Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amroha244221

Amroha: चुनावी रंजिश में सपा नेता इशरत अली की हत्या का खुलासा

Jan 24, 2025 12:12:30
Amroha, Uttar Pradesh

अमरोहा में सपा नेता इशरत अली की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि ग्राम प्रधानी के चुनावी रंजिश के चलते सपा नेता की हत्या की गई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों रिहान, विकार और सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में इस्तेमाल किए गए तमंचे को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। हालांकि, हत्या का मुख्य आरोपी नाजिम अभी फरार है। घटना जनवरी में रहरा थाना इलाके में हुई थी। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PTPawan Tiwari
Mar 26, 2026 01:16:20
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में पेट्रोल पंप पर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, अफवाहों के बीच लगी थीं लंबी कतारें, 56 सेकंड के वीडियो में युवक की हो रही सरेआम पिटाई बलरामपुर जनपद में इन दिनों पेट्रोल-डीजल को लेकर फैली अफवाहों के बीच पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच नगर कोतवाली क्षेत्र से एक मारपीट का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल 56 सेकंड के वीडियो में बताया जा रहा है कि गंगा डीहवा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि 5 से 6 लोगों ने मिलकर एक युवक की सरेआम पिटाई शुरू कर दी। वायरल हो रहे करीब 56 सेकंड के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग युवक को पकड़कर मार रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति पहले हाथ से और फिर डंडे से उसकी पिटाई करता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि की मीडिया नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, युवक अपनी मां के साथ पेट्रोल भरवाने पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद यह विवाद हिंसक रूप ले बैठा। वीडियो में युवक की मां उसे बचाने की कोशिश करती भी दिखाई दे रही है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही इस मामले में अब तक प्रशासन की ओर से कोई बयान जारी किया गया है।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 26, 2026 01:16:02
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में पिछले दो माह से संचालित नि:शुल्क हृदय जांच शिविर अभियान का समापन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। जिलेभर में 100 से अधिक स्थानों पर आयोजित इस अभियान के तहत हजारों लोगों को जांच और उपचार का लाभ मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वस्थ और निरोगी शरीर ही सबसे बड़ा सुख है, लेकिन हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियां असमय मृत्यु का बड़ा कारण बनती हैं। ऐसे में यह नि:शुल्क हृदय जांच अभियान एक सराहनीय और जनहितकारी पहल है, जिसे भविष्य में पूरे मध्यप्रदेश में लागू किया जाएगा। कार्यक्रम में बताया गया कि बीते दो महीनों में जिले के 104 विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए गए, जिनमें लगभग 26 हजार लोगों की विभिन्न प्रकार की जांच की गई। इनमें से 48 मरीजों की सफलतापूर्वक बायपास सर्जरी कर उन्हें नया जीवन दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगातार आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, जिससे अब लोगों को उपचार के लिए अन्य राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। उज्जैन में शीघ्र ही मेडिसिटी का निर्माण भी पूर्ण होगा, जो आम नागरिकों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी। उन्होंने समाज से अपील की कि गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को चिन्हित कर उनके उपचार में सहयोग करें। अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी को 2-2 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने आगामी सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए बड़ा आयोजन है और इसमें जनभागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चिकित्सकों, कार्यकर्ताओं और अभियान से लाभान्वित हितग्राहियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और सभी का आभार व्यक्त किया।
0
comment0
Report
RGRupesh Gupta
Mar 26, 2026 01:15:36
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Mar 26, 2026 01:01:24
Chapra, Bihar:छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र सरोवर के समीप बुधवार के देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहाँ आपसी विवाद के बाद पति ने तीन मंजिला मकान की छत से छलांग लगा दी। पति के इस कदम से पत्नी ने भी छत से छलांग लगा दी, इस दर्दनाक हादसे में पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के पटेढ़ा गांव निवासी पिंटू सिंह के रूप में हुई है। वह पेशे से वेल्डर था और छपरा शहर में बन रहे डबल डेकर पुल निर्माण कार्य से भी जुड़ा हुआ था। वहीं उसकी पत्नी प्रिया सिंह भेल्दी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की रहने वाली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान छत से कूदते समय पिंटू सिंह का सिर मकान के छज्जे से टकरा गया, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रिया सिंह सीधे नीचे झाड़ी में गिरी, जिससे उसका एक पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दंपति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार की रात विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने आवेश में आकर यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को झाड़ी से निकालकर तुरंत छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पिंटू सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रिया सिंह का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले की जांच जारी है। बताया जाता है कि दोनों की शादी करीब चार वर्ष पूर्व हुई थी, पारिवारिक कलह के कारण पत्नी कुछ समय पहले मायके चली गई थी और इंदौर में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी, लेकिन बाद में दोनों फिर साथ रहने लगे थे। इसके बावजूद आपसी विवाद खत्म नहीं हुआ और अंततः यह दर्दनाक घटना घटित हो गई। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है。
812
comment0
Report
AMAnurag Mishra
Mar 26, 2026 00:04:03
New Delhi, Delhi:कांग्रेस की भारी पराजय के बाद मुख्यालय से पार्टी ने अपना उत्थान देखा आज उसे ख़ाली करने की नौबत आ गई हैSh शहरी विकास मंत्रालय द्वारा भेजे गए नोटिस के मुताबिक़ कांग्रेस को अक़बर रोड 28 मार्च तक ख़ाली करना होगा पहले भी कई बार यह स्थिति आयी जब केंद्र सरकार के मंत्रालय में आये इस बंगले को ख़ाली करने के लिए कहा था अब अक़बर रोड के साथ साथ कांग्रेस सेवादल का दफ़्तर और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार विंसेंट जॉर्ज का दफ़्तर भी आधार भी ख़ाली करने को कहा गया है। 19,11 में सर एडविन लुटियंस द्वारा डिज़ाइन किए गए इस बंगले में पहले सिर्फ़ आठ कमरे थे जो बढ़ते बढ़ते वर्तमान में चौतीस कमरों का हो गया है ख़ास बात यह है कि इस बंगले को श्रीमति इंद्राणी ने वापसी में मिली जीत के बावजूद ऑटो ख़ाली नहीं किया हालाँकि उनके बेटे और तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष संजय गांधी चाहते थे कि कांग्रेस अपने पुराने दफ़्तर में शिफ़्ट हो जाएइसके पहले यह आँध्र प्रदेश के सांसद जी वेंकट स्वामी के नाम पर था 24 अक़बर रोड के अंदर के शॉट्स दिखाते हुए कांग्रेस मुख्यालय से वॉक थ्रू
1040
comment0
Report
MIMohammad Imran
Mar 26, 2026 00:03:49
1070
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Mar 26, 2026 00:03:34
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के टाड़ा चौड़ी गांव से है, जहां बच्चे के जन्म की छठी का कार्यक्रम चल रहा था। पीड़ित पहलाद कुमार झा के घर पर परिवार और रिश्तेदार खुशी के इस मौके पर जुटे हुए थे और पूरे घर में जश्न का माहौल था।बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के लिए घर की निजी जमीन पर जेनरेटर लगाया गया था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग एक राय होकर लाठी-डंडा और लोहे की रॉड लेकर मौके पर पहुंच गए आरोप है कि आते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। हमलावरों ने समारोह में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान महिलाओं और रिश्तेदारों को भी नहीं बख्शा गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.मारपीट के दौरान प्रिस राज नामक युवक के सिर पर लोहे की छड़ से वार किया गया, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद समारोह स्थल पर चीख-पुकार मच गई और खुशी का माहौल दहशत में बदल गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं पीड़ित परिवार ने महनार थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
1065
comment0
Report
AAABHISHEK ADEPPA
Mar 26, 2026 00:03:06
1066
comment0
Report
AAABHISHEK ADEPPA
Mar 26, 2026 00:02:32
Solapur, Maharashtra:सोलापूर ब्रेकिंग - बार्शीत पुन्हा एकदा कोयता गँगची दहशत, किरकोळ कारणावरून तरुणावर कोयत्याने हल्ला - बार्शी तालुक्यात जुन्या वादातून एक जणावर कोयत्याने वार करून जीवघेणा हल्ला.. - बार्शीतील पांगरी मध्ये घडली घटना, सर्व प्रकार सीसीटीव्ही कॅमेऱ्यात कैद.. - पांगरी येथे बस स्टँड समोर किरकोळ कारणावरून वाद त्यानंतर कोयत्याने वार करत एक जणाला केलं गंभीर जखमी.. - अनिकेत उर्फ दादा देशमुख, शिवाजी उर्फ लाडू पवार यांचा निलेश सुतार याच्यासोबत वाद झाल्याने कोयत्यानी करण्यात आली मारहाण - निलेश सुतार याच्यावर बार्शीतील खाजगी हॉस्पिटलमध्ये उपचार सुरू.. - पांगरी पोलीस ठाण्यात दोघाजणांविरोधात गुन्हा दाखल
1035
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Mar 26, 2026 00:02:15
New Delhi, Delhi:उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सनसनी: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, इलाके में दहशत。 इलाके में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है。 उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना दयालपुर क्षेत्र की गली नंबर 13 में देर रात एक नाबालिग की चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया जाता है घायल को शास्त्री पार्क के जग प्रवेश चंद्र हॉस्पिटल ले जाया जाता जहाँ डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं इस वारदात से पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया है。 स्थानीय निवासियों के अनुसार, देर रात 2 से 3 हमलावरों ने मिलकर नाबालिग पर हमला किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। घायल को जब प्रवेश चंद्र हॉस्पिटल लिया जाता है जहाँ डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर देते हैं सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। साथ ही, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने मौके से अहम सबूत जुटाए。 फिलहाल मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके。 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है。 इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। साथ ही, इस वारदात के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
951
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 26, 2026 00:01:54
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर शहर के सड़कों पर रात के अंधेरे में गूंजने लगा पुलिस का सायरन और सड़क भरी संख्या में पुलिस का कदम ताल से हर लोग एकटक देखता रहा.रामनवमी पर्व को देखते हुए एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल और पुलिस की गाड़ियों के काफिले के साथ सायरन बजाते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया.फ्लैग मार्च के साथ हरदंगियों को चेतावनी दी गई कि अशांति फैलाया तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फ्लेग मार्च का नेतृत्व कर रही एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा ने कहा कि आगामी रामनवमी पर्व को देखते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया है और पुलिस प्रशासन की तरफ से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है.डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है.इस दौरान अगर डीजे बजाई जाती है तो सख्त कानूनी कार्रवाई किया जायेगा.इसके आलावा जहां जहां से जुलुश निकलेगी वैसे जगहों पर पुलिस फ़ोर्स और मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई.वहीं जुलुश के दौरान ड्रोन से निगरानी की जायेगी और शोशल मीडिया पर अपवाह फैलाने वाले व्यक्ति पर शोसल मिडिया मॉनिटरिंग सेल भी एक्टिव मोड में रहेगी और भ्रामक खबर फैलाने वाले को तत्काल चिन्हित कर कारवाई करेगी.साथ ही लोगो से भी अपील की गई है अपवाह पर ध्यान न दें.
1086
comment0
Report
Advertisement
Back to top