244221
Amroha: महाकुंभ भगदड़ पर मंत्री सुरेश खन्ना का बयान, शंकराचार्य की टिप्पणी अनुचित
Amroha, Uttar Pradesh:UP के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने महाकुंभ में हुई भगदड़ को 'अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया। उन्होंने बताया कि हादसा बैरिकेडिंग टूटने के कारण हुआ और इस पर ज्यूडिशियल इंक्वायरी चल रही है। शंकराचार्य द्वारा मुख्यमंत्री योगी के इस्तीफे की पेशकश पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "उन जैसे जिम्मेदार व्यक्ति को ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने जो कहा, वह पूरी जिम्मेदारी के साथ कहा गया है, इस पर सवाल नहीं उठाना चाहिए।"
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
किशनगढ़ के मदनगंज में चोरी: शटर तोड़कर दुकान से नकद व कीमती सामान चुरा फरार
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के मदनगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ओसवाली मोहल्ला स्थित राजस्थान गृह उद्योग दुकान का शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे और कीमती केसर, मसालों सहित गल्ले में रखी हजारों रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब दुकानदार मौके पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। दुकान के अंदर सामान बिखरा मिला और चोरी की वारदात सामने आई। सूचना मिलने पर मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि वारदात को अंजाम देने वाले चोरों की पहचान की जा सके। शहर में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और चोरों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
सरमथुरा में पंचायत समिति सदस्य नामांकन संवीक्षा 5 नवंबर, चिन्ह आवंटन 6 नवंबर
Dholpur, Rajasthan:पंचायत समिति सदस्य पद के अभ्यर्थियों के नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 नवंबर को, 6 नवंबर को आवंटित होंगे चुनाव चिन्ह सरमथुरा (धौलपुर) पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 चौथे चरण को लेकर सरमथुरा क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों के लिए निर्वाचन विभाग ने संवीक्षा एवं चुनाव चिन्ह आवंटन की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत समिति सदस्य पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे से की जाएगी। यह प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी सरमथुरा के कार्यालय स्थित कोर्ट कक्ष में संपन्न होगी। वहीं, संवीक्षा के बाद विधिमान्य पाए गए अभ्यर्थियों को 6 नवंबर 2026 को अपराह्न 3 बजे से चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया भी उपखंड अधिकारी सरमथुरा के कोर्ट कक्ष में राजस्थान पंचायती राज अधिनियम (निर्वाचन) नियम के तहत संपन्न होगी। निर्वाचन अधिकारी की ओर से सभी पंचायत समिति सदस्य पद के अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही क्षेत्र में पंचायत चुनाव की राजनीतिक सरगर्मियां और तेज होने की संभावना है।0
0
Report
बारां- NH-27 पर गेहूं बीज से भरे ट्रक में भीषण आग, 30 टन बीज जलकर खाक
Baran, Rajasthan:बमुलिया-बटावदा मार्ग पर गेहूं से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, 30 टन बीज जलकर खाक होने से बचा बारां के निकट हाईवे NH-27 पर बमुलिया-बटावदा गांव के बीच फोरलेन सड़क मार्ग पर गेहूं के बीज से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। ट्रक में करीब 30 टन गेहूं के बीज भरे हुए थे। आग की लपटें उठती देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ट्रक से उठती ऊंची-ऊंची लपटों को देखकर एक बार तो भयंकर रूप से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं मिली। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.0
0
Report
Advertisement
राजगढ़ होटल के बाहर बाइक चोरी: CCTV में कैद चोर मौके से फरार
Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ में होटल के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात; दूसरी बाइक से पहुंचा चोर लेकर फरार राजगढ़ (अलवर)। राजगढ़ कस्बे के गोल सर्किल स्थित एक निजी होटल के बाहर से देर रात अज्ञात व्यक्ति युवक की बाइक चोरी कर ले गया। चोरी की यह वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने घटना की सूचना राजगढ़ पुलिस को दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। फतेहबुर्ज निवासी कौशल सैनी ने बताया कि वह देर रात गोल सर्किल स्थित निजी होटल में खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद जब वह बाहर आया तो मौके से उसकी बाइक गायब मिली। इस पर उसने होटल संचालक को बाइक चोरी होने की जानकारी दी। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक ले जाता दिखाई दिया। फुटेज में नजर आ रहा है कि आरोपी अपनी बाइक से होटल के बाहर पहुंचा और कुछ दूरी पर उसे खड़ा कर दिया। इसके बाद वह कौशल सैनी की बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात बाइक चोर की पहचान करने में जुटी है। बाइट : कौशल सैनी, बाइक मालिक0
0
Report
दिल्ली में छठ महापर्व के लिए यमुना साफ, झाग मुक्त पानी का दावा
New Delhi, Delhi: राजधानी दिल्ली में महापर्व छठ को लेकर तैयारी दिल्ली सरकार के द्वारा तेज कर दी गई है। तो वहीं जब से दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से महापर्व छठ का आयोजन यमुना किनारे होने लगा है जिसका संबंध कालिंदी कुंज यमुना नदी पर सफाई देखने को मिला जहां यमुना किनारे घाटों को साफ किया गया है। वहीं यमुना नदी के पानी में सफेद झाग बड़े पैमाने पर पानी पर तैरता हुआ दिखाई दे रहा था। अब यमुना के पानी पर से सफेद झाग गायब हो गया है, जहां लगातार दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी पानी की शुद्धता को लेकर पानी की जांच करने के लिए टेम्परेरी टेंट भी लगाया है और पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए पैरामीटर लगाए गए हैं ताकि केमिकल के माध्यम से पानी को साफ रखा जा सके। दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि कालिंदी कुंज यमुना नदी पर पानी पर सफेद झाग बड़े पैमाने पर तैर रहा था, जिसे आप दिल्ली सरकार ने एक्शन लेते हुए टेंट लगाकर कर्मचारियों को नियुक्त किया है ताकि पानी पर सफेद झाग को खत्म किया जा सके; नाव द्वारा रसायन का छिड़काव किया जा रहा है जिससे झाग गायब हुआ और यमुना पहले से साफ दिखाई दी। पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए दिल्ली जल बोर्ड की टीम नमूना इकट्ठा कर रही है और पैरामीटर के अनुसार केमिकल के माध्यम से पानी को साफ रखने का प्रयास किया जा रहा है। दिल्ली जल बोर्ड के एक chemist संदीप वर्मा ने बताया कि कालिंदी घाट पर इंफ्रास्ट्रक्चर लगा हुआ है। छठ महापर्व से पहले यमुना नदी में डिफॉमिंग का कार्य 2022 से किया जाता आ रहा है। 2025 में आईकॉन कंपनी द्वारा डिफ़ॉमिंग किया गया था। 19 तारीख को टेंडर ओपन हुआ और 17 तारीख को इन्वेंटरी भेज दी गई। दोनों कंपनियां टेक्निकल क्वालिफाई हुईं हैं। जल बोर्ड ने साइट पर इंफ्रास्ट्रक्चर और टेंट लगाकर तैयारी पूरी कर ली है ताकि आने वाले छठ महापर्व में झाग को डिफॉम किया जा सके। दोनों कंपनियों ने साइट पर अपने टेंट लगाए हैं और 500 मीटर दूरी पर दूसरी कंपनी भी तैयारी कर रही है। दिल्ली सरकार के अनुसार 1400 छठ घाटों का निर्माण कराया जाएगा, यमुना किनारे भी छठ मनाने की अनुमति दी गई है, श्रद्धालुओं को यमुना किनारे छठ घाट की सफाई कराई जा रही है। यमुना में आस्था की डुबकी लगाने वालों के लिए स्वच्छ पानी आवश्यक है, इसके लिए दिल्ली सरकार जल बोर्ड के कर्मचारी यमुना के पानी की स्वच्छता की पैरामीटर से जाँच कर रहे हैं। दावा है कि महापर्व छठ के दौरान यमुना में किसी भी प्रकार का झाग नहीं दिखेगा; इसके लिए पूरी तैयारी की गई है और जल बोर्ड निगरानी कर रहा है।0
0
Report
पौड़ी में गुलदार के हमले से चार साल की मासूम की मौत, आक्रोश
Noida, Uttar Pradesh:पौड़ी। स्लग- गुलदार के हमले में चार साल की मासूम की मौत के बाद तनाव। एंकर- पौड़ी से सटे देवप्रयाग मोटर मार्ग पर खांड्यूसैंण के समीप चार वर्षीय आरुषि को गुलदार ने उस वक्त अपना निवाला बना लिया जब वह देर शाम अपने घर के आंगन में खेल रही थी। घटना के बाद जहां पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं ग्रामीणों का गुस्सा भी फूट पड़ा है। पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान विधायक को करीब 2 घंटे तक भीड़ के बीच फंसे रहे। ग्रामीणों ने विधायक का घेराव कर वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई। देर रात तक प्रशासन और स्थानीय लोगों में तनातनी बनी रही। दरअसल खांड्यूसैंण के समीप चार वर्षीय आरुषि घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए झाड़ियों की ओर ले गया। घटना को आरुषि के सात वर्षीय भाई आर्यन ने अपनी आंखों से देखा। परिजनों और ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए बच्ची की तलाश शुरू की। घर से करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों में मासूम का शव बरामद हुआ। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। लेकिन विधायक के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने विधायक का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ है। आए दिन गुलदार गांव में दिखाई देते हैं और लोगों पर हमले कर रहे हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। वही आज पौड़ी में घटना को लेकर तनाव देखा जा सकता है।0
0
Report
Advertisement
जालौन में साहसिक मुटभेड़ के बाद एक लाख का ईनामिया बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन साहसिक मुटभेड़ के बाद एक लाख का ईनामिया बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे बार संघ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई जोल्हूपुर मदारीपुर के जंगल में के पास पुलिस और हत्यारोपी बदमाश के बीच मुठभेड़। देर रात करीब 02:45 बजे हुई मुठभेड़ में हत्यारोपी के दोनों पैर में लगी गोली एक लाख का ईनामिया बदमाश मोनू यादव उर्फ़ पवन यादव पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल बीते 31 अक्टूबर को आरोपी ने बार संघ अध्यक्ष अधिवक्ता ग्यादीन अहिरवार की हत्या की बारदात को दिया था अंजाम इस जघन्य हत्याकांड मे अब तक कुल 5 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्ता झाड़ियों में छिपकर आरोपी ने पुलिस पर किए दो राउंड फायर पुलिस ने आत्मरक्षा में छह राउंड की जवाबी फायरिंग आरोपी के दोनों पैरो मे लगी गोली घायल आरोपी को जिला अस्पताल उरई में कराया गया भर्ती एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने दी मुठभेड़ और पुलिस कार्रवाई की जानकारी।0
0
Report
केदारताल ट्रैक पर एवलांच में 2 शव बरामद, 6 की तलाश जारी आज फिर चलेगा सर्च अभियान
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:केदारताल ट्रैक पर एवलांच में दबे 2 ट्रैकर्स के शव बरामद, 6 की तलाश जारी आज फिर चलेगा सर्च अभियान उत्तरकाशी एंकर - उत्तरकाशी जनपद के kedartal ट्रैक लापता हुए 07 ट्रेकर और 01 स्थानीय गाइड में से 2 शव रेस्क्यू टीमों द्वारा बरामद किए गए कल 03 नवंबर को SDRF और NIM की संयुक्त टीम को सर्च अभियान के दौरान एवलांच में दबे 2 शव बरामद किए शवों को आज पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया जाएगा।बताते कि 8 सदस्यों का दल गंगोत्री से केदारताल ट्रैकिंग के लिए गया था और 29 अक्टूबर को वापसी के दौरान भारी हिमपात और एवलांच की चपेट में आ गया।इस हादसे में 07 ट्रैकर्स एवं 01 गाइड सहित कुल 08 सदस्य लगभग 4,000 मीटर की ऊंचाई पर लापता हो गए थे। वहीं सर्च के दौरान एवलांच में दबे हुए एक महिला एवं एक पुरुष के शव को रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बर्फ से बाहर निकाला। रेस्क्यू को आसान बनाने के लिए टीम ने घटनास्थल पर वैकल्पिक हेलीपैड भी बना दिया है।जिला प्रशासन ने बताया है कि बाकी लापता 06 लोगों की तलाश के लिए आज फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा। वहीं गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक ने बताया कि लगातार वन विभाग की टीम भी निम और एसडीआरएफ की टीम के साथ खोजबीन कर रही है वहीं मौसम विभाग की तरफ से ऐसा कोई अलर्ट नहीं था इसलिए ट्रैकिंग दल को परमिशन दी गई थी। बाइट -मयंक गर्ग उप निदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क उत्तरकाशी0
0
Report
कन्नौज में रिश्वत मांगने के आरोप में जिला अस्पताल का डॉक्टर सस्पेंड
Ritukala, Uttar Pradesh:*कन्नौज में रिश्वत मांगने के आरोप में जिला अस्पताल का डॉक्टर सस्पेंड* कन्नौज में प्रसूता को एनेस्थीसिया देने के नाम पर 5 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में जिला अस्पताल के डॉक्टर रविंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि रिश्वत न देने पर डॉक्टर ने प्रसूता को बिना एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाए ही वापस लौटा दिया था। इसके बाद परिजनों ने प्रसूता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां ऑपरेशन के बाद सुरक्षित प्रसव कराया गया। मामले में महिला के पति ने समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण से शिकायत की थी। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी सीएम के संज्ञान में पहुंचाया, जिसके बाद डॉक्टर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में भ्रष्टाचार और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों के साथ किसी भी तरह का अन्याय करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। *बाइट - असीम अरुण,- समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार*0
0
Report
Advertisement
बिजनौर के आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर में भीषण आग, लाखों का सामान राख
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--आयुर्वैदिक दवाइयों के मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग। आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख। शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी दुकान में आग। आग लगने से आसपास के दुकानदारों में मची अफरातफरी। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग पर पाया काबू। थाना चांदपुर नगर के डाली बाजार का मामला。0
0
Report
कानपुर के मंधना चौकी के पास वाहनों में आग, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर मंडhna पुलिस चौकी के पास वाहनों में आग लगी, मची अफरा तफरी, भोर पहर शरारती तत्वों ने लगाई आग, धू धू कर जलने लगे वाहन कई वाहन. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू. पुलिस आग लगाने वाले शरारती तत्वों की कर रही तलाश0
0
Report
लोकायुक्त की धार इंदौर में बड़े भ्रष्टाचार के आरोपों के साथ छापेमारी
Dhar, Madhya Pradesh:धार लोकायुक्त इंदौर की सर्च/ छापा कार्यवाही :- महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध sख्त कार्यवाही किये गये निर्देश के अनुसार उप police महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन तथा police अधीक्षक, लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय के नेतृत्व में लोकायुक्त इंदौर संभाग इंदौर द्वारा सर्च/छापा कार्यवाही श्री शेरसिंह ठाकुर, प्रबंधक आदिम जाति सेवा सहकारि समिति नालछा जिला धार, निवासी सोडपुर नालछा जिला धार (म.प्र) विवरण :- सूत्र सूचना प्राप्त हुई थी कि शेरसिंह ठाकुर निवासी सोडपुर नालछा, आदिम जाति सेवा सहकारि समिति नालछा जिला धार में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। इनके द्वारा लगभग बीस वर्ष के सेवाकाल में अपनी वैध आय की तुलना में अनुपातहीन सम्पत्ति अवैध रूप से प्राप्त की है जो कि निम्नानुसार है :- 1. आरोपी द्वारा .1520 हेक्टेयर भूखंड की बेनामी संपत्ति ग्राम सोडपुर नालछा जिला धार में क्रय की है जिस पर 2400 वर्ग फिट पर दो मंजिला भव्य भवन का निर्माण कराया है, भूखंड क्रय एवं निर्माण पर अनुमानित 97 लाख रुपयों व्यय किया जाना पाया गया है। 2. आरोपी द्वारा ग्राम नालछा में मांडव रोड़ सोडपुर तिराहे पर 1350 वर्ग फिट का भवन क्रय किया है जो व्यवसायिक उपयोग हेतु उपयोग किया जाता है जिस पर अनुमानित 20 लाख रुपए व्यय किया जाना पाया गया है। 3. आरोपी द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती कविता ठाकुर के नाम से ग्राम सोडपुर, तहसील पीथमपुर, जिला धार में .645 हेक्टेयर कृषि भूमि क्रय की है, जिस पर अनुमानित 8 लाख रुपये व्यय किया जाना पाया गया है। 4. आरोपी द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती कविता ठाकुर के नाम से ग्राम मांडव, तहसील पीथमपुर, जिला धार में 2.526 हेक्टेयर कृषि भूमि क्रय की है, जिस पर अनुमानित 42 लाख रुपये व्यय किया जाना पाया गया है। 5. आरोपी द्वारा JCB, महिंद्रा ट्रैक्टर, महिंद्रा TUV, ऑल्टो कार, बुलेट, कृषि यंत्र-संयंत्र आदि क्रय किए गए हैं जिन पर अनुमानित 53 लाख रुपये व्यय किया जाना पाया गया है। 6. आरोपी के स्वामित्व में एक अन्य बेनामी भवन की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है। 7. आरोपी से संबंधित अचल संपत्तियों पर अन्य कृषि संयंत्र, ट्रैक्टर, ट्रॉली आदि भी रखे पाए गए हैं जिनके स्वामित्व का Determination एवं कीमत का आकलन किया जा रहा है। इस प्रकार आरोपी को सम्पूर्ण सेवाकाल में कुल अनुमानित वेतन 6500000/- रू प्राप्त हुआ है, जिसकी तुलना में आरोपी द्वारा अनुमानित 2,41,45,000/- रू. व्यय करना पाया गया है, जो कि वैध आय की तुलना में 271.46 प्रतिशत अनुपातहीन है। आरोपी के विरूद्ध 13(1)बी, 13(2) भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है। यह कार्यवाही आरोपी के ग्राम सोड़पुर, ग्राम नालछा एवं ग्राम मांडव जिला धार स्थित ठिकानों पर एक साथ लोकायुक्त संगठन इंदौर की तीन अलग अलग टीम द्वारा की जा रही है। DSपी श्री आनंद चौहान, निरीक्षक आशुतोष मिठास, श्रीमती प्रतिभा तोमर, श्री सचिन पटेरिया की अलग-अलग टीमों द्वारा ठिकानों पर सर्च कार्यवाही की जा रही है। लोकायुक्त सर्च दल:- ASI- रहीम खान। प्रधान आरक्षकगण- विजय कुमार, रणजीत द्विवेदी, प्रमोद यादव, विवेक मिश्रा, आशीष शुक्ला। आरक्षकगण- पवन पटोरिया, शैलेन्द्र सिंह बघेल, रामेश्वर निंगवाल, आदित्य सिंह भदौरिया, सतीश यादव, चन्द्रमोहन बिष्ट, कमलेश परिहार, आशीष नायडू, मनीष माथुर, श्रीकृष्ण अहिरवार। विशेष नोट :- लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है आमजन से अपील है कि कोई अधिकारी / कर्मचारी भ्रष्टाचार की शिकायत की सूचना लोकायुक्त कार्यालय इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है।0
0
Report
Advertisement
कन्नौज में मासूम की मौत पर कार्रवाई पर उठे सवाल, 24 घंटे में आरोपी को जमानत मिलने से भड़का पिता
Ritukala, Uttar Pradesh:*कन्नौज में मासूम की मौत पर पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, 24 घंटे में आरोपी को जमानत मिलने से भड़का पिता, तहसील गेट पर रोते-बिलखते लगाई इंसाफ की गुहार* कन्नौज में तीन साल के मासूम बच्चे की मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बच्चे की मौत के आरोपी मिनी लोडर चालक पर मामूली धारा में कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। 24 घंटे के अंदर आरोपी को जमानत मिलने के बाद पीड़ित पिता दीपक इंसाफ की गुहार लगाने सदर तहसील पहुंचा। यहां रोते-बिलखते पिता ने हाथ जोड़कर अधिकारियों से न्याय की मांग की। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मौसमपुर अल्हड़ गांव का है, जहां बीते सोमवार भूसे से लदे मिनी लोडर का डाला लगने से तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बजाय शांति भंग की धारा 151 में चालान कर दिया, जिससे आरोपी को जल्द जमानत मिल गई। पीड़ित पिता का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया था, लेकिन उसकी अनपढ़ता का फायदा उठाकर पंचनामा में भी गलत बातें लिखवा ली गईं। त्योहार पर अपने बच्चे के लिए कपड़े खरीदने की खातिर पिता मजदूरी करने गया था, लेकिन जब घर लौटा तो उसकी दुनिया ही उजड़ चुकी थी। बेटे को खोने का दर्द और न्याय न मिलने की बेबसी पिता के चेहरे पर साफ दिखाई दी। तहसील परिसर में पिता को रोते-बिलखते देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिजनों ने तहसील गेट पर हंगामा करते हुए अधिकारियों से न्याय की मांग की। पिता दीपक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी न्याय की गुहार लगाई है। बाइट – दीपक, पीड़ित पिता0
0
Report
झारखंड में 5 नवंबर को ECINET डाउनलोड महाअभियान, युवाओं से अपील
Ranchi, Jharkhand:ECINET ऐप को लेकर 5 नवंबर को सोशल मीडिया महाअभियान झारखंड में 5 नवंबर को चलेगा #DownloadECINet सोशल मीडिया महाअभियान दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक एक घंटे का विशेष अभियान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने की युवाओं से भागीदारी की अपील सभी उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को ECINET ऐप डाउनलोड करने का निर्देश ऐप डाउनलोड कर स्क्रीनशॉट और मतदाता जागरूकता से जुड़ी सेल्फी सोशल मीडिया पर करनी होगी पोस्ट पोस्ट के साथ #DownloadECINet हैशटैग का करना होगा अनिवार्य इस्तेमाल 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पात्र युवाओं का मतदाता सूची में निबंधन सुनिश्चित करने पर जोर0
0
Report
बागपत: बड़ौत के जंगल में लाइव फायरिंग, मेनपाल मुठभेड़ में गिरफ्तार
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में हुई लाइव फायरिंग खूनी संघर्ष और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। घटना में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना में पुलिस दो अन्य आरोपियों को भी पूर्व में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर चुकी है। बड़ौत कोतवाली पुलिस की खेड़ा इस्लामपुर गांव के जंगल में मुठभेड़ हुई है जिसके बाद आरोपी मेनपाल गिरफ्तार हुआ है। दरअसल आपको बता दे कि बागपत के खेड़ा इस्लामपुर गांव में ट्रैक्टर और बाइक सड़क से हटाने को लेकर दो पक्षों के दर्जनों लोगों में विवाद हो गया था। इसके बाद जमकर फायरिंग मारपीट और खूनी संघर्ष हुआ था ।जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। लाइव फायरिंग का वीडियो भी सामने आया था जिसके बाद बागपत की बड़ौत कोतवाली पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है और दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद जबकि तीन आरोपियों को गांव से धर दबोचा हैं।0
0
Report
Advertisement
