Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amroha244221

Amroha - नगर पालिका ने गौशाला में गर्मी से बचाव की व्यवस्था की

Apr 15, 2025 10:23:54
Amroha, Uttar Pradesh
अमरोहा नगर पालिका ने गौशाला में गर्मी से बचाव की व्यवस्था की अमरोहा: बढ़ती गर्मी को देखते हुए नगर पालिका ने काठ रोड स्थित संचारी रोग गौशाला में 160 गायों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि गायों को गर्मी से बचाने के लिए कूलर लगाए गए हैं और टीन शेड पर टाट डाले गए हैं। साथ ही हरे चारे की व्यवस्था भी की गई है, ताकि कोई बीमारी न फैले।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DRDamodar Raigar
Mar 18, 2026 04:08:13
Jaipur, Rajasthan:दामोदर प्रसाद जमवारामगढ़ /जयपुर एंकर - जमवारामगढ़ थाना क्षेत्र के पापड़ गांव में खाली भूखंड के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे मां-बेटी सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार पापड़ गांव में खाली जमीन को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। उन्होंने एक दूसरे से मारपीट करते हुए पत्थर भी फेंके। झगड़े में एक पक्ष की सुगना देवी और हेमराज घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष की नानगी देवी और बरफी देवी को भी चोटें आईं। घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत होने पर चार जनों को जयपुर रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही जमवारामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रकाश, सरदार निवासी पापड़ और सोहन निवासी राहोरी को शांति भंग करने के आरोप में बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है。
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Mar 18, 2026 04:07:54
0
comment0
Report
AAAkshay Anand
Mar 18, 2026 04:07:15
Noida, Uttar Pradesh:Lava meets the ocean
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 18, 2026 04:06:57
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर | लोकेशन – नीमकाथाना जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से इफ्तार पार्टी आयोजन। छावनी स्थित मक्का मस्जिद में हुआ रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रोफेसर गोविंद नारायण के घसिया अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष नूरद्दीन कुरैशी सहित अनेक लोग रहे मौजूद。 नीमकाथाना जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से छावनी स्थित मक्का मस्जिद में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की। इस मौके पर सभी ने एक साथ रोजा इफ्तार कर आपसी भाईचारे, अमन और शांति की दुआ मांगी। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रोफेसर गोविंद नारायण,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष नूरद्दीन कुरैशी, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाअध्यक्ष राम कुंवार यादव बल्ली, सतीश शर्मा बालवीर, जावेद सहित कई कार्यकर्ता और समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।इफ्तार पार्टी के दौरान आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना हमें सब्र, इंसानियत और भाईचारे का पाठ सिखाता है। इस तरह के आयोजन समाज में मेल-मिलाप और सद्भावना को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम में आए लोगों ने कांग्रेस कमेटी के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। अंत में सभी ने देश में शांति, तरक्की और भाईचारे की कामना की। इस दौरान रमजान माह में मस्जिदों को लाइटों से सजाया गया।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 18, 2026 04:06:36
Sikar, Rajasthan:सीकर विशाल भगवा वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। हिंदू नव वर्ष के मौके पर 19 मार्च को सीकर में विशाल भगवा वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में बड़ी संख्या में वाहन लेकर लोग शामिल होंगे। भगवा वाहन रैली के संयोजक नीतीश चौधरी ने बताया कि हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में भगवा वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है जो कि 19 मार्च गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे रामलीला मैदान से शुरु होकर घंटाघर, चांदपोल गेट, ईदगाह रोड, बजाज रोड, तापडिया बगीची कल्याण सर्किल, बजरंग काटा, डिस्पेंसरी होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुँचेगी। इस वर्ष इस भगवा वाहन रैली के लिए 50 हजार वाहनों का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पूरे शहर और आसपास के गांवो में 300 बैठके आयोजित की गई है इसकी भव्यता हर बार से अधिक होगी। सबसे आगे इसमें महिलाओं की वाहिनी होगी। इसमें शेखावाटी के प्रमुख संत-महात्मा भी भाग लेंगे। बाइट नीतीश चौधरी संयोजक
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Mar 18, 2026 04:06:27
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Mar 18, 2026 04:06:14
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा। भीलवाड़ा शहर में जीनगर समाज की 200 साल पुरानी पारम्परिक कोड़ामार होली खेली गई, जिसमे युवाओं और महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। करीब 15 हजार लीटर पानी में 20 किलो रंग घोलकर चार बड़े कडाहों में भरा गया। इस दौरान युवाओं ने रंगीन पानी उछाला तो महिलाओं ने कपड़े के कोड़ों से जवाब दिया। रंगीन पानी से भरे कड़ाव के पास महिलाएं घेरा बनाकर खड़ी रही और युवक कड़ाव के पास आकर महिलाओं पर रंग डालते नजर आए । महिलाओं के कोड़ों की मार के बावजूद होली में रंग खेलने का माहौल हंसी-ठिठोली से भरा रहा। शहर के बैरवा मोहल्ला से महिलाएं ढोल की थाप पर जुलूस के रूप में हाथों में कोड़े लेकर सर्राफा बाजार पहुँची। जहाँ समाजजनों ने उनका स्वागत किया। बताता जाता हैं कि यह परंपरा वीरांगनाओं के बलिदान की याद में निभाई जाती है।इस परम्परा महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भी माना जाता हैं。
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Mar 18, 2026 04:05:09
Bihar:इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार बना विवाद, प्रेमी की तलाश में प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती,चार दिनों से गांव में भटकती रही, अब पुलिस की शरण में पहुंचा मामला । एंकर :सोशल मीडिया पर शुरू हुआ एक प्रेम प्रसंग 9 महीने बीत जाने के बाद प्रेमिका अपने प्रेमी को ढूंढते हुए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से चलकर समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर के बल्लीपुर पहुंच गई ।उत्तरप्रदेश प्रयागराज की रहने वाली एक युवती अपने प्रेमी को पाने के लिए यहां पहुंची है और पिछले चार दिनों से गांव में रहकर न्याय की गुहार लगा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, बल्लीपुर पंचायत के वार्ड-9 निवासी बॉबी कुमार और प्रयागराज की युवती संजू के बीच करीब नौ महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध स्थापित हो गया। युवती का आरोप है कि इस दौरान दोनों कई बार मिले और बॉबी ने उससे शादी का वादा किया। युवती का कहना है कि बॉबी ने उसे पत्नी के रूप में स्वीकार करने के संकेत भी दिए थे। संजू के अनुसार, वह इसी भरोसे पर प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची। हालांकि, जब बॉबी के परिवार को इस संबंध की जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। युवती का आरोप है कि बॉबी के पिता ने उसे धमकाया और बाद में बॉबी को अपने साथ ले गए। इसके बाद से बॉबी उससे संपर्क में नहीं है। युवती पिछले चार दिनों से गांव में ही रह रही थी और ग्रामीणों से न्याय की अपील कर रही थी। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। कुछ ग्रामीणों ने लड़के को युवती को अपनाने की सलाह दी, जबकि परिजनों ने साफ इनकार कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित हथौड़ी थाना ले गई। फिलहाल मामला पुलिस के संज्ञान में है और आगे की कार्रवाई जारी है। अब इस प्रेम कहानी का अंजाम क्या होगा, यह प्रशासनिक हस्तक्षेप पर निर्भर करेगा。 बाइट : संजू कुमारी,प्रेमिका बाइट: पुलिसकर्मी
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Mar 18, 2026 04:02:54
Sagar, Madhya Pradesh:हत्या के मामले में सजायाफ्ता कैदी अस्पताल से हुआ था फरार, 15 साल बाद आया गिरफ्त में रशीद मियां बन गया था मदनलाल.. एंकर/ एमपी के सागर से एक फरार सजायाफ्ता कैदी 15 साल बाद आखिरकार पुलिस के हांथ चढ़ गया और इस फरार आरोपी की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही जब अब्दुल राशिद ने खुद को मदनलाल बना लिया और अपना फर्जी नाम बताकर वो राजस्थान के जयपुर में रह रहा था। मदनलाल बने अब्दुल राशिद ने पुलिस को फिल्मी स्टाइल में चकमा देने की कोशिश की उसकी ये कोशिश 15 साल तक कामयाब हुई लेकिन कहते है फर्जीवाड़ा ज्यादा टिक नहीं पाता और हिंदी फिल्म की कहानी की तरह आरोपी पकड़ा ही गया। दरअसल साल 2009 में सागर में हुए एक हत्याकांड में अब्दुल राशिद सहित तीन लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी और तीनों जेल में बंद थे। साल 2011 में अब्दुल राशिद को बीमार होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन ये सजायाफ्ता मुजरिम अस्पताल से फरार हो गया था। अस्पताल से कैदी के फरार होने की घटना ने सनसनी फैला दी और कई सालों तक सागर पुलिस इसकी तलाश करती रही और थक हार कर बैठ गई। लेकिन इस फरार कैदी की गिरफ्तारी को लेकर हाईकोर्ट ने सख्ती की तो फिर सागर पुलिस सक्रिय हुई और इस सक्रियता के चलते एसपी के निर्देश पर टीम बनाई गई जाल बिछाया गया और पुलिस को सूचना मिली कि अब्दुल राशिद जयपुर की एक मुस्लिम बस्ती में रह रहा है। जब सागर पुलिस जयपुर पहुंची तो पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में भेष बदला , चूंकि आरोपी मुस्लिम इलाके में रह रहा था तो पुलिस ने भी मुस्लिम परिधान पहना और अब्दुल राशिद तक पहुंची। यहां ये बदमाश अपना नाम बदलकर रह रहा था और उसका नाम मदनलाल हो गया था, शातिर बदमाश राशिद ने सिर्फ नाम ही नहीं बदला बल्कि इसके तमाम दस्तावेज और आधार कार्ड भी मदनलाल के नाम से बना हुआ था। सागर सीएसपी ललित कश्यप के मुताबिक जब फरार कैदी को धर दबोचा गया तो उसने स्वीकार किया कि वो असल में अब्दुल राशिद ही है। पुलिस राशिद को जयपुर से गिरफ्तार कर सागर लाई है और उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। फिलहाल सागर पुलिस ने 15 साल बाद न सिर्फ बड़ी सफलता पाई है बल्कि राहत की सांस भी ली है。
0
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Mar 18, 2026 04:02:38
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Mar 18, 2026 04:02:24
Raigarh, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम मिलूपारा में हुए चौकीदार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस अंधे कत्ल में मृतक का साथी ही हत्यारा निकला, जिसने घटना के बाद झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी. दरअसल, 10 मार्च 2026 की सुबह लखन उर्फ धरभईया चौधरी का शव खेत की मेड़ पर मिला था। उसके चेहरे, गले और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती पूछताछ में मृतक के साथी अजहर अली (63 वर्ष) ने दावा किया था कि 4-5 अज्ञात लोग आए और उनके कार्य स्थल पर टावर में लगे रस्सी को काट रहे थे आवाज होने पर मृतक के द्वारा मना किया गया जिस पर विवाद हुआ और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल और आसपास के लोगों से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली, जिससे आरोपी की कहानी संदिग्ध हो गई। वहीं पोस्टमार्टम में मृतक के मुंह में प्लास्टिक का टुकड़ा मिलने से पुलिस को अहम सुराग मिला। वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर अजहर अली टूट गया और उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।आरोपी ने बताया किअजहर अली ने पूछताछ में बताया कि घटना की रात वह और लखन उर्फ धरभईया चौधरी टावर में ड्यूटी पर थे। खाना बनाने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। गुस्से में आकर उसने लखन को जमीन पर गिरा दिया और हाथ में रखे टार्च से उसके चेहरे पर कई वार किए। इसके बाद उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।घटना के बाद खुद को बचाने के लिए आरोपी ने खून लगे टार्च को धो दिया, अपने कपड़ों को जला दिया और टावर के पास रस्सी काटकर यह दिखाने की कोशिश की कि कुछ अज्ञात लोग आए थे। बाद में उसने पुलिस और अन्य लोगों को भी यही झूठी कहानी बताकर गुमराह करने की कोशिश की।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से टार्च बरामद कर लिया है, जिसका एक प्लास्टिक टुकड़ा मृतक के मुंह में मिला था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top