244221
अमरोहाः न्यू विद्या भारती आईटीआई में विधायक राजीव तरारा ने छात्रों को बांटा टैबलेट
Amroha, Uttar Pradesh:गजरौला में क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने न्यू विद्या भारती आईटीआई में छात्रों को टैबलेट वितरित किए। कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष डा. बीएस तोमर, प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार शर्मा, बृजेश कुमार और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेगूसराय में पूजा सामग्री की दुकान में भीषण आग, अनुमानित नुकसान 15-20 लाख
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देर रात एक पूजा सामग्री की दुकान में भीषण आग लग गई। आग ऐसी भयावह थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा करीब 15 से 20 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है और पूजा सामग्री की दुकान धू-धू कर जल रही है। यह घटना बेगूसराय के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित चट्टी रोड की है। जिस स्थान पर आग लगी, वहां आसपास बड़ी संख्या में दुकानें संचालित होती हैं। घनी आबादी वाले इलाके में आग लगने से लोगों के बीच काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा।_local लोगोंने अपने स्तर पर आग बुझाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा करीब 15 से 20 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान संजय दास दुकानदार ने बताया कि मैं वर्षों से चट्टी रोड पर पूजा सामग्री की दुकान चला रहा हूं। रात में दुकान बंद कर घर चला गया था। देर रात सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। मौके पर पहुंचा तो देखा कि पूरी दुकान आग की लपटों में घिरी हुई थी। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। करीब एक घंटे बाद दमकल की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। इस हादसे में करीब 15 से 20 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। दुकानदार का आरोप है कि यदि दमकल की टीम समय पर पहुंच जाती तो نقصان काफी कम हो सकता था। वहीं स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से जर्जर बिजली के तार लगे हुए हैं। आग लगने के दौरान कई बार बिजली विभाग को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद करने की मांग की गई, लेकिन समय पर लाइन नहीं काटी गई। इसी दौरान आग बुझाने की कोशिश कर रहे एक युवक को करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसका इलाज जारी है और उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।_local लोगों ने मांग की है कि इलाके में जर्जर बिजली तारों को जल्द बदला जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। लेकिन इस घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल है।0
0
Report
हरियाणा में स्किलिंग से 2 लाख युवाओं को हार्ड स्किल प्रशिक्षण, AI हब बनेगे
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना के तहत हरियाणा को टॉप टेन में स्थान हासिल हुआ है। इसके तहत 51 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर सुलभ करवाए गए है। मुख्यमंत्री विकसित भारत विजन 2047 के तहत रोजगार, स्किल डिवलेपमेंट एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग एवं हरियाणा स्किल डिवलेपमेंट मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व स्तरीय स्किल प्रतियोगिता में राज्य के 5 युवाओं का चयन किया गया है। सितम्बर माह के दौरान चीन में आयोजित इस प्रतियोगिता में मेडल लाने वाले युवाओं को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं जॉब सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र के उमरी गांव में स्किल फैकल्टी ट्रेनिंग के लिए राज्य स्तरीय आर्ट कल्चर सेंटर बनाया जाएगा। इसके अलावा फतेहाबाद, Sul्तानपुर तथा अन्तेड़ी में इन्टरपैन्योरशिप डिवलेपमेंट सेंटर बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई पोर्टल विकसित किया जाए जिस पर आईटीआई एवं स्किल डिवलेपमेंट का पूरा डाटा अपलोड किया जाए ताकि आवश्यकता अनुसार तत्काल उपयोग में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि हर तीसरे माह बैठक आयोजित कर आईटीआई एवं स्किल डिवलेपमेंट कार्यों की समीक्षा की जाएगी ताकि इन योजनाओं को जल्द मुर्तरूप देकर युवाओं को रोजगार के योग्य बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को वैश्विक शिक्षा केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। पंचकूला व गुरूग्राम में एआई हब बनाया जा रहा है। युवाओं को एआई के बारे में पूर्ण रूप से जागरूक किया जाएगा तथा 2 लाख युवाओं को हार्ड स्किल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सभी आईटीआईज का नवीनीकरण किया जाएगा तथा फतेहाबाद में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का रिजनल सेंटर बनाया जाएगा जो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं का सर्वे करवाया जाए जिसमें विशेषकर तकनीकी रूप से युक्त युवाओं की अलग से पहचान की जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को तकनीकी रूप से निपुण करने के लिए आईटीआई में नए कोर्स शुरू किए जाएं जिसमें अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के योग्य बनाया जा सके और उद्योगों के अनुरूप निपुण युवा उपलब्ध हो सकें। पीएम स्वनीधि योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता सुलभ करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीईटी पास युवाओं को 100 घण्टे का काम दिया जाएगा। दो साल तक रोजगार न मिलने पर सक्षम युवा योजना के तहत मानदेय दिया जाएगा। सर्वे के दौरान 5 लाख 40 हजार 428 सीईटी पास युवा पाए गए हैं। इन युवाओं को एक नवम्बर से योजना का लाभ देना सुनिश्चित किया जाएगा।0
0
Report
दिल्ली में एनकाउंटर: गैंगस्टर के दो शूटर दबोचे, हथियार बरामद
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और वांटेड बदमाशों के बीच मुठभेड़ दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में क्राइम ब्रांच ने कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गैंग के 2 शूटर दबोचे एनकाउंटर के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, हालांकि किसी को गोली नहीं लगी पुलिस ने इनके पास से 2 पिस्टल और कारतूस बरामद किए है। पुलिस के मुताबिक दोनों शूटरों हाल ही में बवाना के पूठ खुर्द इलाके में हुए जोगिंदर डबास हत्याकांड मे वांटेड थे एनकाउंटर, बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेरी थाना क्षेत्र में खेड़ा नहर के पास हुआ, जहां पर इन बदमाशों के आने का इनपुट मिला था जोगिंदर डबास की हत्या की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े विक्की हड्डल ने सोशल मीडिया के जरिए ली थी0
0
Report
Advertisement
जयपुर अस्पताल में सात मरीजों को ऑपरेशन 24 घंटे बाद आंखों में संक्रमण
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - ऑपरेशन के बाद आंखों में इंफेक्शनकुचामन सिटी सरकारी अस्पताल में एक साथ सात मरीजों में आई दिक्कत सभी मरीजों की आंखों में बताया जा रहा पोस्ट सर्जिकल इंफेक्शन जिसके चलते ऑपरेशन के 24 घंटे बाद ही मरीजों की आंख की पुतली हो गई सफेद मुख्यालय के निर्देश पर SMS हॉस्पिटल में शिफ्ट किए पांच मरीज SMS अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ R.K जैन ने गठित किया मेडिकल बोर्ड नेत्र रोग विभाग के HOD डॉ नगेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशन में बनाया गया बोर्ड बोर्ड में मेडिकल विभाग के HOD डॉ एम के अग्रवाल नेत्र रोग विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ. पंकज शर्मा, डॉ मनीष शर्मा भी शामिल SMS मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ दीपक माहेश्वरी भी पहुंचे अस्पताल पूरे घटनाक्रम की फैक्ट रिपोर्ट तैयार करने के दिए निर्देश चिकित्सकों के मुताबित सभी मरीजों की आंखों की हालत बताई जा रही गंभीर0
0
Report
सावन के पहले दिन रायपुर के शिवालयों में भक्तों का जनसैलाब, सुरक्षा इंतजाम जारी
Begun, Rajasthan:आज से सावन माह की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही शिवभक्ति का सबसे बड़ा उत्सव भी शुरू हो गया है..राजधानी रायपुर के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है.. हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज रहे हैं.. श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का बेलपत्र, गंगाजल, दूध और पंचामृत से जलाभिषेक व रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं.. मंदिरों में लंबी-लंबी कतारें लगी हैं, वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने भी विशेष इंतजाम किए हैं.. सावन के पहले दिन पूरे शहर में भक्ति, आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है..0
0
Report
खुशमिजाज बिल्ली ने खिड़की साफ कर दी
Noida, Uttar Pradesh:playful cat made window clean0
0
Report
Advertisement
ताज़ी घास को पूरी तरह से लपेटने वाली मशीन का प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:machine turns fresh grass into perfectly wrapped0
0
Report
शीशे में अपना प्रतिबिंब देखकर साँप ने खुद पर हमला कर दिया
Noida, Uttar Pradesh:Snake attacked itself in a mirror0
0
Report
बिल बोर्ड पर लाइटिंग शुरू, रोशनी फैलने लगी
Noida, Uttar Pradesh:LIGHT BOARD LIGHTING ON BILL BOARD0
0
Report
Advertisement
श्रावणी मेला: रेल ने मेला स्पेशल ट्रेनें शुरू, ठहराव बढ़ाए
Naya Chak, Bihar:एंकर - श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले लाखों कांवड़िया श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। देश के अलग-अलग राज्यों, नेपाल और बिहार के विभिन्न जिलों से सुल्तानगंज पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को सुल्तानगंज स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। रेलवे की ओर से भागलपुर–रांची मेला स्पेशल, दानापुर–साहिबगंज मेला स्पेशल, भागलपुर–कटिहार मेला स्पेशल, सुल्तानगंज–जमालपुर मेला स्पेशल और जमालपुर–देवघर मेला स्पेशल ट्रेनों का अप और डाउन दोनों दिशाओं में परिचालन किया जा रहा है। वहीं भागलपुर–अजमेर एक्सप्रेस, मालदा टाउन–आनंद विहार एक्सप्रेस और कामाख्या–गया एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों को भी श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। जरूरत पड़ने पर ट्रेनों के ठहराव का समय भी बढ़ाया जाएगा, ताकि अधिक संख्या में श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से ट्रेन में चढ़ और उतर सकें। सिर्फ ट्रेनों का परिचालन ही नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को भी पहले से कहीं अधिक मजबूत किया गया है। सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के अतिरिक्त अधिकारियों एवं जवानों की तैनाती की गई है। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और प्रवेश द्वारों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। रेलवे का दावा है कि इस बार श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा, जिससे वे बिना किसी परेशानी के बाबा भोलेनाथ की नगरी देवघर के लिए अपनी आस्था की यात्रा पूरी कर सकें।0
0
Report
श्रावण में झारखंडधाम मंदिर में आस्था का सैलाब; अमित शाह भी पहुँचे पूजा
Giridih, Jharkhand:एभीबी : आज से पवित्र श्रावण माह शुरू होते ही जिले के प्रसिद्ध झारखंडधाम मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. ब्रह्म मुहूर्त से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं और हर हर महादेव, बोल बम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा. जमुआ प्रखंड मुख्यालय से 5 किमी दूर स्थित झारखंडधाम मंदिर गिरिडीह जिले की आस्था का प्रमुख केंद्र है. मान्यता है कि यहां स्थित शिवलिंग स्वयंभू है और सैकड़ों साल पुराना है. कहा जाता है कि जंगल में एक गाय के दूध की धारा अपने आप इसी स्थान पर गिरती थी, जिसके बाद ग्रामीणों को यहां शिवलिंग मिला, तभी से इसे झारखंडधाम के नाम से पूजा जाता है. सावन में यहां जलाभिषेक करने से मनोकामना पूरी होने की मान्यता है. इसी कारण गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग के साथ-साथ बिहार के सीमावर्ती जिलों से भी लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं. इस मंदिर की ख्याति इतनी है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी 2024 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना कर चुके हैं. उन्होंने बाबा से राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की थी. उनके दौरे के बाद मंदिर की प्रसिद्धि और बढ़ गई है. सावन को लेकर मंदिर कमेटी और प्रशासन ने विशेष तैयारी की है. भक्तों के लिए पेयजल, शेड, मेडिकल कैंप, प्रसाद काउंटर और फ्री मोबाइल लॉकर की व्यवस्था की गई है. भीड़ नियंत्रण के लिए सीसीटीवी और पुलिस बल तैनात है. मंदिर को फूलों और रंगीन लाइटों से सजाया गया है. सुबह से ही कावरिया संघ के सदस्य डीजे की धुन पर नाचते हुए जल चढ़ाने पहुंचे. महिला मंडलियों ने भजन-कीर्तन किया. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि सावन के सभी सोमवार को विशेष रुद्राभिषेक और भंडारे का आयोजन होगा. पहले दिन ही 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. पूरे माह मंदिर परिसर में भजन संध्या, हवन और धार्मिक आयोजन होंगे.0
0
Report
धनबाद-रracha पुलिस ने माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार जेल भेजा
Dhanbad, Jharkhand:ऑपरेशन दौरा पहाड़ के तहत धनबाद व गिरिडीह पुलिस और 209 कोबरा बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार भाकपा(माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य एवं 2.20 करोड़ रुपये के नक्सली मिसिर बेसरा उर्फ सागर उर्फ भास्कर उर्फ सुर्निमल समेत पांचों नक्सलियों को बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची से धनबाद लाया गया। पांचों को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया। मिसिर बेसरा के साथ 15 लाख के इनामी नक्सली मेहनत उर्फ मोछू उर्फ विभीषण(आरसीएम), गौरव उर्फ बिरेंद्र हांसदा उर्फ सौरम (एसीएम) तथा उसके दो अन्य सहयोगी भी जेल भेजे गये। रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद लाया गया धनबाद मंगलवार को बरवा अड्डा थाना क्षेत्र के जंगली इलाके से गिरफ्तारी के बाद सभी नक्सलियों को पहले रांची पुलिस मुख्यालय ले जाया गया। बुधवार को डीजीपी तदाशा मिश्रा, धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑपरेशन "दौरा पहाड़" की जानकारी दी. इसके बाद सभी गिरफ्तार नक्सलियों को कड़े सुरक्षा घेरे में धनबाद लाया गया। सुरक्षा बलों के काफिले के बीच हुआ आरोपियों का मूवमेंट धनबाद लाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त थी कैदी वाहन के आगे और पीछे पुलिस तथा सुरक्षा बलों की कई गाड़ियां चल रही थीं। पूरे मार्ग में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रही।धनबाद लाने के बाद देर शाम सभी नक्सलियों की मेडिकल जांच करायी गयी। जांच पूरी होने के बाद मिसिर बेसरा समेत सभी गिरफ्तार नक्सलियों को धनबाद जेल भेज दिया गया। इस दौरान जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। पकड़े गये मिसिर बेसरा और उसके साथियों को बरवाअड्डा पुलिस कड़ी सुरक्षा में धनबाद के सदर अस्पताल ले कर आयी।यहां दर्जनों पुलिस जवान के साथ कई इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर मौजूद थे। सभी नक्सलियों को नकाब पहनाकर रखा गया। पुलिस किसी को भी उनकी तस्वीर लेने से मना कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक-एक कर सभी को अंदर कमरे में ले गये, जहां डॉक्टरों ने सभी की मेडिकल जांच की।वहीं अगल-बगल किसी को रहने नहीं दिया जा रहा था। मेडिकल होने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
रुद्रप्रयाग में ऑरेंज अलर्ट: आज सभी स्कूल-कॉलेज बंद, यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग जनपद में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा देर रात तक जिला आपदा परिचालन केंद्र से हालात पर नजर बनाए हुए रहे। वहीं लगातार हो रही बारिश को देखते हुए 30 जुलाई यानी आज कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा देर रात तक जिला आपदा परिचालन केंद्र यानी कंट्रोल रूम से मौसम, संवेदनशील क्षेत्रों और चारधाम यात्रा मार्गों की लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी आपात स्थिति में बिना देरी के राहत और बचाव कार्य शुरू किया जाए तथा सभी विभाग अलर्ट मोड में रहकर समन्वय के साथ काम करें। लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 30 जुलाई को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों और चारधाम यात्रा पर आए यात्रियों से मौसम विभाग और जिला प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। साथ ही अनावश्यक यात्रा से बचने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और नदी-नालों के किनारे नहीं जाने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की सलाह दी है। प्रशासन ने लोगों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की भी अपील दी है।0
0
Report
नेशनल हाईवे 44 पर पेपर रोल भरे ट्रक आग, चालक की सूझबूझ से हादसा टला
Sagar, Madhya Pradesh:नेशनल हाईवे 44 चीमाढाना के पास बुधवार की रात्रि में अफरा तफरी मच गई , जब पेपर रोल से भरा एक मिनी आयशर ट्रक क्रमांक एन एल 01 ए जी 9567 में चलते-चलते आग भड़क गई, आग इतनी भयंकर थी, कि देखते ही देखते ट्रक का मुख्य हिस्सा जलकर पुरी खाक हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर थाना प्रभारी हरिराम मानकर पुलिस बल के साथ पहुंचे गए और हाईवे के दोनों और करीब 2 किलोमीटर तक लगे ट्रक और अन्य वाहनों के जाम को सुचारु कराया। ट्रक चालक की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। ट्रक चालक प्रेम ने बताया कि वह तिरछी से आगरा पेपर रोल से भरा ट्रक लेकर जा रहे थे तभी वायरिंग के यहां से तेज आग निकलने शुरू हुई और आग तेजी से भड़क गई उन्होंने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड एवं पुलिस को दी, नगर पालिका की फायर ब्रिगेड के कर्मचारी बबलू प्रजापति, जमील खान ने तत्परता से पहुंचकर आधे घंटे की कड़ी में मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया, जिसे बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया गया। चलती ट्रक में आग लगने की घटना के बाद नेशनल हाईवे 44 पर दोनों और करीब दो किलोमीटर तक 1 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन वे ट्रैफिक करके वाहनों के ट्रैफिक को सुचारू कराया।0
0
Report
क्रिएटिविटी चरम पर: शिखर तक पहुंच चुकी रचनात्मकता
Noida, Uttar Pradesh:PEAK CREATIVITY AT ITS PEAK0
0
Report
Advertisement
