे। हादसे में वहां मौजूद चार मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव की कार्रवाई के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज जारी बताया जा रहा है। मकान के मालिक का नाम महेंद्र बताया जा रहा है。 हादसे की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है。 प्रारंभिक जानकारी में मकान के काफी पुराना होने की बात सामने आई है, हालांकि मकान की वास्तविक संरचनात्मक स्थिति और हादसे की सही वजह क्या थी, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी。 पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। एक मजदूर की मौत के बाद इलाके में शोक का माहौल है。
0
0
Report

DST ने निवाई में नकली घी पैकेजिंग नेटवर्क का पर्दाफाश किया

Tonk, Rajasthan:निवाई टोंक निवाई में नकली घी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ DST की कार्रवाई में नामी ब्रांड्स के हजारों फर्जी रैपर और टीन बरामद, अवैध फैक्ट्री सीज एंकर...टोंक जिले के निवाई में जिला स्पेशल टीम यानी DST ने नकली घी की पैकेजिंग से जुड़े बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। निवाई के रीको औद्योगिक क्षेत्र में संचालित अवैध यूनिट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नामी ब्रांड्स के हजारों फर्जी रैपर, टीन और पैकेजिंग मशीनरी जब्त की है。 बताया जा रहा है कि सरस, अमूल, मधुसूदन, कृष्णा और महावन जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के नाम पर नकली पैकेजिंग तैयार की जा रही थी। पुलिस ने फैक्ट्री को सीज कर एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की सप्लाई चेन खंगालने में जुटी है。 कार्रवाई का विवरण पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशों पर DST टोंक ने निवाई के रीको औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया。 कार्रवाई के दौरान नामी ब्रांड्स के नाम पर नकली घी की पैकेजिंग सामग्री तैयार करने वाली कथित अवैध यूनिट का खुलासा हुआ。 पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में फर्जी रैपर, टीन, डिब्बे, प्रिंटिंग फ्रेम और पैकिंग मशीनरी जब्त कर फैक्ट्री को सीज कर दिया। नामी ब्रांड्स के नकली रैपर बरामद कार्रवाई में सरस, अमूल, मधुसूदन, कृष्णा और महावन जैसे ब्रांड्स के नाम से तैयार किए गए फर्जी रैपर और पैकेजिंग सामग्री बरामद हुई。 मौके से सरस घी के 50 हजार, कृष्णा घी के 60 हजार और महावन घी के 40 हजार एक लीटर पैकिंग वाले रैपर जब्त किए गए वहीं अमूल प्योर घी के पांच किलो वाले पांच हजार डिब्बे और मधुसूदन ब्रांड के पांच हजार नकली रैपर लगे टीन भी बरामद किए गए。 इसके अलावा 15 लीटर क्षमता के करीब 20 हजार फर्जी टीन और 700 कलर फ्रेम सहित डाई एवं पैकिंग मशीन भी जब्त की गई。 आरोपी और जब्ती पुलिस ने मामले में अमन जैन, उम्र 30 वर्ष, निवासी जमात, निवाई को आरोपी बनाया है。 कार्रवाई के दौरान एक लाख रुपए नकद और ग्रैंड विटारा vehicle भी जब्त किया गया है。 पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क के जरिए राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, भीलवाड़ा, ब्यावर और टोंक सहित कई जिलों में पैकेजिंग सामग्री की सप्लाई किए जाने की जानकारी सामने आई है。 प्रतिदिन करीब 40 हजार लीटर की सप्लाई चेन से जुड़े दावे की भी जांच की जा रही है。 थाना निवाई में धोखाधड़ी, खाद्य पदार्थों में मिलावट और कॉपीराइट एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है。 अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से जुड़े लोग कौन-कौन हैं और नकली पैकेजिंग सामग्री किन थोक व्यापारियों, किराना दुकानों और सप्लायर्स तक पहुंचाई जा रही थी。 फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है。 निवाई में DST की इस कार्रवाई ने ब्रांडेड खाद्य उत्पादों की पैकेजिंग और सप्लाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच में इस कथित नेटवर्क से जुड़े और कितने नाम सामने आते हैं。 बाइट 01 रोशन मीणा पुलिस अधीक्षक ...
0
0
Report
Advertisement

गोंडा के तटबंधों को घाघरा-सरयू के कटान से असामान्य खतरा, बाढ़ विभाग अलर्ट

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा से है। गोंडा में घाघरा और सरयू नदी तेजी से बढ़ते जलस्तर के कारण एल्गिन-चरसडी और भिखारीपुर-सकरौर तटबंध पर भी लगातार खतरा बना हुआ है। काफी तेज गति से नदी तटबंध के किनारे कटान कर रही है तटबंध की सुरक्षा को लेकर के गोंडा बाढ़ खंड विभाग पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है। दोनों तटबंध की सुरक्षा को लेकर आज मंगलवार शाम मुख्य अभियंता सरयू प्रथम अयोध्या संजय त्रिपाठी,अधीक्षण अभियंता गोंडा बाढ़ खंड मनोज कुमार साहू,अधिशासी अभियंता गोंडा बाढ़ जय सिंह द्वारा घाघरा एल्गिन ब्रिज से लेकर के पसका तक खुद बुलेट गाड़ी चला करके तटबंध का निरीक्षण किया गया है। गोंडा के बाढ़ खंड विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि 24 घंटे की निगरानी की जाए नदी कई स्थानों पर तटबंध के एकदम किनारे कटान कर रही है। तत्काल वहां पर तटबंध बचाव को लेकर के आवश्यक कार्य करने को लेकर के निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही साथ संजय त्रिपाठी द्वारा तटबंध की सुरक्षा को लेकर बाढ़ विभाग द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट भी मांगी है। कटान को रोकने के लिए तटबंध के किनारे परक्यूपाइन लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं बुलेट के माध्यम से इसलिए निरीक्षण किया गया। क्योंकि चार पहिया वाहन से निरीक्षण करना संभव नहीं था नदी का जलस्तर काफी बड़ा हुआ है। जिसको लेकर के बाढ़ खंड विभाग पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है दरअसल आपको बता दे कि सोनौली मोहम्मदपुर के पास बीते 2 दिन पहले गोकुल पाही के पास तटबंध में घाघरा ने तेजी से कटान कर रही थी। उसे दिन भी संजय त्रिपाठी और 18 घंटे तक रहकर के मरम्मत का कार्य कराया था।
0
0
Report

आजमगढ़ में 1KW एफएम रेडियो marzo 2027 से शुरू, 100 किमी कवरेज

Azamgarh, Uttar Pradesh:रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh जनपद आजमगढ़ में प्रसार भारती द्वारा एफएम की धुन गूंजेगी; मऊ, लखनऊ व दिल्ली की टीमों के साथ सर्वे के लिए DMC पहुँच रही है; मार्च 2027 तक एफएम के शुरू होने की संभावना है। जनपद आजमगढ़ के दूरदर्शन मेंटेनेंस सेंटर से बहुत जल्द 1 किलोवाट क्षमता वाला नया एफएम रेडियो स्टेशन शुरू होने जा रहा है। इस नए एफएम ट्रांसमीटर के चालू होने के बाद लगभग 100 किलोमीटर के दायरे में लोग रेडियो पर गाने, समाचार और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम सुन सकेंगे और उसका आनंद ले सकेंगे। आशय यह है कि मार्च 2027 तक शुरुआत की जाएगी। इतिहास: जनपद आज़मगढ़ में प्रसार भारती द्वारा दूरदर्शन केंद्र का इतिहास काफी पुराना है; 1989 में इसकी शुरुआत हुई थी, फिर दशकों तक सूचना और मनोरंजन का माध्यम बना रहा। 2018 में लो-पावर ट्रांसमिशन (LPT) सिस्टम बंद करने का निर्णय लिया गया, जिसके बाद यह केंद्र 2023 में बंद हो गया और परिसर वीरान हो गया। अब पुनः वही केंद्र शुरू करने के लिए सरकार ने प्रसार भारती को पहल सौंपी है। केन्द्र अब 1 किलोवाट क्षमता वाला नया एफएम स्टेशन शुरू करने जा रहा है; चालू होने पर लगभग 100 किलोमीटर के दायरे में सुरीले गाने, समाचार और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम सुनने का मौका मिलेगा। प्रसारण इसका सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक रहेगा। कार्यक्रमों में मनोरंजन, शिक्षा, समाचार शामिल होंगे; आगे स्थानीय लोगों और क्षेत्रीय कार्यक्रमों को भी प्रसारण में जोड़े जाने की संभावना है। पूरी कैंपस की साफ-सफाई के लिए दूरदर्शन केंद्र मऊ की टीम और सीसीडब्ल्यू लखनऊ व सीसीडब्ल्यू दिल्ली की टीम ने परिसर का निरीक्षण कर अनुमानों की तैयारी की। परिसर में अतिक्रमण नहीं, बल्कि व्यवस्थित संरचना तथा आधुनिक ट्रांसमिशन उपकरण इंस्टॉल करने की योजना है।
0
0
Report

नेपाल में बारिश-भूस्खलन से सड़कें क्षतिग्रस्त, भारत-नेपाल सीमा पर ट्रकों की लंबी कतार

Mahuwa, Uttar Pradesh:नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन का असर अब भारत-नेपाल सीमा पर भी दिखाई देने लगा है। नेपाल में कई जगह सड़कें क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इसका असर महराजगंज के भारत-नेपाल के सोनौली सीमा क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है जहां ट्रकों की लंबी कतारें लग गई हैं। वी/ओ- तस्वीरें महराजगंज के भारत-नेपाल के सोनौली सीमा क्षेत्र की हैं जहां नेपाल की ओर जाने वाले ट्रकों की लंबी कतार नजर आ रही है और सोनौली सीमा से लगभग 15 से 20 किलोमीटर दूर ट्रैकों की लंबी लाइन लगी हुई है । आपको बता दे कि नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश और भूस्खलन के चलते काठमांडू समेत कई सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है। सड़क मार्ग बाधित होने का सीधा असर मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर पड़ा है। सीमा पर घंटों इंतजार कर रहे ट्रक चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और बॉर्डर पार करने में चार से पांच दिन लग जा रहे है । लंबे इंतजार के कारण ड्राइवरों को सड़क किनारे ही समय बिताना पड़ रहा है। जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में ट्रक ड्राइवर ने बताया कि नेपाल में सड़के क्षतिग्रस्त हो गई है जिसके कारण वह काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है खाने पीने की समस्या के साथ काफी दिक्कत का भी सामना करना पड़ा है ।फिलहाल सड़क मार्ग सामान्य होने के बाद ही भारत-नेपाल सीमा पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर लौटने की उम्मीद है। वॉक थ्रू विथ ट्रक ड्राइवर
0
0
Report
Advertisement

चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवालों पर पंकज चौधरी का पलटवार, बोले- हारने पर EVM और आयोग को देते हैं दोष

Mahuwa, Uttar Pradesh:भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज महाराजगंज दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल हुए इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र प्रदान किए और आधारशिला वृद्ध आश्रम में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्ध जनों से मुलाकात की। विपक्षी पार्टियों द्वारा चुनाव आयोग पर उठाए जा रहे सवाल पर पंकज चौधरी ने कहा कि विपक्ष सिर्फ चुनाव आयोग को ही नहीं बल्कि देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रहा है। वह जब चुनाव हारते हैं तो ईवीएम और चुनाव आयोग को दोष देते हैं। इन सभी आरोपों का चुनाव आयोग ने जवाब देनी है और दूध का दूध पानी का पानी करने का काम किया है। आरोप लगाने वालों को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। अखिलेश यादव के 2027 विधानसभा चुनाव जीतने के बाद शिक्षामित्र की पुरानी व्यवस्था को बहाल करने और मदरसों की समस्या को समाधान करने के बयान पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि चुनाव है कुछ भी कह सकते हैं । बाईट- पंकज चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
0
0
Report

कांग्रेस नेत्री शैलजा: RSS ने समाज बांटने की कोशिश, समान अधिकार बहाल करो

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस नेत्री कुमारी शैलजा ने कहा, "जब हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हलद्वानी से अपनी रैली को संबोधित करके आए तब RSS के लोगों ने वहां शुद्धीकरण किया था। ये समाज को बांटने की बात करते हैं। आज भी उनके गले यह बात नहीं उतरी है कि अंबेडकर जी ने सभी को समान अधिकार दिया है। ये लोग सभी के सम्मान को खत्म करना चाहते हैं... आज के दिन दलित और आदिवासी केवल राजनीति में ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं..." उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी ने इन्हें जो आईना दिखाया है उसके आगे ये लोग नहीं टिक पाएंगे। इन्हें(मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार) इस्तीफा देना होगा... इस सरकार ने हमारी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास छेड़ रखा है। हम आंदोलन करेंगे..."
0
0
Report

अंबेडकरनगर: प्रशिक्षण केंद्र में 21 प्रशिक्षुओं की अचानक तबीयत बिगड़ी, जांच जारी

Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर- पार्थ ट्रेडिंग धागा मिल ममरेजपुर परिसर के कौशल विकास केंद्र में 21 प्रशिक्षुओं की अचानक तबीयत बिगड़ी, उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद मचा हड़कंप. सभी 21 प्रशिक्षुओं को महामाया मेडिकल कॉलेज लाया गया. 4 प्रशिक्षुओं को इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई, 17 प्रशिक्षु अभी राजकीय मेडिकल कॉलेज के वार्ड में भर्ती. सीएमओ के मुताबिक सभी मरीजों की हालत स्थिर. पार्थ ट्रेडिंग धागा मिल ममरेजपुर परिसर स्थित प्रशिक्षण केंद्र की घटना. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉस्टल पहुंचकर जांच की. भोजन और पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए. जांच रिपोर्ट के बाद ही बीमारी के वास्तविक कारण का होगा खुलासा.
0
0
Report
Advertisement

पटना में घरों को छोड़िये अब तो मंदिर को भी नहीं बख्श रहे चोर...

RRRajiv RamFollow15m ago
Mainpura, Bihar:राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित MLA फ्लैट परिसर के शिव-पार्वती-हनुमान मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है. चोर मंदिर से घंटी और भगवान शिव की प्रतिमा पर लगा नाग चोरी कर ले गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर प्रबंधन और स्थानीय लोगों में नाराजगी है. मंदिर प्रबंधन की ओर से कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सचिव निरंजन मंडल ने जहां इस मामले में पुलिस पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कि है तो वहीं अध्यक्ष पूज्य राजीवजी महाराज ने पॉश इलाके में हुई चोरी को लेकर कई सवाल खड़े किये हैं ।इस मंदिर में पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है और लोग सवाल उठाने लगे हैं कि VVIP इलाके में मंदिर होने के बावजूद चोरी की घटना स्थानीय पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े करता है ।
0
0
Report
Advertisement

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आंगनवाड़ी बहनों के वेतन और गुणवत्ता पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "मैं आप सभी से बस यही आग्रह करूंगा कि आप याद रखें कि समाज कल्याण विभाग आपके बच्चों के लिए हमेशा चिंतित रहता है, और आंगनवाड़ी केंद्रों में काम करने वाली सहायिकाएं (हमारी बहनें) आपके अपने परिवारों का ही हिस्सा हैं। उनका चयन आपमें से ही किया जाता है और वे समाज की सेवा करती हैं। हालांकि उन्हें अधिक पारिश्रमिक नहीं मिलता, फिर भी वे समर्पण भाव से समाज की सेवा के लिए तत्पर रहती हैं। राज्य भर में लगभग 115,000 ऐसी बहनें सहायिका के रूप में कार्यरत हैं और सभी अपना योगदान दे रही हैं। मेरा आपसे बस यही अनुरोध है कि यदि कोई कमी हो, तो उसकी जानकारी सरकार, मंत्री और विधायकों तक अवश्य पहुंचे। हमें यह विचार करना चाहिए कि और क्या सुधार किए जा सकते हैं—उदाहरण के लिए, भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करना ताकि वह उचित और अनियमितताओं से मुक्त हो, और यह सुनिश्चित करना कि बच्चों को फल और दूध मिले। हमारा उद्देश्य बच्चों को घर से बाहर निकलकर आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में जाने के लिए प्रोत्साहित करना भी है..."
0
0
Report

उदयपुर में सच की लैब ने पैथोलॉजी-रेडियोलॉजी केंद्र का शुभारंभ किया

Udaipur, Rajasthan:पिछले 35 वर्षों से राजस्थान में जांच सेवाएं प्रदान कर रही डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री ने अब उदयपुर में अपनी सेवाओं का विस्तार किया है। हजारेश्वर कॉलानी, मधुबन में आज उसकी लैब का शुभारंभ निदेशक संकल्प गुप्ता ने किया। इस मौके पर राजस्थान राज्य आईएमए के अध्यक्ष डॉ आनंद गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य और संयुक्त निदेशक डॉ. ओ.पी. रायपुरिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। डॉ. बी. लाल गुप्ता के अनुसार उदयपुर में लंबे समय से जांच सेवाएं प्रदान कर रही श्याम बायोटेक के सहयोग से नई एकीकृत पैथोलॉजी एवं रेडियोलॉजी लैब का शुभारंभ किया गया। इस नई सुविधा के माध्यम से उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी से जुड़ी व्यापक जांच सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। ‘सच की लैब’ डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें सेहत को लेकर अनुमान लगाने के बजाय सही जांच के माध्यम से उसकी वास्तविक स्थिति जानने पर जोर दिया गया है- क्योंकि जब बात सेहत की हो, तो ‘लगता है’ से ज्यादा जरूरी है ‘पता है’। डॉ. बी. लाल गुप्ता के अनुसार 35 वर्षों से हमारा प्रयास राजस्थान के लोगों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जांच सेवाएं पहुँचाना रहा है। ‘सच की लैब’ इसी सोच को आगे बढ़ाता है- सेहत केवल ठीक लगनी नहीं चाहिए, उसका सच पता होना चाहिए। श्याम बायोटेक के साथ उदयपुर में यह शुरुआत उसी भरोसे को और अधिक लोगों तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री और श्याम बायोटेक का यह सहयोग 35 वर्षों की जांच विशेषज्ञता और उदयपुर में वर्षों से स्थापित स्थानीय विश्वास को एक साथ लाता है। दोनों संस्थानों का उद्देश्य सटीक जांच, गुणवत्ता और समयबद्ध सेवाओं के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को बेहतर जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top