244221
Amroha - कड़कड़ाती सर्दी में लायंस क्लब ने 100 बुजुर्गों को बांटे कंबल
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में लायंस क्लब द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 100 बुजुर्गों को कंबल का वितरण किया गया। कड़कड़ाती सर्दी में इन्हें पाकर बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। मंगलवार को कंबल वितरण कार्यक्रम गजरौला ब्लाक के गंगाधाम तिगरी में स्थित सूर्य मंदिर में किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायबरेली में मिठाई मिलावट पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में मिठाई के नाम पर ज़हर बेचने वाले व्यापारियों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सरेनी इलाके के भोजपुर में झुल्लन स्वीट हॉउस में डेढ़ कुंटल चमचम व चौहान स्वीट हाउस का 75 किलो खोया के साथ 25 किलो छेना नष्ट कराया है। वहीं बछरावां के अघौरा में वीरेंद्र कुमार व एक अन्य मिठाई निर्माण इकाई से एक एक कुंटल छेना व काला जाम नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त मानिकचंद सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले भर में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम भ्रमणशील है। कहीं भी मिलावटी या अधो मानक खाद्य सामग्री बेची जा रही है तो उसे ज़ब्त करके व्यापारी पर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
रुड़की: रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
Noida, Uttar Pradesh:रुड़की में रक्षाबंधन से ठीक पहले दोहरा हत्याकांड: भाई ने दो बहनों की गोली मारकर की हत्यारुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। पारिवारिक विवाद में विक्की नाम के सिरफिरे युवक ने अपनी दो सगी बहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गणेशपुर और आजाद नगर क्षेत्र की है। आरोपी ने पहले गणेशपुर पहुंचकर अपनी बहन शकुंतला को गोली मारी। इसके बाद उसने आजाद नगर (पनियाला रोड) में दूसरी बहन पुष्पा और जीजा पर फायरिंग कर दी। इस हमले में दोनों बहनों की मौत हो गई, जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। त्योहार से ठीक पहले हुए इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के अनुसार, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।0
0
Report
दरभंगा सारा मोहनपुर की रुई फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका
Darbhanga, Bihar:दरभंगा: सारा मोहनपुर स्थित DAV स्कूल के समीप मंगलवार को एक रुई फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई, जिसके बाद अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री संचालक के अनुसार, कर्मी द्वारा मशीन चालू की जा रही थी। इसी दौरान मशीन के मोटर से अचानक चिंगारी निकली और चिंगारी रुई में जा गिरी। रुई में चिंगारी गिरने के बाद धीरे-धीरे आग फैलने लगी। शुरुआत में कर्मी आग की गंभीरता को समझ नहीं सके, जिसके कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।0
0
Report
Advertisement
दरभंगा में 10 दिन पुराना शव: आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच जारी
Darbhanga, Bihar:पेड़ से लटका मिला 10 दिन पुराना शव, मौत पर सस्पेंस दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र के सुसारी माहुली गांव के खरहौर स्थित गाछी में मंगलवार को करीब 10 दिन पुराना शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय किशन पंडित के रूप में हुई है। उसका सिर गमछे के सहारे आम के पेड़ से लटका था, जबकि शरीर का बाकी हिस्सा जमीन पर पड़ा था। सूचना पर बहेड़ी पुलिस और बेनीपुर एसडीपीओ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है, हालांकि मौत की वजह को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। परिजनों के अनुसार किशन करीब 10 दिन पहले घर में विवाद के बाद निकला था और वापस नहीं लौटा। पुलिस के मुताबिक वह पारिवारिक विवाद के कारण तनाव में था। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री से 15 सूत्री मांगों पर मुलाकात, लाठीचार्ज पर चिंता
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग छात्रों की 15 सूत्री मांगों को लेकर चिराग पासवान की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से हुई मुलाकात। गर्दनीबाग धरना स्थल पर आंदोलनरत छात्रों से मिलने के बाद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री के सामने छात्रों की प्रमुख मांगें रखीं। चिराग पासवान ने कहा कि छात्रों की समस्याओं और जायज मांगों पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ विचार करना चाहिए। प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को चिराग पासवान ने अनुचित बताया। चिराग बोले लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज कहीं से भी उचित नहीं है। छात्र देश और समाज का भविष्य हैं, उनकी बातों को सुनना और संवाद के जरिए समाधान निकालना जरूरी है। चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री के सामने दफादार-चौकीदारों की मांगों और समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छात्रों और दफादार-चौकीदारों से जुड़े मुद्दों पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। चिराग पासवान बोले सरकार और छात्रों के बीच संवाद का रास्ता हमेशा खुला रहना चाहिए。0
0
Report
चित्तौड़गढ़ कांग्रेस ने एकजुटता दिखाकर चुनावी मैदान में उतरने का संकेत दिया
Begun, Rajasthan:नगर परिषद चुनाव से पहले चित्तौड़गढ़ कांग्रेस ने एकजुटता का बड़ा सियासी संदेश दिया है। कार्यकर्ता सम्मेलन में लंबे समय बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया और पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत एक मंच पर साथ नजर आए। दोनों नेताओं ने पुराने मतभेद भुलाकर चुनावी रण में एकजुट होकर उतरने का दावा किया। सिसोदिया ने साफ कहा कि अब गुटबाजी नहीं, संगठन की मजबूती पर फोकस होगा और जिसे पार्टी का टिकट मिलेगा, पूरी कांग्रेस उसके साथ खड़ी होगी। वहीं जाड़ावत ने भाजपा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या पर निशाना साधते हुए अपने कार्यकाल और कांग्रेस सरकार के विकास कार्य गिनाए। हालांकि पूर्व सभापति संदीप शर्मा की गैरमौजूदगी ने सियासी चर्चाओं को हवा दे दी। ऐसे में मंच पर दिखी एकता कितनी टिकती है, इसका असली फैसला टिकट बंटवारे और चुनावी मैदान में होगा।0
0
Report
Advertisement
बिहार में रक्षा-बंधन पर बेटी सुरक्षा के लिए 4700 वाहन और छात्रवृत्ति योजना का शुभारम्भ
Noida, Uttar Pradesh:रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिहार की बेटियों और बहनों के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में कल से एक नई शुरुआत। पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) हेतु 4,700 स्कूटर एवं मोटरसाइकिल का लोकार्पण एवं फ्लैग-ऑफ समारोह होगा। इसके माध्यम से स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली हमारी बहनों की उचित सुरक्षा एवं संरक्षण को सुनिश्चित किया जाएगा。 मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप का शुभारंभ किया जाएगा, जिसके तहत लगभग 1,000 छात्राओं को 4 वर्षों तक ₹10,000 प्रतिमाह की सहायता मिलेगी। साथ ही “बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना” का शुभारंभ होगा, जिसके अंतर्गत बेटियों को ₹50,000 से ₹2 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी。 महिलाओं की उन्नति ही बिहार की प्रगति है। बेटियों और बहनों की सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है。0
0
Report
बारावफात व रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर डीएम-एसपी ने परतावल में किया पैदल गश्त
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। बारावफात व रक्षाबंधन त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी महराजगंज और पुलिस अधीक्षक ने श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे पर पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने चौराहे समेत आसपास के प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गश्त के दौरान डीएम और एसपी ने स्थानीय लोगों से संवाद कर त्योहार को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। अधिकारियों ने कहा कि बारावफात के मद्देनजर जिले में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को अलर्ट रखा गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
चेन्नई में हत्या, शव के टुकड़े आगरा तक पहुंचाने का बड़ा खुलासा
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस के एक लाल ट्रॉली बैग से इंसानी शव के 18 टुकड़े मिलने के मामले में 19 दिन बाद बड़ा खुलासा हुआ है। आगरा से शुरू हुई जांच अब चेन्नई पहुंच चुकी है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक और युवती लाल ट्रॉली बैग के साथ दिखाई दिए हैं। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के तरीके को लेकर भी बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। देखिए आगरा से सैय्यद शकील की रिपोर्ट। ये वही लाल ट्रॉली बैग है… जिसने 5 अगस्त को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मचा दिया था। तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में रखा ये बैग जब जीआरपी के हाथ लगा और उसे खोला गया… तो अंदर का मंजर देखकर पुलिस भी सन्न रह गई। बैग में एक इंसानी शव के टुकड़े मिले थे। शव किसका था… हत्या कहां हुई… और कत्ल के बाद शव को आगरा तक कैसे पहुंचाया गया… ये सवाल पुलिस के सामने किसी ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री की तरह थे। लेकिन 19 दिन की जांच के बाद अब इस सनसनीखेज केस की कड़ियां जुड़ती नजर आ रही हैं। जांच आगरा से होते हुए चेन्नई पहुंची… जहां रेलवे स्टेशनों और दूसरे स्थानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। जांच में पुलिस को एक अहम सुराग मिला। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक और एक युवती लाल रंग का ट्रॉली बैग लेकर जाते दिखाई दिए। पुलिस जांच के मुताबिक, हत्या चेन्नई में की गई थी। मृतका की पहचान हतायुन निशा के रूप में बताई जा रही है, जो गुदुवांचेरी इलाके में रहती थी और एक निजी कंपनी में काम करती थी। बताया जा रहा है कि उसका एक बेटा भी है। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद आरोपियों ने शव को टुकड़ों में काटा और उसे ठिकाने लगाने की कोशिश की। जांच में सामने आई जानकारी के मुताबिक, शव के टुकड़ों को कुकर में मैदे के साथ पकाने की बात भी सामने आई है। इसके बाद शव के टुकड़ों को पॉलीथिन में पैक किया गया और लाल ट्रॉली बैग में भर दिया गया। यानी हत्या चेन्नई में हुई… शव के टुकड़े किए गए… सबूत मिटाने की कोशिश की गई… और फिर मौत का ये लाल बैग ट्रेन के जरिए सैकड़ों किलोमीटर दूर आगरा तक पहुंच गया। 5 अगस्त को तमिलनाडु एक्सप्रेस आगरा कैंट स्टेशन पहुंची तो जनरल कोच से इस संदिग्ध बैग को बरामद किया गया। बैग के अंदर 18 टुकड़ों में इंसानी शव मिलने के बाद रेलवे पुलिस में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आगरा से चेन्नई तक इस लाल बैग की पूरी यात्रा का सुराग तलाशना शुरू कर दिया। चेन्नई रेलवे स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज ने इस केस की जांच को नई दिशा दी। इसी जांच के दौरान पुलिस उस घर तक भी पहुंची, जहां से इस हत्याकांड के अहम सुराग मिले। वहां एक बर्तन में शव के अवशेष मिलने की बात भी सामने आई है। फिलहाल इस सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी युवक और युवती फरार बताए जा रहे हैं। अब चेन्नई जीआरपी और जांच एजेंसियां दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।0
0
Report
Advertisement
फिरोजपुर में BSF के साथ नशीली तस्करी का बड़ा ऑपरेशन, 44.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद
Firozpur, Punjab:एक बड़ी सफलता में, काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने BSF के साथ संयुक्त अभियान चलाकर सीमा पार से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। अभियान के दौरान 44.5 किलोग्राम हेरोइन और 3 किलोग्राम ‘आइस’ ड्रग बरामद की गई। आज, CI फिरोजपुर से मिली एक विशेष सूचना के आधार पर, BSF के साथ मिलकर फिरोजपुर के गांव गजनीवाला के खेतों में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया गया। इस अभियान के दौरान तस्करी कर लाई गई नशीले पदार्थों की खेप बरामद हुई। इस मामले में NDPS एक्ट के तहत थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल, फाजिल्का में केस दर्ज किया गया है। सीमा पार सक्रिय तस्करी नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों का पता लगाने तथा सीमा पार के हैंडलरों से जुड़े सभी लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस सीमा पर कड़ी निगरानी बनाए रखने और सीमा पार से होने वाली तस्करी तथा नशे से जुड़े अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।0
0
Report
बनासकांठा में गायत्री मंदिर के पास लहूलुहान युवक मिला, अफरा-फरारी, अस्पताल में भर्ती; जांच जारी
Palanpur, Gujarat:બનારસકાંઠા... ડીસાના ગાયત્રી મંદિર પાસે એક શખ્સ લોહીલુહાણ હાલતમાં મળી આવતાં ચકચાર મચી.. ઘટનાના પગલે લોકોના ટોળેટોળા ઘટનાસ્થળે ઉમટી પડ્યા. સ્થાનિકોએ 108 સહિત ઉતર પોલીસ કરી જાણ . પોલીસે ઈજાગ્રસ્ત યુવકને પોલીસવાનમાં સિવિલ હોસ્પિટલ ખાતે સારવાર અર્થે ખસેડાયો.. ડીસા ઉતર போலீસે સમગ્ર ઘટનાને લઈ વધુ તપાસ હાથ ધરી.0
0
Report
गोंडा से गैर-बासमती चावल नेपाल निर्यात शुरू, कृषि नीति से वैश्विक बाजार को गति
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 के अंतर्गत गोंडा गोण्डा में कृषि व्यापार को वैश्विक स्तर पर विस्तार देने की दिशा में एक अहम शुरुआत हुई है। आज मंगलवार देर शाम गोंडा-बहराइच रोड स्थित नवीन गल्ला मण्डी से नेपाल के लिए गैर-बासमती चावल की पहली खेप रवाना की गई, जिसे डीएम प्रियंका निरंजन ने मंगलवार शाम हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया है। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि स्थानीय कृषि उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय फलक से जोड़ना किसानों और व्यापारियों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है। केवल स्थानीय मंडियों तक सीमित न रहकर जब उत्पाद विदेशी बाजारों में पहुंचेंगे, तो मांग में वृद्धि होगी और किसानों को उनकी उपज का उचित व लाभकारी मूल्य मिल सकेगा। उन्होंने अधिकारियों और व्यापार मंडल से उत्पादों की उच्च गुणवत्ता, मानक पैकेजिंग और निर्यात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।गोण्डा के गैर-बासमती चावल का नेपाल निर्यात होना जिले के कृषि क्षेत्र के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है। यह कदम प्रदेश सरकार के कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग के निर्यात प्रोत्साहन लक्ष्यों को गति देता है।नेपाल को सीधे आपूर्ति शुरू होने से स्थानीय आढ़तियों, व्यापारियों और किसानों के लिए नए व्यापारिक रास्ते खुलेंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।आने वाले समय में जिले से अन्य फसलों और मोटे अनाजों को भी पड़ोसी देशों के बाजारों तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है। मण्डी समिति के अधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए निर्यात प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया。0
0
Report
Advertisement
जालौन में त्योहारों से पहले उरई कोतवाली की सघन यातायात चेकिंग; उल्लंघन पर कार्रवाई
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में त्योहारों से पहले उरई कोतवाली पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, उरई कोतवाली पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर चलाया सघन चेकिंग अभियान, चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों की ली गई तलाशी और वाहनों को किया गया चैक, काली फिल्म लगाकर चलने वाली कारों से उतरवाई गई ब्लैक फिल्म, दो पहिया वाहनों पर स्टंट करने वालों और बिना हेलमेट चलने वालों पर की गई कार्रवाई, यातायाथ नियमों का उल्लंघन करने वालों में मचा हड़कंपज़ जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में चलाया गया अभियान।0
0
Report
बांदा और नरैनी में अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़; दो गिरफ्तार
Banda, Uttar Pradesh:बांदा पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री भंडाफोड़ किया गया है। मौके से भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं और मौके से 02 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त घर में अवैध शस्त्रों का निर्माण करते थे और निर्मित अवैध शस्त्रों की 07 से 08 हजार रुपये प्रति तमंचा बांदा व आसपास के जनपदों में बिक्री करते थे। नरैनी पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ करके 02 अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में निर्मित एवं अर्धनिर्मित अवैध तमंचे, कारतूस तथा शस्त्र निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए। दिनांक 24/25.08.2026 की देर शाम क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर सूचना पर ग्राम मोतियारी के बाहर अवैध शस्त्र निर्माण होता पाया गया। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना नरैनी पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुँचकर घेराबंदी एवं छापेमारी की गई, जहां 02 अभियुक्तों को अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में निर्मित एवं अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस तथा अवैध शस्त्र बनाने में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अपने घर में अवैध तमंचों का निर्माण करते थे तथा निर्मित अवैध शस्त्रों को 07 से 08 हजार रुपये प्रति तमंचा बांदा एवं आसपास के जनपदों में बिक्री/सप्लाई करते थे। पुलिस द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ कर अवैध शस्त्र निर्माण एवं बिक्री के इस नेटवर्क में इनके साथ काम करने वाले, सहयोग करने वाले तथा अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस संबंध में प्राप्त तथ्यों के आधार पर अन्य संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध भी आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नरैनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई और गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। बांदा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जा रही है।0
0
Report
मीरजापुर शहरी सीट पर वोटरों की राय: विकास, धार्मिक मुद्दे और गंगा किनारे
Noida, Uttar Pradesh:मीरजापुर की शहरी सीट से वोटर गंगा किनारे वाला टॉप एंगल से गंगा जी दिखाते हुए स्पेशल शूट इसमें शॉट्स भी गए है इस सीट से भाजपा के रत्नाकर मिश्रा लगातार दो बार के विद्यायक है।इस सीट में विंध्याचल कॉरिडोर भी आता है इस इलाके के वोटर अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय दे रहे है। कोई gen z का मामला बता रहा है तो कोई विकास की बात कर रहा है तो कोई धार्मिक मुद्दों पर अपनी बात रख रहा है।0
0
Report
Advertisement
