Amroha: वेतन न मिलने पर पालिका कर्मियों का धरना, भुगतान नहीं हुआ तो ताला बंद करने की चेतावनी
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा में बुधवार को पालिका के 18 आउटसोर्सिंग कर्मियों ने वेतन न मिलने पर धरना दिया। उन्होंने बताया कि पांच महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी वे धरना दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कर्मियों ने मंगलवार को एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा था। उनका कहना है कि पालिकाध्यक्ष या ईओ ने उनकी कोई सुध नहीं ली। नाराज कर्मियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द वेतन नहीं मिला, तो वे पालिका दफ्तर में ताला लगा देंगे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मिर्जापुर: अलंकार अग्निहोत्री ने किया बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ेगी 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा'
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर "राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा" ने जिले में सियासी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी के नेता अलंकार अग्निहोत्री ने मिर्जापुर सदर और मझवां विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सामान्य वर्ग के मुद्दों को लेकर पार्टी जनसंपर्क अभियान चला रही है। कलेक्ट्रेट पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव पर ब्राह्मण समाज और वैदिक मंत्रों को लेकर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की और अखिलेश यादव से संबंधित नेता को पार्टी से निष्कासित करने की अपील की। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के नेता अलंकार अग्निहोत्री मिर्जापुर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा," 26 जनवरी 2026 को राजनीतिक पार्टी के रूप में "राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा" का गठन किया गया था। वर्तमान सरकार में सामान्य वर्ग का प्रतिनिधित्व समाप्त हो गया है। इसी को लेकर पार्टी देश और प्रदेश के विभिन्न जिलों में जनसंपर्क अभियान चला रही है। पिछले तीन-चार दिनों से पार्टी की टीम मिर्जापुर में जनसंपर्क कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी यहां भी अपने प्रत्याशी उतारेगी। मिर्जापुर सदर और मझवां सहित सामान्य वर्ग की बहुलता वाली सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। पार्टी का प्राथमिक मुद्दा UGC रेगुलेशन 2026 को वापस लेने की मांग है। इसके अलावा एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर रोक लगाने, राष्ट्रीय सामान्य वर्ग आयोग का गठन करने और उसे संवैधानिक दर्जा देने जैसी मांगें भी पार्टी के एजेंडे में शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण विभिन्न वर्गों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो रही है। पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल की ओर से "जननीति भारत" पार्टी बनाए जाने और मिर्जापुर से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहाकि दिव्या मित्तल ने चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस सेवा से जुड़े अधिकारियों के राजनीति में आने का स्वागत करते हुए बोले," अधिकारियों को अपने प्रशासनिक अनुभव का उपयोग समाज के विकास और जनहित के मुद्दों को उठाने में करना चाहिए। इससे समाज को भी लाभ मिलेगा।
