244221
Amroha: वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में लीन सिक्स सिग्मा पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
Amroha, Uttar Pradesh:बृहस्पतिवार को अमरोहा के श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में "अपने कार्यक्षेत्र में लीन सिक्स सिग्मा कांसेप्ट द्वारा प्रोडक्टिविटी बढ़ाकर श्रेष्ठता की ओर" विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि, मुख्य अतिथि डा. प्रवीन आर जोशी, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, कुलपति डा. कृष्ण कान्त दवे और डा. राजेश सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
युवाओं की जीत: टीकाराम जूली ने सरकार पर दबाव बढ़ाया
Jaipur, Rajasthan:ये युवाओं और विपक्ष की जीत- जूली लाठियां खाने वालों को न्याय कौन देगा- टीकाराम जंतर-मंतर पर महीनों चला आंदोलन- जूली देर आए दुरुस्त आए - नेता प्रतिपक्ष केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा। पेपर लीक और युवाओं के आंदोलन के बीच केंद्र सरकार पर बढ़ा दबाव। राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा - ये युवाओं और विपक्ष की जीत है。 टीकाराम जूली,नेता प्रतिपक्ष0
0
Report
स्लग - उन्नाव में भीम आर्मी का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, पेपर लीक, भर्ती घोटालों और लाठीचार्ज की जांच
Unnao, Uttar Pradesh:एंकर - खबर उन्नाव से है जहां शनिवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। DM के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। 20 जुलाई को जंतर-मंतर में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच की मांग की। संगठन ने पेपर लीक और भर्ती घोटालों के लिए जवाबदेही तय करने की भी मांग उठाई। जिला संयोजक रवि बौद्ध कहा कि पिछले कई सालों से नीट, जेईई, रेलवे, एसएससी, पुलिस भर्ती और शिक्षक भर्ती सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। संगठन ने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अभ्यर्थी शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उन पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। इसमें कई छात्र-छात्राओं के घायल हुए। घटना की न्यायिक जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार देता है। प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों के विपरीत है। संगठन ने यह भी कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक और भर्ती घोटालों से युवाओं में निराशा बढ़ रही है, जिसे रोकने के लिए केंद्र सरकार को प्रभावी और पारदर्शी व्यवस्था लागू करनी चाहिए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की भी मांग की गई। इसके अलावा परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने, पेपर लीक की घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कानून लागू करने की मांग भी उठाई गई। इस दौरान जिला संयोजक रवि बौद्ध समेत भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। बाइट जिला अध्यक्ष भीम आर्मी रवि बौद्ध0
0
Report
प्रयागराज में पेपर लीक के विरोध में बारिश के बावजूद छात्र सड़कों पर उतरे
Prayagraj, Uttar Pradesh:पेपर लीक के मुद्दे पर संगम नगरी प्रयागराज में भी सड़कों पर उतरे छात्र, हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरकर छात्रों ने किया प्रदर्शन, हांथो में पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे थे प्रदर्शनकारी, भारी बारिश के बीच भी सड़कों पर चल रहा था विरोध प्रदर्शन, सड़क पर प्रदर्शनकारियों की संख्या देखकर पुलिस भी रही सक्रिय, हालांकि प्रदर्शनकारी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुए शांत, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की सूचना के बाद प्रदर्शनकारी अपने अपने घरों के लिए हो गए रवाना, करीब चार घंटे तक सिविल लाइंस की सड़कों पर रहे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों के साथ प्रदर्शनकारियों ने जमकर अराजकता भी की।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव: जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा, सुविधाओं व बाढ़ तै
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव, 25 जुलाई। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी सुशील गौड़, उपजिलाधिकारी राजेश विश्वकर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय शर्मा, कोतवाली गंगाघाट प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ गंगाघाट थाना क्षेत्र स्थित आनंद घाट एवं चंदन घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, चिकित्सा सुविधाएं तथा यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कांवड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने, संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता तथा यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए गंगा घाटों का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही घाटों पर राहत एवं बचाव संसाधनों की उपलब्धता, सुरक्षा इंतजाम, चेतावनी संकेतक, नावों एवं गोताखोरों की व्यवस्था तथा आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी पुलिस कर्मी पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। बाइट: घनश्याम मीणा, जिलाधिकारी उन्नाव0
0
Report
भिवंडी TET पेपर लीक: मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार, अब कुल 14 आरोपी
Thane, Maharashtra:भिवंडी में महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुख्य सूत्रधार को बिहार से गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में अब तक 14 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. 28 जून को पेपर लीक के कारण TET परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी. जांच के अनुसार पेपर लीक की पूरी साखळी उजागर हो सकेगी क्योंकि पुलिस अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है. इन आरोपियों को आज भिवंडी के न्यायालय में पेश किया जाएगा.0
0
Report
उन्नाव: जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा, सुविधाओं व बाढ़ तै
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव: जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा, सुविधाओं व बाढ़ तैयारियों के दिए निर्देश उन्नाव, 25 जुलाई। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी सुशील गौड़, उपजिलाधिकारी राजेश विश्वकर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय शर्मा, कोतवाली गंगाघाट प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ गंगाघाट थाना क्षेत्र स्थित आनंद घाट एवं चंदन घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, चिकित्सा सुविधाएं तथा यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कांवड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने, संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता तथा यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए गंगा घाटों का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही घाटों पर राहत एवं बचाव संसाधनों की उपलब्धता, सुरक्षा इंतजाम, चेतावनी संकेतक, नावों एवं गोताखोरों की व्यवस्था तथा आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी पुलिस कर्मी पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। बाइट: घनश्याम मीणा, जिलाधिकारी उन्नाव0
0
Report
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सिरसा सांसद कमारी सेलजा का चौंकाने वाला बयान
Sirsa, Haryana:सिरसा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सिरसा की सांसद कुमारी सेलजा का बयान।0
0
Report
बिहार में वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्ति को लेकर कांग्रेस सेवा दल का धरना
Munger, Bihar:मुंगेर ; वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति और वित्त रहित कॉलेजों के समायोजन की मांग को लेकर शनिवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के बैनर तले जिला मुख्यालय शहीद स्मारक में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना समाप्त होने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी विभिन्न मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। धरना की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संरक्षक डॉ. संजय यादव ने की, जबकि संचालन चंदन सिंह ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और सेवा दल के कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना को संबोधित करते हुए डॉ. संजय यादव ने कहा कि बिहार में वित्त रहित शिक्षा व्यवस्था को चार दशक से अधिक समय बीत चुका है। इस दौरान वित्त रहित विद्यालयों, इंटर कॉलेजों और डिग्री महाविद्यालयों के हजारों शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सीमित संसाधनों में रहकर लाखों विद्यार्थियों का भविष्य संवारने का कार्य किया है। इसके बावजूद आज तक उन्हें नियमित वेतनमान, सेवा सुरक्षा, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधा और सम्मानजनक जीवन जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि शिक्षक समुदाय अपनी लोकतांत्रिक आवाज को एकजुट होकर बुलंद करे। उन्होंने बताया कि वित्त रहित शिक्षा नीति को समाप्त करने और वित्त रहित कॉलेजों के समायोजन की मांग को लेकर पूरे बिहार में राज्यव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत 30 जून को अरवल से हुई थी। मुंगेर इस आंदोलन का 15वां पड़ाव है और आने वाले दिनों में राज्य के सभी 38 जिलों में इसी तरह धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। डॉ. यादव ने कहा कि यह आंदोलन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि हजारों शिक्षक परिवारों के सम्मान, अधिकार और भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने सरकार से वित्त रहिथ शिक्षा नीति को तत्काल समाप्त करने, वित्त रहित डिग्री कॉलेजों, इंटर कॉलेजों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों का समायोजन करने, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को नियमित वेतनमान और सेवा सुरक्षा देने की मांग की। धरना में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कांग्रेस सेवा दल के सदस्य उपस्थित रहे।0
0
Report
बीकानेर रेंज में गैंगस्टर्स के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, गिरफ्तारी बढ़ी
Jaipur, Rajasthan:गैंगस्टर्स पर बीकानेर पुलिस रेंज का शिकंजा राजस्थान के जिस बीकानेर पुलिस रेंज को कभी गैंगवार, विदेशी हथियारों और गैंगस्टरों की सुरक्षित पनाहगाह माना जाता था… अब वहीं पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सबसे बड़ा अभियान छेड़ दिया है। रोहित गोदारा, लॉरेंस बिश्नोई, विशाल पचार, अर्जुन विश्नोई और सज्जन बालासरिया जैसे गैंगों के नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई हो रही है। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में गैंगस्टरों की गिरफ्तारी से लेकर अवैध हथियारों की बरामदगी, हवाला नेटवर्क की जांच और करोड़ों की संपत्तियों पर बुलडोजर तक… पुलिस ने गैंगस्टरों की कमर तोड़ने का दावा किया है... राजस्थान का सीमावर्ती इलाका… बीकानेर पुलिस रेंज… जहां कभी गैंगस्टरों का दबदबा माना जाता था। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में वारदात करने वाले बदमाश अक्सर इसी इलाके में आकर छिपते थे। लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। बीकानेर रेंज पुलिस लगातार गैंगस्टरों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है.. पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि… साल 2022 से 2024 के बीच विभिन्न गैंगों के 209 बदमाश गिरफ्तार किए गए。 2025 में 16 गैंगस्टर पकड़े गए। 1 जनवरी से 24 फरवरी 2026 तक 29 गिरफ्तारी हुई。 जबकि 25 फरवरी 2026 से अब तक 67 गैंगस्टर सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। यानी साल 2026 में अब तक कुल 96 गैंगस्टरों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाईट - ओम प्रकाश, आईजी बीकानेर पुलिस रेंज 2026 में गिरफ्तार गैंगस्टर बीकानेर - 27 श्रीगंगानगर - 21 हनुमानगढ़ - 13 चूरू - 6 अन्य जिलों से - 33 कुल - 67 इन गिरफ्तारीों में रोहित गोदारा गैंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग, विशाल पचार गैंग, अर्जुन विश्नोई गैंग, अमित उर्फ जैक पंडित गैंग और सज्जन बालासरिया गैंग से जुड़े बदमाश शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि गैंग के सक्रिय सदस्यों के साथ-साथ उनके आर्थिक नेटवर्क पर भी कार्रवाई तेज कर दी गई है। अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई - सिर्फ गैंगस्टर ही नहीं… अवैध हथियारों पर भी पुलिस का बड़ा प्रहार जारी है। साल 2026 में अब तक 231 आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज 249 आरोपी गिरफ्तार 248 हथियार जब्त इनमें 227 देशी और 21 विदेशी हथियार शामिल foreign हथियार आखिर किन रास्तों से राजस्थान पहुंचे… इसकी जांच भी जारी है। बाईट - ओम प्रकाश, आईजी बीकानेर पुलिस रेंज जांच एजेंसियां अब गैंगस्टरों के फाइनेंशियल नेटवर्क पर भी फोकस कर रही हैं। हवाला के जरिए होने वाले लेन-देन की जांच की जा रही है। अपराध से कमाई गई रकम से बनाई गई संपत्तियों को चिन्हित किया जा रहा है। कई अवैध प्रॉपर्टी सीज की जा चुकी हैं, जबकि कई जगह बुलडोजर कार्रवाई भी की गई है। बीकानेर पुलिस रेंज के चारों जिले… बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू… लंबे समय से गैंगवार और हथियारों के हॉटस्पॉट माने जाते रहे हैं। पाकिस्तान सीमा से सटे होने के कारण तस्करी और गैंग नेटवर्क भी यहां सक्रिय रहे। लेकिन अब पुलिस दावा कर रही है कि गैंगस्टरों के ठिकानों से लेकर उनके आर्थिक साम्राज्य तक पर लगातार चोट की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में अवैध विज्ञापनों के खिलाफ कार्रवाई तेज; 1 साल में 4500 पोस्टर हटे
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी नगर निगम ने अवैध विज्ञापनों के खिलाफ एक्शन तेज कर दिया है. शहर में अवैध पोस्टर के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान. नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले एक साल में लगभग 4500 से अधिक अवैध पोस्टर और दीवारों पर हुए विज्ञापनों पर कार्रवाई की गई एवं इससे तकरीबन 9 लाख रुपये जुर्माने के रूप में भी वसूला गया.0
0
Report
झामुमो का हमला: इस्तीफा तय, 2027 तक कैबिनेट बदलेगी चेतावनी
Ranchi, Jharkhand:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा पर बड़ा हमला बोलते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि यह तो होना ही था पहले दिन से यह तय था इसमें विलंब हुआ यह आश्चर्यजनक है। केंद्र सरकार ने संसद का कीमती वक्त बर्बाद किया अगर 20 जुलाई को ही इस्तीफा हो जाता तो बच्चों को मार नहीं खाने पड़ते। जो स्टूडेंट के साथ जुल्म किया गया केसेज लादे गए उसे बचा जा सकता था। यह अभी शुरुआत है ताश के पत्ते का एक ताश आज गिरा है पूरा कैबिनेट बिखरेगा। जो भी मंत्री हैं वह अपने काम में पूरी तरीके से फेल हैं इसीलिए सबको इस्तीफा देना पड़ेगा। 2027 आते-आते पूरी कैबिनेट को ही बदलनी पड़ेगी0
0
Report
चूरू में 6 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रेल्वे स्टेशन से डिटेन, पूछताछ जारी
Churu, Rajasthan:दिल्ली प्रदर्शन में जा रहे 6 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चूरू पुलिस ने रेल्वे स्टेशन से डिटेन किया गया. चूरू। पेपर लीक और जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के विरोध में युवा कांग्रेस के आह्वान पर दिल्ली जा रहे आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को देर रात रेल्वे स्टेशन से डिटेन कर कोतवाली थाने ले जाकर बाद में पूछताछ समझाइश कर छोड़ दिया गया. कार्यकर्ताओं ने कहा मोदी सरकार अब तानाशाही पर उतरी है जो लोकतंत्र के लिए घातक है; देश का युवा और छात्र वर्ग अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन भाजपा सरकार पुलिस के माध्यम से विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है. ऐसे कदम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं टूटेगा और उनके संघर्ष आगे भी जारी रहेगा.0
0
Report
Advertisement
पानीघाट खादर इलाके में जलभराव को लेकर खूनी संघर्ष, जमुनापार पुलिस की कार्यशेली पर उठे सावल?
Biara, Uttar Pradesh:पानीघाट खादर इलाके में जलभराव को लेकर खूनी संघर्ष विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर हाथों में डंडे लेकर पथराव करते दबंगों का वीडियो वायरल हमले में एक ही परिवार के 5 लोग घायल एक महिला का सिर फटा, दूसरी का पैर गंभीर रूप से घायल गुड्डू को जिला अस्पताल से आगरा रेफर की तैयारी थाना जमुनापार पुलिस की संवेदनहीनता उजागर जख्मी बुजुर्ग महिला का मेडिकल न कराने का आरोप रात के अंधेरे में हुए बवाल से जमुना पार पुलिस की गश्त पर उठे सवाल0
0
Report
लोकतंत्र की जीत: सड़कों से सीधे लोकतंत्र की विजय
Noida, Uttar Pradesh:IT'S A VICTORY OF DEMOCRACYdirect democracy... straight from the streets. It's a victory of peace, patience & persévérance. Congratulations CJP, Gen Z of the nation and thank you all citizens for shedding fear and the fear of fear and rising up from every corner of the nation. FROM ACCOUNTABILITY, NOW TO REFORMS0
0
Report
गीता भुक्कल: इस्तीफा युवाओं की जीत, सरकार को बाकी मांगों पर ठोस कदम उठाने होंगे
Jhajjar, Haryana:झज्जर ब्रेकिंग इस्तिफे से नहीं चलेगा काम, छात्राओं की अन्य मांग भी पूरी करे सरकार पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल बोली, धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तिफा यंगिस्तान की जीत झज्जर में मीडिया से कर रही थीं झज्जर की कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल बातचीत भुक्कल बोली, हिन्दुस्तान हमारा युवाओं का देश, युवाओं की मांग के सामने आखिर झुकी मोदी सरकार नीट परीक्षाओं में हुई धांधली से देशभर के दो दर्जन छात्रों ने की थी आत्महत्या, इसके लिए केन्द्र सरकार जिम्मेवार राहुल गांधी, खड़गे और छात्रों पर भांजी गई थी लाठियां, राहुल और प्रियंका जी को सड़कों पर घसीटा भुक्कल बोली, संसद में काम रोको प्रस्ताव हो मंजूर और शिक्षा के सुधार की तरफ ध्यान दे केन्द्र सरकार धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तिफे को बताया युवाओं की जीत, कहा: देश के यंगिस्तान के सामने आखिर झुक गई केन्द्र सरकार कहा: एनटीए पर नहीं है देश के युवाओं को विश्वास, शिक्षा को पूरी पारदर्शिता से लागू करे केन्द्र सरकार एंकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, छात्रों की बाकी मांगें भी पूरी करे सरकार: गीता भुक्कल झज्जर। हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री एवं झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की जीत है, लेकिन केवल इस्तीफे से काम नहीं चलेगा। सरकार को छात्रों की अन्य मांगों पर भी गंभीरता से निर्णय लेना होगा। झज्जर में मीडिया से बातचीत करते हुए गीता भुक्कल ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और आखिरकार केंद्र सरकार को युवाओं की आवाज के आगे झुकना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में हुई कथित धांधली के कारण देशभर के कई छात्र मानसिक तनाव में आए और दो दर्जन छात्रों ने आत्मघाती कर ली, जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। भुक्कल ने कहा कि इस मुद्दे पर आवाज उठाने वाले राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया तथा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने मांग की कि संसद में शिक्षा व्यवस्था पर काम रोको प्रस्ताव स्वीकार किया जाए और देश की परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार किए जाएं। साथ ही कहा कि युवाओं का एनटीए पर भरोसा कमजोर हुआ है, इसलिए केंद्र सरकार को शिक्षा व्यवस्था और परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए。 बाइट गीता भुक्कल झज्जर सुमित कुमार0
0
Report
Advertisement
